Browsing: रायपुर

K.W.N.S.रायपुर। सिरफिरे प्रेमी ने प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. दरअसल, पूरी घटना सुबह 3 बजे की है एस साहू अपनी प्रेमिका सुमन साहू के साथ कहीं से लौट रहा था. इस दौरान रात को ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा की प्रेमी एस साहू ने सुमन के गले में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया है. अभनपुर थाना प्रभारी वेदवती दरियों ने बताया कि, पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद युवक ने युवती के गले में चालू से हमला कर दिया, जिससे युवती को मौत हो गई है. फिलहाल शव को पंचनामा के लिए भेजा जा रहा है आगे मामले की जांच की जा रही है।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित लगभग सभी विधायक मौजूद हैं. हालांकि इस बैठक में मंत्री टीएस सिंहदेव शामिल नहीं हुए हैं. मंत्री टीएस सिंहदेव के बैठक में शामिल ना होने की वजह दिल्ली-पंजाब का दौरा है. वहीं इस बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों का सभी से परिचय कराया जाएगा. भेंट-मुलाकात के बाद उम्मीदवार विधानसभा के लिए रवाना होंगे. बता दें कि, इस बैठक में मंत्री कवासी लखमा, मो. अकबर, मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक शकुंतला साहू, रेखचंद जैन, किस्मत लाल नंद, लखेश्वर बघेल, विधायक कुँवर सिंह निषाद, विधायक पारसनाथ राजवाड़े, विधायक विनय जायसवाल और विधायक राजमन बेंजाम भी पहुंचे हैं।
 

 
K.W.N.S.रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल आज सुबह रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना विमानतल में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, श्रीचंद सुंदरानी,बॉबी कश्यप,देवजी पटेल,ललित जैसिंघ,अशोक पांडे, गौरीशंकर श्रीवास और विलास सुतर ने उनका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री पटेल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी किसान शरीक होंगे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 30 मई सोमवार को रात्रि 7.45 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे। रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 31 मई मंगलवार को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 01 और 02 जून को छत्तीसगढ़ में उदयपुर नव संकल्प के क्रियान्वयन पर चर्चा करने और योजना बनाने के लिए कार्यशाला में भाग लेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 3 जून शुक्रवार को सुबह 8.55 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ से बाहर के दो नेताओं को कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी हमलावर हो गई है। लगातार बयान सामने आने के बाद कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बयान दिया है। 
मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमें भी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि किसी स्थानीय को मौका मिलेगा। लेकिन पार्टी हाईकमान और कांग्रेस प्रेसिडेंट ने पार्टी हित में निर्णय लिया है। राष्ट्रीय परिपेक्ष में जो बेहतर है, वहीं निर्णय लिया है।
 बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो सीटों खाली हो रही है। वहीं इन दो सीटों पर कांग्रेस ने राजीव शुक्ला और रजीत रंजन को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ से बाहर के दो नेताओं को राज्यसभा भेजने के कांग्रेस के फैसले पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने तंज कहा है। रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ बोली में कहा कि छत्तीसगढ़िया गोबर बिनही, परदेसिया राज्यसभा जाही, बाकी छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मन बोरे बासी खाही।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। स्कूल लाइफ में गर्मी की छुट्टियों का बच्चे साल भर इंतज़ार करते हैं। और जब इन छुट्टियों की मस्ती में खुद मुख्यमंत्री साथी बन जाएं, तो फिर बात ही क्या है। ऐसा ही हुआ आज कोंडागांव में चल रहे समर कैम्प में, जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बच्चों से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द लिया। समर कैम्प में बच्चों द्वारा की जा रही एक्टिविटीज में मुख्यमंत्री खुद शामिल हुए और बच्चों की कला और हुनर को सराहा। बच्चों द्वारा प्रदर्शित आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी को मुख्यमंत्री ने 4 वर्षीय नन्हीं साथी पिहू ठाकुर के साथ देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों संग बचपन के रंग में रंगे नज़र आये।
पहली बार देख रहा बच्चों की शास्त्रीय संग वेस्टर्न डांस की इतनी अच्छी जुगलबंदी समर कैम्प में शास्त्रीय नृत्य कत्थक और वेस्टर्न डांस सीख रहे बच्चों की प्रस्तुति देख मुख्यमंत्री मुग्ध हो गए। उन्होंने कहा की मैं पहली बार इतने छोटे बच्चों की शास्त्रीय और वेस्टर्न डांस की दो अलग अलग विधाओं को एक साथ इतने अच्छे से परफॉर्म करते देख रहा हूँ। आप दो अलग अलग डांस की जुगलबंदी कर रहे हैं और आपका बैलेंस भी नहीं बिगड़ रहा, ये कमाल है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा- देखिए, ये है बदलता बस्तर। उन्होंने ने बच्चों संग सेल्फी और फ़ोटो क्लिक करवायीं।
अबेकस क्लास में बच्चों ने चुटकियों में सुलझाई गणित की पहेलियां समर कैम्प में बच्चों ने मुख्यमंत्री को अबेकस क्लास में चंद सेकेंड्स में गणित की गणनाओं को बिना पेन या पेपर के हल कर के चकित कर दिया। मेंटल मैथ्स से मन में ही जोड़,घटाव, गुणा और भाग कर गणित के सवाल सुलझा रहे बच्चों की बच्चों की मुख्यमंत्री ने खूब सराहना की। आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी का नन्हीं पीहू के साथ किया निरीक्षण समर कैम्प की आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी में मुख्यमंत्री ने बच्चों की बनाई मिट्टी की कलाकृतियां, भित्ति चित्र, सिलाई कढ़ाई, चित्रकला, जूट शिल्प को देखा। इस दौरान 4 वर्षीय बच्ची नन्हीं पीहू ठाकुर को मुख्यमंत्री ने अपने साथ ले लिया। दसवीं कक्षा के छात्र देवदत्त ने मुख्यमंत्री को अपने द्वारा बनाया उनका पोट्रेट भेंट किया। 
मुख्यमंत्री बोले- सब मेरे सामने आ जाओगे तो मैं ही छुप जाऊंगा समर कैम्प में अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बच्चों का उत्साह आसमान छू रहा था। हर बच्चा मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाने लालायित था। मुख्यमंत्री ने भी पूरी आत्मीयता के साथ बच्चों संग सेल्फी और फ़ोटो खिंचवाए। बच्चों ने मुख्यमंत्री को पूरी तरह घेर लिया तो मुख्यमंत्री ने बच्चों के ही अंदाज़ में उनसे कहा- सब मेरे सामने आ जाओगे तो मैं ही छुप जाऊंगा।
हम होंगे कामयाब गीत पर मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर मिलाई बच्चों की ताल से ताल मंच पर तबला, गिटार, हारमोनियम, पर हम होंगे कामयाब गीत गाकर प्रस्तुत कर रहे बच्चों के साथ मुख्यमंत्री पूरी तरह रम गए। उन्होंने भी गीत के बोल दोहराए और ताली बजाकर बच्चों की ताल से ताल मिलाई। इस मौके पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, केशकाल विधायक श्री संतराम नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

 
भाजपा प्रदेश प्रभारी का पार्टी के नेताओं को नसीहत
 परिवारवाद छोड़ें, जनता में विश्वास जगाएं… 
याद आ रहे है पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह
 बीजेपी कार्यसमिति की बैठक मात्र औपचारिक साबित हुई 
तीनों बड़े नेता बीच में ही बैठक छोड़कर दिल्ली उड़़ गए
 
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल कार्यकाल का 8वां वर्ष पूरा हो रहा है। भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ जनता के बीच गई थी एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के साथ चुनाव में जनता ने हमें पुन: अपना समर्थन दिया।
जनता को विश्वास दिलाना होगा कि भाजपा प्रदेश में दे सकती है बेहतर सरकार जिससे हमारे कार्यकर्ताओं के मन में भारी उत्साह है। हमारे कार्यकर्ता खुश है तो इससे हमारी पार्टी की मजबूती और भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति लोगों के मन भारी आक्रोश व नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास दिलाना होगा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में बेहतर सरकार दे सकती है। प्रदेश सरकार के लाए काले कानून (भूपेश एक्ट) के विरोध में भाजपा का आंदोलन सफल रहा। जनता का हमें व्यापक समर्थन भी मिला है।
इस बैठक में कुछ सुस्त नेताओं को फटकारे जाने की भी खबर है। दरअसल,लगभग हर 15 से 20 दिन में डी पुरंदेश्वरी और संगठन के बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ आना हो रहा है। ये नेता लगातार नेताओं से कह रहे हैं कि वो गांव-गांव जाकर सभाएं लें, लोगों से मिलें। मगर कुछ भाजपा नेता ये कर ही नहीं रहे। शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान भी डी पुरंदेश्वरी ने ऐसे नेताओं को चेताते हुए फील्ड पर जाने को कहा। विकास तीर्थ बाइक रैली 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 8वां साल पूरा हो रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि युवा मोर्चा विधानसभा स्तर पर विकास तीर्थ बाइक रैली निकालेगी ,केन्द्र सरकार की उलब्धियों का पर्चा बांटा जाएगा। मानसून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से मन की बात करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा किसानों सहित आमजन को मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए बूथों पर लेकर आएंगे।
फिर से बनेगी बीजेपी सरकार
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम तेजी से विकास कि ओर बढ़ रहे हैं। 2023 में प्रदेश की कांग्रेस की विदाई तय है। प्रदेश के किसान व बेरोजगार युवा लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में लूट, डकैती, अपहरण, उद्योग का रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी से लड़कर हम 2023 में निश्चित ही विशाल जनमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
बूथों को मजबूत करने माईक्रो लेबल पर काम 
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बूथों को मजबूत करने का माइक्रो लेवल का कार्यक्रम करना है। गंभीरता से काम करेंगे उतना ही अच्छा रिजल्ट आयेगा। भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने 1 से 15 जून तक चलने वाले सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना के प्रभारियों को दायित्व सौंपा। इस दौरान भाजपा के लोग लोगों को राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाया जाना जैसी बातों के बारे में बताएंगे।
 भाजपा में आम कार्यकर्ताओं की सुनवाई कब होगी 
छत्तीसगढ़ भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, ऐसा 27 की बैठक में अहसास हुआ। जब तीनों प्रभारियों ने बैठक को बीच में छोड़कर दिल्ली उड़ गए। जबकि इस बैठक को बुलाया ही इसलिए गया था कि संगठन को अभी से मजबूती से कमर कसने ताकि अगले एक साल तक ताजगी बनी रह सके। लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया। भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद यह सवाल जोर-शोर से उठ रहा है कि आखिर कार्यकर्ताओं की कब होगी सुनवाई होगी। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकास के पास छत्तीसगढ़ के लिए समय ही नहीं है। वे छत्तीसगढ़ की चुलना में पश्चिम बंगाल से करते है, जबकि छत्तीसगढ़ एक शांत राज्य है, यहां कार्यकर्ताओं को केवल अपनी बात कहना है, मगर शिवप्रकाश से कहने से डरते है। प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी भी छत्तीसगढ़ को प्रभारी की तरह समय नहीं दे पा रही है। सह प्रभारी नितिन नबीन तो कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में ही नहीं रहते। वहीं रटे रटाएं बयान रहते है जिससे कार्यकर्ता ऊब गए है। ऐसे हालात में आगामी चुनाव भाजपा के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। कार्यकर्ता फिर एक बार पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह को याद करते नहीं थक रहे है। भाजपा की बैठक में जो आगामी रणनीति की उम्मीद लगाई गई थी वैसा कुछ भी नहीं हुआ । कार्यसमिति और प्रदेश संगठन की बैठक में मात्र खाना पूर्ति की गई। प्रदेश भाजपा के नेता इस बात से हैरान परेशान है कि राष्ट्रीय सह संगठन प्रभारी शिव प्रकाश और सह प्रभारी नितिन नबीन कार्यसमिति की बैठक को बीच में छोड़कर चल दिए । वहीं प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी भी बैठक को बीच में छोड़कर निकल गई। जिसके बाद विष्णुदेव और पवन साय ने बड़ी विनम्रता से मोर्चा संभाला। बड़े नेताओं की इस तरह की रवानगी को लेकर भाजपा में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुशाभाऊ परिसर में आयोजित बैठक में एक प्रस्ताव लाया गया जिसे लेकर भी प्रदेश के नेताओंं में कोई खास उत्साह नहीं दिखा। भाजपा सूत्रों का कहना है कि एक दिन पहले जिला अध्यक्षों से चर्चा हो गई थी इसलिए बायलॉज को बाईपास किया गया. यदि यह सही है तो कार्यसमिति की बैठक में फिर जिला को क्यों बुलाया गया। भाजपा की यह बैठक चुनाव के मद्दे नजर कोई खास संदेश नहीं दे पाई ।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। कोंडागांव में समीक्षा बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने अफसरों से कहा कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत कल मैंने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में लोगों से भेंट-मुलाकात की। लोगों से सीधी बातचीत कर योजनाओं का फीड बैक लिया। बस्तर में रुझान खेती की तरफ बढ़ा, सिंचाई की मांग बढ़ी है। लोक संस्कृति को बचाने के लिए हम घोटूल और देवगुड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य कर रहे हैं।
बस्तर के जन-जीवन मे बड़ा परिवर्तन आया है, भू-जल का उपयोग बढ़ा है।नालों को रिचार्ज करने की जरूरत है। पेयजल उपलब्धता के लिए हम घर-घर नल लगा रहे, बस्तर में ज़्यादा काम करने की ज़रूरत है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वन संसाधन और वनाधिकार पट्टे दिए जा रहे, फलदार वृक्ष से पेड़ कटाई रुकेगी। अब ज्यादा से ज्यादा फलदार वृक्ष लगाने पर जोर दिया जा रहा है। कोंडागांव में भी गारमेंट के कार्य हो रहे, सभी को रोजगार मिल रहा है। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में बदला जाएगा। जहां गोबर खरीदी के साथ-साथ अन्य एक्टिविटी भी किया जाएगा। जिससे लोगो के पास पैसा जाएगा। गोबर से पेंट उत्पादन, बिजली, गोठान में तेल पेराई मशीन स्थापित कर कई रोजगार मूलक कार्य हो रहे। बस्तर में अब बैंकों की मांग हो रही है, जबकि यहां कभी बैंक की मांग नही होती थी, यह अच्छा संकेत है। बस्तर बदल रहा, विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। हम विश्वास विकास सुरक्षा को लेकर कार्य कर रहे हैं। हमारे कार्यों से लोगों का विश्वास बढ़ा है, नक्सल पीछे हटे हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री द्वारा निर्मित कपड़ो से लदे ट्रक को रवाना किया। इससे पहले पत्रकार वार्ता को संबोधित सीएम ने कहा कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत कल मैंने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में लोगों से भेंट-मुलाकात की। लोगों से सीधी बातचीत कर योजनाओं का फीड बैक लिया। बस्तर में रुझान खेती की तरफ बढ़ा, सिंचाई की मांग बढ़ी है। लोक संस्कृति को बचाने के लिए हम घोटूल और देवगुड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य कर रहे हैं। बस्तर के जन-जीवन मे बड़ा परिवर्तन आया है, भू-जल का उपयोग बढ़ा है। नालों को रिचार्ज करने की जरूरत है। पेयजल उपलब्धता के लिए हम घर-घर नल लगा रहे, बस्तर में ज़्यादा काम करने की ज़रूरत है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, जगदलपुर के मैग्जीन “विजन” का विमोचन किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल,जगदलपुर की कक्षा दूसरी की बच्ची कु. मिहिका ने बड़ी मासूमियत से पूछा कि जब आप मेरी उम्र के थे तब आप राजनीति में जाना चाहते थे ? कु.मिहिका के सवाल पर मुख्यमंत्री ने बच्ची को दुलारते हुए बताया कि मैं राजनीति में सोच कर नही आया, बचपन से मेरे मन में लोगों की सेवा करने का भाव था। हमें और आपको भी बड़ो की सेवा करनी चाहिए। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के साथ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने चाइनीज चेकर खेला। स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल, जगदलपुर में सेल्फी का दिखा क्रेज। बच्चों के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने ली सेल्फी।