Browsing: रायपुर

प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा – कांग्रेस एक संगठन है, इस संगठन के हाथ पैर आप लोग है
 
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ विभागों के अध्यक्षों की बैठक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सभी अध्यक्षों ने अपने-अपने संगठन की कार्यप्रणाली, मासिक बैठक, पिछले माह के कार्यक्रम और आगामी माह की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत विवरण दिया। बैठक में प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस एक संगठन है और इस संगठन के हाथ पैर आप लोग है। आपकी सक्रियता से ही कांग्रेस मजबूत होगी। अगली बार जब बैठक हो तो सभी और बेहतर परफार्मेंस की रिपोर्ट के साथ आयें। सभी बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करें। मूल संगठन से तालमेल रखे। आगामी 9 से 14 अगस्त तक आजादी की 75वीं वर्षगांठ में होने वाली पदयात्रा में सभी शामिल हो। 21 को ईडी दफ्तर में सभी की प्रभावी उपस्थित होनी चाहिये। बैठक में प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने आगामी 21 जुलाई को ईडी दफ्तर के घेराव में मोर्चा प्रकोष्ठों की सहभागिता के संबंध में जानकारी एकत्रित किया तथा सभी शीघ्र कार्यकारणी और मासिक बैठक प्रतिवेदन प्रदेश मुख्यालय को प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में आभार प्रदर्शन महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने किया। मोर्चा प्रकोष्ठों की प्रभारी महामंत्री सुमित्रा धृतलहरे ने सभी विभागों की बैठकों में आये मासिक प्रतिवेदन की जानकारी को प्रस्तुत किया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नेता और मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री पद की जिम्मेदारी छोड़ी है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है। सिंहदेव स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर विभाग में मंत्री की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, जिस तरह की चीजें चल रही थीं, यह तो एक दिन होना ही था। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा भेज दिया है। सिंहदेव के इस फैसले से सरकार के अंदर चल रही खींचतान सड़क पर आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह इस्तीफा स्वीकार करते हैं अथवा नहीं यह तो बाद की बात है लेकिन इस्तीफे से सरकार और संगठन में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना केंद्रीय नेतृत्व को भी भेज दी गई है। टीएस सिंहदेव वर्तमान में अंबिकापुर में हैं और वहीं से इस्तीफा भेजा है। टीएस सिंहदेव कांग्रेस सरकार के आधार स्तंभों में से हैं। 17 दिसम्बर 2018 को उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही मंत्री पद की शपथ ली थी। उस दिन मुख्यमंत्री ने केवल दो मंत्रियों टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के साथ कैबिनेट का गठन कर सरकार की औपचारिक शुरुआत की थी। किसानों की कर्जमाफी और 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का ऐतिहासिक फैसला भी इन्हीं तीन लोगों ने मिलकर किया था। बाद में टीएस सिंहदेव के पोर्टफोलियो में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वाणिज्यिक कर और 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग को शामिल किया गया। 2021 में विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले कांग्रेस सरकार में बवंडर उठा था। रामानुजगंज से विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि सिंहदेव उनको मारना चाहते हैं। उनके साथ 18 विधायक और भी थे। अगले दिन सत्र शुरू हुआ और विधानसभा में बवाल हो गया। आहत सिंहदेव ने सरकार की ओर से सफाई आने तक सदन में आने से इन्कार कर दिया। बाद में बृहस्पत सिंह ने अपने बयानों के लिए सदन में माफी मांगी। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सरकार की ओर से बयान दिया कि सिंहदेव पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उसके बाद सिंहदेव विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने वापस लौटे। विपक्ष हमलावर, कांग्रेस ने साधी चुप्पी मंत्री के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने फोन बंद कर लिया है। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, अब संगठन इस मामले में क्या ही बोलेगा! वहीं भाजपा ने इसे मौके के रूप में लपक लिया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, टीएस सिंहदेव जी ने अपने एक मंत्रालय से इस्तीफा किन कारणों से दिया है वो सब जानते हैं। इससे तो साफ है कि कांग्रेस के भीतरखाने कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बन रही है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले आज राजधानी रायपुर पहुंची। यहां चेस ओलम्पियाड टार्च रिले का एयरपोर्ट पर खेल मंत्री उमेश पटेल, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकरियों ने भव्य स्वागत किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां सीएम भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में कहा कि, शतरंज में हाथी, घोड़ा, ऊंट, मंत्री और राजा सब रहते हैं। शह और मात के इस खेल की शुरुआत हमारे देश से हुई। शतरंज का जनक भारत को कहा जाता है। भारत को शतरंज ओलम्पियाड की पहली बार मेजबानी का अवसर मिला है। पहले ये मेजबानी रूस को मिली थी। लेकिन रुस और यूक्रेन के युद्ध की वजह से मेजबानी भारत को मिली। सीएम ने कहा, चेस एक बैद्धिक खेल है। देश के अनेक लोगों ने प्रतिनिधित्व किया और देश का मान और गौरव बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि निर्णायक और अन्य डेलीगेशन में छत्तीसगढ़ के लोग भी शामिल हैं। इसके बाद यह रैली छत्तीसगढ़ से हैदराबाद जाएगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। शतरंज ओलंपियाड रिले टॉर्च रायपुर पहुंची। स्वामी विवेकानंद विमानतल के बाहर ढोल नगाड़ों की धुनों के बीच शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले का किया गया स्वागत। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल और ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से ने थामा टॉर्च। इसके बाद टॉर्च डीडीयू सभागृह पहुंची, जहां थिप्से ने सीएम भूपेश बघेल को सौंपा इस मौके पर सीएम बघेल ने प्रवीण थिप्से के साथ शतरंज के टेबल पर कुछ चाले भी चली। अतिथियों का स्वागत राजकीय गमछा पहनाकर किया गया। विटेंज कार में निकली टॉर्च रिले।
 

K.W.N.S.-रायपुर। इस सावन शिव भक्त हवाई यात्रा से बैजनाथ धाम जा सकते है। सुबह 9.35 बजे उड़ कर शाम 4 बजे देवधर पहुंचा जा सकता है। इंडिगो एयरलाइंस ने यह नई उड़ान शुरू की है, जो कोलकाता होते हुए बैजनाथ धाम पहुंचेगी। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट सुबह 9.35 बजे रायपुर से उड़ान भरेगी। कोलकाता में दो घंटे रुकने के बाद शाम सवा चार बजे देवधर लैंड करेगा। बैजनाथ धाम देश के प्रमुख 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। यहां हर सावन प्रदेश से हजारों की संख्या में शिवलिंग पर जलाभिषेक के देवधर जाते हैं। अब तक यात्रियों के लिए साऊथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है।जो करीब 20-21 घंटे में पहुंचती है। इससे आने जाने में तीन से पांच लगते हैं। केवल देव दर्शन के इच्छुक भक्त दो दिन में जा,आ सकते हैं। अभी केवल दिक्कत यह है कि विमान के जरिए देवधर से सीधे रायपुर वापसी की सुविधा नहीं है। कोलकाता होकर आना होगा। ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक कीर्ति व्यास ने इंडिगो प्रबंधन से मांग की है कि वापसी की कनेक्टिविटी भी दे। छत्तीसगढ़ के यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह विमान सेवा 12 जुलाई से शुरू हो गई है। शुरूवात बैजनाथ धाम के लिए रोजाना छत्तीसगढ़ से 20-25 यात्री जा रहे हैं।
 

K.W.N.S,-रायपुर। सो रही बहू के साथ ससुरालवालों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के सास, ससुर , देवर और पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक प्रियंका पटेल की शादी आरंग के संजय पटेल के साथ रीति रिवाज के साथ हुआ था. अभी उनका 4 साल का बेटा अरमान पटेल है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे खाना बनाकर सोयी थी, तभी सास कला बाई पटेल उठा कर बोली घर में तेल रहते हुए भी सब्जी बनाने के लिए तेल क्यों लाई है. इस बात को लेकर सास कला बाई, देवर हेमंत पटेल, ससुर गोपाल पटेल और पति संजय पटेल ने एक राय होकर गाली-गलौज और मारपीट किए. इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट में महिला को चोंट आई है. फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 
 

K.W.N.S,-रायपुर। मरीन ड्राईव से बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी प्रोजेक्ट इंजीनियर मानवेन्द्र सिंह ने तेलीबांधा थाने में की है. उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वे मरीन ड्राईव अपने मोटर सायकल हीरो होंडा स्प्लेंडर CW NXG क्रमांक CG04/CZ/5514 से घुमने गया था। तभी जल विहार कॉलोनी जाने वाली रोड किनारे बाइक लॉक कर मरीन ड्राईव तालाब घुमने लगा. जब वापस घर जाने के लिए आया तो देखा बाइक गायब था. आपपास पता तलाश किया लेकिन नही मिला। बाइक हीरो होंडा स्प्लेन्डर CW NXG क्रमांक CG04/CZ/5514 माडल 2008, कलर ब्लेक, इंजन नंबर HA12EBV89C00582 चेचिस नंबर MBLHA12ED89C00878 कीमती करीबन 20 हजार रूपये है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य के विकास, जनता के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए कई योजनाऐं संचालित की जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सबसे सशक्त और अहम है। इस योजनान्तर्गत महासंमुद जिले के 356 पंजीकृत हितग्राहियों की पुत्रियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रूपए के हिसाब से कुल राशि रूपए 71 लाख 20 हजार का भुगतान एक मुश्त किया गया है। महासमुंद गुड़रूपारा निवासी हितग्राही श्रीमती छगन बाई की बिटिया कु. नेहा और ग्राम बेमचा निवासी श्रीमती भारती निर्मलकर की पुत्री कु. भूमिका ने बताया कि इस योजना की राशि उनके बैंक खाते में आ गयी है। उन्होंने यह राशि अपनी आगे की पढ़ाई के लिए सहेज कर रखी है। दोनों बेटियों ने हाई स्कूल पास किया है वो खुश हैं कि उन्हें कॉलेज की पढ़ाई के लिए पैसों की दिक्कत नहीं होगी। लिमदरहा निवासी श्री भरतलाल ने भी जानकारी दी है कि उनकी पुत्री योगेश्वरी के बैंक खातें में भी 20 हजार रुपए जमा हुए हैं। योगेश्वरी पिरदा कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। यह राशि पाकर वह भी काफी प्रसन्न है। उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। जिला श्रम अधिकारी श्री डी.के. राजपूत ने बताया कि महासमुंद जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में 01 लाख 20 हजार श्रमिक पंजीकृत है। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के तहत अब तक 356 पात्र हितग्राहियों की पुत्रियों के लिए 20-20 हजार रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली गई है। इस योजना के कारण श्रमिकों की बेटियां अब सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी। इस योजना में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक ही पात्र है। पात्रधारियों को योजना का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना की अधिकारिक वेबसाइट cglabour.nic.in पर ऑन लाइन पंजीयन करना होगा। श्रमिक, मजदूर परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी कमजोर होता है। जिससे परिवार के बच्चों खास तौर पर बेटियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ती है। जिससे उनके आर्थिक व सामाजिक रूप से शोषण की संभावना बनी रहती है। श्रमिक परिवार की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तथा उन्हें शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा उनके विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के तहत पात्र श्रमिक परिवार की प्रथम दो बेटियों जिनकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और 21 वर्ष से अधिक न हो तथा वह अविवाहित हो उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली जाती है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में गौठानों की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य एवँ यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रपति पद के लिए सत्ताधारी एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर पंथी नृत्य, राउत नाचा, आदिवासी धुमाल की गूंज के बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले द्रोपदी मुर्मू राजनीतिक दलों से समर्थन हासिल करने में जुटी हैं. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ पहुंची मुर्मू पहले रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद निजी होटल में भाजपा के सांसद व विधायकों से चर्चा करेंगी. एक तरफ द्रोपदी मुर्मू व्यक्तिगत स्तर पर विधायकों व सांसदों का समर्थन हासिल करने में जुटी हैं, तो दूसरी ओर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक दल के विधायकों से समर्थन हासिल करने आग्रह पत्र दे रहे हैं. दुर्ग में भाजपा के पदाधिकारी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगने कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के घर पहुंचे थे. समर्थन देने के लिए आग्रह पत्र भेंट किया. इसके साथ ही जिला भाजपा पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण व आदिवासी समाज को सर्वोच्च पद पर स्थापित करने योगदान देने का आग्रह किया. इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, कल्पना जोशी, मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, महामंत्री पोषण साहू सहित अन्य मौजूद थे.