Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने धरना स्थल को रायपुर शहर से 15-20 किलोमीटर दूर बाहर एकांतवास में किए जाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार प्रजातंत्र की गला घोट रही है, संविधान की हत्या कर रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लोगों से उनके धरना-प्रदर्शन, रैली व विरोध के मौलिक अधिकारों को भी छीन रही है। प्रदेश सरकार तानाशाही पर उतर आई है। 
 अपने अकर्मण्यता के चलते प्रदेश भर में हर वर्ग में उठ रहे विरोध के आवाज को पुलिस के डंडे के बल पर व प्रशासन के माध्यम से दबाने पर लगी हुई है। इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल को सुव्यवस्थित करने बूढ़ापारा के बंद रोड को खुलवाने या शहर में अन्य स्थान पर ले जाने के बजाय शहर से दूर एकांतवास मे कर दिया है। ताकि सरकार के खिलाफ उठने वाले आवाज को दबाया जा सके कांग्रेस के खिलाफ उठ रहे जनाक्रोश को जनता देख न सके। सरकार के खिलाफ हो रहे रैली प्रदर्शनों को आम जनता के नजरों से दूर किया जा सके। 
 श्री अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का धरना स्थल को लेकर दिया गया बयान पूरी तरह हास्यास्पद है। जिला प्रशासन का कहना है कि स्कूल के विद्यार्थी हलाकान थे। जिला प्रशासन को तो शर्म से डूब मरना चाहिए, क्योंकि उनके नाक के नीचे सप्रे स्कूल, दानी स्कूल, डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हजारों छात्र छात्राओ के लिए उपयोग के लिए बनाए गए सड़क को बंद कर दिया गया। छात्रों के साथ-साथ इस सड़क का उपयोग शहर के हजारों नागरिक दिन भर करते थे रोड बंद होने पर जिला प्रशासन ने व सरकार ने आंख मूंद ली है और अब अपने निकम्मेपन को छुपाने के लिए छात्रों एवं छात्राओं का आज आड़ ले रही है। 
सरकार को स्कूल के विद्यार्थियों की इतनी चिंता है तो बूढ़ा तालाब के किनारे पुलिस लाइन की ओर की सड़क को विद्यार्थियों, आम जनता के लिए तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा है कि सरकार के खिलाफ उठ रहे व्यापक जनाक्रोश को दबाने के लिए और जनता को सरकार के खिलाफत की आवाज सुनाई न दे इसलिए प्रशासन के माध्यम से यह रायपुर में धरना प्रदर्शन व रैली पर प्रतिबंध लगाने का आदेश निकाला गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार को तत्काल बूढ़ातालाब की बंद सड़क चालू करवाना चाहिए व धरना प्रदर्शन के लिए शहर के अंदर ही कोई दूसरी जगह निर्धारित किया जाना चाहिए।
 

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी उस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने जाना है। इसे लेकर सीएम बघेल को अपना सरगुजा दौरा बीच में ही छोड़कर रायपुर लौटना प​ड़ा। बता दें कि सोमवार को सीएम को अंबिकापुर में समीक्षा बैठक करना था, लेकिन सूरजपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद ही लौट आए। मुख्यमंत्री आज रायपुर हवाई अड्‌डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली एयरपोर्ट से वे सीधे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे और शाम को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है, इस बैठक में मुख्य रूप से 13, 14 और 15 मई को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर के एजेंडे पर चर्चा होनी है। इस शिविर में 2023 में होने जा रहे छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ की भावी राजनीति के लिए भी यह बैठक महत्वपूर्ण होने वाली है। चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को शामिल होंगे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रतापपुर में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि अधिकारी मुस्तैदी से काम करें और जनता के प्रति जवाबदार बनें। काम में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत कल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के बाद प्रतापपुर पहंुचे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इलाके में पानी की कमी की स्थिति है, भूजल स्तर में कमी को दूर करने विशेष ध्यान दे, नरवा के काम तेज़ी से पूरे करें। प्रतापपुर सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू उपस्थित थे।
 बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि हेलीकाप्टर से आते समय देखा एक नाला सूख गया है, पर ट्रीटमेंट वाला नाला में पानी है। नरवा योजना के तहत नालों का ट्रीटमेंट तेजी से करें। प्रतापपुर में सरकारी बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर के बाद सूरजपुर पहला जिला है, जहां 800 फ़ीट में पानी नहीं। वाटर रिचार्जिंग में ध्यान दें, बिना झिझक के अच्छा काम करें। श्री बघेल ने कहा कि वन भूमि में जिन लोगों का 13 दिसंबर 2005 के पहले से कब्जा है उन सभी को फारेस्ट लेंड पट्टा मिल जाये। भ्रमण के दौरान राजस्व विभाग की शिकायतें मिली, उनका निराकरण करें। पटवारी की शिकायते ज्यादा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवर्ती चराई के लिए पहाड़ी, बस्ती से दूर गौठान बन रहे है, इस पर अधिकारी ध्यान दें। गांवों के नजदीक गौठान बनाए। गौठान योजना में गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसी तरह गरीब लोगों के राशनकार्ड अवश्य बनाए जाएं। यदि किसी गरीब को राशन कार्ड न मिले तो ये हमारी गलती है। यदि कोई समस्या है तो अधिकारियों को अवगत कराइये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि लोगों से उनकी भाषा में बात करिए उनको अच्छा लगेगा। गुड गवर्नेंस का यही तरीका है। श्री बघेल ने कहा कि जिले के प्रभारी सचिव समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि जितनी भी घोषणाएं की गई हैं, निर्देश दिए गए हैं, वे पूरे हो। शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन कॉल सेंटर खोले जाएंगे। नालांे से बालू की अवैध खुदाई के मामलों में कड़ाई से करवाई की जाएगी। अवैध उत्खनन पर कड़ाई से कार्यवाही होगी।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। व्हीआईपी रोड में व्यापारी की बेटी को कार चालक ने ठोकर मार दी. जिससे मीर्नभा दास को गंभीर चोंट लगी है. पुलिस के मुताबिक मीर्नभा दास पिता मनोज दास एक्टिवा से सिटी माल मुवी देखने जा रही थी. पीछे पीछे व्यापारी मनोज दास भी छोटी लडकी मुमुक्षा दास के साथ जा रहा था. तभी व्हीआईपी रोड सिग्नल तेलीबांधा के पास महासमुंद से रायपुर जा रही कार क्रं. सीजी 04/एमडब्ल्यू/1282 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्टिवा को ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया। एक्सिडेंट से मीर्नभा दास के पैर और हाथ में चोंट लगी है. हादसे में एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गया. प्रार्थी व्यापारी मनोज दास की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस के 38 विधायकों का परफॉर्मेंस बताता है कि सरकार किस दिशा में जा रही है. सभी लोग देख रहे हैं. सही समय में इन्हें सही जवाब मिल जाएगा. हम अपनी पार्टी के संगठन को कैसे मजबूत करें, हमारा ध्यान इसी पर रहेगा. यह बात मिशन 2023 के लिए भाजपा की रणनीति तैयार करने के लिए रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कही. सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ आज रायपुर पहुंची डी पुरंदेश्वरी ने एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में बताया कि आज दुर्ग संभाग के दौरे पर जा रहे हैं, वहां संगठनात्मक चर्चा होगी, इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ तमाम मंत्रियों के दौरे को लेकर कहा कि हम भी दौरा कर रहे हैं, हमारे पार्टी के कार्यकर्ता अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं. प्रशासन की असफलताओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे, इन्होंने घोषणापत्र में 36 वादे किए गए, जिसे पूरे नहीं किए, यही हमारा मुद्दा रहेगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। नक्सलियों की सरकार से चर्चा के प्रस्ताव पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उन्हें बात करनी है तो बिना शर्त के करें. भारतीय संविधान में विश्वास करो, बैठो और चर्चा करो, इसमें कोई शर्त नहीं होना चाहिए. दिल्ली से लौटे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि राजस्थान में चिंतन शिविर का आयोजन होगा. कमेटी के सदस्य होने के नाते दिल्ली गया था, वहां चर्चा हुई. वहीं उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के दौरे पर कहा कि वे आती-जाती रहती है, उनका आना-जाना चलते रहता है. बता दें कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की ओर से प्रवक्ता विकल्प ने 5 मई को विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री द्वारा वार्ता की पेशकश पर कहा था कि हम वार्ता के लिए हमेशा तैयार हैं, बशर्ते वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण हो.
 

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंची। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया। वे 7 और 8 मई को संभाग स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान कार्य विस्तार योजना के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। पदाधिकारियों से वन टू वन बात करेंगे। इस बैठक को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हफ्तेभर पहले ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिलकर आए हैं। इस बैठक से पहले संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ जिलाध्यक्ष और मोर्चा के नेताओं को बदलने की चर्चा थी। सम्भवतः एक और मौका दिया जा सकता है, जिससे राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज हो, अन्यथा कार्रवाई का संदेश दिया जाएगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज सबेरे रामानुजगंज में जिले के अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों की समस्याओं को जानने-सुनने के लिए विधानसभाओं के दौरे पर निकले हैं। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण और आमजनों से संवाद उपरांत मुख्यमंत्री बघेल ने आज अधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक श्री बृहस्पत सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे। 
मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस की कार्यशैली भी लोगों को न्याय दिलाने की होनी चाहिए। त्वरित न्याय से लोगों को संतोष मिलता है। बघेल ने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण हो और अभिलेख दुरुस्त किया जाए। रिकॉर्ड में विसंगति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या की जानकारी मिली है, जिसके कई तकनीकी और गैर तकनीकी कारण है, उनका समाधान किया जाए। जहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां इसकी व्यवस्था हो। हुकिंग के माध्यम से बिजली के उपयोग को सख्ती से रोके, इससे लोड बढ़ता है, उपभोक्ताओं को परेशानी होती है और साथ ही राजस्व की भी क्षति होती है। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाएं और कार्यक्रम में सीधे जनता से जुड़े हैं। हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान हो या अन्य लोकहितैषी योजना सबका लाभ लोगों को मिले।
 

K.W.N.S.-रायपुर। गर्म हवा और लू के थपेड़ों व गर्मी जनजीवन में विभिन्ना बीमारियों को लाकर अस्त-व्यस्त कर दिया है। आलम यह है कि मेकाहारा अस्पताल उल्टी दस्त एवं डिहाइड्रेशन बीमारियों को लेकर ओपीडी आईपीडी काउंटर में मरीजों की लंबी कतार है। अस्पताल में भर्ती मरीजो में भी अधिकांश मरीजो को यही मर्ज है। मेडिकल कालेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है जिसका मुख्य कारण पल-पल बदलते मौसम के बीच भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते मरीज ब़ढ़ने से बिस्तर कम पड़ रहे है। अधिकतर मरीजों को पेट से संबंधित बीमारी से ग्रसित नजर आ रहे है जिसमे बधो व महिलाएं भी शामिल है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज आम जनों से भेंट- मुलाकात करने सरगुजा जिले पहुंचे है. जहां इस वक्त सीएम भूपेश बघेल जिले के रघुनाथ नगर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे है।