Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने कैबिनेट बैठक में लिए कई अहम फैसले की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें निम्नानुसार महत्पूर्ण निर्णय लिए गए। 1. राज्य में प्रचलित मछली नीति के स्थान पर नई मछली पालन नीति लागू करने के प्रस्ताव अनुमोदन किया गया। 2. प्रदेश में स्वीकृत सहायक आरक्षकों के पदों को समाप्त कर डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स संवर्ग के सृजन की स्वीकृत के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इससे पुलिस विभाग के सहायक आरक्षकों के वेतन संबंधी विसंगति को दूर होगी और प्रदेश के समस्त सहायक आरक्षकों को नियमित वेतनमान प्राप्त होगा। 3. स्थानांतरण नीति 2022 के परिपेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया कि इस संबंध में मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया जाएगा, जिसके सुझाव/अनुशंसा के आधार पर माननीय मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। 4. प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2022-2023 का विधान सभा में उपस्थापन बाबत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2022 के प्ररूप का अनुमोदन किया गया। 5. विधान सभा के माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं सदस्यों के वेतन एवं भत्तों संशोधन विधेयक 2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 6. छत्तीसगढ़ मंत्री (वेतन तथा भत्ता) अधिनियम, 1972 में संशोधन विधेयक, 2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 7. माननीय मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान मद में प्रावधानित वार्षिक राशि 40 करोड रूपए की सीमा को बढ़ाकर 70 करोड़ रूपए किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया. 8. क्षेत्र संयोजक से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के पद पर पदोन्नति हेतु न्यूनतम कालावधि 05 वर्ष में 06 माह की छूट प्रदान करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 9. वर्ष 2022-23 के लिये आबकारी राजस्व लक्ष्य एवं गौठान के विकास तथा अन्य विकास गतिविधियों के लिये अतिरिक्त राशि की आवश्यकता की प्रतिपूर्ति हेतु ”अतिरिक्त आबकारी शुल्क” में वृद्धि किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 10. विघटित परिवहन निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की असामयिक मृत्यु होने पर आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया में आवश्यक संशोधन किया गया। 11. छत्तीसगढ़ भू-जल (प्रबंधन और विनियमन) विधेयक-2022, के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 12. छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पूर्व एवं पश्चात् मोटरयानों पर बकाया कर के एकमुश्त निपटान योजना-2020 की मियाद अवधि एक अप्रैल 2022 से माह मार्च 2023 तक बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 13. अपै्रल 2020 से मार्च 2022 कुल 24 माह का सिटी बसों पर बकाया रोड टैक्स की राशि 99.95 लाख को छूट प्रदान करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 14. औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी के दुष्प्रभाव के कारण एचव्ही-4 श्रेणी के स्टील उद्योग अंतर्गत स्टेंड एलोन रोलिंग मिल को प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए राज्य शासन द्वारा विशेष राहत पैकेज अंतर्गत ऊर्जा प्रभार में 01 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2023 तक छूट दिए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 15. छत्तीसगढ़ विद्युत शुल्क अधिनियम, 1949 में संशोधन विधेयक के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा आदेश दिया. वहां रेप के एक आरोपी को तय सजा के बाद भी जेल में रखा गया था. इसपर कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह दोषी को 7.5 लाख रुपये का मुआवजा दे. सजा की अवधि पूरी होने के बावजूद इस रेप के दोषी को जेल में रखा गया था. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस सी. टी. रविकुमार ने यह फैसला दिया. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता युवा है, उसे लंबे समय तक और गैर कानूनी तरीके से मौलिक अधिकारों से वंचित रखा गया. इसके अलावा उसने अतिरिक्त अवैध हिरासत की वजह से मानसिक पीड़ा सही. उच्चतम न्यायालय में दोषी शख्स ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले का जिक्र किया था. हाई कोर्ट ने व्यक्ति को IPC की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत दोषी करार देने की निचली अदालत के फैसले की पुष्टि की थी, लेकिन सजा 12 साल से घटाकर सात साल सश्रम कारावास कर दी थी. लेकिन उसे ज्यादा वक्त तक जेल में रहना पड़ा. मामले पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने पाया कि व्यक्ति को सुनाई गई सजा से अधिक अवधि तक जेल में रखा गया. याचिकाकर्ता को 10 साल तीन महीने और 16 दिनों तक कारावास में रखा गया था. इसपर कोर्ट ने नाराजगी भी जताई. बेंच ने कहा कि इसको किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता. यह जरूरी था कि हाईकोर्ट के आदेश के हिसाब से याचिकाकर्ता को रिहा किया जाता. अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्देश दिया है कि वह सजा की अवधि पूरी होने के बावजूद जेल में रखे जाने पर दुष्कर्म के एक दोषी को 7.5 लाख रुपये का मुआवजा दे.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों को आज निजामुद्दीन के लिए एक नई ट्रेन की सौगात मिली. इस ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूरवर्ती झंडी (रिमोट दबाकर) दिखाकर रवाना किया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अम्बिकापुर एवं निज़ामुद्दीन के मध्य 04044/04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है. जिसका शुभारंभ आज विधिवत तरीके से हुआ. शुभारम्भ के अवसर पर अम्बिकापुर में रेणुका सिंह, राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं पारस नाथ रजवाड़े, माननीय विधायक/भटगांव उपस्थित थे. 14 जुलाई, 2022 को 00864 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से सुबह 09.30 बजे इस गाड़ी का शुभारंभ किया गया. इस गाड़ी को पहले दिन 14 जुलाई , 2022 को स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा. यह गाड़ी बिजुरी 11.50/1155 बजे, अनुपपुर 13.35/12.37 बजे, शहडोल 13.15/13.17 बजे, कटनी मुरवारा 16.00/16.05 बजे, सागर 18.30/18.32 बजे, वीरांगना लक्ष्मी बाई 21.25/221.30 बजे, ग्वालियर 22.30/22.32 बजे, आगरा कैंट 00.25/00.30 बजे, मथुरा 01.10/01.12 बजे एवं निज़ामुद्दीन 04.35 बजे पहुंचेगी.
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सत्ता और संगठन में दरार बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां पीसीसी अध्यक्ष संगठन पर अपना दबदबा बनाने हर संभव कोशिश में जुटे हैं तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री की पीसीसी की गतिविधियों को लेकर लगातार नाराजगी सामने आ रही है। पिछले दिनों राजीव भवन में प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग में काफी नोंकझोंक हुई थी, इसे इसी का नतीजा बताया जा रहा है। इस मीटिंग के तुरंत बाद मोहन मरकाम दिल्ली रवाना हो गए ऐसा उनके समर्थक बता रहे थे लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं करते। यह भी बताया जा रहा है कि वह सीएम द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल नहीं हुए। दरअसल मोहन मरकाम संगठन में बिना दबाव और दखलदांजी के सारे बदलाव और नियुक्तियां हाईकमान के साथ सीधी मीटिंग कर करना चाहते हैं। यहां तक कुछ बड़ा फेरबदल भी वह करना चाहते हैं जिसके लिए हाईकमान की रजामंदी जरूरी है। सूत्रों से जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार मोहन मरकाम पुराने दौर के पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के रहते हुए सुभाष शर्मा को प्रदेश महामंत्री पद से हटाए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात करते हुए संगठन खेमे में अपना वर्चस्व बनाए रखने लगातार जुटे हुए हैं और उसी के तहत यह कहते भी नहीं चूक रहे कि जब भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष थे तब उन्होंने अपनी मनमर्जी से सभी पदाधिकारी को कार्य विभाजन किया था और पदाधिकारी बनाया था अब मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं तो मैं अपनी मर्जी क्यों नहीं चला सकता। इसी का उदाहरण लेकर वे बार-बार सब पदाधिकारियों का प्रभार बदलते जा रहे हैं और अपने लोगों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जगह देते जा रहे हैं इसी क्रम में वे रामगोपाल अग्रवाल को हटाकर अपने पसंद के नेता को नियुक्त करना चाहते हैं। खबर है कि मरकाम इन दिनों मुकुल वासनिक के काफी करीब बने हुए हैं और उन्हीं क भरोसे वे संगठन में अपना दबदबा बनाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने एक नए नए पदाधिकारी को काफी अधिकार दिए हुए हैं और उसके माध्यम से अपने निर्णयों को क्रियान्वित कर रहे हैं। दूसरी ओर पीसीसी अध्यक्ष के क्रियाकलापों से मुख्यमंत्री समर्थित पदाधिकारियों और नेताओं में नाराजगी है। संगठन और निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर पिछले दिनों हुइ बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने उनपर मनमानी का आरोप लगाया था जिससे पीसीसी अध्यक्ष झल्ला गए थे। बीआरओ की सूची जारी करने में देरी को लेकर भी उनपर सवाल उठाए गए। स्वयं सीएम ने भी सूची दबाए रखने पर नाराजगी जताई थी। कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस की सत्ता और संगठन के बीच की दरार सार्वजनिक हो गई है। इसे देखते हुए लगने लगा है कि आने वाले दिनों में यह दरार और चौड़ी हो सकती है। सत्ता समर्थक नेता यह भी दावा कर रहे हैं कि चुनाव आते आते पीसीसी अध्यक्ष भी पद से हटाए जा सकते हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजभवन परिसर में मौलपौधे का रोपण किया। साथ ही योगी स्वामी महेश, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव और उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने भी राजभवन परिसर में अमलतास, कचनार और झारूल पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने राज्य के समस्त जनता से आह्वान किया है कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें एवं उनकी सेवा करने का संकल्प लें।

आज शाम 07:45 बजे के नियमित विमान से मतदान सामग्री पहुंचेगी रायपुर, विधानसभा स्थित स्ट्रांग-रूम तक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया जाएगा

K.W.N.S.-रायपुर। भारत के 16वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मतपेटी एवं अन्य सामग्री छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त कर ली है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी दिनेश त्रिवेदी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार अग्रवाल इन्हें लेकर आज शाम 07:45 बजे के नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे।
विधानसभा स्थित स्ट्रांग-रूम तक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया जाएगा
राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए नई दिल्ली में मतपेटी और मतदान सामग्री प्राप्त करने के दौरान आवासीय आयुक्त एवं निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। भारत निर्वाचन आयोग से मतपेटी और मतदान सामग्री नई दिल्ली एयरपोर्ट तक सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है। रायपुर विमानतल पहुंचने पर मतदान सामग्री को राज्य पुलिस के द्वारा एस्कॉर्ट (Escort) करते हुए विधानसभा भवन स्थित स्ट्रांग-रूम तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। इन्हें मतदान के लिए निर्धारित तिथि 18 जुलाई तक मतदान प्रारंभ होने के पहले तक स्ट्रांग-रूम में सुरक्षित रखा जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी बोली में पहली बार बन रही “रामायण राम के लीला” की शूटिंग ग्राम जोरा स्थित सहाय फिल्म स्टूडियो में चल रही है।बता दें कि इस फिल्म में राजा दशरथ की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदेश के वरिष्ठ कलाकार विजय मिश्रा “अमित”निभा रहे हैं। विजय मिश्रा का कहना कि धार्मिक फिल्में समाज को संस्कारिक बनाने और नवोदित पीढ़ी के समक्ष भारतीय संस्कृति को स्थापित करने की दृष्टि से अत्यंत कारगर होती हैं। फिल्म में माता कौशल्या पुष्पांजलि शर्मा,कैकैई वीना पंडवार तथा सुमित्रा का किरदार लक्ष्मी नाग अदा कर रही हैं। वरिष्ठ नाटय फिल्म निदेशक डॉक्टर अजय सहाए गुरु वशिष्ठ बने हैं।छत्तीसगढ़ी बोली में बन रही राम के लीला रामायण के निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया इसको दूरदर्शन धारावाहिक और फिल्म दोनों के हिसाब से शूट कर रहे हैं।श्री अशोक तिवारी ने पटकथा गीतों की रोचक रचना की है। फिल्म में रूप सज्जा की जिम्मेदारी विलास रावत बख़ूबी निभा रहे हैं। रामायण के कार्यकारी निर्देशक नितेश लहरी ने बताया कि आगे ढेर सारे कलाकारों की आवश्यकता पड़ेगी।इच्छुक कलाकार निर्माता निर्देशक जसबीर कोमल से सम्पर्क करके अभिनय करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। आईएएस अफसर डॉ. एम.गीता करीब डेढ़ माह बाद वेंटिलेटर से बाहर निकल आई है। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। छत्तीसगढ़ कैडर की अफसर डॉ. एम.गीता का दिल्ली के बी.एल. कपूर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। डॉ. गीता केन्द्रीय कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर हैं। वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थी और फिर वहां बेहोश हो गई। इसके बाद से वेंटिलेटर पर थीं। बताया गया कि डॉ. गीता किडनी की बीमारी से जूझ रही थी, और उनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकीय के मुताबिक डेढ़ माह वेंटिलेटर में रहने के बाद अब बाहर निकल आई है। वो लगातार मूवमेंट भी कर रही हैं। हालांकि वो अभी बात नहीं कर पा रही है लेकिन परिजनों को पहचान रही है। चिकित्सक डॉ. गीता के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में अच्छा संकेत मान रहे हैं। अभी कुछ दिन और अस्पताल में रहेंगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। एकाउन्टेन्ट ने बाइक चोरी की शिकायत खमतराई थाने में की है. पुलिस के मुताबिक भुवनेश्वर प्रसाद शर्मा अपनी मोटर सायकल से भनपुरी बाजार सब्जी खरीदने गया था, इस दौरान उन्होंने बाइक सरकारी स्कूल के बाजू गली मे खड़ी कर सब्जी खरीदने चला गया. जब लौटा तो बाइक गायब मिला। बाइक का नंबर CG04CR-2357 जिसका इंजन नंबर 06J29E07671, चेचिस नंबर 06J29F08027 माडल 2006 काले रंग का है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, एवं जांच शुरू कर दी है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक जारी है. बैठक में संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हो रही है. जिला एवं ब्लाक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक हो रही है. साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की भी बैठक होगी. इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ़, कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का विशेष रूप से मौजूद हैं. कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई ने कहा कि 3 महीने से मेंबरशिप की प्रक्रिया चल रही है. अब तक कुल 20 लाख मेंबरशिप की गई. छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन का अच्छा तालमेल है. हुसैन उमर दलवाई ने कहा कि संगठन चुनाव के लिए बीआरओ और डीआरओ की दोनों की अलग-अलग ज़िम्मेदारी होगी. बीआरओ ब्लॉक लेवल के चुनाव में ज़िम्मेदारी निभाएंगे और डीआरओ डिस्ट्रिक लेवल पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे.