Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को खरीफ 2022 में मांग के विरूद्ध रासायनिक उर्वरकों की कम आपूर्ति के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों को खरीफ के लिए समय से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रासायनिक उर्वरक प्रदायकर्ता फर्टीलाइजर कंपनियों के पदाधिकारियों से लगातार संपर्क एवं समन्वय कर उर्वरकों की राज्य में आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उर्वरकों के लिए रेल के माध्यम से प्राप्त होने वाले रैक हेतु भी आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। 
अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह अप्रैल एवं मई 2022 में राज्य को यूरिया की कुल आपूर्ति 3.29 लाख टन होनी थी, लेकिन केवल 2.20 लाख टन यूरिया ही प्राप्त हुआ। यूरिया के वितरण का संपूर्ण नियंत्रण भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यूरिया की उपलब्धता खरीफ के लक्ष्य के विरूद्ध 62 प्रतिशत है। इसी प्रकार राज्य में एनपीके की उपलब्धता खरीफ के लक्ष्य के विरूद्ध 30 प्रतिशत, डीएपी की उपलब्धता 39 प्रतिशत, पोटाश की उपलब्धता 35 प्रतिशत है। आगामी दिनों में समय पर उर्वरक न मिलने से इनकी कमी हो सकती है। राज्य सरकार द्वारा रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 गौरतलब है कि खरीफ 2022 हेतु छत्तीसगढ़ द्वारा केन्द्र से कुल 13.70 लाख टन उर्वरकों की मांग की गई है, जिसका अनुमोदन भारत सरकार द्वारा दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा उर्वरकों की कुल मांग में से यूरिया 6.50 लाख टन, डीएपी 3 लाख टन, पोटाश 80 हजार टन, एनपीके 1.10 लाख टन एवं सुपरफास्फेट 2.30 लाख टन शामिल है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से अग्रिम उठाव करवाने, पौश मशीन में नियमित एन्ट्री करवाने एवं प्राप्त उर्वरक के तेजी से भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था की जा रही है, ताकि राज्य को समय पर उर्वरक प्राप्त करने में समस्या न हो। चूंकि यूरिया के अतिरिक्त अन्य सभी उर्वरकों अधिकांशतः आयातित सामग्री पर आधारित है अतः इनकी व्यवस्था भारत सरकार के माध्यम से ही की जा सकती है। अतः राज्य में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने का दायित्व केन्द्र सरकार का है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक फार्म के अकाउंटेंड ने अपने मालिक को करोड़ों का चुना लगा दिया। उसने बड़े ही शातिर तरीके से तीन साल में दो करोड़ 12 लाख 69,342 रुपये की चपत लगाई। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपित विकाश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित को फरार है। तेलीबांधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त सुनील कुमार अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीडि़त की जाेरा िस्थत एलएलपी फर्म नाम से कार्यालय है। जो कंस्ट्रक्शन का देखती है। आरोपित विकाश सिंह कई वर्षों से फर्म में अकांटेंट का काम कर रहा था। एक जनवरी 2019 से 15 मई 2022 तक आरोपित ने अपने खाते में, पत्नी और रिश्तेदारों के खाते पैसे ट्रांसफर किए। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त सुनील कुमार अग्रवाल को पता चला कि फर्म में जमा हुए पैसे के हिसाब में गड़बड़ी हुई है। उनके द्वारा पता लगवाया तो जानकारी सामने आई कि अकाउंटेंड विकाश सिंह ने फर्म के पैसे अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए अलग-अलग खाते में डालवा दिए।
 

K.W.N.S.-रायपुर। सरगांव-रायपुर नेशनल हाईवे पर बरमबाबा ढाबा के पास बीती रात अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीसरे सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, बीती रात बाबा बरम देव ढाबा का संचालक राजेश वर्मा अपने 2 साथियों के साथ खाना खाकर बैठे हुआ था, कि एक ट्रक ने कार को ठोकर मार जाने की खबर मिली. इस पर राजेश अपने साथियों के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर आनन-फानन में निकल पड़ा. लेकिन उनको क्या पता था एक्सीडेंट देखने जाते समय वे ही एक्सीडेंट का शिकार हो जाएंगे. तीनों युवकों को सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ने चपेट में ले लिया. तीनों युवक ग्राम पंचायत मोहभट्ठा, थाना सरगांव के निवासी है. मृतकों में बरमबाबा ढाबा के संचालक राजेश वर्मा (36 वर्ष) के साथ मनोज साहू (32 वर्ष) और राम सहाय वर्मा (48 वर्ष) शामिल हैं. सरगांव थाना पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यानी 10 जून को शाम साढे़ छह बजे छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा आयोजित अखिल भारतीय जगार-2022 हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामोद्योग एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे।
प्रदर्शनी रायपुर के पण्डरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित की गई है। प्रदर्शनी सह विक्रय का यह आयोजन 19 जून तक चलेगा। प्रदर्शनी सवेरे 11 बजे से शुरू होगी और रात्रि 9 बजे तक चलेगी। अखिल भारतीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी में 11 राज्यों के शिल्पकार करेंगे उन्नत शिल्प कला का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा आयोजित अखिल भारतीय जगार-2022 हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी में देश के 11 राज्यों के शिल्पकार अपने उन्नत शिल्प कला (हुनर) का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रसिद्ध हस्तशिल्प बेल मेटल, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, कालीन शिल्प, शिसल शिल्प, गोदना शिल्प, तुमा शिल्प, टेराकोटा शिल्प, छिंद कांसा, हाथकरघा वस्त्रों में कोसे की साड़िया, दुपट्टा, सलवार सूट, ड्रेस मटेरियल, बेडशीट, चादरे एवं विभिन्न प्रकार की रेडी वस्त्र के साथ-साथ अन्य राज्यों-उत्तर प्रदेश के लखनऊ की चिकनकारी, बनारस की बनारसी साड़ी, मध्यप्रदेश की चंदेरी, महेश्वरी एवं टीकमगढ़ का ब्रास, पश्चिम बंगाल का जूटवर्क, कांथावर्क एवं बंगाली साड़ियों सहित पंजाब की फूलकारी, राजस्थान की मोजरी व गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और जम्मू कश्मीर के विभिन्न शिल्प कलाओं का विशाल संग्रहण उपलब्ध रहेगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। विगत दिवस हिमाचल प्रदेश के शिमला प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की अनुसुईया उइके ने हिमाचल प्रदेश के राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान राज्यपाल उइके ने देश प्रदेश की वर्तमान परिस्थिति, सामाजिक सद्भाव एवं जनता के विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही राज्यपाल ने राजभवनों में किए जा रहे नवाचार एवं गतिविधियों के संबंध में संबंधित राज्यपालों से विचार-विमर्श किया। 
इस अवसर पर उइके ने प्रदेश के नागरिकों को उनके अधिकारों की रक्षा एवं भारत शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में राज्यपालों से चर्चा की। साथ ही राज्यपालों से शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन लाने के लिए घोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किस प्रकार किया जा सके इस पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश की सम्मान की प्रतीक टोपी पहना कर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल उइके तथा गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत का सम्मान किया साथ ही अनुसुईया उइके ने भी गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल पड़ रही भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाला है। लोग गर्मी से भारी परेशान हैं। गर्मी से आज भी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। कुछ स्थानों अंधड़ चलने की भी संभावना है। 
 दूसरी ओर मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने के आसार दिख रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री दमोह का दर्ज किया गया। भोपाल का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस, 38.2 डिग्री, जबलपुर 43.8 डिग्री, ग्वालियर 44.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अरब सागर में मानसूनी हलचल बढ़ गई है। हवाओं के साथ धीरे-धीरे नमी आने के आसार दिख रहे हैं। तापमान में कुछ कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि बिरसा मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से एक थे। उनका अदम्य साहस हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना और उनके स्वाभिमान की रक्षा ही बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। केन्द्रीय राज्य मंत्री भानूप्रताप सिंह वर्मा आज से तीन दिवसीय प्रवास पर रहेगे। केन्द्रीय मंत्री वर्मा कुछ देर में रायपुर पहुंचेंगे। तथा वहां से सीधे राजनांदगांव स्थित सर्किट हाऊस जाएंगे। इसके बाद 10 जून को सर्किट हाऊस में प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों और उद्योगपति के साथ बातचीत करेंगे। उसके बाद 10 बजे जिला आडिटोरियम राजनांदागांव में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर शासकीय योजना के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। 
 सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर राजनांदगांव में आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पीडीएस दुकान और जन औषधि केंद्र की जानकारी लेंगे। दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में पार्टी के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। केंद्रीय मंत्री शाम 4 बजे धनगांव जाकर पद्मश्री फूलबासन बाई यादव से मुलाकात कर शाम 5 बजे डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी की दर्शन कर शाम 6.30 बजे सर्किट हाऊस में विश्राम करेंगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री 11 जून को प्रातः10 बजे कामन सर्विस सेंटर राजनांदगांव जाएंगे। वहां से प्रातः11 बजे अमृत सरोवर प्रोजेक्ट के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव से रायपुर पहुंचकर दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
 

K.W.N.S.- रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज चंडीगढ़ दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल आज शाम 5 बजे विमान से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे, और शाम 7 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट में लैंड करेंगे। रात्रि विश्राम होटल ताज चंडीगढ़ में करेंगे। बता दें कांग्रेस संगठन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए सीएम बघेल को पर्यवेक्षक बनाया है। दरअसल कांग्रेस को क्रास वोटिंग का खतरा सता रहा है। कांग्रेस ने हरियाणा से अजय माकन को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने कृष्णलाल पंवार पर अपना दावं लगाया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन में प्री प्राइमरी कक्षाओं के शुभारंभ और शिक्षकों से भेंट वार्ता कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल के मुख्य मंच पहुंचे और स्कूली बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस मौके पर वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे। बारिश की हर बूंद कीमती, नरवा प्रोजेक्ट्स की बारीकी से करें मॉनिटरिंग: भूपेश बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन ब्लॉक में चल रहे नरवा प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मानसून में थोड़ा विलंब होने से नरवा प्रोजेक्ट की अंतिम फिनिशिंग के लिए कुछ और समय मिल जाएगा। इस भूमि में जहां हम खड़े हैं वहां पर मुरुम की मिट्टी है, जिसमें तेजी से पानी का बहाव हो जाता है, इसलिए कुछ-कुछ दूरी पर स्ट्रक्चर बनाना जरूरी होता है। उन्होंने मौके पर ही प्रोजेक्ट का विवरण देखकर अधिकारियों से कहा कि बारिश की हर बूंद कीमती है, नरवा प्रोजेक्ट्स की बारीक मॉनिटरिंग करें। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने ग्राम खुड़मुड़ी अंतर्गत रूही से उफरा नाला (7.3 किलोमीटर, लागत 95.96 लाख) में बनाए जा रहे चेक डैम का अवलोकन किया। इस चेक डैम के बनने से करीब 70 एकड़ रकबे में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग अलग भूमि की जरूरत के दृष्टिकोण से अलग तरह के स्ट्रक्चर लगते हैं। अभी तक जिन नरवा प्रोजेक्ट्स पर काम पूरा हो गया है। वहां लोग दो फसल लेने लगे हैं। इस बार जो प्रोजेक्ट पूरे होंगे, वहां रबी के लिए बड़ी मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के तहत सिंचाई रकबा को बढ़ाने और भू-जल स्रोत को अनुकूल बनाए रखने के लिए नाला बंधान का कार्य किया जा रहा है। पाटन विकासखंड अंतर्गत 98 ग्राम पंचायतों को नरवा संवर्धन के लिए शामिल किया गया है। इसके तहत 180.53 किलोमीटर लंबाई के 74 नरवा के संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। पाटन विकासखंड क्षेत्र के कुल कैचमेंट एरिया 90,445.81 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए 26 डीपीआर बनाया गया है। इस कार्य के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रोजेक्ट्स तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।