Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है. इनमें नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन के रेजिडेंट कमिश्नर गणेश मिश्रा का मोबाइल नंबर+919997060999 तथा छत्तीसगढ़ सदन का हेल्पलाइन नंबर 01146156000 है। आपदा में फंसे तीर्थ यात्री या उनके परिजन इन नम्बरों में सम्पर्क कर सूचना दे सकते हैं. बता दें कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। करीब 40 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षाबल अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव व राहत अभियान में लगे हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से हुए अमूल्य जीवन के नुकसान से गहरा दुख पहुंचा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। TAGSअमरनाथ हादसा छत्तीसगढ़ रायपुर न्यूज़ 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति रायपुर द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली योजना गुड्स कैरियर योजना स्व-सहायता समूह (माईक्रो क्रेडिट योजना) टर्म लोन योजना, सीएचजी-टर्म लोन योजना, सीएचजी-स्मॉल बिजनेस योजना, सीएचजी-263 स्मॉल बिजनेस योजना, सीएचजी-2 1-269 स्मॉल बिजनेस योजना, सीएचजी-268 महिला सशक्तिकरण योजना, सीएचजी-के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में योजना संचालित है। इन योजनाओं में ऋण लेने के ऐसे युवक-युवतियाँ पात्र है, जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो। इसके लिए हितग्राही को सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त जाति, मूल निवास, आय प्रमाण-पत्र (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आय 3 लाख रूपये से कम) एवं आवेदन के साथ एक फोटोग्राफ लगाना होगा। आवेदक को ऋण के बराबर का जमानत भी लगाना होगा। यह ऋण 5 वर्ष के लिए 6 से 8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से प्रतिमाह किश्त के रूप में लिया जायेगा। कोई भी व्यक्ति यदि शासकीय योजनान्तर्गत लाभ लिया हो, उन्हें इन योजनाओं का लाभ नहीं दिया जायेगा। योजनान्तर्गत 18 जुलाई शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। इसके लिए आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति रायपुर कक्ष क्रमांक-34 से प्राप्त किया जा सकता है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में आज से बच्चों को बैग ले जाने से राहत मिलेगी, बच्चों को बस्ते के बोझ से निजात देने के लिए शनिवार को ‘बैगलेस डे’ घोषित किया गया है। विभागीय निर्देश के बाद आज छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पहला बैगलेस डे होगा। इस दिन बच्चों को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के स्कूलों को शनिवार को “बैगलेस डे” करने का फैसला किया है। “बैगलेस डे” में बच्चे बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे और इस दिन स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां आदि कराई जाएंगी। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्कूली बच्चे हर शनिवार को अब खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे। स्कूली शिक्षा को रोचक, व्यावहारिक और अपने आस-पास के माहौल से जोड़ने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया, “शनिवार को स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां कराई जाएंगी। इस नए कदम से बच्चों में स्कूल आने के प्रति रूचि जागृत होगी वहीं उन्हें स्कूल से जोड़े रखने में भी मदद मिलेगी। बच्चों को स्कूली शिक्षा ज्ञानवर्धक के साथ मनोरंजक भी लगेगी।” अधिकारियों ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि “बैगलेस डे” के दिन स्कूलों में शनिवार को प्रार्थना के बाद अलग-अलग समय में योग, व्यायाम, खेल, एक दूसरे से सीखना तथा सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां होंगी। पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में व्यायाम, योग, खेल प्रतियोगिता, साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियां, मूल्य-शिक्षा, कला-शिक्षा,आदि दी जाएंगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रसंत श्रीललितप्रभ सागरजी महाराज ने कहा कि ने कहा कि जीवन ऐसे जियो कि जहां रहो सब आपको प्यार करें, जहां से आप जाओ पीछे सब आपको याद करें और आप जहां जा रहे हो वहां पर सब आपका इंतजार करें। या तो हम 100 किताबें लिख कर जाएं कि हमारे जाने के बाद भी यह दुनिया उन्हें पढ़कर जीना सीख सके या फिर ऐसा जीवन जीकर जाएं कि हम पर 100 किताबें लिखी जा सकें। उन्होंने कहा कि तलवार की कीमत होती है धार से, पर अच्छे इंसान की कीमत होती है सद् व्यवहार से। सद् व्यवहार करने वाला कभी नहीं मरता क्योंकि वह लोगों के दिलों में युगों-युगों तक जीवित रहता है। उन्होंने कहा कि गॉड बनना या डॉग यह हम पर निर्भर है। जो अच्छे व्यवहार करते हैं वे गॉड बन जाते हैं और जो बुरा व्यवहार करते हैं वे डॉग जैसे रह जाते हैं। जहां सुंदर चेहरा 2 मिनट याद रहता है वहीं सुंदर व्यवहार औरों को जीवनभर याद रहता है। हम हाथ उठा कर दो लोगों का दिल भी जीत नहीं सकते पर हाथ जोड़कर लाखों लोगों का दिल जीत सकते हैं। उदाहरण से संतप्रवर ने समझाया कि जैसे पुरुष लोग शादी से पहले जैसा व्यवहार करते हैं अगर वह वैसा ही शादी के बाद भी व्यवहार करें तो इस दुनिया में कभी तलाक की नौबत ही ना आए और महिलाएं शादी के बाद जैसा व्यवहार करती हैं अगर वह शादी से पहले वैसा ही व्यवहार करें तो इस दुनिया में कोई मूर्ख शादी ही न करें। संतप्रवर शुक्रवार को कुम्हारी के कैवल्यधाम तीर्थ में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैवल्यधाम तीर्थ संपूर्ण छत्तीसगढ़ का गौरव है। यहां आने से मन को अपूर्व शांति मिलती है। उन्होंने यहां के श्रद्धालुओं की भक्ति, समर्पण, उदारता व श्रेष्ठ व्यवहार की अनुमोदना करते हुए कहा कि सद् व्यवहार वही कर सकता है जो बड़े दिल का होता है। जैसे आपकी डिलीवरी के समय देवरानी कोई बहाना बनाकर पीहर चली गई लेकिन जब देवरानी के डिलीवरी का समय आए तो आप बड़ा दिल रखते हुए देवरानी से कहना कि बहन तू चिंता मत कर, मैं तेरी डिलीवरी बड़े प्यार से करवाऊंगी। आपका यह बड़प्पन उसे जीवनभर याद रहेगा। जैसे पड़ोस में मकान बनने वाला हो और पड़ोसी का सारा सामान आपके घर के आगे बिखरा हुआ हो तो पड़ोसी से लड़ने की बजाय अपना दिल बड़ा रखें और पड़ोसी से कहें कि सब सामान आप अपना मकान में उपयोग कीजिएगा पर पानी मेरे यहां से लीजिएगा। आपका बड़प्पन एक दिन चमत्कार करेगा और कभी आपकी दादी मां की तबीयत बिगड़ जाएगी और आप पड़ोसी से कहेंगे कि भैया गाड़ी देना तो वह खुद आपकी दादी मां की सेवा के लिए साथ चला आएगा। आपने तो उसके लिए केवल पानी बहाया लेकिन वह आपके लिए पेट्रोल बहाने के लिए भी तैयार हो जाएगा। अगर व्यक्ति केवल 1 मिनट का सद् व्यवहार कर ले तो वह दुश्मन को भी अपना मित्र बनाने में सफल हो जाता है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश के परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ को और सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत अब हाइपोथीकेशन से संबंधित सभी सेवाओं को फेसलेस कर दिया गया है। प्रदेशवासी अब घर बैठे हाइपोथीकेशन (एचपी) से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। करीब 75 बैंकों, वित्तीय संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को अपनी हाइपोथीकेशन (एचपी) सेवाओं के साथ एकीकृत कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत हाइपोथिकेशन जोड़ने और समाप्ति के संबंध में आरटीओ कार्यालय में कोई भौतिक दस्तावेज नहीं लिया जाएगा। बैंकों और ऋण देने वाली संस्थाओं को आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सभी दस्तावेजों और एनओसी को सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटल रूप से जमा करना होगा, जिससे भौतिक हस्ताक्षर की आवश्यकता न पड़े। वाहन स्वामी के द्वारा एक बार जब बैंक में ऋण दे दिया जाएगा या भुगतान कर दिया जाता है, तो डेटा सीधे बैंक द्वारा वाहन डेटाबेस में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा एचपीटी सेवा को सत्यापित और अनुमोदित करने का कार्य सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वतः हो जाएगा। आवेदकों को अपने बैंकों से फॉर्म-35 तथा एनओसी प्राप्त करने और इन दस्तावेजों को अपलोड करके हाइपोथेकेशन टर्मिनेशन के लिए परिवहन विभाग में आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। एचपी के ऑटो-टर्मिनेशन के बाद एमपरिवहन और डिजिलॉकर पर अपडेटेड रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) उपलब्ध करा दिया गया है। वाहन मालिकों को एक एसएमएस के माध्यम से अपने एचपी के ऑटोमेटिक हटाने के बारे में भी सूचित किया जाता है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। परिवहन विभाग से संबंधित जनसुविधाएं इतनी सहजता से घर बैठे मिलने से लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसके चलते आवेदकों के समय और धन की बचत होगी। ‘इसके तहत केवल एक साल से कम की अवधि में 11 लाख से अधिक स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 07 लाख 50 हजार 934 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 03 लाख 67 हजार 785 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है। परिवहन आयुक्त काबरा ने बताया कि परिवहन संबंधी सेवाओं में विस्तार के लिए राज्यभर में परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीते 26 जनवरी को घोषणा की थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के बाद इस संबंध में प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना और भूमिका को लेकर परिवहन विभाग की ओर से प्रारूप तैयार किया गया। इस प्रारूप को अनुमोदित कर आगे की कार्यवाही के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जारी मार्गदर्शिका के अनुसार राज्यभर में लगभग एक हजार परिवहन सुविधा केन्द्र पूरे राज्य में खोले जा रहे हैं। वहीं परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना से करीब पांच हजार युवाओं के रोजगार सृजन की संभावना भी बनेगी। इसके तहत लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र को अधिकृत किया जा सकता है। इस परिकल्पना को रोजगारन्मुखी स्वरूप देने के लिए छत्तीसगढ़ में परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना का निर्णय लिया गया है। परिवहन सुविधा केन्द्रों में लर्निंग लाइसेंस के अलावा अन्य परिवहन संबंधी सेवा के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे जहां आमजनता को आसानी से और घर से निकट परिवहन संबंधी सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं शिक्षित युवा बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। मार्गदर्शिका में परिवहन सुविधा केन्द्रों में विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ ड्रायविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाईन 1-ए प्रमाण-पत्र देने वाला पहला राज्य वाहन चालाकों की सुविधा के लिए ड्रायविंग लाइसेंस हेतु आवश्यक ऑनलाईन मेडिकल प्रमाण पत्र देने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। इसके तहत अब तक प्रदेश के 1.5 लाख लोगों ने ऑनलाईन के माध्यम से इस यूजर फ्रेंडली नियम का लाभ उठाया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मार्च के अंतिम सप्ताह में परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट को ऑनलाईन जारी करने के पोर्टल का शुभारंभ किया था। कोरोना काल में पेपरलेस मेडिकल प्रमाण की उपलब्धता से आवेदक और चिकित्सक दोनों को सुविधा हुई है। * आरटीओ कार्यालय को जीओ फ़ेन्सिंग कर फ़ोटो फ़िट्नेस ऐप के माध्यम से गाड़ियों का फ़िट्नेस जारी करने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़* फ़ोटो फ़िट्नेस ऐप के माध्यम से फ़िट्नेस हेतु आने वाली गाड़ी का 6 फ़ोटो ऐप में माध्यम से खीचा जाता है जिसको कहीं से भी देखा जा है । इस ऐप के आने से प्रभावी और पारदर्शी फ़िट्नेस कार्यवाही करने में सहायता मिली है। ड्राईविंग लाइसेंस और पंजीयन संबंधी सेवाओं को आधार से एकीकृत करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य इस सुविधा में स्वैच्छिक ‘आधार’ प्रमाणीकरण से परिवहन सेवाएं तत्काल प्राप्त होंगी। इस सेवा के शुरू होने पर छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है, जहां परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधित सेवाओं को आधार से एकीकृत कर रहा है। परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा राज्य में लोगों के जीवन को हर हाल में आसान बनाने का काम सतत रूप से किया जा रहा है। इस कड़ी में राज्य शासन द्वारा परिवहन विभाग की सेवाओं को जन सामान्य के लिए पहले से ज्यादा सुगम बनाया जा रहा है। राज्य सरकार की यह सोच है कि जनसुविधाएं जितनी सुगमता से लोगों तक पहंुचेंगी उनका जीवन उतना ही आसान होगा और विकास की गति तेज होगी। समय के अनुरूप लोगों तक शासन की सेवाएं पहंुचाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा कोरोना संकट के समय में ऑनलाईन सेवाएं पहंुचाने की सराहनीय पहल की गई है। इससे भीड़-भाड़ से होने वाले संक्रमण से जहां बचा जा सकेगा, वहीं लोगों को परिवहन कार्यालय का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। इस सोच के साथ ड्राइविंग लाइसेन्स और पंजीयन प्रमाण पत्र से सम्बंधित 19 सेवाओं को आधार से इंटेग्रेट किया गया है । *विशेष प्रयोजन जैसे की शादी , पिकनिक , धार्मिक दर्शन इत्यादि के लिए स्पेशल परमिट को बस संचालक घर बैठे ऑनलाइन बना सकते है * पिकनिक या विशेष प्रयोजनों के लिए बस के लिए दिए जाने वाला परमिट को ऑनलाइन कर दिया गया है । जिसने बस संचालक स्वयं ही यात्रा की जगह और दूरी भर कर परनिट प्राप्त कर दिया है । विशेष परमिट के लिए बस संचालक के आवेदन करते ही सॉफ़्टवेर के द्वारा स्वतः अनुमोदन हो जाता है और बस संचालक घर बैठे ही परमिट प्रिंट कर सकते है ।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग में गायत्री पैलेस पहुंचकर दुर्ग विधायक अरुण वोरा के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अरूण वोरा के पुत्र संदीप वोरा एवं पुत्रवधु ऋषिका वोरा को आशीर्वाद प्रदान किया। जिले के 75 गांवों में नाचा दलों के माध्यम से शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, हाट बाजारों, अंदरूनी इलाकों में राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजना, डायरिया रोकथाम एवं जल स्वच्छता अभियान स्थानीय बोली में नृत्य, नाटक के माध्यम से चलाया गया। जनसम्पर्क विभाग के सौजन्य से जिले के 75 बड़े गांव, हाट बाजारों में यह अभियान विगत माह सम्पन्न हुआ। अंदरूनी इलाकों में चुनौतियों का सामना करते हुए नाचा दलों के कलाकारों द्वारा सफलतापूर्वक इस अभियान को सम्पन्न कराने मंे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं नरवा, गरवा, घुरूवा एवं बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक के साथ ही अन्य महत्वाकांक्षी योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर लोगों को बताया गया। इसका लाभ कैसे ले सकते है यह भी जानकारी दी गई। नाचा दलों द्वारा डायरिया, मलेरिया से रोकथाम, बरसात के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचने भी लोगों को जागरूक किया गया। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में नाचा दल अरपा सोन महासमुंद सहित पिथौरा और बसना विकासखण्ड एवं मन के अंगना नाचा दल को रूट चार्ट तैयार कर 30-30 गांव और हाट-बाजार में प्रचार हेतु चिन्हांकित किए गए थे। इसी प्रकार ऋचा फिल्म एंड इवेंट नाचा दल को बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली के 15 गांव और हाट बाजारों में शासन की योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिए दिए गए थे। सभी नाचा दलों द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिससे ग्रामीण जन शासन की योजनाओं से रूबरू हुए।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आने वाली हैं। यहां वे छत्‍तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान वे अपने लिए वोट की अपील करेंगी। मुर्मू के दौरे को लेकर भाजपा तैयारियों में लग गई हैं। द्रौपदी मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। वहीं शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में इसे लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व CM डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देवसाय और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक सहित कई नेता मौजूद थे। इस दौरान धरमलाल कौशिक ने कहा कि बैठक में द्रौपदी मुर्मू के स्वागत, सम्मान बैठक को लेकर चर्चा की गई। एनडीए और उसके सहयोगी दलों ने आदिवासी महिला को प्रत्याशी बनाया है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब आदिवासी समाज से कोई राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार है। छत्तीसगढ़ तो आबादी के लिहाज से 32 प्रतिशत आदिवासी प्रदेश है। यहां मुर्मू जी को जन समर्थन मिल रहा है। इस दौरान श्री कौशिक ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेसियों से कह दिया कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। राष्ट्रपति किसी पार्टी का नहीं होता है। ये तो एक संवैधानिक पद है। अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट देना चाहिए। कौशिक ने बताया कि द्रौपदी विधायक, सांसदों की बैठक लेंगी, इसी की रूप रेखा तय हुई है।

K.W.N.S.-रायपुर। बीते दिनों अकलतरा में हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना पर BJP ने राजभवन मार्च करने का ऐलान किया है। आने वाले 14 जुलाई को भाजपा राजभवन मार्च करेगी। इस मार्च में बीजेपी के विधायक, सांसद और स्थानीय नेता शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा नेता राज्यपाल को ज्ञापन देकर परिस्थिति की जानकारी देंगे। मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि अकलतरा में हुई घटना विभत्स है, इसे हम निर्भया सेकंड कह सकते हैं। इसके पहले अकलतरा दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय में गुरुवार को हल्ला बोला था, जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। कचहरी चौक में दोपहर 1.30 बजे महिला मोर्चा का धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने अकलतरा में हुए दुष्कर्म के आरोपी को एक स्वर में फांसी देने की मांग की। साथ ही कहा कि फांसी जैसे कड़ी सजा मिलने से इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इसलिए ऐसे लोगों को फांसी ही देना चाहिए।
 

K.W.N.S.-रायपुर। अगर आप स्टंटबाजी कर रहे हैं, आंड़ी-तिरछी गाड़ी चला रहे हैं या फिर तीन सवारी बैठाकर घूम रहे हैं तो सावधान हो जाएं। पुलिस के साथ अब आम जनता भी जागरूक हो गई है। नियम तोड़ने वालों का तत्काल वीडियो यातायात पुलिस के पास पहुंच रहा है। पुलिस उन पर भारी-भरकम जुर्माना भी ठोक रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है। यातायात पुलिस द्वारा रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जारी किए गए शिकायत नंबर पर इन दिनों रोजाना 15 से 20 यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायतें आ रही हैं। कारण यातायात पुलिस की तुरंत और ताबड़तोड़ कार्रवाई और लोगों की जागरूकता है। जहां पहले तीन से चार ही शिकायतें आती थीं, वहीं अब बड़ी संख्या में लोग शिकायत कर रहे हैं। ज्ञात हो कि एक दिन पहले एक बाइक पर पांच लड़के और एक स्कूटी में चार लड़कियों के घूमने का वीडियो यातायात पुलिस के शिकायत नंबर पर भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों वाहन चालकों के खिलाफ 25-25 सौ का जुर्माना लगा दिया। अगर आपके आसपास या सड़क में कोई यातायात नियमों जैसे हैलमेट न लगना, एक ही बाइक पर तीन से चार लोगों की सवारी, माडिफाई बाइक जो ज्यादा आवाज करती हो, तेज रफ्तार या अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आता है तो यातायात पुलिस शिकायत नंबर 9479191234 पर नाम, जगह और तारीख के साथ फोटो या वीडियो के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। खींची गई फोटो या वीडियो पर गाड़ी नंबर दिखाई देना चाहिए।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य और उद्योग मंत्री कवासी लखमा का अनोखा बयान सामने आया है. बारिश की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर जब मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके बस में कुछ नहीं हैं, वे भगवान को फोन लगाएंगे. कैबिनेट की बैठक में रवाना होने से पहले मंत्री ने ये बयान दिया है. कैबिनेट की बैठक में होने वाली चर्चा को लेकर मंत्री लखमा ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है,जिसमें मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी. किसानों के मामले पर भी बात होगी. वहीं बारिश की वैकल्पिक व्यवस्था पर जब मंत्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके बस में कुछ नहीं है, वे जब भगवान को फोन लगाएंगे।