Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से नोटिस भेजे जाने पर सियासी पारा चढ़ गया है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे राजनीतिक कटुता बढ़ेगी. पक्षपात की भी एक सीमा होती है. आखिर विपक्ष पर ही ईडी का शिकंजा क्यों. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के साथ रायपुर के राजीव भवन में मीडिया से रू-ब-रू हुए।
 तन्खा ने चर्चा में सवाल किया कि आप (ईडी) कांग्रेस के टॉप लीडर्स को क्या पूछना चाह रहे हैं? मुझे लगता है कि कोई केस ही नहीं बनता. राजनीतिक द्वेष के साथ राजनीतिक लीडर्स पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं. इससे राजनीतिक कटुता बढ़ेगी. क्या हम देश को विभाजित करना चाहते हैं? आज तक बीजेपी का कोई व्यक्ति नहीं, जिस पर केस बनना चाहिए. विवेक तन्खा ने कहा कि राहुल गांधी कल ईडी के ऑफिस जाएंगे. सोनिया गांधी भी तबियत ठीक होने के बाद जाएंगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी और जिम्मेदार पार्टी है. विपक्ष के खिलाफ ऐसी लिस्ट कांग्रेस के कार्यकाल में कभी नहीं बनी. अब पानी सर से ऊपर उठ चुका है, विरोध का शंखनाद हो चुका है. विपक्ष को ईडी का नोटिस भेज रहे, ईडी सरकार की पुलिस की तरह काम कर रही है. जितना समाज को विभाजित करोगे, उतना देश को पराजित करोगे. हमने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे देश पराजित हो. जो कार्रवाई के लायक नहीं, कोई एफआईआर नहीं हुई उस मामले में नोटिस क्यों भेजा जा रहा. कौन सी मनी लॉन्ड्रिंग हुई? कौन सा इस्टेटस बदला है? इन्हें विपक्ष को नीचा दिखाना है।
 राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं नहीं कहता कि इमरजेंसी सही चीज थी. लेकिन वो भी कानूनी तरीके से लगाई गई थी. प्रजातंत्र को कटुता से चलाने की कोशिश हो रही है. झूठे केस लगवाए जा रहे हैं. क्या पूरे विपक्ष पर ही ईडी केस बनाएगी? क्या देश को विभाजित करने की कोशिश की जा रही है? क्या प्रजातंत्र को पराजित करने की कोशिश हो रही है? उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड को जीवित करने का प्रयास किया गया. जो कंपनी बनाई गई उससे लाभ नहीं लिया जा सकता।
 इस मामले में कोई एफआईआर नहीं है. एक कम्प्लेंट के बेसिस पर कार्रवाई की जा रही है. 2015 में केस बंद भी कर दिया गया था. क्लोजर रिपोर्ट को साल 2018-19 में री-ओपन किया गया और अब सम्मन जारी किया जा रहा है. जिसका कांग्रेस विरोध करती है. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ईडी और केंदीय एजेंसियों से केंद्र सरकार डराने का काम करती है. विपक्ष झुकने वाला नहीं है. सत्य परेशान हो सकता है लेकिन परास्त नहीं होगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में बस्तर की पर्वतारोही नैना धाकड़ ने मुलाकात किया। नैना धाकड़ ने राज्य में युवा पर्वतारोहियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण संस्था की स्थापना की आवश्यकता एवं राज्य में पर्वतारोहियों को खेल कोटे में आरक्षण के संबंध में चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। नैना धाकड़ ने बताया कि राज्य में युवा पर्वतारोहियों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता हैए जहां सीट की संख्या भी सीमित होती है। जिसके लिए यहां के पर्वतारोहियों को अपना का काफी समय गंवाना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल से पर्वतारोहियों को खेल कोटे से आरक्षण देने की व्यवस्था कराने का भी निवेदन किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण संस्था की स्थापना से जहां युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे वहीं राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्यपाल ने इस अवसर पर राज्य के युवा पर्वतारोहियों के उत्थान के लिए हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने नैना धाकड़ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सिलतरा में गांजा, पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी बंटी साहा को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक आज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सिलतरा फेस 01 स्थित गेट नंबर – 01 के सामने एक व्यक्ति मोटर सायकल में बोरी में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी धरसींवा को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं मोटर सायकल की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बंटी साहा निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकेे पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से लगभग 19 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना बताया गया है।
टीम के सदस्यों द्वारा बंटी साहा की चेकिंग के दौरान उसके पास 01 नग पिस्टल एवं 02 नग जिंदा कारतूस रखा होना भी पाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पिस्टल व जिंदा कारतूस को झारखण्ड से लाना बताया गया है। आरोपी किसी कड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पिस्टल एवं जिंदा कारतूस लेकर घुम रहा था, जिस पर आरोपी बंटी साहा के विरूद्ध पृथक से थाना धरसींवा में धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – बंटी साहा पिता निधर रंजन साहा उम्र 41 साल निवासी कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके कल 12 जून को कबीरधाम जिले के भोरमदेव के लिए प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल यहां भोरमदेव मंदिर का दर्शन करेंगी। इसके पश्चात् भोरमदेव में आयोजित बैगा जनजातीय समाज के महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के पश्चात् राज्यपाल का पुनः राजभवन रायपुर के लिए आगमन प्रस्तावित है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। कोरोना के चलते करीब दो साल के अंतराल के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्यों के मुख्य सचिवों के बीच आमने-सामने बात होने जा रही है। नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद की सातवीं बैठक जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में हो सकती है।
इसके पहले छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के मुख्य सचिव 14 और 15 जून को प्रधानमंत्री की ओर से होने वाली कान्फ्रेंस में शामिल हो सकते हैं। इस बार चार प्रमुख एजेंडों पर चर्चा होगी। इनमें स्कूल शिक्षा,उधा शिक्षा, शहरी प्रशासन और फसल विविधिकरण को लेकर भी पीएम सीधी बात करेंगे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस लाइन हेलीपैड से सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना हुए. बता दें कि मुख्यमंत्री आज कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बटईकेला और पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बागबहार में आम जनता से भेंट मुलाकात करने के बाद पत्थलगांव पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री पत्थलगांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम पत्थलगांव में करेंगे और इस दौरान वे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। जांजगीर-चांपा के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिहरौद में बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय राहुल साहू के बचाव के लिए रोबेट की ली जाएगी मदद। टाइम्स ऑफ इंडिया की विशेष संवाददाता रश्मि ड्रोलिया की सलाह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरत के रोबेट विशेषज्ञ से संपर्क करने अधिकारियों को दिए निर्देश। सूरत के महेश अहीर ने अपने इनोवेशन बोरवेल रेसक्यू रोबेट की विशेषता को लेकर किया था ट्विट। रश्मि ड्रोलिया ने छत्तीसगढ़ शासन को टैग कर किया था ध्यान आकर्षित। Also Read – सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी: निर्धारित एजेंसी 15 से 21 जून तक रहेंगे छत्तीसगढ़ प्रवास पर बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम पिहरीद मालखरौदा में पीड़ित साहू परिवार से बात की। उन्होंने राहुल के बचाव के लिए हर सम्भव मदद की बात कही। कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर मुख्यमंत्री ने बच्चे की माता गीता साहू और पिता लाला साहू सहित परिजनों से बात की। माँ गीता साहू और पिता लाला साहू ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे रेस्क्यू पर संतुष्टि जताते हुए बच्चे को जल्दी निकलवाने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बांधते हुए निराश न होने की बात कही। उन्होंने घटना के संबंध में भी परिजनों से जानकारी ली।
 

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर में बोरवेल में गिरे बच्चे के लिए बेहद चिंतित हैं , यही वजह है कि वे रातभर लगातार रेस्क्यू का अपडेट लेते रहे। अभी उन्होंने अपने निवास कार्यालय से राहुल के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि आप बिलकुल चिंता न करें हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि राहुल का शीघ्र रेस्क्यू हो और वह जल्द ही हम लोगों के बीच सकुशल आएगा। गौरतलब है कि बोरवेल में गिरा बच्चा राहुल चूंकि मूक बधिर है इसलिए उसके सकुशल रेस्क्यू के लिए पूरा प्रदेश दुआ कर रहा है । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बच्चे के सकुशल रेस्क्यू के लिए हरसंभव प्रयास किये जायें । इसके बाद सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ राहुल को बोरवेल से निकलने में जुटी हुई है । 
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर, एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला रात भर से घटना स्थल पर जुटा हुआ है. आपको बता दें कि कल जांजगीर के ग्राम पिहरीद मालखरौदा के बोरवेल मूक बधिर बच्चा राहुल गिर गया था । अभी बोरवेल के पैरलल डिंगिंग कर 50 फिट की खुदाई हो चुकी है । बोरवेल के पैरलल 60 फिट खुदने के बाद राहुल तक पहुँचने के लिए टनल बनायी जाएगी । फिलहाल राहुल को निकालने के लिए तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के दौरे पर है. शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे और स्थानीय लोगों से बात करेंगे। पत्थलगांव विधानसभा में 93 करोड़ रूपए की लागत के 155 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। बटईकेला शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में पहली भेंट मुलाकात होगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। संतोषी नगर इलाके में गुरुवार की देर रात हुए हत्या के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी ने मृतक के द्वारा बाइक से कट मारने को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों के पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। दरसअल घटना गुरुवार के देर रात संतोषी नगर गुड्डा होटल के पास की है। अवीवा ग्रीन सिटी डुंडा निवासी मोहम्मद खान रात में अपनी बुलेट से कहीं जा रहा था। इस दौरान जब वो टिकरापारा के संतोषी नगर गुड्डा होटल के पास पहुंचा था उस दौरान पीछे से आ रहे दो युवकों ने उसे रास्ते मे रुकवा लिया। इसके बाद कट मारने को लेकर विवाद करते हुए अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस घटना में मौके पर ही अमन खान की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र बाघ, और गोविंद जोशी शामिल है। दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।