Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। अवैध रेत खोदने से लेकर उसका भंडारण और परिवहन रोकने के लिए आज कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश के बाद प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जिले की माइनिंग प्रभारी सिम्मी नाहिद ने सब से पहले सभी रेत खदानों से रेत खनन पर रोक लगाई और सात जगहों पर छापामार कार्रवाई कर अवैध रेत का भंडार पकड़ा। रेत भंडारण के निर्धारित नियमों के विरुद्ध अवैध रूप से भारी मात्रा में रेत का स्टॉक करने पर प्रकरण दर्ज किए गए।वहीं अवैध रेत भंडारण स्थलों से एक जे सी बी मशीन सहित दो ट्रक भी जप्त किये गए है।
कलेक्टर ने दिये सभी रेत खदानें बंद करने के निर्देश- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश अनुसार कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने रायपुर जिले में संचालित सभी रेत खदानों से तत्काल रेत खोदना बंद करने के निर्देश दिए है। एन जी टी ने वर्षा काल की अवधि में नदियों से खनन क्रियायें प्रतिबंधित की हैं। छतीसगढ़ राज्य में यह अवधि 10 जून से 15 अक्तूबर तक निर्धारित है। इसी निर्देश पर कलेक्टर ने सभी एस डी एम और राजश्व अधिकारियों सहित खनिज विभाग के अधिकारियों को ज़िले की नदियों से रेत खनन पर रोक लगाने को कहा है। कलेक्टर के निर्देश पर आज अधिकारियों ने नदियों में संचालित कई रेत खदानों का निरीक्षण कर रेत उत्खनन बंद कराया।
छापा मार कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप- कलेक्टर के निर्देश पर आज अवैध रेत खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ हुई प्रशासन की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। आज प्रशासन ने मंदिर हसौद,नकटा, हरडीडीह, पारागांव में कई जगहों पर औचक पहुँच रेत के भंडारों की जांच की। सात जगहों पर नियमों के विपरीत रेत का भारी मात्रा में भंडारण मिला। इस अवैध रेत भंडारण के प्रकरण दर्ज कर माइनिंग विभाग ने विवेचना में लिए है। इन जगहों से अवैध रेत भंडारण, लोडिंग आदि के काम में लगी एक जे सी बी मशीन और दो ट्रक भी जप्त किये गए है। जप्त जेसीबी मशीन CG 04 ND 7609 किसी राजू पाल की बताई जा रही है।वही ट्रक CG 04 J 1244 महेंद्र निर्मलकर और CG 04 NS 8580 गोपाल अग्रवाल का बताया जा रहा है। इन सभी जप्त मशीनों और वाहनों को आरंग थाने के सुपुर्द किया गया है।
देर शाम कलेक्टर के निर्देश पर आरंग एस डी एम अतुल विश्वकर्मा ने भी जांच के दौरान बिना रॉयल्टी पर्ची और दस्तावेजों के रेत का अवैध परिवहन करते सात हाइवा पकड़ जप्त किये है। इन रेत भरे सात हाइवा को भी आरंग थाने में पुलिस के सुपुर्द किया गया है। रेत भंडारण और परिवहन कर्ताओं की हुई बैठक- अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर लगाम कसने प्रशासन के अधिकारियों ने आज रेत भण्डारणकर्ताओं और परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों की भी बैठक ली। बैठक में सभी को शासन द्वारा निर्धारित नियमों, रॉयल्टी पर्ची और एन जी टी के मानक निर्देशो के अनुसार ही रेत भंडारण और परिवहन के निर्देश दिए गए।साथ ही चेताया भी गया कि नियमों और निर्देशों के विपरीत रेत भंडारण और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी भण्डारणकर्ताओं को सही कीमत पर आम जनों को रेत उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। रेत की कालाबाज़ारी, अधिक दामों पर रेत बिक्री की शिकायत पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई । कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय राजश्व अधिकारियों को भी अपने अपने कार्यक्षेत्र में अवैध रेत संबंधी गतिविधियों पर नज़र रखने के निर्देश दिए है। श्री सौरभ कुमार ने सभी एस डी एम को लिखित निर्देश जारी कर रेत के अवैध भंडारण, खनन, परिवहन सहित अधिक दामों पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कल 24 जून को सवेरे 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक कोविड टीकाकरण हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त कलेक्टर एन आर साहू ने बताया कि जिन व्यक्तियों का टीकाकरण नहीं हो पाया है, उन सभी लोग शिविर में आकर टीकाकरण करवा सकते हैं। कोविड टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन ऑनस्पॉट पर ही किया जाएगा।


K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल का अकाउंट मैनेजर 30 लाख रुपए की हेराफेरी कर फरार हो गया है। खबरों के अनुसार होटल का अकाउंट मैनेजर सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कस्टमर से पूरे पैसे लेकर होटल के खाते में जमाकर करीब 30 लाख की हेराफेरी कर फरार हो गया है। कूटरचना कर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।

K.W.N.S.-रायपुर। बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग पर अनूपपुर-शहडोल के बीच चल रहे नान इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर डिविजन में बैकुंठपुर में पदस्थ क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र सिंह भाटी के ट्रेन की चपेट में आने से आकस्मिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2018 बैच के भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी श्री भाटी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बघेल ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।
ऐसे हुई घटना – अमलाई रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए विद्युतीकरण का काम चल रहा है। इसके निरीक्षण के लिए भाटी स्टेशन में मौजूद थे। वे मोबाइल फोन से बात करते हुए ट्रैक की तरफ गए थे। इस बीच ट्रेन के नजदीक आने का उन्हें ध्यान नहीं रहा और कटनी की ओर से बिलासपुर की ओर आ रही ट्रेन से वे टकरा गए। उनके सिर में गहरी चोट आई और वहीं बेहोश होकर गिर गए। भाटी को तत्काल धनपुरी स्थित रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाटी इस समय बैकुंठपुर में पदस्थ थे पर शहडोल में एरिया रेल मैनेजर का पद रिक्त होने के कारण उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया था, ताकि विद्युतीकरण के कार्य में बाधा न आए। जानकारी मिली है कि भाटी का विवाह एक माह पहले ही हुआ था। उनकी पत्नी भी रेलवे में अधिकारी हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में पिछले दो महीनों में 12 हजार 700 लोगों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कर उनकी दृष्टि लौटाई गई है। इस दौरान जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित 53 बच्चों का भी सफल ऑपरेशन कर उनका जीवन रोशन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान के अंतर्गत कोंडागांव के सुदूर वनांचल के कुम्हारबड़गांव की दो बुजुर्ग महिलाओं का ऑपरेशन कर उनके जीवन में दोबारा उजाला बिखेरा गया है। ये दोनों बहनें मोतियाबिंद के कारण बीते दो सालों से दृष्टिहीनों जैसा जीवन जीने को मजबूर थीं।
स्वास्थ्य विभाग में अंधत्व निवारण समिति के प्रभारी संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि अधिकतर मोतियाबिंद धीरे-धीरे विकसित होता है। शुरूआत में दृष्टि प्रभावित नहीं होती है, लेकिन समय के साथ यह देखने की क्षमता को प्रभावित करता है। इसके कारण व्यक्ति अपनी प्रतिदिन की सामान्य गतिविधियों को भी नहीं कर पाता है। मोतियाबिंद के लक्षणों में दृष्टि में धुंधलापन या अस्पष्टता, बुजुर्गों में निकट दृष्टि दोष में निरंतर बढ़ोतरी, दिन के समय आंखें चौंधियाना, दोहरी दृष्टि (डबल विजन) तथा चश्मे के नंबर में अचानक बदलाव आना प्रमुख हैं।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि राज्य शासन ने 2025 तक मोतियाबिंद से दृष्टिहीनता को दूर करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हर साल करीब एक लाख से अधिक लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाना है। हर वर्ष कार्निया ट्रांसप्लांट के माध्यम से करीब 200 लोगों को आंखों की रोशनी दी जाती है। इस वर्ष बीते दो महीनों अप्रैल और मई में प्रदेश में 12 हजार 700 लोगों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। वहीं चिरायु दल द्वारा चिन्हांकित 79 जन्मजात मोतियाबिंद पीड़ित बच्चों में से 53 बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया है।
कोंडागांव के सुदूर वनांचल के कुम्हारबड़गांव की दो बुजुर्ग महिलाओं की भी रोशनी मोतियाबिंद ऑपरेशन के जरिए लौटाई गई है। ये दोनों बहनें पिछले दो वर्षों से दृष्टिहीन सा जीवन जीने को मजबूर थीं। मोतियाबिंद के कारण दो सालों से वे कुछ भी देख पाने में सक्षम नहीं थीं। ऑपरेशन के बाद दोनो बहनें वापस अपना सामान्य जीवन जीने लगी हैं। शिक्षा व जानकारी के अभाव में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में मोतियाबिंद व इससे जुड़ी जागरूकता की कमी है। इसके चलते लोग धीरे-धीरे अपनी आंखों की रोशनी खोते रहते हैं

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा जोकि 27 जुलाई तक चलेगी। इस मानसून सत्र में कुल 6 बैठके होंगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून पर उन्हें नमन किया है। भूपेश बघेल नेे कहा है कि रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी। रानी दुर्गावती ने किसी के आगे घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उनका साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में संचालित भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। छत्तीसगढ़ में कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा संचालित लैंड रिकॉर्ड्स प्रोजेक्ट, भुइयां सॉफ्टवेयर को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित आईएमसी डिजिटल अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया है। सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भू-अभिलेख विभाग एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को इस पुरस्कार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेखों, ऑनलाइन नक्शें की उपलब्धता और पंजीयन विभाग से भुइयां के इंटीग्रेशन होने से डुप्लिकेट पंजीयन की समस्याओं में कमी लाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में भू-अभिलेखों को डिजिटाइज करने और लोगों को इसे ऑनलाइन के माध्यम से सहज रूप में उपलब्ध कराने के लिए भुइयां कार्यक्रम बनाया गया है। भुइयां सॉफ्टवेयर नक्शा, खसरा एवं उससे जुड़े जमीन के कागजात को ऑनलाइन प्रस्तुत करता हैं साथ ही संपत्ति के रजिस्ट्री एकीकृत करते हुए डुप्लीकेट रजिस्ट्री के समस्या का समाधान करता है। भुइयां कार्यक्रम राजस्व विभाग के विभिन्न प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने का माध्यम है। इसमें डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए हुए 4 करोड़ कागजात ऑनलाइन उपलब्ध है।
इस सॉफ्टवेयर में प्रोजेक्ट में विभागों के प्रमुख अधिकारियों राजस्व, खाद्य, कृषि, एनसीपीआई, मृदा स्वास्थ्य, वाणिज्यिक कर, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और कई अन्य विभागों के सचिव तथा जिला के कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक का लॉग इन आईडी बनाया गया है तथा 3800 से अधिक बैंक को भुइयां से एकीकृत किया गया है, जिससे किसी भूमि पर डुप्लिकेट ऋण प्रदाय किये जाने से रोका जा सकता है एवं ऋण की ऑनलाइन प्रविष्टि भी की जा सकती है। इस पुरस्कार को एनआईसी के वैज्ञानिक श्री सौरभ दुबे ने प्रतिनिधि के तौर पर ग्रहण किया।

K.W.N.S.-रायपुर। वर्तमान परिदृश्य में नशा के मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तारकेश्वर पटेल सर के मार्गदर्शन व विधानसभा सीएसपी उदयन बेहार सर के पर्यवेक्षण में थाना खम्हारडीह के BSUP कचना में एवं आज दिनांक को शासकीय अभ्यास शाला खम्हारडीह में नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता अभियान (निजात, तुंहर पुलिस तुंहर द्वार, जियो खुलकर, सोशल मीडिया, बैनर,पोस्टर, पाम्पलेट, प्रतियोगिता) का कार्यक्रम संपादित किया।
जिसमे बच्चों के नशा से दूर रहने, परिवार में सदस्यों को नशा से दूर रहने, उससे होने वाली सामाजिक,मानसिक,आर्थिक हानि, अपराधों के संबंध में जानकारी देकर और विशेषकर बच्चों को मोबाईल के गलत प्रभाव,मोबाईल गेम के दुष्प्रभाव उससे होने वाली भविष्य में शारिरीक, मानसिक, बौद्धिक दुष्प्रभाव से अवगत कराकर जागरूकता लाने प्रयास कर नशा मुक्त समाज के लिए संकल्पित कर, नशा से दूर रहने अपील किया गया साथ अन्य कानून संबंधी जानकारी प्रदाय कर स्वस्थ शांतिपूर्ण समाज बनाने स्वयं का भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रगट की. मुख्यमंत्री ने निशांत के निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है। निशांत छालीवुड के ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने बहुत ही कम समय में प्रसिद्धि हासिल की थी। साथ ही सुप्रसिद्ध प्रोड्यूसर डायरेक्टर लखी सुंदरानी ने इस बात की जानकारी फेसबुक में साझा की है। निशांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में की थी। उन्होंने शुरुआत फिल्म ‘झन भूलो मा बाप ला’ से की थी। निशांत ने 2500 से ज्यादा एल्बम गाने कोरियोग्राफ किए हैं और छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के वो सुपरहिट कोरियोग्राफर रहे हैं। 7 जुलाई 1980 को जन्मे निशांत का यूं चले जाना प्रत्येक कलाकार के लिए व्यक्तिगत क्षति है।