Browsing: रायपुर

रायपुर। अग्निपथ भर्ती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश की सीमा और युवा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सेना भर्ती पर केंद्र को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। केंद्र सरकार सेना में पूर्णकालिक भर्ती नहीं कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 साल में अग्निपथ के युवा बंदूक चलाना सीख जाएंगे। बेरोजगार होने पर अपराधिक घटनाओं में शामिल होंगे। केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
 बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में सबसे ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है। यहां युवाओं ने आगजनी और पत्थरबाजी की। छपरा और कैमूल में ट्रेनों में जमकर तोड़फोड़ की और कुछ डिब्बों में आग लगा दी। वहीं उनके इस विरोध को विपक्ष के साथ-साथ उनकी पार्टी और सहयोगी दलों का साथ मिलने लगा है। बीजेपी के वरुण गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी, ओवैसी, अमरिंदर सिंह ने भी इस योजना को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

रायपुर। गोवर्धन मठ जगन्नााथपुरी के पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में विशाल धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत आगामी साढ़े तीन वर्षों में हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। विभाजन के बाद भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में घोषित न करना शासन व राजनीतिक दलों की दिशाहीनता है।
शंकराचार्य ने कहा- हमने सोच-समझकर ही कहा है कि भारत साढ़े तीन वर्षों में हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। आप समीक्षा कीजिए, देखते रहिए, सहभागिता का परिचय दीजिए। उन्होंने राजनेताओं पर तीखी टिप्पणी की। कहा कि भारत में नेता धर्म और नीति को नहीं समझते। देश में राजनेताओं की कमी नहीं है, लेकिन राजनीति की परिभाषा से वे परिचित नहीं हैं। जिन राजनेताओं को राजनीति की परिभाषा का भी ज्ञान नहीं है, उनसे हम क्या आशा रख सकते हैं कि वे देश को प्रतिष्ठित, सुरक्षित, संपन्ना करेंगे, सीमापरायण समाज की संरचना करेंगे?
कूटनीति का नाम राजनीति नहीं है
उन्माद का नाम, सत्ता भोग का नाम, फूट डालो और राज करो की कूटनीति का नाम राजनीति नहीं है। राजनीति का अर्थ होता है नीतियों में सर्वोत्कृष्ट, जिसके द्वारा व्यक्ति और समाज को सुबुद्ध, स्वावलंबी, सुसंस्कृत बनाया जा सके। उन्माद, अदूरदर्शिता का नाम राजनीति नहीं है। महाभारत, मत्स्यपुराण, अग्नि पुराण आदि में कहा गया है कि राजनीति का दूसरा नाम है राजधर्म। नीति और धर्म पर्यायवाची शब्द हैं।
हिंदू या सनातनी कौन-सा शब्द बेहतर है
शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू आज कहने लगे हैं, पहले तो सनातनी ही कहते थे। सनातनी, वैदिक, आर्य, हिंदू चारों का प्रयोग कर सकते हैं। हिंद महासागर, हिंदकुट, हिंदी, हिंदू ये सब प्राचीन शब्द हैं। पुराण, ऋग्वेद में भी हिंदू शब्द का प्रयोग है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिंसा कहीं भी हो, हम उसका समर्थन नहीं करते।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने का लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी है। जिसके चलते अब स्कूल 16 जून से नहीं खुलेंगे। हालांकि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल 16 जून से खुल जाएंगे। निजी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का नया आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है। वहीं अब निजी स्कूल 20 जून से खोलने की तैयारी में है। इसे लेकर पालकों को मैसेज भेजा जा रहा है।
 इधर सरकारी स्कूलों में 16 जून से प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में 16 जून से सभी सरकारी स्कूल बच्चों के लिए खुल जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इसकी जानकारी दी है। मंत्री ने बताया कि 16 जून से पूरे प्रदेश में स्कूल का संचालन शुरू हो जाएगा। मंत्री ने प्रदेश में बेहतर संचालन के लिए अधिकारियों को निर्देश भी जारी किया है।

 

रायपुर। राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ शाखा की अध्यक्ष अनुसुईया उइके ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज राजभवन में प्रदेश के सभी जिलों से आए स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं रेडक्रास सोसायटी को सहयोग देने वाली 60 स्वयंसेवी संस्थाओं एवं उच्च शैक्षणिक संस्थाओं को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की वेबसाईट का शुभारंभ एवं त्रैमासिक पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा बीजापुर जिले के लिए एक एम्बुलेंस भी प्रदान किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह अत्यंत पुण्य का कार्य है। रक्तदान के जरिए एक व्यक्ति दूसरों को नई जिंदगी देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं और इस नेक कार्य में रेडक्रॉस सोसायटी का सहयोग करें। आप रक्तदान कर न केवल उस मरीज की जान बचाते हैं बल्कि उस मरीज के परिवार को भी नया जीवन देते हैं, क्योंकि एक व्यक्ति के जीवन से बहुत सारे लोगों का जीवन और उनकी भावनाएं जुड़ी होती हैं। उन्होंने रक्तदाताओं एवं रक्तदान से जुड़ी स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं को इस पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं को अपने परिसर में कैम्प लगाकर सभी विद्यार्थियों का रक्त परीक्षण कर उनके रक्त समूह एवं टेलीफोन नंबर की एक समग्र सूची बनाना चाहिए, जिससे रेडक्रॉस को एवं जरूरतमंदों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल खून उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि आज भी इस दिशा में जनजागरूकता की कमी है और दूरदराज के इलाकों में खून की जरूरत पड़ने पर लोगों को भटकना पड़ता है। अनुसुईया उइके ने प्रदेश की स्वयंसेवी संस्थाओं की सराहना की और कहा कि प्रदेश के सुदूर इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाने के कार्य किये जाने चाहिए।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि आधुनिक विज्ञान ने काफी तरक्की की है, लेकिन आज तक विज्ञान के द्वारा न तो मानव रक्त का विकास किया जा सका है न ही इसका किसी प्रकार का कोई विकल्प तैयार किया जा सका है। जब भी खून की जरुरत पड़ती है इसे मानव शरीर से ही प्राप्त करना पड़ता है। रक्त हमारे शरीर का एक ऐसा तत्व है जिसका जीवनकाल 90 दिनों का ही होता है और इसके उपरांत यह शरीर में नया बनना प्रारंभ हो जाता है। इसके नष्ट होने से पहले किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए दान देने वाले आप सभी रक्तदाता धन्य हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी अधिकाधिक मात्रा में रक्त के एक भाग प्लाज्मा की जरूरत पड़ी थी। तब भी इसकी जरूरत के लिए लोगों से इसके दान की अपील की गई थी। राज्य में जरूरतमंद मरीजों को रक्त की पूर्ति के लिए यह आवश्यक है कि आप जैसे रक्तदाताओं एवं रक्तदान के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं से प्रभावित होकर अधिक से अधिक संख्या में लोग जागरुक हों और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में इलाज के लिए मरीजों को हर साल करीब 3 लाख यूनिट खून की आवश्यकता होती है परंतु राज्य के ब्लड बैंकों से लगभग 30 प्रतिशत ही पूर्ति हो पाती है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ शाखा के कार्यों की सराहना की और कहा कि रेडक्रॉस ब्लड सेंटर रक्त की उपलब्धता के लिए निरंतर अपना योगदान दे रहा है। रेडक्रॉस ब्लड सेंटर रक्त के बदले रक्त की मांग नहीं करता है, और ना ही कोई अतिरिक्त चार्ज लेता है। रेडक्रॉस का मरीजों के लिए किया जा रहा यह कार्य निश्चय ही सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोगों के सहयोग और संस्थाओं के प्रयास से राज्य के प्रत्येक जिले में रेडक्रॉस के एक आधुनिक ब्लड सेंटर की स्थापना की जा सकेगी, ताकि लोगों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम को राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो ने संबोधित करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के अलावा अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भी रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवक लगातार मरीजों की सेवा एवं उन्हें सामग्री पहुंचाने में लगे रहे। उन्होंने बस्तर के अलेक्जेंडर एम. चेरियन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कोविड महामारी के भयंकर दौर में भी कोरोना से मृत व्यक्तियों का अंतिम संस्कार किया, जब उनके परिजन भी इससे डर रहे थे। इस सेवाभावी कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर रेडक्रॉस मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। पूरे देश में 6 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया था, जिसमें चेरियन भी शामिल है। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ शाखा के सचिव प्रणव सिंह ने संस्था की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी सहित शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों के कुलपति, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं स्वैच्छिक रक्तदाता उपस्थित थे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ी देर पहले नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार, सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर केंद्र की सरकार द्वारा की जा रही नफरत और डर की राजनीति को जनता तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस, केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाएगी।
बता दें कि राहुल गांधी को ED की नोटिस के बाद देशभर से कांग्रेस के सांसद और AICC के नेता जुटे हैं। सभी कांग्रेस भवन से ED दफ्तर तक पैदल मार्च करेंगे।

 

रायपुर। नेशनल हेराल्ड के मामले में राहुल और सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिए गए समन के विरोध में नई दिल्ली से लेकर रायपुर तक कांग्रेस आज विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस कड़ी में रायपुर शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ देर में काली पट्टी बांधकर पदयात्रा करते हुए पुजारी पार्क, टिकरापारा स्थित ईडी दफ्तर पहुंचकर घेराव करेंगे। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड अखबार के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस कड़ी में राहुल गांधी को आज नई दिल्ली में ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए जाना है। इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय ने राहुल गांधी को 3 जून को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन विदेश में होने की वजह से राहुल गांधी पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद दूसरा समन जारी कर पूछताछ के लिए नई तारीख दी गई थी।

 
 K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को कोविड के कारण हो रही अस्वस्थता के चलते अस्पताल में भर्ती होने का समाचार मिला। हम सब आपकी अच्छी सेहत की कामना करते हैं। आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मैं आज दिल्ली जा रहा हूं। कल राहुल गांधी की ED के सामने पेशी है। AICC से कल हम सब लोग जाएंगे। केंद्र सरकार ED, CBI और आयकर विभाग का दुरुपयोग करते हुए विपक्ष की आवाज़ को दबाना चाहती है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
 

 K.W.N.S.-रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल मैंने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में बटईकेला, बागबहार और पत्थलगांव में लोगों से भेंट-मुलाकात की और शासन की योजनाओं का फीडबैक लिया। मैं अब तक 20 विधानसभा में जा चुका हूं। जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि साढ़े 03 वर्षों में शासन द्वारा किए गए विकास कार्यों का फीड-बैक लेने के लिए यह भेंट-मुलाकात कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 
 मैं सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से बातचीत कर रहा हूं और स्वयं भी जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहा हूं। – मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यानिकी के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं बनी हैं, जशपुर जिले में लीची का उत्पादन पहले ही होता आया है, अब बस्तर संभाग में भी लीची उत्पादन की संभावना बनी है। – जशपुर जिले में चाय की खेती हो रही है, तो बस्तर संभाग में कॉफी का उत्पादन हो रहा है। जशपुर और बस्तर दोनों ही जगहों पर काजू का उत्पादन हो रहा है। इन सभी की वैल्यू एडिशन करने की जरूरत है। 
यहां का महुआ इंग्लैंड भेजा जा रहा है, किसानों, आदिवासियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। – सार्वभौम पीडीएस लागू है, हर व्यक्ति को राशन मिले ये मैने सुनिश्चित किया है। – जशपुर में सड़कों की दिक्कत है, इसे मैं मानता हूं, ठेकेदार के कारण परेशानी हुई। – खरसिया से पत्थलगांव 91 कि.मी. 147 करोड़ की लागत से छत्तीसगढ़ विकास निगम के अंतर्गत स्वीकृत कर लिया गया है। – सिंचाई में हो रही समस्या को दूर करने और सिंचाई व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने के लिए मैने एनीकट निर्माण की घोषणा की है।
 मैने कोयला मंत्री से कहा कि रायल्टी क्यूं नहीं बढ़ा रहे, हमारा तो नुकसान ही नुकसान है। – हमारे पास डीएवीपी खाद की कमी है, लेकिन हमारी निर्भरता रासायनिक खाद से कम हो रही है, हम खुद खाद बना रहे हैं। – राज्य सरकार इनपुट सब्सिडी में कोई कमी नहीं करेगी, आगे भी ये जारी रहेगा। – भारत सरकार जितना एमएसपी बढ़ाएगी उतना ही किसानों को लाभ होगा। – पत्थलगांव में गाड़ियों के फिटनेस के लिए कैंप खुलेगा ताकि ट्रांसपोर्टरों को बार-बार जशपुर ना जाना पड़े। 
मैने कोयला मंत्री से कहा कि रायल्टी क्यूं नहीं बढ़ा रहे, हमारा तो नुकसान ही नुकसान है। – हमारे पास डीएपी खाद की कमी है, लेकिन हमारी निर्भरता रासायनिक खाद से कम हो रही है, हम खुद खाद बना रहे हैं। – राज्य सरकार इनपुट सब्सिडी में कोई कमी नहीं करेगी, आगे भी ये जारी रहेगा। – भारत सरकार जितना एमएसपी बढ़ाएगी उतना ही किसानों को लाभ होगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्थलगांव से फिर जांजगीर-चांपा कलेक्टर के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके मालखरौदा विकासखंड के गांव पिहरीद में 11 वर्षीय बालक राहुल साहू को बोरवेल से निकालने के लिए चल रहे रेसक्यू ऑपरेशन की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य जानकारी ली। राहुल एक बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसा है। मुख्यमंत्री ने राहुल के परिजनों से भी बात की। उन्होंने परिजनों को चिंतित न होने और प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिए जाने की बात कही। 
मुख्यमंत्री ने राहुल के परिजनों से कहा कि धीरज बनाए रखें, राहुल को सुरक्षित वापस निकालने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, पूरा विश्वास है कि राहुल सुरक्षित वापस आएगा। मुख्यमंत्री ने राहुल के फूफा बजरंग साहू की उपस्थिति में दादी श्याम बाई साहू से बात की। उन्होंने रोबोट के माध्यम से रेस्क्यू करने और अन्य विकल्प भी रेस्क्यू के लिए तैयार रहने की बात कही। मुख्यमंत्री ने रोबोट के 
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल में बोरवेल में हो रहे रेस्कयू, खुदाई के काम को भी देखा। गुजरात के अमरेली से आए रोबोट संचालक महेश अहीर ने राहत और बचाव के संबंध में अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि अभी तक कई डेमो कर चुके है। इसके अलावा 3 रेस्कयू भी किया है। इनके साथ इनके पिताजी ऊका भाई अहीर भी साथ आये है। मुख्यमंत्री ने भी रोबोट और इसके संचालन की प्रक्रिया वीडियो कॉल से देखी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भी पिहरीद के घटनाक्रम की जानकारी ली।