वही महिला ने आरोपी पति को राक्षसरूपी इंसान बताते हुए पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। आरोपी की हरकतो से परिवार के लोग भी परेशान है। पीड़ित यशवंतीन साहू के अनुसार आरोपी पति बेवजह मारपीट करता है। शिकायत के आधार पर आरोपी त्रिभुवन साहू की तलाश में जुट गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर। प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना कीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण में दंतेश्वरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर, प्रदेश और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।
उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 67 देवगुड़ियों के कायाकल्प का लोकार्पण किया। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और उनके आस्था के केन्द्रों को सहेजने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा 6 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से इन देवगुड़ियों के सौन्दर्यीकरण और परिसर के विकास का कार्य कराया गया है। इन देवगुड़ियों में कटेकल्याण विकासखण्ड की 16, दंतेवाड़ा विकासखण्ड की 27, गीदम विकासखण्ड की 19 और कुआकोंडा विकासखण्ड की 5 देवगुड़ी शामिल हैं।
उद्योग मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, विधायक देवती कर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थी। इस दौरान मंदिर के गायता, पुजारी, पेरमा, गुजिया एवं मांझी में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत उन्हें सम्मिलित कर उन्हें सालाना 7 हजार रूपए की सहायता राशि देने के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती सिस्टम की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। आज भी दिन में भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं देर शाम कई जगहों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है।
वही मध्यप्रदेश में संभावना जताई जा रही है कि प्री मानसून एक्टिविटी की दस्तक हो गई है। जबलपुर, रीवा, उमरिया, मलाजखंड, ग्वालियर और सतना में कल हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं अगले 4 से 5 दिन में एक्टिविटी बढ़ने के आसार है। राजधानी भोपाल में आज भी बादल छाए रहेंगे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सामाजिक-धार्मिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और विचारक राजा राममोहन राय की 22 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजा राम मोहन राय भारतीय समाज की रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोध और उल्लेखनीय सुधार के लिए जाने जाते हैं।
समाज में प्रचलित सती प्रथा, बाल विवाह, बहुविवाह जैसी कुरीतियों का उन्होंने विरोध किया और बहुत हद तक इसे रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने के लिए उन्हें शिक्षित बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरीतियां विकास में बाधक बनती हैं। देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए राजा राममोहन राय जैसे उदारवादी दृष्टिकोण की जरूरत है।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों मंे अंतरित की। मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और महिला समूहों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसानों और समाज के वंचित तबकों को न्याय दिलाने के लिए बीते तीन वर्षों के दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम, महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, 65 तरह के लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी, सी-मार्ट की स्थापना जैसी अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिये व्यापक स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। हम अपनी हर योजना का लगातार विस्तार कर रहे हैं, उसे ज्यादा से ज्यादा प्रभावी बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का हमने विस्तार करते हुए इसमें खरीफ की प्रमुख फसलों, उद्यानिकी फसलों एवं कोदो, कुटकी, रागी सहित वृक्षारोपण करने वाले कृषकों को शामिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत इस वर्ष प्रथम किश्त के रूप में 1720 करोड़ 11 लाख रूपए की सब्सिडी दी गई है। इस साल राज्य के किसानों को लगभग 6900 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 3 लाख 55 हजार 402 हितग्राहियों को वर्ष 2022-23 की प्रथम किश्त के रूप में 71 करोड़ 8 लाख 4 हजार रुपए की राशि जारी की और कहा कि योजना के तहत अब वार्षिक सहायता राशि 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 7 हजार रुपए कर दी गई है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत कुल 13 करोड़ 31 लाख रुपए का अंतरण गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को किया। इसमें से 11 करोड़ 14 लाख रुपए गौठान समितियों और महिला समूहों को तथा 2 करोड़ 17 लाख रुपए का भुगतान संग्राहकों को अंतरित किया गया। अब तक स्व-सहायता समूहों तथा गौठान समितियों को कुल 110 करोड़ रुपए का लाभांश एवं भुगतान दिया जा चुका है। इसी तरह गोबर खरीदी के लिए हितग्राहियों को कुल 140.71 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।
इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से जुड़े कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों के चलते सभी वर्गों में खुशहाली और बदलाव दिखाई दे रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते तीन सालों में लगभग एक लाख करोड़ रूपए किसानों, भूमिहीन मजदूरों, वनोपज संग्राहकों और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में डाले हैं। कार्यक्रम के दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में जानकारी दी।
गौरतलब है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बीते 2 सालों में राज्य के किसानों को 11 हजार 180 करोड़ 10 रुपए का भुगतान किया जा चुका है। योजना के तहत आज जारी की गई प्रथम किश्त की राशि और गन्ना उत्पादक कृषकों दी गई राशि को मिलाकर इनपुट सब्सिडी की यह राशि 13 हजार 22 करोड़ 45 लाख हो गई। इसी तरह गोधन न्याय योजना के तहत आज जारी की गई को मिलाकर अब तक गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला समूहों को 250 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है
रायपुर। चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों से जुड़े मंत्रिगण, संसदीय सचिव विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने अहिंसा और सहनशीलता की परम्परा में विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने के साथ ही सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव और सुझबूझ को कायम रखने तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आदिमजाति कल्याण विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, राजस्व सचिव एन.एन. एक्का, कृषि सचिव डॉ.एस.भारतीदासन, विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी गोधन न्याय मिशन डॉ. अय्याज फकीर भाई तम्बोली, कृषि संचालक यशवंत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर।आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज यहां राजभवन में सचिवालय के उप सचिव दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों कोे आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई।
अधिकारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली।
रायपुर। महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति त्रिभुवन साहू ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं टंगिया लेकर दौड़ाया जिससे प्रार्थिया ने कमरे के अंदर घुसकर जान बचा ली।
रायपुर। नया रायपुर के निमोरा गांव के पास हुए सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली है। अज्ञात मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच की बताई जा रही है। मृतक के पास मिले प्रेस कार्ड के मुताबिक युवराज शुक्ला नाम लिखा हुआ है। अज्ञात मृतक के पास से कोई मोबाइल नही मिला है।
हालांकि पुलिस आशंका जता रही है कि देर रात सड़क पर खड़ी वैगन आर से उतरकर शौच के लिए जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला राखी थाना इलाके का है। हालांकि यह हादसा है या हत्या पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।