Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर





रायपुर। मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज हैं। राजधानी रायपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून की सक्रियता बड़ी तेजी से बढ़ने लगी है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि झांसी की रानी सच्चे अर्थों में वीरांगना थी, जिन्होंने मातृ भूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को प्रमुखता से स्थान देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपने ट्वीट में कहा है कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर शासकीय कार्यक्रमों की शुरूआत राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार‘…… के साथ की जा रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग का स्थापना दिवसबच्चों में नशे की बढ़ती आदतें न सिर्फ उनसे उनका बचपन छीन रही हैं, बल्कि उनका जीवन भी छीन रही हैं। नयी जीवन शैली में बहुत कुछ ऐसी चीजें शामिल होती जा रही हैं, जो सुविधाएं देने के साथ-साथ नये खतरे भी निर्मित कर रही हैं। इन्हीं में से एक मोबाइल फोन भी है। बड़े-बुजुर्गों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को नशे से दूर रखें। बच्चे बड़ो को आदर्श मानते हैं और उनका अनुसरण करते है। बच्चों के सामने ऐसी छवि बनाएं, ताकि बच्चे नशे की तरफ आकर्षित न हों। यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने राजधानी के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यशाला का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोग की नई वेबसाइट को लॉंच किया। उन्होंने आम लोगों में नशे के प्रति जागरूकता लाने के लिए ब्रोशर और लईका मन के गोठ पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम और सदस्यगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में बच्चों के अधिकारों का हनन इतना आम हो चुका है कि यह अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने पुराने दिनों के प्रसंग को याद करते हुए बताया कि बचपन में बच्चे किसी न किसी तरह से नशे के करीब जाते हैं। जब बच्चों की उम्र बढ़ती है तो उनका आकर्षण नशे के प्रति बढ़ते जाता है और वे नशे के आदी हो जाते हैं। यह नशा बच्चे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की परिस्थितियां ऐसी थी कि बच्चे घर से बाहर नहीं जा पाते थे इसने बच्चों में मोबाइल की लत को बढ़ावा दिया। बच्चे ऑनलाइन गेम के साथ ऐसी चीजे भी देखते हैं जो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। मुख्यमंत्री ने सुझाव देते हुए कहा बच्चों को मोबाइल से दूर रखना है तो बच्चों को व्यस्त रखें, उन्हें ऐसी गतिविधियों से जोडं़े जो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखे। उन्हें खेलने के लिए प्रेरित करें। बच्चे यदि घर में हों तो हमारे पारम्परिक खेल जैसे भौरा, कंचे जैसे खेल खिलाएं और सबसे बड़ी बात ये है कि बच्चों के माता-पिता बच्चों को समय दे, तथा बच्चों के साथ खेल तथा अन्य गतिविधियों में उनके सहभागी बने। मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ रायपुर, बिलासपुर और सूरजपुर में चल रहे अभियान को पूरे प्रदेश में लागू करने की भी आवश्यकता बताई।
स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम ने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए स्कूलों में औपचारिक शिक्षा दी जा रही है। शासन का प्रयास है कि स्कूलों के पास नशे की दुकान न हों। फिर भी बच्चों में नशे की लत देखने को मिलती है। इसके लिए समाज और स्वैच्छिक संस्थानों की मदद जरूरत है। काउंसलिंग, शिविर और बच्चों को सचेत करने के लिए दृश्य-श्रव्य माध्यमों का प्रयोग कर नशे के नुकसान के बारे में बताया जाना चाहिए।
आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नेताम ने आयोग द्वारा बच्चों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कामों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए शासकीय प्रयासों के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए। माता-पिता के साथ परिवार के अन्य सदस्य बच्चों को जागरूक करें और नशे से होने वाली दुष्प्रभावों को बताएं। कार्यशाला में विभिन्न शासकीय विभागों और संस्थानों के अधिकारीगण शामिल हुए
रायपुर। काफी बोर्ड भारत सरकार, वाणिज्य मंत्रालय, के निदेशक, वरिष्ठ वैज्ञानिकों तथा उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान स्टेशन के वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम बृहस्पतिवार को “मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म तथा रिसर्च सेंटर” चिकलपुटी कोंडागांव पहुंची। इस टीम में डॉ सूर्य प्रकाश डायरेक्टर रिसर्च, सलाहकार कॉफी बोर्ड, डॉ. सेंथिल डायरेक्टर, डॉ प्रवीण कोचर डायरेक्टर काफी बोर्ड, कॉफी बोर्ड , श्री बसवा वरिष्ठ संपर्क अधिकारी ,श्री उपेंद्र कुमार वरिष्ठ संपर्क अधिकारी उड़ीसा, डॉ. के.पी. सिंह, वैज्ञानिक, उद्यानिकी विश्वविद्यालय जगदलपुर तथा हेमंत नेताम व नारियल बोर्ड कोंडागांव के अधिकारी गण शामिल थे। टीम का स्वागत “मां दंतेश्वरी हर्बल समूह” के संस्थापक डॉ राजाराम त्रिपाठी के द्वारा किया गया। अनुराग त्रिपाठी निदेशक मां दंतेश्वरी हर्बल तथा संपदा समाजसेवी संस्थान की अध्यक्ष जसमती नेताम के द्वारा वैज्ञानिकों की टीम को फार्म भ्रमण कराया गया।
टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम के पौधों पर देश के सबसे ज्यादा उत्पादन देने वाली काली मिर्च की नई वैरायटी मां दंतेश्वरी काली मिर्च- 16 का निरीक्षण किया। तथा बस्तर में पैदा की जा रही काली मिर्च की गुणवत्ता की तारीफ की। देश के शीर्ष शोध संस्थान सीएसआईआर आईएचबीटी पालमपुर के मार्गदर्शन में स्टीविया की बिना कड़वाहट वाली प्रजाति विकसित करने की परियोजना का भी वैज्ञानिक दल ने जायजा लिया। यहां विकसित की गई शक्कर से 25 गुना ज्यादा मीठी पत्तियों वाली स्टीविया पौधे की नई प्रजाति मां दंतेश्वरी स्टीविया-16 के पौधों की पत्तियों को चखकर देखा और इसकी मिठास की भी तारीफ की। यह जानकर कि शक्कर से 25 गुना मीठी होने के बावजूद यह लगभग जीरो कैलोरी वाली निरापद मिठास देती है, अर्थात मधुमेह डायबिटीज के रोगियों के लिए पूरी तरह से निरापद है, सभी ने प्रसन्नता जाहिर की।
डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि बस्तर संभाग में लगभग 25 गांवों में औषधीय पौधों तथा काली मिर्च की खेती स्थानीय आदिवासी परिवारों के साथ मिलकर की जा रही । काली मिर्च की यह नई प्रजाति बस्तर के साल के पेड़ों पर भी भली-भांति चढ़कर फलफूल रही है। एक बार लगाने पर यह पौधा 50 साल तक फल दे सकता है। उल्लेखनीय है कि “मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म” को देश का सबसे पहला सर्टिफाइड ऑर्गेनिक हर्बल फार्म का दर्जा प्राप्त है। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय जैविक प्रमाण पत्र हेतु सन 1996-97 में जैविक हर्बल खेती शुरू की, और इन्हें सन 2000 में आज से 22 वर्ष पहले प्रमाणित ऑर्गेनिक फार्म का अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला। इन खेतों में पिछले 25 वर्षों से 1- एक ग्राम भी जहरीली रसायनिक खाद नहीं डाली गई है।
वैज्ञानिकों के दल को बस्तर में उगाई गई जड़ी बूटियों से तैयार किए जा रहे सर्टिफाइड ऑर्गेनिक हर्बल फूड सप्लीमेंट्स, मसाले, काला चचाव तथा हर्बल उत्पादों को भी प्रस्तुत किया गया। ये सभी शत प्रतिशत ऑर्गेनिक उत्पाद बस्तर की आदिवासी महिलाओं के समूह के द्वारा उगाए गए जड़ी बूटियों का प्रसंस्करण, पैकिंग कर “एमडी बोटैनिकल्स” के ब्रांड नाम पर बाजार में उतारे जा रहे ह
इन उत्पादों की गुणवत्ता नियंत्रण तथा विपणन प्रमुख अपूर्वा त्रिपाठी ने बताया कि बस्तर के इन उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइनिंग, पेकिंग आदि का पेटेंट तथा प्रमाणीकरण करवाकर इन्हें अंतरराष्ट्रीय आनलाइन बाजार “अमेजॉन” व फ्लिपकार्ट पर उतारा गया है। बस्तर के इन विभिन्न अनूठे शुद्ध जैविक उत्पादों को, इनकी वेबसाइट www.mdhherbals.com से सीधे आर्डर करके घर बैठे भी मंगाया जा सकता। बस्तरिया ब्रांड “एमडी बॉटनिकल” की प्रमोटर अपूर्वा ने बताया कि बस्तर की हमारी “हर्बल चाय” को यूरोप अमेरिका में भी बहुत सराहा गया है।
इस हर्बल चाय की खासियत है की इसमें शक्कर डालने की आवश्यकता नहीं होती, यह चाय अपने आप ही मीठी होती है, और यह मिठास जीरो कैलोरी वाली है। यह चाय आश्चर्यजनक रूप से डायबिटीज के मरीजों के शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने में मदद करती है। इसके अलावा करीब 12 असाध्य बीमारियों से लड़ने में भी बस्तरिया जड़ी बूटियों वाली इस “हर्बल चाय” से कारगर मदद मिलती है। बस्तर मे कॉफी की सफल खेती के शिल्पकार, परियोजना प्रमुख डॉ केपी सिंह ने बस्तर संभाग में काफी की खेती के विस्तार की संभावनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि, मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के जैविक तथा औषधीय पौधों के किसानों को काफी की खेती के साथ भी जोड़ा जाना उचित रहेगा।