Browsing: रायपुर

 
 K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटकोना के ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मूलतः किसान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जब भी अवसर मिलता है खेतों में पहुंचकर किसानी के रंग में कभी ट्रेक्टर चलाते कभी हल चलाते दिखते हैं आज उन्होंने पाराडोल में कोटवार के खेत मे हल चलाकर धान की बुआई की। 
 दरअसल आज मूसलाधार बारिश के बाद भी भेंट-मुलाकात में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। भेंट-मुलाकात में आस-पास के ग्रामवासी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने पहुंचे थे। इस दौरान मूसलाधार बारिश होने लगी मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा कि कार्यक्रम बंद करें या जारी रखे। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भेंट-मुलाकात जारी रखने की सहमति दी। मुख्यमंत्री ने भी बारिश में ग्रामीणों का उत्साह कम होने नहीं दिया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। गोदाम से दवाई की कार्टून चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी रतनदीप सिंह भाटिया निवासी म.न. 60 से-2 बजाज कालोनी थाना न्यू राजेन्द्र नगर ने दिनांक 28.06.2022 के 16.05 बजे प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि आरोपी कुशल सोनी जो आर्शीवाद डिस्ट्रीब्यूटर श्याम नगर नत्थानी काम्पलेक्स तेलीबांधा रायपुर में सिक्युरीटी गार्ड का नौकरी करता है जिसे संस्थान के सुरक्षा के लिए जवाबदारी दी गई थी उसे चाबी सुपुर्द किया गया था। प्रार्थी रतनदीप सिंह भाटिया दिनांक 28.06.2022 को सुबह अपने दुकान करीब 10. 00 बजे आकर दवाईयो का वितरण करने लगा तब पता चला कि सर्दी खासी की दवाई चेस्टन कोल्ड टेबलेट की एक कार्टून एवं जी.फी. 50 ड्राई सीरप 30 एमएल बाला चोरी चला गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
 विवेचना दौरान गोडाउन में लगे सीसीटीव्ही कैमरे के फूटेज का अवलोकन करने पर घटना दिनांक 28.06.2022 के सुबह 08.00 से 09.00 बजे के मध्य आरोपी कुशल सोनी पिता राकेश कुमार सोनी द्वारा दो कार्टून को उठाकर चोरी कर बाहर ले जाते दिखाई दे रहा है। आरोपी कुशल सोनी को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ पर चोरी में सहयोग करने वाला अपने साथी राकेश कुमार परमार को सम्मिलत होना बताया एवं चोरी किये गये दवाई को गोडाउन के छत में छिपाकर रखना स्वीकार किये हैं। आरोपी कुशल सोनी एवं राकेश कुमार परमार से चेस्टन कोल्ड टेबलेट की एक कार्टून किमती 37187 रुपये एवं एक कार्टून जी.फी, 50 ड्राई सीरप 30 एमएल वाला किमती 5966 रुपये कुल 43153/रुपये जप्त कर पुलिस कब्जा मे लिया गया है। आरोपी कुशल सोनी एवं राकेश कुमार परमार को आज दिनांक 29.06 2022 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल निरुद्ध किया गया है।
 
 
 

K.W.N.S.-रायपुर। आंध्र-ओडिशा सीमा (AOB) माओवादी संगठन से संबंधित आठ महिलाओं सहित कुल 60 सदस्यों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले लोग कोंड्रम, थगुपाडु, जुमादम, नानुबारी और जदीगुडा के माओवादी प्रभावित आदिवासी गांवों के थे। ये सभी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा इन सभी राज्यों की सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे। वही पुलिस ने 5 लाख रुपए के एक खूंखार माओवादी को गिरफ्तार किया है। यह विधायक समेत 2 नेताओं की हत्या करने की वारदात में शामिल रहा है। गिरफ्तार किए गए माओवादियों के पास से करीब 39 लाख रुपए नकद भी बरामाद किया गया है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में पेदाबायुलु-कोरुकोंडा क्षेत्र समिति के सचिव वंथला रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है। रामकृष्ण ने सितंबर 2018 में आंध्र प्रदेश के डुम्ब्रीगुडा मंडल में तत्कालीन तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और सिवेरी सोमा सहित दो राजनीतिक नेताओं की हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक है। गिरफ्तार माओवादी वंथला रामकृष्ण के अलावा ​​प्रभाकर उर्फ ​​अशोक उर्फ ​​गोड्डाली रायुडू के नाम से जाना जाता था।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने इस साल का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग के 37 अफसरों का तबादला हुआ है। इसमें 17 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे।
कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी बदल दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोण्डागांव के कलेक्टर थे।
 
छत्तीसगढ़ में 37 IAS अफसरों का हुआ तबादला

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए कोरिया रवाना हो गए हैं. मुख्यमंत्री बघेल भरतपुर सोनहत विधानसभा के ग्राम बहरासी, रामगढ़ और रजौली में जनता से रू-ब-रू होंगे. इस दौरान सीएम बघेल ने महाराष्ट्र के मुद्दे पर कहा कि वहां पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है. भाजपा विपक्ष की सरकारों को बर्दास्त नहीं कर सकती, राजस्थान मध्य प्रदेश में इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. उनके साथ सीबीआई, ईडी के लोग भी लगे हैं. लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है। 
वहीं अग्निपथ योजना पर कांग्रेस के प्रदर्शन और केंद्र की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर सीएम बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून लाया था, विरोध के बाद फैसला वापस लिया. उसी तरह से उन्हें नौजवानों के लिए भी फैसला लेना होगा. सीएम बघेल ने कहा कि कोरिया में भेंट मुलाकात के बाद रथ यात्रा भी है. साथ ही विपक्ष से राष्ट्रपति कैंडिडेट भी 1 तारीख को आ रहे हैं तो शाम को विधायकों के साथ उनकी मुलाकात होगी. पत्रकार वार्ता भी आयोजित की जाएगी. उसके बाद 3 तारीख से फिर कोरिया के बचे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा होगा. साथ ही गौरेला पेंड्रा मरवाही का दौरा भी कंप्लीट किया जाएगा। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में सत्याग्रह आंदोलन चला रही है. विधायक अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे है. आरंग में श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया मोर्चा संभाले हुए हैं. विरोध प्रदर्शन के साथ इस दौरान निकाली गई रैली में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. आरंग में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने अग्निपथ योजना को देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया. उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस तरह की योजना सफल हो पाएगी? सेना में इस प्रकार के प्रयोग देश की सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध होगा. इसके कारण देश के युवा आंदोलन कर रहे हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर के रंजीता स्टेडियम परिसर में स्थित फूड प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग लैब में खाद्य उत्पाद प्रसंस्करण प्रयोगशाला एवं पैकेजिंग केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस भवन डीएमएफ फंड से 22.72 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यहां स्थापित विभिन्न मशीनों की लागत लगभग 34 लाख रुपए है। यह प्रदेश का पहला उच्च स्तरीय लैब है, जिसमें विभिन्न उत्पादों के रॉ- मटेरियल को प्रसंस्कृत कर उन्हें विक्रय के लिए सी मार्ट में भेजा जाएगा। इससे समूहों को सुनिश्चित आमदनी प्राप्त होगी। अभी विभिन्न उत्पादों का सी मार्ट के जरिए विक्रय किया जा रहा था।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के आग्रह पर तीर और धनुष से बुल्स आई पर निशाना साधा और सधे हुए अंदाज़ में तीर टारगेट के करीब हिट किया, निशाना लगते ही बच्चों सहित सभी लोगों की तालियां गूंज उठी। मुख्यमंत्री बघेल ने आर्चरी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से आर्चरी की बारीकियों पर बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी द्वारा जशपुर में बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां जशपुर में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शुभारंभ किया । स्कूल परिसर को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटिश शासन काल में सन 1932 में निर्मित यह स्कूल अपना वैभव खो रहा था ,जीर्ण शीर्ण हो रहा था लेकिन आत्मानंद स्कूल खुलने के पश्चात स्कूल अपने पुराने वैभव पर लौट आया है । 
ज्ञात है कि शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर को स्वामी आत्मानंद स्कूल में तब्दील किया गया है। यहां 955 छात्र छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं जिसके सीधा लाभ इन बच्चों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने स्कूल निरीक्षण के पश्चात कहा कि यह प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ व सबसे सुंदर स्कूलों में से एक है ।उन्होंने यहां की अधोसंरचना और सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि अब यहां बास्केटबॉल मैदान ,स्विमिंग पूल, सुसज्जित लैब सहित सभी सुविधाएं मौजूद है ।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि संभवत यहां प्रदेश का पहला स्कूल है जहां स्विमिंग पूल की सुविधा है। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ यहां तस्वीर भी ली।
 

पंचायतों में जल गुणवत्ता की जांच करने चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम
K.W.N.S.-रायपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन हर घर जल हर घर नल का रायपुर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का क्रियान्वयन प्रमुखता से जारी है। विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम जुलुम में पिछले दिनों जल गुणवत्ता की जांच के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया, प्रतिक्षा एनजीओ द्वारा फिल्ड टेस्ट किट के जरिए जल परीक्षण की विभिन्न पैरामीटर जांच विधियों को बारिकियों से समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल सोरी सरपंच, रामनारायण साहू सचिव, अंजू नायक, भारती साहू, अवधराम साहू पंच व ग्राम के लता वर्मा, खिलेश वर्मा के साथ भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
प्रतिक्षा एनजीओ के कार्यकर्ता शशी वर्मा व देवेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया वाटर हार्वेस्टिंग व वाटर रिचार्ज कर भूजल स्तर को बरकरार रखा जा सकता है व वर्षा के जल का संरक्षण एवं संचयन कर भविष्य में होने वाली जल संकट से बचा जा सकता है। पंचायतों में जल निगरानी समिति बनाकर हेडपंप नल बोर शासकीय भवनों में लगे ट्यूबवेल से निकलने वाली जल का परीक्षण का जिम्मा महिलाओं को दिया गया है, जिसे हम जल दीदियां बोल के सम्बोधित करते हैं। जल गुणवत्ता जांच संबंधित कार्यक्रम अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में निरंतर जारी है, जल जीवन मिशन के सभी कार्यों को राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।