रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खासियत है कि वे अधिकतर मामलों में फैसला ऑन द स्पॉट करते हैं। इन दिनों प्रदेश की जनता से सीधे रूबरू होने के लिए भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान भी उनका यह अंदाज देखने को मिल रहा है। जब भी कोई उनके पास समस्या लेकर पहुंचता है तो उसके तत्काल निराकरण का प्रयास मुख्यमंत्री करते हैं। ऐसा ही किस्सा कांकेर विधानसभा के ग्राम बादल में हुआ। जहां खराब पानी की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत फैसला लेते हुए प्रभावित गांवों को दुधावा समूह योजना में जोड़ने की बात कही और ग्रामीणों तक शुद्ध जल पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री आज कांकेर विधानसभा के ग्राम बादल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में डुमरपानी के श्री चप्पूलाल सिन्हा ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनके गांव में फ्लोराइड युक्त पानी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं, ऐसी ही समस्या साईगांव में भी है। ग्रामीण की समस्या को सुनकर मुख्यमंत्री ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। वहीं बादल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम खत्म होने के पहले ही डुमरपानी और साईगांव को दुधावा समूह योजना में शामिल करने का निर्णय लेते हुए इसकी घोषणा भी कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डुमरपानी और साईगांव दुधावा समूह योजना में शामिल होने पर गांव वालों को शुद्ध जल मिलेगा और लोग स्वस्थ रहेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को रायपुर पहुंच गए हैं। सुबह की नियमित विमान से यहां पहुंचे रिजिजू ने पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह के वीआइपी रोड स्थित निवास पर जाकर मुलाकात की। रिजिजू अभी भाजपा प्रदेश कार्यालय में हैं। रायपुर आए केंद्रीय मंत्री यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से सीधे नवा रायपुर जाएंगे। वहां आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन अटल नगर नवा रायपुर पहुंचेंगेा वहां आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन में आइटीएटी रायपुर खंडपीठ के नए कार्यालय परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से दोपहर सवा 13 बजे मेफेयर लेक रिसार्ट झांझ जाएंगे। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आम जनता कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। साथ ही राज्य सरकार के निर्देशों पर गंभीरता से अमल करें। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज भानुप्रतापपुर में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा पढ़ाई की सुविधा और सहायक उपकरणों की मांग की जा रही है। अधिकारी ऐसे बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक व्यवस्था करें। स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र बनाने की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाते समय पूरी जानकारी एकत्र की जाए, ताकि स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई न हो। उन्होंने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 16 जून तक शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में समय से पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि गौठानों में मछलीपालन तथा पोखर निर्माण, जल जीवन मिशन, हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री कुपोषण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने हाट बाजार क्लिनिक की संख्या बढ़ाने और ग्रामीणों के लिए उपयोगी इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, बारिश के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नरवा विकास योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि लोगों का खेती-किसानी के प्रति रूझान बढ़ा है। इसलिए वाटर रिचार्जिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने वन धन समितियों के कार्यो के सुचारू संचालन के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि पिछले एक वर्ष में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की संख्या में 3 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने के लिए संचालित की जा रही आर्थिक गतिविधियों से आम आदमी और महिला समूहों की आय में वृद्धि हो। गौठानों में विभिन्न समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था, गौठानों में अलग-अलग तरह की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय जलवायु के अनुरूप अदरक, हल्दी, काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने नारायणपुर के 08 आवर्ती चराई गौठानों में पानी की व्यवस्था करने, गोबर खरीदी के लिए अधिक से अधिक पशुपालकों का पंजीयन करने, गौठानों में चाक निर्माण तथा अण्डा उत्पादन की यूनिट लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषि से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा धान के अलावा अन्य फसलों के लिए भी ऋण दिया जाए। नारायणपुर में काली मिर्च और लीची की पैदावार को बढ़ावा दिया जाए। वन विभाग फलदार पौधों का रोपण करें। उन्होंने ओरछा में लीची की नर्सरी विकसित करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए।
K.W.N.S.-रायपुर। एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को रायपुर के इनकम टैक्स ऑफिस का उद्घाटन किया। इसकी जानकारी उन्होंने प्रेसवार्ता कर दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि इनकमटैक्स कार्यालय खुलने से आम लोगों को कार्य में अत्यधिक मदद मिलेगी। लोगों को अब ना पुणे, ना दिल्ली और ना ही और कहीं जाने की जरूरत होगी। छत्तीसगढ़ का सारा टैक्स का कार्य अब यहीं से होगा। टेक्नोलॉजी के माध्यम और केंद्र सरकार की मदद से हमने कानून व्यवस्था के लिए कई कदम उठाए हैं। हम चाहते है कि केंद्र सरकार की ओर से 9 हजार करोड़ के अंतर्गत जो लोअर जुडिशरी की व्यवस्था का जो काम चल रहा है, उसमें राज्य भी पूरी मदद करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोअर जुडिशरी के लिए जो भी अच्छा इंफास्ट्रक्चर बनेगा राज्य सरकार उसके लिए राशि का सही इस्तेमाल करें। ताकि लोगों को न्याय मिल सके और यही हमारी प्राथमिकता है, जिससे आम भारतीय को उनका हक मिल सके। आज के आईटीएटी का कार्यक्रम हुआ, जिसके लिए हमारी पूरी टीम एकजुट है।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल इस वक्त भानुप्रतापपुर विश्राम गृह में अफसरों की समीक्षा बैठक ले रहे है. जिसके बाद वे बाद प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे. वही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद हेलीकॉप्टर से 11.35 बजे अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पोड़गांव पहुंचेंगे. वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ही गांव पखान्जूर में दोपहर 1.30 बजे से 2.45 बजे तक लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम 4 बजे कोण्डागांव जिले के ग्राम खाल्हे मुरवेंड जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् कांकेर आएंगे और वहां शाम 6.30 बजे से 8.30 बजे तक विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कांकेर में रात्रि विश्राम करेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। नींबू के बाद अब टमाटर के दाम जून की शुरुआत से ही चढ़ गए हैं। महंगाई से जूझ रहे आम लोगों के लिए यह बड़ा झटका है। 3 जून को रायपुर के सब्जी बाजार में टमाटर 60- 80 रुपये किलो बिक रहा था । शास्त्री बाजार में ही टमाटर 70 रुपए किलो बिक रहा है। अगले दो से तीन सप्ताह तक टमाटर की कीमतों में गिरावट की संभावना नहीं है। टमाटर ही नहीं, अन्य जरूरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर सहित देश के तमाम बड़े शहरों में टमाटर का भाव आसमान छू रहा है। दिल्ली-मुंबई में टमाटर 100 रुपए किलो तक बिक रहा है।
राशन, किराना के साथ अब सब्जी भी महंगी :भीषण गर्मी में जहां लोगों को ठंडे पानी से राहत मिलनी चाहिए वहां लोगों को सूरज की भीषण तपिश के साथ महंगाई ने बुरा हाल कर रखा है। देश में देखते ही देखते पिछले 6 माह में किराना सामनों में 24 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले चार में से लोग इंचजार कर रहे थे कि जनवरी फरवरी में ठंड में सब्जी-भाजी के दाम कम होंगे । लेकिन उस समय भी काने का तेल आसमान पर पहुंच ग, गैस सिलेंडर हजार के उपर चला गया। इस तरह मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट ऐसा बिगड़ा की सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब साग-भाजी में टमाटर ने नाक में दम कर दिया है। पूरे राजधानी के अलग अलग बाजारों ने 80 से 1000 रुपए किलो टमाटर बिक रहे है। जबकि लौकी-कद्दू, बरबट्टी, करेला, परवल के साथ भाजी 30 रुपए किलो बिक रहा है। भिंडी को 10 रुपए किलो में कोई पूछ नहीं रहा है। लेकिन टमाटर पर महंगाई की नजर पड़ते ही सौ के पार होने के कगार पर पहुंच गया है।
क्यों महंगा हुआ टमाटर : जहां कमोडिटी की आपूर्ति में कमी के कारण कीमतों पर असर पड़ा है, वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्यों में मार्च-अप्रैल की गर्मी ने उत्पादन को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। सब्जियों के दाम आसमान छूने से उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर भी असर पड़ा है। खाद्य मंत्रालय द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, भारत में टमाटर की औसत खुदरा कीमत पिछले महीने 70 फीसदी और पिछले साल की तुलना में 168 प्रतिशत बढ़ी है।
लगातार बढ़ रही महंगाई : भारत में खाना पकाने के तेल से लेकर गेहूं के आटे तक हर चीज की कीमतें चढ़ गई हैं, जिससे अप्रैल में मुद्रास्फीति 8 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। सरकार ने हाल ही में गेहूं और चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है। इससे बाकी देशों के नाराज होने का खतरा है। वहीं रिजर्व बैंक मई में बढ़ोतरी के साथ आश्चर्यजनक रूप से इस महीने ब्याज दरों में एक और वृद्धि की ओर बढ़ रहा है। टमाटर सहित खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर राजनीतिक भी तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है।

K.W.N.S.- रायपुर। डायल 112 ने रास्ता भटके बच्चे को उनके परिजन से मिलवाया। जानकारी के मुताबिक उरला क्षेत्रांतर्गत सिंघानिया चौक में अज्ञात बच्चा मिलने की सूचना पर डायल 112 तत्काल मौके पर पहुँची। सूचक द्वारा बताया गया कि ३ वर्ष का एक बच्चा खेलते खेलते रास्ता भटक कर आ गया है| आसपास पूछताछ में पता चला कि वह इतवारी बाजार बिरगांव का रहने वाला है। डायल 112 द्वारा बच्चे को सकुशल पिता अपने सुरेन्द्र सूर्या के सुपुर्द किया।
राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए ग्रामीण स्तर पर राजस्व शिविर का आयोजन कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर जिले में राजस्व प्रकरणों का निराकरण ग्रामीण स्तर पर शिविर लगाकर विगत् 17 मई से किया जा रहा है।राजस्व प्रकरण जैसे नामांतरण,खाता विभाजन,सीमांकन,व्यपवर्तन,नया किसान किताब जारी एवं अध्धतन करने,अस्थाई जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने,विलंबित जन्म प्रमाण पत्र की अनुमति आदि संबंधित प्रकरणों के निराकरण तथा राशनकार्ड जारी करने हेतु जिले के सभी तहसीलों में ग्रामवार राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आगामी 6 जून को रायपुर तहसील के ग्राम कुम्हारी, मंगसा और टेमरी, तिल्दा तहसील के ग्राम तुलसी और तिल्दा, आरंग तहसील के ग्राम परसकोल, नरदहा और फरफौद, अभनपुर तहसील के ग्राम खिलोरा और बेन्द्री, गोबरा नवापारा तहसील के ग्राम टीला और चिपरीडीह, खरोरा तहसील के ग्राम असौंदा और खरोरा में राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व),संबंधित तहसीलदार,नायब तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक,हल्का पटवारी,पंचायत सचिव,खाद्य निरीक्षक तथा जनपद पंचायतों में पदस्थ राशनकार्ड के प्रभारी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

K.W.N.S.-रायपुर। ईश्वरी अन्य महिलाओं की तरह सामान्य नहीं हैं, लेकिन कामयाबी हासिल करने में सामान्य महिलाओं से आगे है। भानबेड़ा की रहने वाली दिव्यांग ईश्वरी उइके जो न बोलती न सुनती पर अपने हुनर से महुआ से स्वादिष्ट महुआ लड्डू तैयार कर रही है। ईश्वरी बोल-सुन नही पाती और उनका पति को कम दिखाई पड़ता है जिसके कारण उन्हें अन्य कामों में दिक्कत होता था। वे खेती किसानी तथा वनोपज का संग्रहण करते थे। लेकिम ईश्वरी उइके अब समूह में जुड़कर महुआ लड्डू बनाने का कार्य करती है।ईश्वरी उइके के साथ काम करने वाली महिलाओं ने बताया कि ईश्वरी बोल सुन नही पाती लेकिन बताने पर कामों को बहुत तेजी से सीख लेती है। महिलाओं ने बताया कि हम सभी मे ईश्वरी का काम बहुत तेज है। ईश्वरी काम करते करते दूसरों के कामों में भी ध्यान रखती है। लड्डू का साइज छोटा बड़ा होने पर वह डांटती भी है।
मुख्यमंत्री ने चखा महुआ लड्डू का स्वाद, समूह की प्रगति सुनकर सराहना की, दी बधाई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के ग्राम भानबेड़ा में दिशा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित महुआ लड्डू निर्माण इकाई में पहुंचकर महुआ लड्डू निर्माण का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से लड्डू बनाने की विधि, लगने वाले समय एवं खर्च की जानकारी ली। महिला समूह ने बताया कि महुआ लड्डू बहुत ही पोष्टिक एवं स्वादिष्ट है। हम मांग के अनुसार लड्डू तैयार करते हैं। तीज-त्योहार में लड्डू की मांग ज्यादा होती है।
हमे प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह 10-12 हजार रुपये का आय होता है। इसके अलावा हम घर के अन्य काम भी कर लेते हैं।मुख्यमंत्री ने महिला समूह द्वारा बनाये लड्डू का स्वाद चखा और खूब तरक्की करने शुभकामनाएं दी। महिलो ने बताया कि लड्डू की मांग हमारे प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी है। वर्तमान में हमने तमिलनाडू के चेन्नई में भी 25 किलो लड्डू का विक्रय किया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए बधाई दी। लड्डू की महक से ममता के घर पहुँची खुशियां, कमाई से त्यौहार में खरीदी थी बच्चों एवं पति के लिए कपड़े
समूह की ममता जैन ने बताया कि उनके परिवार में पति और दो बच्चे हैं। महुआ लड्डू की इकाई से जुड़ने के बाद उन्हें अच्छी आय हो रही है। पिछली दीपावली में उसने पति बच्चों के लिए कपड़े खरीदे। वे बड़े खुश हुए। महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि वे पहले महुआ बीनने का कार्य करते थे फिर वन विभाग के सहयोग से वर्ष 2020 में महुआ लड्डू बनाने का प्रशिक्षण लिया। समूह का गठन हुआ। समूह में 11 सदस्य हैं सीजन में करीब 6 लाख रुपए का लड्डू बेच लेते है। उन्हें करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की आय हो रही है। मुख्यमंत्री को भेंट की महुआ लड्डू एवं वनोपज से बने सामग्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के ग्राम भानबेड़ा में दिशा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित महुआ लड्डू निर्माण इकाई में पहुंचकर महुआ लड्डू निर्माण का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महुआ लड्डू एवं वनोपज से बने सामग्री भेंट की।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गत दिवस हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिमला राजभवन में मुलाकात की। आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश आगमन पर उइके का आत्मीय स्वागत किया और देश एवं प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल उइके ने आर्लेकर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उइके ने राजभवन हिमाचल प्रदेश का भ्रमण किया और देखा कि राजभवन में किस प्रकार का संधारण किया गया है एवं क्या-क्या नवाचार हो रहे हैं, ताकि उनका पालन राजभवन छत्तीसगढ़ में भी कराया जा सके। इसके पूर्व रेलवे स्टेशन पर रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा राज्यपाल उइके का हार्दिक अभिनंदन किया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज भी नवसंकल्प शिविर में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल सुबह 10.40 को सीएम हाउस से कमल विहार के लिए रवाना होंगे। जहां स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित नवसंकल्प शिविर में शामिल होंगे। बता दें कि शिविर के पहले दिन उदयपुर चिंतन शिविर में जो फैसले लिए गए थे, उन्हें छत्तीसगढ़ में लागू करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही, राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। उदयपुर चिंतन शिविर में भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई थी। इसे राज्यों में लागू करने के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाने के निर्देश दिए गए थे।