Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरों ने लोहे की प्लेट के साथ अन्य सामान पर हाथ मारा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खमतराई थाने में सड्डू शिवाजी पार्क कालोनी निवासी रजत अग्रवाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि गोदवारा ममता सोलर फेबीकेशन के नाम से फैक्ट्री है। एक जुलाई को वह रात आठ बजे ताला बंदकर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह छह बजे वहां के कर्मचारी ने फोन कर चोरी की सूचना दी। फैक्ट्री के गेट का ताला टूटा हुआ था। फैक्ट्री में रखा सामान जीआइ एंगल 150 नग, चैनल 10 नग, राड 12 एमएम, 16 एमएम और 20 एमएम नग और नट बोल्ड की आठ बोरी, लोहे का प्लेट 20 फीस को कोई अज्ञात चोर फैक्ट्री से चुरा ले गया था। कुल 90 हजार के सामान की चोरी की गई।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने कोरिया में पत्रकार भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा की. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से कहा कि कोरिया जिला का भ्रमण अच्छा रहा। आपको बधाई और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं। योजनाओं का लाभ मिल रहा इस बात का भी सकारात्मक संदेश लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेरे जाने के बाद भी इसी तरह मेहनत करके बेहतर कार्य करें। – छत्तीसगढ़ में कई अछूते स्थल हैं, कई सुंदर पर्यटन स्थल यहां, इस दिशा में सभी विभागों ने मिल कर पहली बार कोशिश की, राम वन गमन पथ में सभी विभाग जुड़े हैं। – – कोरोना में डॉक्टर और फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ समाज का भी योगदान, ऐसा ही योगदान समाज पर्यटन के लिए दे, हमें यहां के पर्यटन के लिए आत्मगौरव होना चाहिए। – मेरे परिवारजन भी कोरिया घूमने आना चाहते हैं, मगर ऐसा संयोग नहीं बन पाया। – फूलों की खेती हो इसलिए हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी खोली है, ताकि फल फूल का उत्पादन हो सके। – कार्गो हब बनाने हम प्रयासरत हैं, केंद्र से स्वीकृति नहीं मिल पाई, हमारा लैंड लॉक्ड स्टेट है इसलिए कार्गो हब आवश्यक है। – मिलेट्स का अच्छा कार्य हो रहा, प्राकृतिक संसाधन का समुचित दोहन होना चाहिए। – खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ का महुआ इंग्लैंड भेजा गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। राजस्थान में उदयपुर में दर्जी की हत्या के बाद आरोपी की भाजपा नेता के साथ फोटो को लेकर कांग्रेस निशाना साध रही है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज कल राष्ट्रीय नेता चलते-फिरते फोटो खिंचवाते हैं, स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत ही नहीं. भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसका जन्म ही तुष्टिकरण के खिलाफ हुआ है. तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस करती है. कांग्रेस के दिमाग में वही भरा हुआ है. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक से लौटे डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने बैठक के संबंध में बताया कि अलग-अलग मोर्चा प्रकोष्ठों के साथ बैठक ली गई. राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद कार्यसमिति की बैठक हुई. राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीएम मोदी का मार्गदर्शन मिला. बीजेपी के नेता जमीनी स्तर तक कैसे पहुंचे, इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई. अब बूथों के गठन के बाद क्रियान्वयन करने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि 18 राज्यों में भाजपा की मिली-जुली सरकार है. कुछ राज्यों में जहां भाजपा शीर्ष नहीं, उन राज्यों में भाजपा को आगे बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई गई. इसके अलावा केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में भाजपा के कार्यों का विस्तार कैसे हो इस पर मेहनत करने की जरूरत है. जीएसटी क्षतिपूर्ति पर मंत्री टीएस सिंह देव के पत्र को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि यहां से बैठे चिट्ठी लिख रहे हैं. बैठक में बुलाया जाता है तो शामिल नहीं होते. पत्र लिखने से ही कुछ नहीं होगा.

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने गमछा और चरखे से काते गए सुत धागा पहनाकर किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र में 87.20 करोड़ रुपए की लागत से कुल 19 कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। वही हर्बल उत्पादों के प्रसंस्करण में शामिल महिला स्व सहायता समूहों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है, जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड द्वारा निर्मित उत्पाद श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के माध्यम से विक्रय किए जाएंगे। इसके साथ ही साथ छत्तीसगढ़ हर्बल द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रकृति के समान अन्य उत्पाद, ब्रांड का विक्रय श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के माध्यम से किया जाना प्रतिबंधित होगा। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस आशय का पत्र सभी कलेक्टरों को भेजा गया है। कलेक्टर जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं।

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गैर बीजेपी शासित राज्यों में केंद्रीय जाँच एजेंसी के छापों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अब महाराष्ट्र में छापे नहीं पड़ेंगे. अब वहां से आईटी, ईडी और सीबीआई के दफ्तर उठकर झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान या साउथ के राज्यों में जाएंगे. वहां कोई कार्रवाई नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 8 साल में मोदी सरकार के दौरान एक भी बीजेपी के नेता के यहां केंद्रीय एजेंसी के की कोई कार्रवाई नहीं हुई. ईडी, आईटी, सीबीआई, डीआरआई, इन सबका केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है. इसके जरिए पक्ष और विपक्ष के नेताओं को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताते हुए कहा कि मीडिया को नियंत्रित किया जा रहा है, नेताओं को नियंत्रित किया जा रहा है, राजनीतिक दलों को नियंत्रित किया जा रहा है. यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके कल यानी 4 जुलाई को पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के व्हाईट कोट सेरेमनी में शामिल होंगी। उल्लेखनीय है कि पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर द्वारा एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम में प्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए प्रतिवर्ष व्हाईट कोट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।

K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 03 जुलाई को शहीद स्मारक भवन रायपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। डॉ. डहरिया नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनेश पाटीला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम करेंगे। समाज के अध्यक्ष आर.पी. भतपहरी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर, पामगढ़ की विधायक इंदू बंजारे, गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष के. पी. खांडे, गुरु घासीदास गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष शंकर कुमार सोनवानी, राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन शिव कुमार डहरिया, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पूर्व अध्यक्ष एल.एल. कोसले, सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे, घासीदास सेवा समिति सेक्टर 6 भिलाई नगर के अध्यक्ष आर. डी. देशलहरा, सतनामी समाज जिला राजनांदगांव के अध्यक्ष सूर्य कुमार खिलारी, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अनिल भतपहरी तथा पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. भूषण लाल जांगड़े को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के ऐसे सदस्य जिन्होंने सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है तथा सामाजिक हित के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है, ऐसे 50 सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार कॉलोनी में स्थित रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस शरद कुमार गुप्ता ने नवनिर्मित भवन का फीता काटा। रियल इस्टेट (रेगुलेशन एन्ड डेवलोपमेन्ट) एक्ट 2016 के तहत रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विवादों के निराकरण के लिए रेरा और रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल फोरम बनाए गए हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। राजस्थान के उदयपुर में टेलर की हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिन्दू परिषद के बंद के आह्वान पर आज प्रदेश के तमाम शहरी इलाकों में सुबह से गतिविधियां थमी रही. राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर, कवर्धा, महासमुंद, कोरिया, कांकेर, राजनांदगांव सहित प्रदेश के अन्य शहरों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी हुई हैं. भारतीय जनता पार्टी के अलावा विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने प्रदेश व्यापी बंद का आह्वान किया है. बंद को सफल बनाने के लिए इन संगठनों के कार्यकर्ता सुबह से ही शहरों में घूम-घूमकर बाजार, स्कूल और अन्य संस्थानों में जाकर समर्थन देने की अपील करते नजर आए. हालांकि, इस दौरान यात्री वाहन चल रहे हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. राजधानी रायपुर में शहर बंद कराने भाजपा नेता श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व शहर में कार्यकर्ता घूमते रहे. पेट्रोल पंप के पास कार्यकर्ताओं के हंगामा करने पर पुलिस बुलाने की नौबत आ गई. बंद के दौरान जय स्तम्भ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस साम्प्रदायिक ताकतों के साथ है. भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस राजनीति कर रही है.

K.W.N.S.-रायपुर। ट्रेनों से गांजा परिवहन खासकर ओड़ीसा से चलने वाली ज़्यादातर ट्रेनों से गांजे के परिवहन की शिकायते मिलने पर महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल, नई दिल्ली के द्वारा इस गांजे परिवहन के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया गया था. महानिदेशक अमिय नन्दन सिन्हा के निर्देशन मे द पू म रेल्वे के तीनों मंडलों में एक साथ दिनांक 1 जून से 30 जून तक रेलवे के माध्यम से अवैध रूपसे गांजे जैसे मादक पदार्थों का परिवहन करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन नारकोस के नाम से विशेष अभियान चलाया गया. हालांकि इस कार्रवाई में आधे से ज्यादा गांजा रायपुर रेल मंडल की आरपीएफ ने पकड़ा है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए ज़ोनल मुख्यालय के अधीन अपराध शाखा की सात टीमे एवं तीनों मंडलों से 12 टीमों ने उत्साह एवं सजगता के साथ इस अभियान को सफल बनाया. यह अभियान दपूम रेलवे के सम्पूर्ण क्षेत्र मे सभी स्टेशनो एवं ट्रेनों की गहन जांच करते हुए ब्रिजराजनगर से नागपुर तक, बिलासपुर से कटनी तक एवं अन्य सभी ब्रांच लाइननो में चलाया गया. इस ऑपरेशन नारकोस के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे के माध्यम से अवैध रूप से गांजे जैसे मादक पदार्थों का परिवहन करने के कुल 9 मामले रेसूब द्वारा पकड़े गए. जिनमें गांजे का अवैध परिवहन करने वाले 9 आरोपियों को सजग रेसूब के द्वारा गिरफ्तार किया गया. इन 9 आरोपयियों से एक क्विटल से भी अधिक कुल 110.8 किलो गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 5,84,000/- रुपये आंकी गई है. आंकड़ों के मुताबिक रायपुर रेल मंडल की आरपीएफ ने इस दौरान कुल 3 गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की. इसमें 68 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया गया है. जिसकी कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपए आंकी गई है.