Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 का परिणाम आज स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा घोषित किया गया। हाई स्कूल में 74.23 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी स्कूल में 79.30 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाई स्कूल में बालिकाओं का प्रतिशत 78.84 और बालकों का प्रतिशत 69.07 प्रतिशत है। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा में बालिकाओं का प्रतिशत 81.15 और बालकों का प्रतिशत 77.03 प्रतिशत है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने परीक्षा में असफल हुए विद्यार्थियों से कहा है कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल, मंडल के सदस्य एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
हाई स्कूल की मुख्य परीक्षा में कुल 3 लाख 75 हजार 694 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 3 लाख 63 हजार 301 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से एक लाख 71 हजार 539 बालक और एक लाख 91 हजार 762 बालिकाएं शामिल हुई। हाई स्कूल की परीक्षा में 3 लाख 63 हजार 007 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से 2 लाख 69 हजार 478 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में एक लाख 32 हजार 047 (36.38 प्रतिशत) उत्तीर्ण, द्वितीय श्रेणी मंे एक लाख 18 हजार 130(32.54 प्रतिशत) उत्तीर्ण और तृतीय श्रेणी में 19 हजार 270 (5.31 प्रतिशत) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 31 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं और 15 हजार 983 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। विभिन्न कारणों से 294 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गए हैं, इनमें 115 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गए हैं और 134 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किए गए हैं, 17 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 28 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.टेकाम ने बताया कि वर्ष 2020 की हाई स्कूल की मुख्य परीक्षा का परिणाम 73.62 था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में 0.61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2022 में 2 लाख 92 हजार 611 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 2 लाख 87 हजार 673 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से एक लाख 29 हजार 213 बालक और एक लाख 58 हजार 460 बालिकाएं सम्मिलित हुई। इनमें से 2 लाख 87 हजार 485 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए और 2 लाख 27 हजार 991 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 85 हजार 124 (29.60 प्रतिशत), द्वितीय श्रेणी में एक लाख 31 हजार 549 (45.75 प्रतिशत) और तृतीय श्रेणी में 11 हजार 303 (3.93 प्रतिशत) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पास श्रेणी में 15 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और 34 हजार 199 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। विभिन्न कारणों से 188 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम रोके गए हैं, इनमें नकल के कारण 07 के परिणाम रोके गए हैं। पात्रता के अभाव में 171 परीक्षार्थी के आवेदन निरस्त किए गए और 04 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 06 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.टेकाम ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर 2022 की मुख्य परीक्षा में समस्त मान्यता प्राप्त संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। इस प्रकार प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा में 6 हजार 743, हायर सेकेण्डरी में 4 हजार 43 परीक्षा केन्द्र और 29 समन्वय केन्द्र बनाए गए थे। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शैक्षणेत्तर गतिविधियों में हाई स्कूल परीक्षा में 1571 और हायर सेकेण्डरी में 1643 सहित कुल 3 हजार 214 विद्यार्थियों को बोनस अंक प्रदान किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार प्रावीण्य सूची में शैक्षणेत्तर गतिविधियों के अंक नही जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष बोनस अंक को छो़ड़कर अस्थाई प्रावीण्य सूची तैयार की गई है।

K.W.N.S.-रायपुर। 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की व आशानुरूप नतीजे प्राप्त न कर सके विद्यार्थीयों को भी जमकर मेहनत करने का दिया संदेश। बता दें कि शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस मौके पर राज्य शिक्षा मंत्री के साथ बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे. कक्षा 12वीं में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 79.30% रहा है जबकि 10वीं में 74.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. छात्र अब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर मैट्रिक या इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
वहीं इस साल 10वीं में रायगढ़ की पटेल ने और 12वीं में बालोद के रितेश कुमार साहू ने टॉप किया है. 12वीं छात्रों का कुल पास प्रतिशत 79.30% रहा है, इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 81.15 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.03% रहा है. बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिट दोनों के बोर्ड रिजल्ट एक साथ जारी किए हैं. इस साल छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 03 मार्च से 23 मार्च तक और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 02 से 30 मार्च 2022 तक हुई थीं।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान व IPL खिलाड़ी हरप्रीत सिंह भाटिया की तलाश रायपुर पुलिस कर रही है। वह पिछले कुछ दिनों से फरार है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसलिए उसका पता लगाने के लिए रायपुर पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को हरप्रीत के भिलाई स्थित कुछ ठिकानों में दबिश दी गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। रायपुर की विधानसभा पुलिस ने एजी कार्यालय में लेखापाल की भर्ती में फर्जी दस्तावेज पेश कर नौकरी हासिल करने के मामले में हरप्रीत के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। विधानसभा पुलिस ने बताया कि एजी कार्यालय ने जांच के दौरान हरप्रीत के द्वारा जमा किए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। इससे उन्होंने विधानसभा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस हरप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश कर रही है। हरप्रीत से पुलिस लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने सड़क पर उतने की तैयारी कर ली है। 16 अप्रैल को वह जेल भरो आंदोलन करेगी। इस आंदोलन के जरिए भाजपा न सिर्फ अपना विरोध दर्ज कराएगी, बल्कि अपनी ताकत भी सत्तारूढ़ पार्टी को दिखाएगी। यह आंदोलन पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में एक साथ सभी जिलों में किया जाना है। इसे लेकर आज भाजपा के आला नेताओं की दुर्ग जिले में एक बैठक आयोजित की गई है। दुर्ग जिले में जेल भरो आंदोलन की बागडोर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय और वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन को दी जा रही है। दुर्ग के विरोध आंदोलन को सफल बनाने प्रदेश स्तर के नेता आ रहे हैं। इस आंदोलन को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को दुर्ग भाजपा कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से आयोजित इस बैठक में जेल भरो आंदोलन की पूरी रणनीति तैयार की जाएगी। केदारनाथ के दौरे पर होने के चलते राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय इस आंदोलन में शामिल नहीं होंगी।

K.W.N.S.-रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में अहम जानकारी सामने आ रही है. हादसे के पहले कैप्टन जायसवाल ने नाईट फ़्लाइंग प्रैक्टिस की थी. कैप्टन जायसवाल ने फ्लाइंग करके सकुशल हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई थी. उसके बाद कैप्टन गोपाल पांडा ने फ़्लाइंग प्रैक्टिस शुरू की थी. कैप्टन पांडा के प्रैक्टिस के दौरान ये हादसा हो गया. DGCA जांच दल में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट डायरेक्टर रामचंद्रन और उनकी सहयोगी टीम ने आज घटना स्थल पर मलबे का निरीक्षण किया. DGCA की टीम ब्लैक बॉक्स अपने साथ लेकर जाएगी. DGCA अपने पैरामीटर पर ही हादसे की बारीकी से जांच करेगी. राज्य सरकार भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगी. राज्य सरकार के एविएशन डायरेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर प्रवीण जैन ने ये जानकारी दी है.

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने गुरुवार की रात लूट के लिए फायरिंग कर दी. लुटेरों ने वीआईपी रोड में वी डब्ल्यू केन्योन होटल के पास रितिका इसरानी नामक युवती से लूटपाट करने के लिए गोली चला दी. घटना के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए. फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे. पीड़िता रितिका इसरानी ने एक लोकल न्यूज़ चैनल को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने वीआईपी रोड गयी थी. रात नौ बजे करीब दो बदमाश अँधेरे में खड़े थे. उन्होंने उसके साथ पहले मारपीट करने की कोशिश की और बाद में मोबाइल और पैसा लूटने की कोशिश किया. इसी बीच एक बदमाश ने बंदूक निकालकर फायर कर दिया. गोली उसकी बाँह को चीरते हुए बाहर निकल गई. इस दौरान रितिका की दोस्त जान बचाकर भागी।

K.W.N.S.-रायपुर। कचना स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने धावा बोला है. पुलिस के मुताबिक शरद किसलय का हाउसिंग बोर्ड कालोनी कचना फेस-02 मे रहता है, और केयर इंडिया एन्जियो इंदौर मध्यप्रदेश मे टीम लीडर के पद पर कार्यरत है। अज्ञात चोर द्वारा मकान दरवाजे मे लगे ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 40000/- रूपये पार कर दिया है. चोरी किए सामान – नग सोने की चेन लाकेट लगा हुआ, 2 सोने की अंगूठी, 3 जोडा कान के सोने के टाप्स, 1 जोडा सोने का झूमका, एक कंगन सोने का, चांदी की 2 जोडी पायल, चांदी के 4 बिछिया, चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, चांदी के बर्तन प्लेट कटोरी ग्लास चम्मच दो सेन, एक नग Dell कम्पनी का लैपटाप पांच नग हाथ घडी और एक लोहे का लाकर, नगदी रकम 40000/- रूपये कुल सभी सामान का कीमत 150000/- रूपये है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. एवं प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के विवेकानंद हवाई अड्डे पर बीती रात हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर क्रैश मामले के बाद पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में आ गया है। रायपुर रेंज आईजी ओपी पाल ने बताया कि सुबह से ही दोनों सीनियर पायलट के पार्थिव शरीर पीएम के मेकाहारा मर्चुरी भेजे जा चुके हैं। लेकिन एयरक्राफ्ट क्रेश का मामला है जिसके चलते DGCA के अधिकारियों की मौजूदगी में पीएम कराने का नियम है जिसके चलते अधिकारियों के रायपुर पहुंचने के बाद ही पीएम की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही कैप्टन AP श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर दिल्ली रवाना किया जाएगा और कैप्टन गोपाल पांडा का पार्थिव शरीर संबलपुर ले जाने की भी व्यवस्था की है यदि परिवार यहां अंतिम संस्कार करना चाहता है उसकी भी व्यवस्था कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार कैश होने वाला हेलीकॉप्टर अगस्ता 109 था और यह 2006 का मॉडल था। बताया जा रहा है कि हिमालयन पुत्र एविएशन कंपनी के पायलट ट्रेनिंग देने के लिए आए थे और देर रात नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग की जा रही थी। बताया गया कि कैप्टन जयसवाल फ्लाइंग करके लौट चुके थे और इसके बाद कैप्टन पंडा फ्लाइंग पर गए थे और इसी दौरान रनवे पर ये हादसा हो गया।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित आरटीओ आफिस परिसर में जब्ती के खड़े 2 ट्रकों में आधी रात को अचानक आग गई। इस घटना के पीछे अज्ञात बदमाशों का हाथ बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाशों ने आरटीओ आफिस परिसर में खड़े 2 ट्रकों में आग लगाया होगा। इस घटना के बाद आरटीओ आफिस में सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बतादें कि ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में कुछ दिन पहले भी कार सवार अज्ञात बदमाशों ने 2 क्रेन में आग लगा दी थी। सीसीटीवी फुटेज आने के बाद भी अज्ञात आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। खमतराई थाना में आगजनी का मामला दर्ज किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय_नर्स_दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने नर्सों के समर्पण और सेवाभाव की कहानी साझा किया, और ट्वीट कर लिखा – हमारी नर्स बहनें देवी स्वरूप होती हैं, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरों के जीवन को खुशियों से भर देती हैं। कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता एक निर्भीक योद्धा की पहचान है। आप सब ने संकट के समय में हम सबका संबल बनाए रखा। आप सबने जिस हिम्मत और हौसले के साथ मानवता की सेवा की है, वह काबिले तरीफ है। सभी स्वास्थ्य सेविकाओं को सलाम।