Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज सीएम निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक चल रही है. PreviousNext बताया जा रहा है कि प्रदेश में नई तबादला नीति को कैबिनेट से हरी झंडी मिल सकती है। बैठक में विधानसभा सत्र और कृषि कार्यों की समीक्षा होगी। चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट और संसोधन विधेयकों के प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा। खेती—किसानी के सीजन में खाद बीज की उपलब्धता पर भी चर्चा होगी। राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर डीए देने पर फैसला हो सकता है। पेशा कानून को मंजूरी दी जा सकती है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में हेलीकाप्टर हादसे का शिकार हुए दिवंगत चीफ पायलट गोपाल कृष्ण पंडा की पत्नी को जल्द ही राज्य सरकार की ओर से अनुकंपा नियुक्ति मिल सकती है। बताया जा रहा है कि विभाग ने पायलय पंडा की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। राज्य सरकार दिवंगत पायलट की पत्नी को SCERT में अधिकारी वर्ग में नियुक्ति दे सकती है। पिछले दिनों ही विभाग की तरफ से अनुकंपा निुयुक्ति का प्रस्ताव तैयार कर GAD को भेज दिया था। GAD गुरुवार को इसे कैबिनेट में प्रस्तुत करेगा। बता दें कि 12 मई की शाम रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्य सरकार का हेलीकाप्टर क्रैश हो गया था। राज्य सरकार का अगुस्ता हेलीकाप्टर प्रैक्टिश उड़ान पर था, इस दौरान हादसा हुआ था। इस हादसे में राज्य सरकार के दो पायलट का निधन हो गया था। राज्य सरकार के मुख्य पायलट गोपाल कृष्ण पंडा के अलावे पायलट अजय प्रकाश श्रीवास्तव की जान हेलीकाप्टर क्रैश में चली गई थी। यूपी के रहने वाले पायलट अजय प्रकाश श्रीवास्तव इंडियन एयरफोर्स में रहे थे। वह यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले थे। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन रहे अजय प्रकाश एक समय देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भी विमान उड़ाते थे। इन दिनों वह जेपी ग्रुप में पायलट ट्रेनर के रूप में कार्यरत थे।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। शहर में गुंडे-बदमाशों की सूची में गुढिय़ारी ने सबको मात दे दिया है। पुलिस की तरफ से जारी 18 अपराधियों की सूची में अकेले इस इलाके से पांच हैं। दूसरे स्थान पर चार नामी बदमाशों के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के ऐसे कुल 18 बदमाशों का नाम इस सूची में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी बदमाश चाकूबाजी, हत्या, लूट, चोरी, मारपीट जैसे अपराधों में लगातार लिप्त रहे हैं। नई सूची में गुढिय़ारी थाने में पांच, कोतवाली में चार, गोलबाजार और पुरानीबस्ती के साथ खमतराई और नेवरा थाने के दो-दो और माना थाने के एक बदमाश का नाम रखा गया है। ये हैं नए बदमाश, थानेवार नाम – थाना खमतराई- लालू डोंगरे, उत्तम साहू। – थाना कोतवाली- प्रतीक घाटके, शिवा मुदलियार, फेजा अहमद, बादल हरपाल।- थाना गोलबाजार-आकाश नायक, पीयूष बघेल।- थाना माना- विश्वजीत सरकार।- थाना गुढिय़ारी- आकाश गजभिये उर्फ बाबा, शंकर सोनी उर्फ राजा, सोनू पोर्ते, संगम मेश्राम, विकास देशमुख।- थाना नेवरा- राकेश कुर्रे, करण संतवानी। -थाना पुरानी बस्ती- आशीष यादव, विष्णु यादव। रायपुर पुलिस ने सक्रिय अपराधियों व गुंडे-बदमाशों को जिलाबदर करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने इसके लिए सभी थानेदारों को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। इस प्रस्ताव को एसपी अपनी अनुशंसा के साथ कलेक्टर को भेजेंगे। नामों की समीक्षा के बाद कलेक्टर जिलाबदर की घोषणा करेंगे। थानों में अपराधियों की कुंडली तैयार की जा रही है। तीन आपराधिक रिकार्ड वाले बदमाशों को इस सूची में शामिल किया जाता है।’ चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाएं निगरानी बदमाशों की सूची में उन लोगों का नाम शामिल होता है जो संपत्ति से संबंधित अपराध करते हैं। इनमें चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाएं शामिल हैं। लगातार अपराध करने वाले इस सूची में रखे जाते हैं। इस प्रवृत्ति की घटनाएं होने पर सबसे पहले इनसे ही पूछताछ की जाती है। दो साल में पांच से अधिक केस दर्ज मारपीट और धमकी के अलावा हत्या जैसे अपराध करने वालों का नाम गुंडों की सूची में होते हैं। दो साल में पांच या उससे अधिक केस दर्ज होने के बाद पुलिस ऐसे लोगों का नाम इसमें डाल देती है। क्षेत्र में कहीं भी मारपीट, लूट या वसूली के लिए धमकी की शिकायत मिलती है तो सबसे पहले इस सूची के नामधारियों को ही थाने बुलाया जाता है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। युवक पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत आमानाका थाने में की गई है. पुलिस के मुताबिक टुकेश देवांगन जो बीग बासकेट कपंनी ग्राम तेन्दुवा मे काम करता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कपंनी मे काम करने वाले बलराम को दोस्त अंकित सिंह को नशा कराने से मना किया तो बलराम ने गाली-गलौज किया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए पत्थर से हमला किया। हमले में टुकेश देवांगन के हाथ से खुन निकलने लगा, वही मारपीट करने के बाद आरोपी बलराम मौके से भाग निकला। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, एवं जांच शुरू कर दी है.
 

 K.W.N.S.-रायपुर। जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक 15 जुलाई को सबेरे 11 बजे से कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। पूर्व में यह बैठक 22 जुलाई को आयोजित थी, किन्तु विधानसभा सत्र प्रारंभ होने के कारण तिथि में परिवर्तन किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी संबंधितो को नियत स्थान एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया। अब जल शक्ति केन्द्र शुरू हो गया है। इस कार्यालय का हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 94252-51271 है। पूरे प्रदेश में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर जिले कें ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और संवर्धन संबंधी जानकारी और समस्याओं का निराकरण के लिए हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर मदद ली जा सकती है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में साढ़े छह लाख से अधिक मतदाताओं को चिन्हांकित किया गया है, जिनका नाम दो जगह की मतदाता सूची में है। ऐसे मतदाताओं के नाम एक जगह की मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर साफ्टवेयर द्वारा ऐसे मतदाताओं के नाम खंगाले जा रहे हैं। आयोग का कहना है कि मतदाताओं को चाहिए कि वे खुद अपना नाम एक जगह से विलोपित करवा लें। दो जगह नाम होने पर एक साल की सजा के साथ जुर्माने का प्रविधान है। किसी भी मतदाता का नाम एक ही क्षेत्र की मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीते पांच वर्षों से इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय से भी इसके लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। साफ्टवेयर में पाया गया है कि लाखों श्रमिकों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों के नाम दो क्षेत्रों की मतदाता सूची में आ रहे हैं। आयोग का कहना है कि मतदाताओं द्वारा खुद नाम विलोपित नहीं करवाने पर साफ्टवेयर द्वारा जांच के दौरान साफ्टवेयर ही एक क्षेत्र से नाम विलोपित कर देगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। चातुर्मास की घड़ी अब बहुत नजदीक आ चुकी है। कुछ ही दिनों में प्रदेश सहित पूरे शहर के लोग एक नए उमंग के साथ अपना दिन और समय व्यतीत करेंगे। चूंकि इस बार शहर में एक बड़ा ही ऐतिहासिक चातुर्मास होने जा रहा है इसलिए इसकी तैयारी भी उस हिसाब से की जा रही है। ऋषभदेव जैन मंदिर ट्रस्ट और दिव्य चातुर्मास समिति के पदाधिकारी मिलकर उच्च कोटि की व्यवस्था करने दिन-रात लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों संत कल बुधवार को दुर्ग से विहार करेंगे इसके बाद वैशाली नगर भिलाई , कैवल्यधाम और फिर अपने अंतिम पड़ाव की ओर उनका पद विहार होगा। दिव्य चातुर्मास समिति के अध्यक्ष तिलोकचंद बरड़िया, महासचिव पारस पारख व प्रशांत तालेड़ा ने बताया कि आउटडोर स्टेडियम परिसर में 10 जुलाई से प्रवचन होना है। इसके लिए पंडाल व्यवस्था समिति एवं अन्य समिति के प्रभारियों की देखरेख में पंडाल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर जी एवं डॉ. शांतिप्रिय सागर जी की दिव्य वाणी से जीवन जीने की कला पर आधारित कल्याणकारी प्रवचनों का श्रवण करने सर्व धर्म के श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में यहां प्रतिदिन पहुंचेंगे. इसे देखते हुए लगभग 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था के आधार पर करीब 30 हजार स्क्वेयर फीट एरिया में वाटर प्रूफ पंडाल तैयार कराया जा रहा है। इसके अलावा यहां एक वीआईपी लाउन्ज सहित अन्य जरूरी सुविधाएं जैसे- पीने का पानी, टॉयलेट आदि की व्यवस्था भी रहेगी। राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागरजी 6 को वैशाली नगर, 7 को भिलाई-3 और 8 को कैवल्य धाम पधारेंगे उन्होंने बताया कि राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागरजी एवं डॉ. शांतिप्रिय सागरजी महाराज बुधवार सुबह दुर्ग से भिलाई की ओर विहार करेंगे। 6 जुलाई को वैशाली नगर, 7 जुलाई को भिलाई-3 में एक दिवसीय प्रवचन और रात्रि विश्राम के पश्चात् वे 8 जुलाई को कुम्हारी स्थित कैवल्य धाम में पधारेंगे। इसके बाद उनका पद विहार रायपुर जैन दादाबाड़ी के लिए होगा। 10 जुलाई को शहर में उनका भव्य प्रवेश आयोजित किया गया है।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के सर्किट हाउस में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के आजीविका व्यापार प्रशिक्षण केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ शासन के बीच एमओयू हुआ। इसके अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक सामुदायिक केन्द्र या कौशल विकास केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जिले के ग्राम लालपुर में 3 हेक्टेयर भूमि आबंटित कर दी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे प्रदेश के लिए एक बहुत अच्छा अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह एमओयू न सिर्फ विश्वविद्यालय के हित में कार्य करेगा, बल्कि यहां के स्थानीय युवाओं और जनजातीय क्षेत्रों के उन्नयन के लिए कार्य करेगा। इसके लिए राज्य शासन हर संभव मदद करेगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह एमओयू मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र दुर्लभ औषधीय प्रजाति से समृद्ध है। साथ ही यहां के निवासी पेड़-पौधे और दुर्लभ जीव जंतुओं एवं औषधियों के जानकार है। उनका विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कार्य करने पर न ही सिर्फ इस क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि पूरी मानव जाति का कल्याण होगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जिले के ग्राम लालपुर में 3 हेक्टेयर भूमि आबंटित कर दी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे प्रदेश के लिए एक बहुत अच्छा अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह एमओयू न सिर्फ विश्वविद्यालय के हित में कार्य करेगा, बल्कि यहां के स्थानीय युवाओं और जनजातीय क्षेत्रों के उन्नयन के लिए कार्य करेगा। इसके लिए राज्य शासन हर संभव मदद करेगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रोफेसर प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह एमओयू मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र दुर्लभ औषधीय प्रजाति से समृद्ध है। साथ ही यहां के निवासी पेड़-पौधे और दुर्लभ जीव जंतुओं एवं औषधियों के जानकार है। उनका विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कार्य करने पर न ही सिर्फ इस क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि पूरी मानव जाति का कल्याण होगा। विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित केन्द्र द्वारा डिप्लोमा तथा डिग्री प्रोग्राम संचालित किए जाएंगे, जिसमें नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अनुकूल एवं गाइड लाईन के अनुसार विभिन्न रोजगार उन्मुख ई कौशल पाठयक्रम शामिल रहेंगे। साथ ही इस केन्द्र के सहयोग से स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को मार्केट लिंकेज तथा क्रेडिट लिंकेज की सेवा प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्व सहायता समूह की महिलाओं, ग्रामीणों एवं युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी, व्यवसायपरक शिक्षा प्रदान कर उन्हे आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न विधाओं में पारंगत कर जनजातीय उन्नयन की दिशा में कार्य करना है। लाइवलीहुड बिजनेस इन्क्यूबेशन (एलबीआई) के समेकित प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा क्षेत्रीय जनजातियों एवं किसानों को विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षित किया जायेगा। केन्द्र के समेकित प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा जनजातीय समुदायों को व किसानों को विभिन्न टेªर्ड्स में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। केन्द्र द्वारा क्षेत्रीय उत्पाद कोदा,े कुटकी, शहद आदि से विभिन्न उत्पाद तैयार कर उनकी ब्रंाडिंग भी की जाएगी तथा किसानों को उचित मूल्य प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसान की आय में वृद्धि होगी और छत्तीसगढ़ के उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इस क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास में पारंगत होने से स्व रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के भी अवसर मिलेंगे। साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े शहर जाने से मुक्ति मिलेगी। इस एमओयू से इस केन्द्र में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शोध करने का अवसर मिलेगा। क्षेत्रीय जनजातीय समुदाय को मुख्य धारा में जोड़ने, शैक्षणिक व आर्थिक रूप से समृद्ध व आत्मनिर्भर करने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, जिले के प्रभारी सचिव अब्दुलहक केशर, बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत डीआरडी के परियोजना निदेशक आर. के. खुटे, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव पी. सिलुवैनाथन, प्रोफेसर नवीन कुमार शर्मा, डॉ. आशीष माथुर, डॉ. प्रमाणिक, डॉ. दीक्षित एवं डॉ. आदित्य श्रीवास्तव उपस्थित थे।ता रहे जबकि एक कर्मचारी घर में खाना खा रहे थे एवं दूसरे कर्मचारी ऑफिस से गायब पाए गए।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात यूनिसेफ के सहयोग से संचालित होने वाले नवा आखर कार्यक्रम के शुभारंभ पश्चात इंदिरा गांधी नेशनल ट्रायबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक के साथ होने वाले एमओयू कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गौरेला में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के धार्मिक सर्किट मैप का शुभारंभ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गौरेला से 11.45 बजे हेलीकॉप्टर से अनुपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री अनुपपुर जिले के ग्राम पथैती स्थित धरहर गणेश मंदिर में दोपहर 12.50 बजे से 1.20 बजे तक दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे से संध्या 5 बजे तक अमरकंटक स्थित सीताराम बाबा आश्रम एवं नर्मदा मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम अमरकंटक में करेंगे।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर. देश में कड़े कानून होने के बावजूद रेप और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से रेप की घटनाएं सामने आ रही है। बीते कुछ दिनों के आंकड़ों को देखें तो नाबालिगों से रेप के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे ही मामले छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आया है, जहां दो नाबालिगों को हवस का शिकार बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला कवर्धा का है, जहां शादी का झांसा देकर आरोपी ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नबालिग को झांसे में लेकर नागपुर लेकर गया और वहां नाबालिग की आबरू लूट ली। फिलहाल लोहारा थाना पुलिस ने आरोपी को नाग​पुर से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, दूसरा मामला छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का है, जहां मामा ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग भांजी 6 माह की गर्भवती हो गई। फिलहाल मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।