Browsing: रायपुर

 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी इन दिनो बदहाल है। राज्य की राजधानी के हृदयस्थल पर स्थित पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में पानी की भीषण समस्या है। हॉस्टल में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर दिया। छात्राएं कहती हैं कि प्रशासन हमारी समस्याएं सुलझाने के बजाए हमें शादी करने की सलाह देता है। कुलपति कार्यालय का घेराव करने पहुंचीं छात्राएं कहती हैं कि हॉस्टल में TV तो है, लेकिन चलता नहीं है। कंप्यूटर हैं, लेकिन माउस नहीं है। छत गिर रहा है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे कई बार रविशंकर विश्वविद्यालय प्रबंधन को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अब तक के समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसलिए आक्रोशित होकर हम सभी आज अपनी मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव किया है। छात्राओं के मुताबिक उनके हास्टल में पानी की गंभीर समस्या है। ना पीने के लिए पानी होता है, न नहाने धोने के लिए। साथ ही बिजली कट गई है, जो अलग परेशानी पैदा कर रही है। वे कहती हैं कि यहां न तो अच्छा खाना मिलता और ना ही साफ़ सफ़ाई रहती है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के साहित्य मनीषी, कुशल अध्यापक और सम्पादक पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि मास्टरजी के नाम से जाने जाने वाले बक्शी जी ने हिन्दी साहित्य की कई विधाओं को अपनाया और साहित्य जगत में अपना अलग स्थान बनाया। सरस्वती जैसी प्रसिद्ध साहित्यिक पत्रिका का भी उन्होंने संपादन किया । पाश्चात्य निबन्ध शैली, समालोचना और ललित निबन्धों की सुन्दर परम्परा के लिए वे विशेष रूप से जाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी खुशबु उनके निराले कथा-शिल्प में हमेशा मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्शी जी अपनी रचनाओं के रूप में विचार मूल्यों की अमूल्य थाती सौंप गए हैं। कामना है उनके साहित्य परम्परा की अविरल धारा हमेशा छत्तीसगढ़ साहित्य को पोषित करती रहे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर सर्किट हाउस में नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा जिस तरह पंडित नेहरू ने “नए भारत”का निर्माण किया हम “नवा छत्तीसगढ़” के निर्माण की ओर अग्रसर हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ प्रदेश के दो सीटों पर उम्मीदवार के नामों को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है। चर्चा है कि मुकुल वासनिक और प्रियंका गांधी को कांग्रेस राज्यसभा भेज सकती है। एक ओर कांग्रेस के असंतुष्ट गुट जी-23 से मुकुल वासनिक को किसी भी राज्य से कांग्रेस हाईकमान राज्यसभा भेज सकती है वहीं छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया और प्रदेश संगठन ने प्रियंका गांधी को राज्य से राज्यसभा भेजने के लिए हाईकमान और वरिष्ठ नेताओं के सामने मंशा जाहिर की है, इससे प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। 
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने भी एक बार राज्यसभा जाने की मंशा जाहिर की थी। कुछ दिन पहले पीआर खुंटे ने भी दावेदारी पेश की थी। इनके अलावा गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल सहित कुछ आदिवासी नेताओं के नाम भी चर्चा में है लेकिन राज्य सरकार की मंशा को देखते हुए एक सीट पर प्रियंका गांधी का नाम लगभग तय माना जा रहा है दूसरी सीट पर हाईकमान अपने मुताबिक उम्मीदवार तय कर सकती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और रामविचार नेताम का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा। सूत्रों के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश काग्रेस कमेटी की ओर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तो जी 23 की ओर से मुकुल वासनिक नाम सामने आ गए है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा जाने वाले नेताओं की फेहरिस्त बहुत लंबी है। सभी मुख्यमंत्री के करीबियों में से हैं। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा वाली सदन में कांग्रेस के 71 सदस्य है, जिसके चलते माना जा रहा है कि दोनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत तय है। एक राज्यसभा सदस्य के लिए 31 विधायकों का वोट अर्जित करना अनिवार्य होगा है। जिसके चलते यह माना जो रहा है कि दोनों सीट कांग्रेस के पक्ष में जाएगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस जगदलपुर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली. अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा हमें मूलरूप से नाला पर काम करना जरूरी है, खेति का समय आ रहा है।पानी की आवश्यकता सभी को है, यदि पानी की कमी रही तो जानवर शहरों का रुख करते हैं, पक्षी पलायन करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की आय में जबरदस्त वृद्धि दर्ज हुई है। हमारी नीतियों का लाभ मिल रहा है। खेती के प्रति आकर्षण बढ़ गया है तो पानी की जरूरत बढ़ी है। 
पानी की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए पानी को सहेजने की आवश्यकता है। फ़ारेस्ट एरिया में नरवा नालों में स्टाप डेम का विकास ज़रूरी है। नदी नालों में जल का स्तर कम हो गया है इसलिए हमें प्राथमिकता के साथ जल संरक्षण के कार्य करने हैं। नरवा के कामों की मॉनिटरिंग कलेक्टर करें, चाहे वे वन क्षेत्रों में भी हों। जमीन एवं वनों के वास्तविक स्वामी आदिवासी हैं, वन विभाग की जिम्मेदारी प्रबंधक की है। आय बढ़ी तो लोगों के जेब में पैसा आया है, यही कारण है कि साढ़े तीन साल में नक्सली कम हुए। अब भर्ती तक नही कर पा रहे हैं। सब ग्रामीणों को काम मिलेगा तो नक्सली भर्ती बन्द होगी, नक्सली अपने आप खत्म होंगे। उपलब्ध चीज़ों का वैल्यू एडिशन करते जाएं, आय बढ़ेगी। सभी विभागों का उद्देश्य सभी को काम मिले, यह होना चाहिए। लोगों को रोजगार से जोड़े, कृषि कार्य में संलग्न करें, वनोपज संग्रहण, वनोपज का वैल्यू एडिशन करें, इससे लोग प्रोत्साहित होंगे। 
 पानी की प्रबन्ध पहली आवश्यकता है। स्थानीय किसानों को तिलहन फसल लगाने के लिए प्रेरित करें। साढ़े तीन साल में बड़ा बदलाव आया है। लोगों का बढ़ा है विश्वास। राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर लगाएं। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे सरकार के फैसलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को दें।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। दो साल पहले तक बस्तर ब्लाक के दुरा गांव की रहने वाली शांति कश्यप को ये नहीं पता था कि वो अपने घर की खराब आर्थिक स्थिति को कैसे ठीक करेगी। शांति तो ये पता था कि आस पास के जंगलों में मिलने वाले वनोपजों से आर्थिक लाभ कमाया जा सकता है, लेकिन वो ऐसा करे कैसे ये नहीं पता था। ऐसे में शांति को वन धन योजना का सहारा मिला और शांति ने अपने जैसी कुछ महिलाओं को साथ जोड़कर तेलगिन माता महिला स्व सहायता समूह खड़ा कर दिया। शांति और उसके समूह की महिलाएं अब महुआ बीज और करंज तेल को समर्थन मूल्य पर खरीदती हैं और अपने प्रसंस्करण केंद्र के माध्यम से ये इनका तेल निकालकर बाजार में बेचती हैं। 
महुआ बीज का तेल दीपक जलाने के काम आता है जबकि करंज का तेल औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। तेलगिन माता महिला स्व सहायता समूह का ये प्रोडक्ट क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है और इसकी मांग भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि दो वर्षों के भीतर शांति और समूह की महिला सदस्यों ने साढ़े चार लाख रूपए का मुनाफा कमाया है। बाजार में बढ़ती मांग और शासन की तरफ से 65 लघु वनोपजों पर दिए जा रहे समर्थन मूल्य तथा वन धन योजना के मिश्रण से शांति अपने उत्पादन को बढ़ा रही हैं और आने वाले दिनों में अपने समूह को भी बड़ा करने का विचार रखती हैं। इसके लिए शांति कश्यप ने इमली से जुड़े उत्पादों के प्रसंस्करण का काम भी शुरू कर दिया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत अश्वनी नगर स्थित ब्रांड काटेज जूता दुकान से लाखों रूपये कीमत के नाईकी कंपनी के नकली जूते जप्त किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी उमर अब्दुल्ला निवासी दिल्ली ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह यूनाईटेड ओव्हरसीज ट्रेड मार्क कपंनी न्यू दिल्ली का वकील है। लाखेनगर अश्वनी नगर स्थित ब्रांड काटेज जूता दुकान के संचालक द्वारा नाईकी इनोवेट नामक ब्रांड जूता का नकली उत्पाद बिक्री किया जा रहा है, जिससे कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है। 
 जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी के साथ उक्त दुकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। दुकान में उपस्थित व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम नवीन खत्री निवासी डी.डी.नगर रायपुर का होने के साथ स्वयं को दुकान का संचालक होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दुकान में रेड़ कार्यवाही कर दुकान में रखें यूनाईटेड ओव्हरसीज ट्रेड मार्क कपंनी के नकली उत्पाद के नाईकी कंपनी का 70 जोडी जूता कीमती लगभग 1,75,000 रूपये तथा 50 नग पैकेजिंग कार्टून नाईकी कंपनी का जप्त कर दुकान संचालक के विरूद्ध थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 157/22 धारा 51, 63 काॅपी राईट एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। बस्तर विधानसभा का भैंसागांव ग्राम पंचायत, हजारों की भीड़ में से लोग अपनी अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रख रहे हैं. इस भीड़ में एक बेटी सुबक रही है, आंखों से आंसू बह रहे हैं,कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है.लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पारखी नजरों ने भीड़ में भी रोती हुई बेटी को देख लिया. लोकेश्वरी नाम की बिटिया को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाया, उसके सिर पर हाथ फेरा और उसे पानी पिलाया. लोकेश्वरी अब शांत थी उसने मुख्यमंत्री से बात की और बताया कि उसके पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है. घर ना होने की वजह से अपनी विधवा मां और भाई के साथ अपने मामा के यहां रहने को मजबूर है. आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वो और उसका भाई पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि घरेलू कार्यों में मां की मदद करनी पड़ती है। 
रोती हुई लोकेश्वरी के आंसुओं को पोंछते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल उसकी मदद की. मदद के लिए आवेदन की आवश्यकता थी तो बस्तर जिले के प्रभारी सचिव डॉ. अयाज भाई तंबोली ने उसका आवेदन अपने हाथों से लिखा और मुख्यमंत्री को दिया. बाल मन की संवेदनाओं को बेहतर समझने वाले मुख्यमंत्री ने इस आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए लोकेश्वरी को 3 लाख रूपए की आर्थिक मदद स्वीकृत कर दी. रोती हुई लोकेश्वरी अपने चेहरे पर मुस्कान और आंखों में विश्वास की चमक लेकर वापस लौटी क्योंकि यही है तो है छत्तीसगढ़ सरकार का मूलमंत्र, विकास विश्वास और सुरक्षा। 
 

 
KW.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर पहुंचकर बास्केटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात कर रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पहले फीफा एप्रूव्ह सिंथेटिक फ़ुटबाल ग्राउंड विथ रनिंग ट्रैक का उद्गघाटन कर खिलाड़ियों को सौगात दी।
 

 KW.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 56 करोड़ 42 लाख रुपये के 27 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 11 करोड़ 88 लाख रुपये के 8 कार्यों का भूमिपूजन एवं 44 करोड़ 54 लाख रुपये के 19 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।