Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर /दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्यालय में हो रहे सत्याग्रह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “ED के सामने अकेला राहुल गांधी नहीं बैठा था। कांग्रेस के सभी नेता, कार्यकर्ता एवं वो तमाम लोग बैठे थे जो भाजपा के खिलाफ हैं”. “ईडी और ऐसी एजेंसियों का मुझ पर कोई असर नहीं, मुझसे पूछताछ करने वाले अधिकारी भी समझ गए कि कांग्रेस पार्टी के नेता को डरा कर दबाया नहीं जा सकता।”
लंबी पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारी थक जाते थे ,इसलिए वो बीच में कई बार उठकर चले जाते थे। लेकिन मैं कुर्सी पर सीधे बैठा रहता था। मुझे ईडी अफसरों ने पूछा-राहुल जी आप बिल्कुल नहीं थकते,इसका क्या राज है ?” ED वैगर सब छोड़िए हम सबकों उस युवा के भविष्य को बचाना है जो रोज सुबह 4 बजकर उठकर देश की सेवा करने के सपनें के साथ दौड़ता है। और हम उन तमाम युवा साथियों के हक के लिए लड़ेंगें। “कांग्रेस का मतलब ही धैर्य है। वरना भाजपा में सिर्फ हाथ जोड़ दो, माथा टेक दो, सच्चाई मत बोलो काम हो जाएगा ।
अग्निपथ पर राहुल गांधी ने कहा – “ये जो नया अग्निपथ स्कीम हैं उसे हर हालत में वापस लेना पड़ेगा। मैने कृषि बिल पर कहा था कि तीन काले कानून वापस लेना पड़ेगा और मोदी सरकार ने वापस लिया। अब फिर कह रहा हूं.

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना में अगले तीन सालों में देश के चार्टेड एकाऊंटेंट्स की सबसे बड़ी शाखा बनेगी। इस हेतु इस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाऊंटेंट इंडिया (आईसीएआई) रायपुर शाखा ने कमल विहार के सेक्टर 11ए में 76,129 वर्गफुट का एक शैक्षणिक भूखंड खरीदा है। आईसीएआई रायपुर के अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने बताया कि इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया जिसे भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान के नाम से जाना जाता है है और यह भारत के संसद के एक अधिनियम द्वारा 1949 में स्थापित एक सांविधिक निकाय है। यह निकाय कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है। आईसीएआई दुनिया में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर निकाय है, जिसमें जनहित में भारतीय अर्थव्यवस्था की सेवा की एक मजबूत परंपरा है। समय के साथ आईसीएआई ने तकनीकी, नैतिक क्षेत्रों में उच्चतम मानकों को बनाए रखने और कड़े परीक्षा और शिक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए न केवल देश में बल्कि विश्व स्तर पर एक प्रमुख लेखा निकाय के रूप में मान्यता प्राप्त की है।
आईसीएआई रायपुर के उपाध्यक्ष ने कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण की नगर विकास योजना कमल विहार में इस संस्थान के खुलने से यह छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक विकास मे काफी मददगार होगा। इससे राज्य के व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। देश-विदेश के छात्र और प्रोफेशनल लोग भी यहां आएगें। राज्य का वित्तीय प्रबंधन भी मजबूत होगा। छात्रों को सीए बनने के बाद के प्रोफेशनल नालेज अपडेशन के पाठ्यक्रम भी यहां भविष्य में शुरु होगें। रायपुर के संस्थान से 1500 सदस्य और 5000 छात्र जुड़े हुए है। वर्तमान में देश में 180 शाखाएं और विदेशों में 40 शाखाएं है। उन्होंने कहा कि आज देश में चार्टेड एकाऊन्टेंट्स के लगभग 7 लाख छात्र हैं। रायपुर शाखा भवन बनने के बाद रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेगें।
आईसीएआई के सात राज्यों के सेन्ट्रल कमेटी के सदस्य किशोर बरड़िया बताया कि रायपुर में ऩए और बड़े भवन में संस्थान शुरु होने से चार्टर्ड एकाऊंटेंट कोर्स की शिक्षा और परीक्षा, सदस्यों की सतत व्यावसायिक शिक्षा, योग्यता के बाद के पाठ्यक्रम आयोजित करना,लेखांकन मानकों का निरूपण, मानक लेखा परीक्षा प्रक्रियाएं, नैतिक मानकों को निर्धारित करने, सहकर्मी समीक्षा के माध्यम से गुणवत्ता की निगरानी, सदस्यों के प्रदर्शन के मानकों को सुनिश्चित करने, अनुशासनिक क्षेत्राधिकार, वित्तीय रिपोर्टिंग समीक्षा, सरकार को नीतिगत मामलों पर इनपुट, अकाउंटेंसी के पेशे को विनियमित करने की गतिविधियां संचालित होगी।

K.W.N.S.-रायपुर। कर्मचारी फेडरेशन के 29 जून को आयोजित धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ ब्याख्याता संघ अवकाश लेकर शामिल होंगे।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि केन्द्र के सामान लंबित महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने की मांग को लेकर फेडरेशन आंदोलन कर रहा है जिसके प्रथम चरण में ज्ञापन सौंपा गया और कार्यवाही नहीं होने पर द्वितीय चरण में 29 जून को एकदिवसीय अवकाश लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। तीसरे चरण में 25 से 29 जुलाई तक अवकाश लेकर कलम बंद काम बंद हड़ताल किया जाएगा। इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। आंदोलन में व्याख्याता संघ के अभय मिश्रा , लखन लाल साहू , गोर्वधन झा रामचन्द्र नामदेव ,मोती चंद राय,व्ही एन वैष्णव, नरेन्द पर्वत , नीरज वर्मा , संजय चन्द्राकर , वेद राम पात्रे , प्रदीप शर्मा , रमाकांत पांडे , सुरेश चंद्र अवस्थी , अरुण साहू , राजेश पांडे , अनंत कुमार साहू सहित अन्य ने की है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री अमरजीत भगत को जन्मदिन की बधाई दी. मंत्री ने फोटो शेयर करते हुए लिखा – आज दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में माननीय मुख्यमंत्री श्री@bhupeshbaghelजी ने बड़ी आत्मीयता से जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाएँ प्रदान की। इस स्नेह और अपनत्व भरी शुभकामनाओं के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार।
मंत्री रविन्द्र चौबे ने महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक को लेकर कहा- लोकतंत्र को कमजोर बना रही बीजेपी

K.W.N.S.-रायपुर। मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने सीएम भूपेश बघेल के केंद्र द्वारा फोन टेपिंग के मामले पर उन्होंने कहा कि पेगासस के समय से फोन टैपिंग हो रही हैं. उसके अंश अभी भी मौजूद हैं. सीएम जिम्मेदारी से बात कह रहे हैं कि फोन टेपिंग हो रही है. उन्होंने पूर्व सीएम रमन सिंह पर सवाल करते हुए कहा कि रमन सिंह बताएं कि क्या उन्होंने अपने शासन काल में पेगासस खरीदी की थी?
मंत्री चौबे ने महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक को लेकर कहा कि ये लोकतंत्र के लिए काला अध्याय माना जाएगा. बीजेपी को लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए, लेकिन वह लगातार इसे कमजोर कर रही है. हम कई बार कह चुके हैं कि जीत कर हम आते हैं और सरकार अमित शाह बना लेते हैं. वहीं मंत्री रविन्द्र चौबे के बयान पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के नेताओं के फोन टेपिंग करने का कोई कारण ही नहीं है. ये शंका में इस तरह का बयान दे रहे हैं. मूल विषय ये है कि ईडी की पूछताछ से इन्हे तकलीफ हो रही है. रमन सिंह ने कहा कि तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए ईडी पूछताछ कर रही है. कानून सबके लिए बराबर है. राहुल और सोनिया गांधी कानून से ऊपर नहीं हैं. यदि कोई अनियमितता नहीं हुई तो इन्हे डरना नहीं चाहिए.

K.W.N.S.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रातः योग व प्राणायाम किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत के प्राचीन योग विद्या का आज समूचा विश्व लाभ ले रहा है। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि नियमित योग के असंख्य लाभ हैं। यह हर एक भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। इस अवसर पर हम सभी स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लें।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के मेकाहारा अस्पताल के सामने सड़क पर नवजात शिशु मिला। इसे देखते ही आस पास के इलाके में हलचल मच गई। बता दें कि विधायक कार्यालय और केंद्रीय जेल के बीच सड़क पर आजकल में ही जन्में नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात की पहचान एक बालिका के रूप हुई। नवजात के चेहरे स्पष्ट नही है। और बालिका महज 2 से 3 दिन पहले जन्मी होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा। नवजात के शरीर से भ्रूण नली तक अलग नहीं हुई। निर्दयी माता पिता नवजात को सड़क पर बिना संकोच मरने छोड़ दिया। कांग्रेस विधायक ने पुलिस को सूचित किया नवजात शिशु के शव का पंचनामा किया।

K.W.N.S.-रायपुर। सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई है. टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि बीती रात बोहरही मन्दिर के पास सिलयारी चौकी क्षेत्र में वाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार महेश सोनकर पिता चेतराम सोनकर निवासी सिलयारी उम्र 46 की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना झीरसागर होटल के समीप तरपोंगी में हुई. जहां बाइक सवार सीपत बिलासपुर निवासी लेखराम पिता मोहित कुर्रे उम्र 42 बिलासपुर की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. बता दें कि दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है. साथ ही अज्ञात वाहनों की पतासाजी की जा रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के सांसद सुनील सोनी मीडिया से मुखातिब हुए। वह अग्निपथ योजना के फायदे गिनाने के लिए पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। मगर जब पत्रकारों ने भाजपा के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सवाल पूछना शुरू किया तो सांसद हड़बड़ाते नजर आए। पत्रकारों के सवाल शुरू होने ही वाले थे कि सांसद सोनी कहने लगे- अरे नहीं… मैंने वह बयान पढ़ा नहीं…., मैंने वह बयान देखा भी नहीं…. ना ही मैंने वह बयान सुना है। जब पत्रकारों ने कैलाश विजयवर्गीय का बयान बताकर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने हाथ हिलाकर इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सुनील सोनी ने कहा कि देश की सेना देश के युवाओं की शक्ति से बेहतर बनेगी। इसलिए अग्नीपथ योजना को शुरू किया गया है। अग्नीपथ योजना से युवाओं को सेना में काम करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद देश के अलग-अलग फोर्सेस में भी नौकरी के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की जा रही है। यह एक बेहतर योजना है। उन्होंने कांग्रेसियों पर इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने के आरोप लगाए।

K.W.N.S.-रायपुर। मानसून ने छग में दस्तक दे दी है. राज्य में बस्तर जिले के रास्ते मानसून ने एंट्री ली है. राज्य के कई शहरों में दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. इसी के ही साथ मौसम विभाग ने रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर संभाग के 16 जिलों में 23 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन सभी जिलों में भारी बारिश होने के पूरे आसार हैं. ऐसे में लोगों को काफी सावधान रहने के लिए कहा गया है. हालांकि सोमवार की सुबह दुर्ग में मौसम साफ नजर आया. वहीं रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से राज्य के 4 जिलों में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 52 बकरियों की भी मौत हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक स्थित है. एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके चलते छत्तीसगढ़ में 20 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम होने की संभावना है. इसके बाद 21 से 23 जून तक भारी बारिश की संभावना है. इसी के ही साथ राज्य में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओले गिरने और आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है।