Browsing: रायपुर

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम सांकरा में आजीविका केंद्र का निरीक्षण किया। आजीविका केंद्र में विविध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है और यहां के प्रोडक्ट विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां काम कर रही महिलाओं से मिले। महिलाओं ने बताया कि इन्हें हर दिन 200 रुपये का मानदेय तो मिल ही रहा है। इसके साथ ही लाभांश भी मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपकी वजह से रोजगार का इतना अच्छा साधन हमें मिला है और इसके साथ ही अतिरिक्त आय भी लाभांश के माध्यम से प्राप्त हो रही है। हम इसके लिए आपको धन्यवाद करते है। सांकरा आजीविका केंद्र के प्रबंधकों ने बताया कि अभी हाल ही में इटली में भी हर्बल गुलाल एक्सपोर्ट किया गया है। इटली के शहरों में रन फ़ॉर यूनिटी का चलन है इसमें 5 किलोमीटर की दौड़ होती है और हजारों की भीड़ होती है। हर किलोमीटर में बड़े पैमाने पर हर्बल गुलाल का उपयोग होता है। इस बार 75 टन हर्बल गुलाल का उपयोग कार्यक्रम में किया गया और इसकी सप्लाई सांकरा से हुई। मुख्यमंत्री ने कहा यह बढ़िया काम है इसके अलावा प्रबंधकों ने बताया कि यहां उत्पादित अष्टगंध पूरे भारत में बिकता है और महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्रों जैसे काशी,पुरी आदि में विशेष रूप से इसकी बिक्री होती है। प्रबंधकों ने बताया कि नियमित रूप से यहां से कंसाइनमेंट 20 से 25 टन तक जाता है और मूंदड़ा पोर्ट के माध्यम से इसकी आपूर्ति विदेश में होती है। मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह की दीदियों से पूछा कि हर्बल गुलाल के लिए फूल कहां से लाती है। इस पर दीदियों ने बताया कि जिले के विभिन्न मंदिरों से हर दिन बड़े पैमाने पर फूल इकट्ठा करते हैं और इससे हर्बल गुलाल बनाते हैं इसके साथ ही पूजा के लिए लकड़ी भी इकट्ठा करते हैं और इनकी ब्रांडिंग कर बेचते हैं। आजीविका केंद्र में चुनरी निर्माण का भी कार्य हो रहा है। यहां पर देवी के लिए अर्पित करने चुनरी बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने आजीविका केंद्र की दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग तो केवल प्रदेश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी सप्लाई कर रही है। आप लोगों का काम शानदार है। आप सभी को बहुत बधाई। इस दौरान संभागायुक्त श्री महादेव कांवड़े, आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। बीमा पाॅलिसी में बोनस दिलाने के नाम पर देश भर में करोड़ो रूपए की ठगी करने वाले गाजियाबाद के 04 अंतर्राज्यीय ठग को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मनमोहन वर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह इंडियन पेट्रोल पंप के पास श्रीनगर गुढ़ियारी रोड थाना खमतराई रायपुर में रहता है। प्रार्थी स्वयं एवं अपनी पत्नि श्रीमती गीता वर्मा के नाम से मैक्स लाईफ इंश्योरेंस एवं आदित्य बिड़ला लाईफ इंश्योरेंस की पॉलिसी खरीदा था। दिनांक 06.02.2021 को प्रार्थी के मोबाईल फोन पर मोबाईल नंबर 7042196217 से फोन आया तथा मोबाईल नंबर के धारक ने अपना नाम सुरेश बंसल होना बताकर स्वयं को मैक्स लाईफ इंश्योरेंस का कर्मचारी होना बताया। सुरेश बंसल ने प्रार्थी एवं उसकी पत्नि के उक्त पॉलिसी के संबंध में प्रार्थी को बोनस मिलने की बात कहकर बोनस प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम 32,600/- रूपये (बत्तीस हजार छ सौ रुपये) एकाउंट नंबर 6970394701 (आई.डी. आई.बी.ओ. बैंक) में जमा कराने कहा जिस पर प्रार्थी सुरेश बंसल पर विश्वास करते हुए उसके बताये उक्त बैंक खाता में ऑन लाईन 32,600/- रूपये जमा किया, किंतु प्रार्थी को बोनस की कोई भी राशि प्राप्त नहीं हुई। कुछ दिनों पश्चात् प्रार्थी के मोबाईल फोन पर सुधीर त्यागी नामक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बोनस की राशि प्राप्त करने के लिये पैसा जमा करने कहा, जिस पर प्रार्थी ने दिनांक 22.02.2021 को उसके द्वारा दिये गये बैंक खाता में 50,000/- रूपये (पचास हजार रूपये) जमा किया। इसी प्रकार प्रार्थी के मोबाईल नम्बर पर अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग मोबाईल नम्बरों से फोन कर मोबाईल नम्बरो के धारको द्वारा स्वयं को मैक्स लाईफ इंश्योरेंस एवं आदित्य बिड़ला लाईफ इंश्योरेंस का अधिकारी/कर्मचारी होना बताकर प्रार्थी का भरोसा जीतकर अपने झांसे में लेते हुये अपने दिये बैंक खातो में प्रार्थी से अलग-अलग तिथियांे एवं किश्तों में कुल 49,34,249/- रूपये (उनचास लाख चैतीस हजार दो सौ उनचास रूपये) जमा कराकर ठगी किया गया। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 295/22 धारा 420, 34, 120बी, 201 भादवि. 66”डी” आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. एवं थाना खमतराई की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा जिन मोबाईल नंबरों से प्रार्थी के मोबाईल फोन पर काॅल आया था, उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही जिन खातों में रकम स्थानांतरित किये गये थे, उन खातों के संबंध में भी संबंधित बैंकों एवं मैक्स लाईफ इंश्योरेंस एवं आदित्य बिड़ला लाईफ इंश्योरेंस कम्पनियों से दस्तावेज व जानकारी प्राप्त की जाकर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास करते हुये ठगी हेतु आये मोबाईल नंबरों के साथ-साथ उनसे संबंधित अन्य कई मोबाईल नंबरों तथा दस्तावेजो का लगातार विश्लेषण करते हुये अंततः आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपियों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोकेट किया गया। जिस पर ए.सी.सी.यू एवं थाना खमतराई की संयुक्त टीम को गाजियाबाद रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा गाजियाबाद पहुंचकर गाजियाबाद में लगातार कैम्प करते हुए आरोपियों की पड़ताल करने पर यह सुनिश्चित हुआ कि आरोपियों द्वारा बहुत ही सर्तकता से अपनी स्वयं की पहचान छिपाते हुये इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल नंबर फर्जी होने के साथ ही बैंक खातों के पते भी दूसरे स्थानों के थे। आरोपियों द्वारा उन मोबाईल नंबरों एवं खातों का उपयोग सिर्फ और सिर्फ ठगी की वारदात को कारित करने के लिए किया गया था। गाजियाबाद में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी राहुल वर्मा एवं शिवम शर्मा के संबंध में सूचना प्राप्त हुई की दोनों नोएडा स्थित एक प्रायवेट जी.एस.टी. कम्पनी में कार्यरत है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नोएडा स्थित जी.एस.टी. कम्पनी कार्यालय एवं आरोपियों की पतासाजी करते हुये आरोपी राहुल वर्मा एवं शिवम शर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं। दोनों आरोपियों से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने साथी राहुल सिंह, दीवाकर वर्मा, पुनीत शर्मा, गौरव यादव एवं निश्चल गुप्ता के साथ मिलकर प्रार्थी से लाखो रूपये की ठगी की उक्त घटना को कारित करने के अलावा देश भर में बीमा पाॅलिसी में बोनस दिलाने के नाम पर अलग – अलग लोगों को अपना शिकार बनाते हुए करोड़ो रूपए की ठगी करना बताया गया है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी राहुल सिंह एवं दीवाकर वर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियान जिन बैंक खातो में ठगी की रकम प्राप्त करते थे उन बैंक खातों को सीज कराने की कार्यवाही की जा रही है। 
प्रकरण में संलिप्त आरोपी राहुल वर्मा, शिवम शर्मा, राहुल सिंह एवं दीवाकर वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 05 नग मोबाईल फोन एवं 03 नग ए.टी.एम जप्त किया गया है। आरोपियों को गाजियाबाद (उ.प्र.) से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। प्रकरण में आरोपी पुनीत शर्मा, गौरव यादव एवं निश्चल गुप्ता फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। तरीका वारदात:- आरोपियान देश भर के अलग-अलग राज्यों में निवासरत विभिन्न बीमा पाॅलिसी धारकों की जानकारी प्राप्त कर बीमा पाॅलिसी धारको को अलग-अलग फर्जी मोबाईल नम्बरों से काॅल कर स्वयं को बीमा पाॅलिसी कम्पनियों का अधिकारी/कर्मचारी होना बताते हुये पीड़ितो को बीमा पाॅलिसी में बोनस दिलाने के नाम पर अपने झांसे में लेते हुये उनका भरोसा जीतकर अपने द्वारा दिये गये बैंक खातो में नगदी रकम जमा कराकर अपना शिकार बनाते हुये ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। आरोपी राहुल सिंह उर्फ चंदरू पीड़ितो को लड़की आवाज़ में बात कर प्रत्येक बार अपना अलग-अलग नाम बताते हुये पीड़ितो को अपना शिकार बनाता था। 
 गिरफ्तार आरोपी 01.राहुल वर्मा पिता जुग्मेन्द्र वर्मा उम्र 28 साल निवासी मकान नं. एल-81, सेक्टर-12, प्रताप विहार थाना विजय नगर जिला गाजियाबाद (उ.प्र.)। 02.राहुल सिंह उर्फ चंदरू पिता चंद्रपाल सिंह उम्र 27 साल निवासी मकान न.ं बी-57, सेक्टर-12 प्रताप विहार , थाना विजय नगर, जिला गाजियाबाद (उ.प्र.)। 03.शिवम शर्मा पिता ललित शर्मा उम्र 23 साल निवासी मकान नं. 155, गली नं. 04, थाना विजय नगर जिला गाजियाबाद (उ.प्र.)। 04.दीवाकर वर्मा उर्फ सोनू पिता विजेन्द्र वर्मा उम्र 28 साल निवासी मकान नं. 864, कैलाशनगर , गौशाला फाटक के पास, थाना विजय नगर जिला गाजियाबाद (उ.प्र.)।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में खेलों विशेष रूप से और बॉक्सिंग को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की। विजेंदर सिंह भारत के ऐसे पहले बॉक्सर हैं जिन्होंने ओलंपिक में कोई पदक जीता है। विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में मैच करने की सहमति दी। इस मैच में विजेंदर सिंह का मुकाबला अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज से होगा। विजेंदर सिंह ने वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट किए। मुख्यमंत्री ने भी विजेंदर सिंह को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
 

 
  K.W.N.S.-रायपुर ।  पिछले कुछ दिनों में भारत के दो राज्यों- महाराष्ट्र और केरल में कोविड-19 के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं। इधर, छत्‍तीसगढ़ की बात करें तो बीते 24 घंटे में 3158 कोरोना के टेस्‍ट हुए, जिसमें 10 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिसमें दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर से दो-दो मरीज मिले हैं, जबकि जशपुर से एक और बस्‍तर से तीन संक्रमित मरीज हैं। राहत की बात है कि बीते 24 घंटे में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं 12 मरीज डिस्‍चार्ज हुए। स्‍वास्‍थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 23 जिलों में कोराेना के एक भी केस नहीं मिले हैं।
 

 
  K.W.N.S.-रायपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जहां सीएम हाउस होने के साथ मंत्रालय के बड़े-बड़े अधिकारियों के बंगले है, उसके आसपास शैक्षणिक संस्थान जहां 24 घटे पुलिस की निगरानी होती रहती है । ऐसे वीवीआईपी सुरक्षा वाले क्षेत्र में भी चोर घुसपैठ कर वारदात को अंजाम दे रहे है। वाहन चोरी तो आम बात हो गई है। अब तो चोर मंत्रियों और अधिकारियों के बंगले में हाथ साफ करने में गुरेज नहीं कर रहे है। सीएम, डीजीपी, आई के सख्त निर्देश के बाद भी राजधानी में अपराध कम होने के नाम नहीं ले रहा है। खासकर चोरों ने तो पुलिस के नाक में दम कर रखा है। राजधानी का ऐसा कोई भी मोहल्ला नहीं है जिसे चोरों की नजर से सुरक्षित माना जाए। पुराना पुलिस मुख्यालय के बाजू से चोर पूरे दबंगई से वाहन चोरी कर रहे है और पुलिस तमाशा देख रही है। पुराना पीएचक्यू के बाजू में स्थित कोचिंग सेंटर से जनता से रिश्ता में कार्यरत संपादकीय विभाग की सहायिका स्नेहा पटेल की बेटी कोचिंग कर रही है। पिछले शुक्रवार चोरी हुए 6 दिन हो चुका है पुलिस ने एक्टिवा का सुराग हीं लगा सकी है। सवाल यह उठता है कि पुलिस के खुफिया तंत्र इतना कमजोर हो गया है कि चोर उठाईगिरे राजधानी में पूरे दबंगई के साथ पाएॅश कालोनी और वीवीआईपी क्षेत्र में बेखौफ धावा बोल रहे है।   
ऐसी ढील-ढाल सुरक्षा व्यवस्था रही तो कोई बड़ी बात नहीं यहां बड़े-बड़े विभाग के अधिकारी कार और कर्मचारी दोपहिया वाहनों पर भी हाथ साफ कर दे। अब तो लगने लेगा है कि अधिकारियों के वाहन भी वाहनों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। जबकि सीएम हाउस के आसपास चारों तरफ पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होती है उसके बाद भी पुलिस से नजर बचाकर चोर अपने काम को अंजाम दे रहे है। राजधानी में वैसे भी चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध मार रखी है। हर रोज पॉश कालोनियों से लेकर झोपड़पट्टियों ने चोरी के वारदात को चोर बुलंद हौसलों के साथ कर रहे है। पुलिस सट्टा जुआ शराब कोचियों को पकडऩे में लगी है तो चोर घरों चोरी करने के साथ वाहनों की चोरी को अंजाम दे रहे है। चोरी शिकायत सिविल व लाइन थाने में करने पर थानेदार ने कहा गया कि पूरे ओरिजनल कागजात के साथ थाने आइए रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सवाल यह उठता है कि राजधानी का सबसे वीवीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन थाना अंतर्गत राजभवन से लगे पुराने पीएचक्यू कार्यालय से दिन दहाड़े दुपहिया चोरी हो रही है तो समझ लिजिए की शहर में पुलिस की क्या सुरक्षा मापदंड है। TAGSरायपुर में बाइक चोरी रायपुर न्यूज़ रायपुर बिग न्यूज़ छत्तीसगढ़ न्यूज़ वीवीआईपी सुरक्षा वाले सिविल लाइन क्षेत्र में चोरों का आतंक 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कांकेर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कुलगाँव आदर्श गौठान पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समक्ष स्थानीय महिला स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती शारदा कोरेटी ने कहा कि मुख्यमंत्री से साक्षात बातचीत करना उनके लिए एक अविश्वसनीय और अविष्मरणीय घटना है। शारदा ने कहा कि उन्हें तथा ग्रामवासियों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री यहां आएंगे। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यहां नौ प्रकार की आर्थिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 
बेवर्ती की पार्वती नेताम और सुशीला नेताम ने भी गांव-गांव में आर्थिक समृद्धि के लिए शासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जमकर सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि और अधिकारी निरन्तर गांवों में पहुंच रहे हैं और ग्रामीणों के हित में कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शासन की योजनाओं से जुड़कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होने से उनके आत्मविश्वास हुई वृद्धि भी साफ दिखाई देती है। 
 मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से गांधी उद्यान के रूप में विकसित यह केंद्र एक बेहतर प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हमे कामकाज के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। हमारे आसपास ऐसे बहुत से संसाधन उपलब्ध हैं, जिनके बेहतर उपयोग से आर्थिक समृद्धि का एक दौर प्रारंभ कर सकते हैं। उन्होंने इसके लिए प्रसंस्करण पर जोर देते हुए कहा कि बस्तर जिले के बकावंड में काजू के प्रसंस्करण से लगभग ढाई सौ महिलाओं को रोजगार मिला है। इसी तरह कटेकल्याण में महुआ संग्रहण के लिए जाल का उपयोग किया जा रहा है, जिससे महुआ जमीन में नहीं गिरता और उसकी गुणवत्ता अच्छी रहती है। इससे महुआ का निर्यात लंदन में किया जा रहा है, जिसकी कीमत 116 रुपए प्रतिकिलो मिल रही है। उन्होंने इसी तरह अमचूर बनाने के लिए आम छिलने हेतु लोहे के स्थान पर स्टील के चाकू की सलाह देते हुए कहा कि इससे अमचूर काला नहीं होगा, जिससे उसका बेहतर दाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को शासन की इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
 

K.W.N.S.-रायपुर। कांकेर में अब एक ही छत के नीचे मरीजों को अलग-अलग 120 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी. शहर के कमलदेव जिला चिकित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड ‘हमर लैब’ का लोकार्पण किया. हमर लैब अत्याधुनिक उपकरणों के साथ एक इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब है. यहां जांच से संबंधित सभी संसाधनों का उपयोग एक स्थान पर करते हुए गुणवत्ता पूर्ण जांच सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी. इससे मरीजों को बाहर महंगे दरों पर जांच की समस्या से भी राहत मिलेगी।
हमर लैब में हेमेटोलॉजी से सम्बंधित 15 प्रकार की जांच, क्लीनिकल पैथोलॉजी से संबंधित 39 प्रकार की जांच, बायोकेमेस्ट्री से सम्बन्धित 42 प्रकार की जांच, सिरोलॉजी से संबंधित 8 प्रकार की जांच, माइक्रोबॉयलोजी से संबंधित 10 प्रकार की जांच के साथ ही हिस्टोपैथोलॉजी व सायटोलॉजी से संबंधित 6 प्रकार की जांच की सुविधाएं मिलेंगी। इनमे कैंसर और टीबी जैसी बीमारियों की जांच भी शामिल है। हमर लैब के लोकार्पण के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोजसिंह मंडावी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, संसदीय -सलाहकार श्री राजेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी, कलेक्टर चन्दन कुमार, एसपी शलभ कुमार सिन्हा उपस्थित थे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉं.रमन सिंह ने राजपूत समाज के रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित पुस्तक ‘क्षत्रिय’ का विमोचन अपने निवास पर किया. इस दौरान किताब के लेखक ओंकार सिंह ठाकुर सहित समाज के वरिष्ठजन व युवा उपस्थित थे. यहां डॉं.रमन ने कहा कि हमारा इतिहास धीरे-धीरे विलुप्त होता जा रहा है. यह किताब आने वाली पीढ़ी के लिए अपने इतिहास को जानने में मददगार साबित होगी. उन्होंने कहा कि राजपूतों की पहचान युद्ध और शासक के रुप में थी, इसीलिए इसकी विभिषिका भी इसी समाज ने झेली और पलायन का दंश भी समाज को झेलना पड़ा. इस क्षत्रिय किताब की रचना जिस प्रकार लेखक ने एक प्राचीन शिलालेख को आधार बनाकर की यह महत्वपूर्ण है. उस शिलालेख से उतरकर क्षत्रियों का इतिहास किताब में आ गया. डॉं.रमन के निज निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में ठा.उत्तम सिंह, ठा.रमेश सिंह, ठा.भरत सिंह, ठा.पवन सिंह, ठा.राधेहरि सिंह, ठा.देवेंद्र सिंह और समाज के वरिष्ठ उपस्थित थे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। वन विभाग ने इंदिरा वन मितान समूह कुलगांव को गांधीग्राम ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए चक्रीय निधी से 50 लाख रूपए का लोन दिया था. इसकी संकल्पना और स्वरूप को देखते हुए मुख्यमंत्री ने समूह के लोन को माफ करने की घोषणा की है. इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधीग्राम कुलगांव से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ग्राम पंचायत के नवीन भवन की घोषणा। – आदर्श गौठान समिति के 50 लाख रूपए के लोन माफी की घोषणा। – गौठान के लिए सीसी रोड निर्माण एवं गौठान के भीतर शेड निर्माण की घोषणा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होता है तो जनता शिकायत नहीं करेगी। बस्तर और सरगुजा में भेंट मुलाकात के दौरान नागरिक सेवाओं की आपूर्ति को लेकर बहुत कम शिकायतें आईं। इससे पता चलता है कि प्रशासनिक तंत्र अच्छा काम कर रहा है। आप सभी से अपेक्षा है कि इसी तरह जनसेवा के दायित्व को पूरे मनोयोग से निभाते रहें। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हमनंे प्रशासनिक तंत्र में जनसेवा के संकल्प को लगातार मजबूत करने की दिशा में काम किया है इसके प्रभावी नतीजे सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनवासियों के लिए निरंतर बेहतर कार्य किये जाने की जरूरत है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 
 वनवासी वनों के संरक्षक हैं। फारेस्ट नियमों के दायरे में जंगल में रहने वाले रहवासियों को हर तरह की सुविधा देना सुनिश्चित करें। यहां उनके लिए जंगल के संसाधनों को ही विकसित तथा प्रसंस्कृत कर आजीविकामूलक गतिविधियों के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले और आज के कांकेर में बड़ा बदलाव महसूस किया जा सकता है। क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। शांति कायम हुई है। पर्यटन गतिविधियों का विस्तार हो रहा है। वनोपजों के प्रसंस्करण की दिशा में बड़ा काम हो रहा है। 
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांकेर को पूरे देश में अपने रैली ककून और मिलेट मिशन की वजह से पहचान मिलने लगी है। कोदो, कुटकी, रागी भी कांकेर की पहचान बन रही है। इनका वैल्यू एडीशन करना है और लोगों के लिए आर्थिक आय के बड़े अवसर उपलब्ध कराना है। अपने वनसंसाधनों से कांकेर की पहचान है। वनोपजों के प्रसंस्करण और क्रय को लेकर शासन की बेहतर नीति की वजह से संग्राहकों और व्यापारियों के लिए भरपूर संभावनाएं उभर कर आई हैं। इस दिशा में काम इसी तरह से निरंतर चलना चाहिए। 
मुख्यमंत्री ने पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कार्य करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कांकेर बस्तर का प्रवेश द्वार है। प्रवेश द्वार से ही पर्यटकों का आकर्षण बनें, इसलिए पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करने कार्य करना है। उन्होंने कहा कि टाटामारी, लीमदरहा जैसे रिसार्ट मैंने देखें। बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। इसी तरह के प्रयासों से बस्तर तेजी से पर्यटन हाटस्पाट के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्कूलों में भी गया। पढ़ाई की अधोसंरचना मजबूत हुई है। अभिभावकों में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए जागरूकता बढ़ी है। अधिकारियों से अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हुई है कि पूरे भेंट मुलाकात अभियान में मैंने संतुष्टि और मुस्कान से भरे चेहरे देखे, कहीं तनाव की कोई झलक नहीं। ऐसा ही छत्तीसगढ़ गढ़ने की दिशा में हम काम कर रहे हैं और आप निरंतर इस लक्ष्य को लेकर कार्य करते रहें।