Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.- रायपुर। अगुस्ता हेलीकाप्टर की खरीदी में हुए घोटाले के जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला एवं आरटीआई एक्टिविस्ट अभिषेक प्रताप सिंह ने उनके निवास स्थित कार्यालय में भेंट कर 8 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री ने उक्त ज्ञापन को गंभीरता से पढ़ने के बाद निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। कुणाल शुक्ला ने बताया कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ शासन के होनहार पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा एवं डीजीसीए के ट्रेनर पायलट कैप्टन एपी श्रीवास्तव पहले से इस्तेमाल किए हुए पुराने और खटारा अगुस्ता हेलीकॉप्टर खरीदी की भेंट चढ़ गए थे। यह एक प्रकार से अप्रत्यक्ष हत्या का मामला है। जिसमें दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई अन्य ऐसा अपराध करने की हिम्मत नहीं कर सके। यह आशंका जताई जाती रही है कि सरकारी अगुस्ता हेलीकॉप्टर खरीदी में घोटाला हुआ है और यह पैसा पनामा की किसी शैल कंपनी के खाते में जमा किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के 8 साल पूरे होने पर आज छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपलब्धियां गिनाईं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, बिलासपुर सांसद अरुण साव के अलावा अन्य कई बड़े नेता भी प्रेस कान्फ्रेंस में मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि, देश में गरीब कल्याण को लेकर अनेक काम हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को छत मिल रही है। हर घर में नल जल योजना के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए प्रतिबद्ध मोदी जी ने अपने कार्यकाल के 8 साल पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता गरीब कल्याण रही है। डा. रमन ने कहा कि- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही 8 साल की यात्रा रही है। जन कल्याण के क्षेत्र में अनेकों काम हुए हैं। किसान का सम्मान, गरीब का कल्याण, महिलाओं का उत्थान, युवाओं को अवसर, तकनीकी नवाचार, से विश्व पटल पर भारत को नई पहचान मिली है। उनहोंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो परिवर्तन हुए वह मोदी जी के कारण संभव हो पाया है। मोदी लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे, इसलिए वे मुख्यमंत्रियों के दर्द और तकलीफ को समझते हैं। मोदी जी ढाई-ढाई साल के फार्मूले में बंटने वाले मुख्यमंत्री नहीं रहे। मोदी जी के पीएम बनने से पहले टोटल टैक्स का 32% केंद्र से राज्य को हिस्सा मिलता था, मोदी जी ने उसे 32 से 42% एकमुश्त किया। इसके चलते छत्तीसगढ़ को हर साल 8 हजार करोड़ की राशि ज्यादा मिली।
जीएसटी को लेकर कांग्रेस और उनका सिर्फ नेतृत्व कंफ्यूज रहता है। किसी राजय में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए भेदभाव नहीं किया जाता। 9040 करोड़ सड़कों के निर्माण के लिए दिए गए। नितिन गडकरी जी ने आकर बता दिया कि छत्तीसगढ़ के लिए भाव क्या है। इसके बाद तो डा. रमन ने राज्य सरकार पर आरोपों के बौछार ही कर दिए। कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य है जिन्होंने गरीबों का आवास छीना, 3 साल में जब से सरकार बनी है तब से गरीबों के आवास स्वीकृत नहीं किए गए। 16 से 17 लाख आवास स्वीकृत हुए थे जो रिजेक्ट कर दिया गए। क्योंकि इन्होंने अस्वीकार किया। नल जल योजना में घपला किया गया। छत्तीसगढ़ में 33 सौ करोड़ आने के बाद बंदरबांट शुरू हुई। गरीबों के इलाज को लेकर भी बंदरबांट की गई। आयुष्मान भारत को लागू करने में छत्तीसगढ़ सरकार विफल रही। किसानों के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी दे रही है, तीन लाख करोड़ रुपए की सब्सिडी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया दे रही है। दुर्ग-बिलासपुर के बीच 107 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलने के लिए मंजूरी दी गई। आम आदमी कहता था कि, इस देश में कुछ बेहतर नहीं हो सकता। 2014 तक यह बात कही जा सकती थी, लेकिन अब आम लोगों की सोच में परिवर्तन आया है। क्योंकि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है, ये देशवासी जान गए हैं। डा. रमन ने कहा कि, देश को बदलने की यात्रा निरंतर जारी है। कांग्रेस कहती थी जो हुआ सो हुआ लेकिन अब मोदी जी के आने के बाद जो नहीं हुआ वह अब होगा। देश में लंबे समय के बाद एक ऐसी सरकार है जो विकास यात्रा के साथ आगे बढ़ रही है। देश को वंशवाद की राजनीति ने तबाह कर दिया था। उन 60 सालों में क्या परिवर्तन आए थे, 8 साल में भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर होता जा रहा है। जनता के लिए बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं। किसानों और गरीबों की आय बढ़ी है और देश अपने पैरों पर खड़ा होना सीखा है। डा. रमन ने कहा कि, भारत में आज मोदी जी के नेतृत्व में जो उनका मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास… और देश में यही हो भी रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ी फिल्म ”भूलन दी मेज” देखने जाएंगे। दरअसल आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ”भूलन दी मेज” के प्रोडक्शन टीम एवं कलाकारों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर फिल्म देखने का आमंत्रण दिया। जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर एवं प्रोडयूसर मनोज वर्मा, प्रोडक्शन टीम के विनय शुक्ला, अभिनेता संजय महानंद, समीर गांगुली एवं पुष्पेन्द्र सिंह, अभिनेत्री श्रीमती अनुराधा दुबे एवं एसोशियट डायरेक्टर व फिल्म एडिटर तुलेन्द्र पटेल शामिल थे।
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित वाल्टियर लाइन पर माल वाहक बंद हो रहे फाटक को तोड़कर भाग निकला। किसी तरह रेलवे कर्मचारी ने गेट को बंद किया। इसके बाद गेट को बदलने में लगभग एक घंटे का समय लग गया, तब तक राहगीर जाम में फंसे रहे। फाफाडीह से भनपुरी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही और शहर की और फाफाडीह चौक तक तेज गर्मी में लोग परेशान होते रहे। दरअसल, मालगाड़ी गुजरने वाली थी। कर्मचारी गेट बंद कर रहे थे तभी भनपुरी से रायपुर आ रहा वाहन गेट को तोड़कर निकल गया। इसकी सूचना वहां मौजूद कर्मचारी ने रेलवे के अधिकारियों को दी। मालगाड़ी के गुजरने के बाद तकनीकी विभाग की टीम ने टूटे फाटक को निकालकर दूसरा फाटक लगाया। इस दौरान सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की कतार लगी थी। जाम इस कदर लगा था कि कोई भी वाहन चालक अपनी जगह से जरा भी नहीं हट सकता था। न ही पीछे जा सकता था और न ही आगे। सभी फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। तेज गर्मी सहन नहीं हो रही थी। पसीने से तरबतर राहगीरों का धैर्य टूटा तो विरोध जताते हुए वाहनों का हार्न बजाते खड़े रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय कार्यशाला आज से माहेश्वरी भवन कमल विहार में शुरू हो गई। इस कार्यक्रम में प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी सचिव डॉ.चन्दन यादव, सप्त गिरी शंकर उल्का, मंत्री सांसद विधायक, पीसीसी के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष, निगम मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्ष महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कुल 269 नेता भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला में उदयपुर चिंतन शिविर के निर्णयों को राज्य में लागु करने कार्य योजना बनाई जाएगी। कार्यक्रम के अंदर मीडिया को प्रवेश नही है।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर आज से कमल विहार स्थित महेश्वरी भवन में शुरू होगा. शिविर से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो संदेश जारी किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संदेश में बताया कि उदयपुर में लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी. उदयपुर की तरह यहां भी स्थानीय मुद्दों पर मंथन करेंगे. शिविर में मिशन- 2023 को लेकर रणनीति बनेगी. प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिवद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का एवं प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद, जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। लाभाण्डी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में आवास आबंटन के नाम पर लाखो रूपये की ठगी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मोहम्मद इरफान ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 20.05.2021 को विजय वोरा जो प्रार्थी का परिचित है ने प्रार्थी को नगर निगम में अधिकारियो से जान पहचान होना बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर निगम के जरिये लाभाण्डी हाउसिंग बोर्ड में प्रत्येक आवास हेतु 70,000/- रूपये लेकर आबंटन कराने का आश्वासन दिया, जिस पर प्रार्थी ने अपने परिचित आशीष चंद्राकर, श्रीमति वाहिदा अली, रवि एवं स्वयं के लिये कुल 08 आवास आबंटन हेतु दिनांक 27.05.2021 को विजय वोरा के कहने पर व्हाईट हाउस जाकर उससे मिले। विजय वोरा द्वारा राहुल चंद्राकर नामक व्यक्ति को नगर निगम का अधिकारी होना बताकर दोनो ने प्रार्थी एवं अन्य लोगो से कुल 08 आवास आबंटन हेतु 70,000/- रूपये की दर से कुल 5,60,000/- रूपये प्राप्त किया। इसके पश्चात् 2-3 महिने बाद आवास आबंटन नही होने पर प्रार्थी एवं अन्य लोगो द्वारा राहुल चंद्राकर के संबंध में पता करने पर जानकारी प्राप्त हुई की वह नगर निगम का अधिकारी नही है। प्रार्थी एवं अन्य लोगो द्वारा विजय वोरा से आवास आबंटन नही होने पर अपना रकम वापस मांगने पर टाल मटोल करते हुये रकम वापस न कर ठगी किया। जिस पर आरोपियांे के विरूद्ध थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 373/22 धारा 420, 419, 406, 34 भादवि का अपरांध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी एवं अन्य से घटना व आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये प्रकरण में आरोपी राहुल चंद्राकर एवं विजय कुमार वोरा को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी:- 01. राहुल चंद्राकर पिता मनोज चंद्राकर उम्र 25 साल निवासी लाभाण्डी सूरजनगर थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर। 02. विजय कुमार वोरा पिता दुर्गा दास वोरा उम्र 30 साल निवासी श्याम नगर, संतोषी नगर थाना तेलीबांधा, हाल अमलीडीह रजत प्राईम पानी टंकी के पीछे थाना राजेन्द्र नगर, जिला रायपुर।

K.W.N.S.-रायपुर। थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत डी.के.एस अस्पताल के पीछे मोतीबाग तिराहा के पास आरोपी अजय सिंह श्याम पिता नवल सिंह उम्र 25 साल निवासी रामेश्वर नगर, भनपुरी थाना खमतराई रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 117/22 धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी अजय सिंह श्याम द्वारा घटना करने के उद्देश्य से चाकू लेकर घूमना बताया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. खबर यह कि, मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और मंत्रीमंडल की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए कांग्रेस की ओर से रंजीत रंजन ने नामांकन दाखिल किया है. बता दें कि रंजीत रंजन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की पत्नी हैं. पप्पू यादव भी बिहार के मधेपुरा से सांसद रह चुके हैं. रंजीत रंजन टेनिस खिलाड़ी थीं. रंजीत रंजन ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सुपौल विधानसभा क्षेत्र से की थी, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत सकीं. साल 2004 में रंजीत रंजन ने लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट सहरसा से लोकसभा से चुनाव लड़ा और उन्हें यहां से जीत मिली थी. वर्ष 2014 में उन्होंने सीमांचल और कोसी में कांग्रेस से सुपौल की सीट पर जीत दर्ज की.

K.W.N.S.-रायपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने सहित कुछ और मामलों में निलंबित छत्तीसगढ़ कोटे के IPS जीपी सिंह को हाल ही में हाईकोर्ट ने जमानत दी है। लेकिन श्री सिंह की ज़मानत को राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस पर निलंबित IPS श्री सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक जीपी सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत जारी रहेगी। SC ने जीपी सिंह की ज़मानत को चुनौती देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका खारिज कर दी है।