Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N .S.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे वाली चिट्ठी पर कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। 14 मंत्रियों-विधायकों ने सिंहदेव के पत्र में लगाए गए आरोपों पर आपत्ति जताते हुए पत्र को अनुशासनहीनता बताया है। सिंहदेव के खिलाफ कार्यवाई की मांग वाले एक पत्र पर भी 61 विधायकों के हस्ताक्षर लिए गए हैं। इस पत्र को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया दिल्ली में हाईकमान सौपेंगे। पत्र लिखने से पहले मुख्यमंत्री को फोन किया था : टीएस सिंहदेव ने बताया, इस्तीफे का पत्र लिखने से दो दिन पहले उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर बात की थी। उनको अपना पक्ष बताया। पत्र लिखने से पहले भी उनको फोन किया। घंटी बजी लेकिन बात नहीं हो पाई। शायद उनकी कहीं अन्यत्र व्यस्तता थी। पुनिया जी को भी फोन किया था। उस दिन पीसीसी की बैठक थी तो उनका भी फोन नहीं उठा। बाद में उन्होंने फोन किया था, तब उनको पूरी बात बताई। उन्होंने कहा, इस पर बात करते हैं। आज भी मैं वोट डालकर आ रहा था, मुख्यमंत्री जी वोट डालने जा रहे थे। मुलाकात हुई। दुआ-सलाम भी हुआ। मानसून सत्र के बाद दिल्ली में डेरा डालेंगे विधायक : कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया, सिंहदेव के सार्वजनिक पत्र से विधायकों में बड़ी नाराजगी है। तय हुआ है कि अगर जल्दी ही हाईकमान ने उनके पत्र के आधार पर कार्यवाही नहीं की तो दिल्ली में प्रदर्शन होगा। सभी विधायक दिल्ली में डेरा डालकर बैठ जाएंगे। कई विधायक इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि बृहस्पत सिंह ने जब इन पर मारने की कोशिश की आरोप लगाया था तो पीसीसी ने नोटिस जारी किया। बृहस्पत को लिखित में माफी मांगनी पड़ी। फिर सिंहदेव के सरकार पर लगाए आरोपों के बावजूद पीसीसी में चुप्पी क्यों है। विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा : राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव सोमवार को हो रहे हैं। रायपुर में भाजपा विधायकों की बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय स्तर पर तय किया गया है कि 100 प्रतिशत वोटिंग हो, जो वोटिंग हो वो वैलिड हो। किसी भी हाल में वोट रिजेक्ट न हो ये जिम्मेदारी है। हमने देखा है कि गांव का आदमी भी पंचायत में 4 वोट देता है तो एक भी अवैध नहीं होता है। राज्यसभा, विधान परिषद और पिछले कई बार देखा गया है कि विधायक-सांसदों का वो रिजेक्ट हो जाता है। इस बार ऐसा न हो ये हम देखेंगे। टीएस-पुनिया दिल्ली पहुंचे इस्तीफे पर उठे बवाल के बीच टीएस सिंहदेव और पीएल पुनिया आज एक साथ रायपुर से दिल्ली पहुंचे। टीएस सिंहदेव ने हाईकमान से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने इस्तीफे को अनुशासनहीनता बताया जाने पर कहा कि कौन क्या कहता है इससे मुझे कोई लेना देना नहीं मैं अपनी बात हाईकमान के समक्ष रहूंगा। वहीं पीएल पुनिया मंत्रियों विधायकों द्वारा लिखे पत्र को हाईकमान को सौंपकर हालात से अवगत कराएंगे। सीएम, टीएस के खुलासे का जवाब देने से कतरा क्यों रहे हैं: विष्णुदेव राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग त्यागने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि वह पंचायत विकास मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले टीएस सिंहदेव के सवालों का जवाब देने में आनाकानी क्यों कर रहे हैं। सिंहदेव का त्यागपत्र न मिलने की बहानेबाजी छोड़कर उनके द्वारा किये गए पर्दाफाश का तथ्यात्मक जवाब दें कि उन्होंने जो कारण बताए हैं, वे सत्य हैं अथवा असत्य। विष्णुदेव ने कहा कि कमाल की बात है कि जिसे इस्तीफा दिया गया, उसे छोड़ सबको मिल गया। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उन्हें सिंहदेव का इस्तीफा नहीं मिला, मीडिया से उन्हें जानकारी मिली है। यह कितनी विचित्र स्थिति है कि संचार क्रांति के इस युग में मुख्यमंत्री को अपने मंत्री का पत्र नहीं मिला। भूपेश बघेल पत्र लेखन में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में जुटे हैं। वह कुछ काम धाम करने की बजाय कभी प्रधानमंत्री तो कभी वित्तमंत्री, कभी रेलमंत्री तो कभी किसी और मंत्री को पत्र लिखते रहते हैं और जब उनके ही मंत्री ने उनकी कलई खोलते हुए इस्तीफे का पत्र भेज दिया तो उनके हाथ पैर फूल गए हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज छत्तीसगढ़ में भी वोट डाले गए। छत्तीसगढ़ विधानसभा में इसके लिए बूथ बनाया गया था। यहां शाम 5 बजे तक वोटिंग के लिए समय निर्धारित था, लेकिन यहां समय से पहले ही 100 फीसदी वोटिंग पूरी हो गई। मतदान सुबह 10 बजे शुरू होते ही सबसे पहला वोट BJP विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने डाला। सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम डा. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के 71 विधायकों, भाजपा के 14 और जोगी कांग्रेस-बसपा के सभी 5 विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान शतप्रतिशत पूर्ण होते ही मतपेटी सील कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक आज रात की फ्लाइट से मतपेटी दिल्ली रवाना की जाएगी। इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आई मतपेटी को विधानसभा के समिति कक्ष-2 में बने मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी. दयानंद की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारियों ने सुबह स्ट्रांग रूम से मतपेटी को पूरी सुरक्षा के बीच निकालकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। इस दौरान कांग्रेस विधायक मोहित केरकेट्टा और भाजपा के विधायक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी उम्मीदवारों के एजेंट के रूप में मौजूद रहे। दोनों विधायकों को पहले मत पेटी को बक्से से निकाल कर खाली होने को पुष्टि के लिए दिखाया गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने मतपेटी को टैग और फ्लैग लगा कर सील किया। इस से पहले दोनों उपस्थित विधायकों और निर्वाचन अधिकारियों ने मतपेटी के सीलिंग टैग पर हस्ताक्षर भी किए।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धार और खरगोन के बॉर्डर पर नर्मदा नदी में बस के गिर जाने से हुई 13 यात्रियों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बता दें कि खरगोन जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। खरगोन और धार जिले की सीमा पर नर्मदी नदी में एक बस गिर गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादस में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। नर्मदा नदी का बहाव काफी तेज है। नदी में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि इस घटना में 13 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 15 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। हादसा खलघाट के संजय सेतु पर हुआ है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह बस महाराष्ट्र रोडवेज की है। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। नर्मदा नदी के पुल पर ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि नदी का बहाव बहुत तेज है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि बस में 50-55 लोग सवार थे।

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए छतीसगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्र में वोट डालने का सिलसिला शुरू हो चुका है. पहला वोट कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने डाला, वही सत्ता पक्ष की ओर से पहला मत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक नारायण चंदेल ने किया। साथ ही लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी मतदान किया। बता दें कि भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सांसदों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र सहित सभी राज्यों के निर्वाचित विधानसभा सदस्य मतदान करते हैं। इस निर्वाचन में भिन्न-भिन्न राज्यों के प्रतिनिधित्व के मान में एकरूपता एवं समतुल्यता प्राप्त करने के लिए संसद और प्रत्येक राज्य की विधानसभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य जितने मत देने के हकदार हैं, उनके मान का अवधारण करने के लिए प्रत्येक राज्य की जनसंख्या पर आधारित एक फार्मूला तैयार किया गया है जिसके अनुसार इस निर्वाचन में एक सांसद के मत का मूल्य 700 है, जबकि छत्तीसगढ़ के विधायकों का मत मूल्य 129 है।

K.W.N.S.-रायपुर। बिलासपुर। पुलिस सहायता केंद्र के सामने दुकान का ताला टूटने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द आदर्श नगर में रहने वाले मयंकराज तिवारी व्यवसायी हैं। वे देवरीखुर्द पुलिस सहायता केंद्र के सामने पान की दुकान चलाते हैं। वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात तीन बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान में चोर घुसे हैं। इस पर वे अपनी दुकान के पास आए। इस दौरान तीन युवक दुकान से सामान निकालकर स्कूटी से भाग रहे थे। संचालक मयंक अपनी बाइक से उनके पीछे गए। इस बीच उन्होंने भाग रहे चोरों में से एक को पहचान लिया। चोर उन्हें चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। बाद में पता चला कि चोरों ने पास खड़े आटो से स्पीकर और पड़ोस के मकान से बर्तन भी चोरी किया है। पीड़ित ने इसकी जानकारी तोरवा थाने देकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर संदेही युवक की तलाश कर रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। देश के 16 वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आज सुबह विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गईं। भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतपेटी छतीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष दो में बने मतदान केंद्र में पहुँचाकर सील कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी दयानंद की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारियों ने आज सुबह स्ट्रॉंग रूम से मतपेटी को पूरी सुरक्षा में निकालकर मतदान केंद्र में पहुँचाया। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक श्री मोहित केरकेट्टा और विपक्ष के विधायक डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी भी मौजूद रहे। दोनो विधायकों को पहले मत पेटी को बक्से से निकाल कर ख़ाली होने को पुष्टि के लिए अवलोकन कराया गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने मतपेटी को टेग और फ़्लैग लगा कर सील किया। इस से पहले दोनो उपस्थित विधायकों और निर्वाचन अधिकारियों ने मतपेटी के सीलिंग टेग पर हस्ताक्षर भी किए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 90 विधायक विधानसभा भवन के समिति कक्ष क्रमांक-2 में बनाए गए मतदान केंद्र में वोट डालेंगे। इसके लिए वहां पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। मतदान का समय सवेरे दस बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। मतों की गिनती 21 जुलाई को नई दिल्ली में की जाएगी। भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सांसदों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र सहित सभी राज्यों के निर्वाचित विधानसभा सदस्य मतदान करते हैं। इस निर्वाचन में भिन्न-भिन्न राज्यों के प्रतिनिधित्व के मान में एकरूपता एवं समतुल्यता प्राप्त करने के लिए संसद और प्रत्येक राज्य की विधानसभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य जितने मत देने के हकदार हैं, उनके मान का अवधारण करने के लिए प्रत्येक राज्य की जनसंख्या पर आधारित एक फार्मूला तैयार किया गया है जिसके अनुसार इस निर्वाचन में एक सांसद के मत का मूल्य 700 है, जबकि छत्तीसगढ़ के विधायकों का मत मूल्य 129 है। वर्तमान निर्वाचक मण्डल में 233 राज्यसभा सदस्य, 543 लोकसभा सदस्य एवं 4033 राज्य विधानसभाओं के सदस्यों सहित कुल 4809 सदस्य हैं। राष्ट्रपति पद के लिए दो दावेदार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तथा श्री यशवन्त सिन्हा हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। कोरोना के संक्रमण बढऩे के साथ-साथ सट्टा का कारोबार अब वैश्विक स्तर पर पैर पसार चुका है। राजधानी में कई बड़े सटोरिए है जो आईपीएल से लेकर नागपुर-मुंबई में चलने वाले वन-टू-का फोर और फोर-टू का वन की तर्ज पर चल पड़ा है। पुलिस लगातार सटोरियों को दबोचने के लिए राजधानी के 70 वार्डों में छापामार कार्रवाई कर रही है इससे साफ हो जाता है कि राजधानी में सट्टा शौकीनों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले दिनों सट्टा में लेनदेन को लेकर गुढिय़ारी के एक युवक ने आत्महत्या कर जान दे चुका है। मार्च-अप्रैल में आईपीएल के दौरान रायपुर में बैठकर सटोरियों ने विदेशों करोड़ों रुपए के कारोबार को अंजाम दिया है। राजधानी में सट्टा और अवैध नशा गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर के खिलाप पुलिस लगातार अभियान चलाकर तस्करों को पकड़ रही है उसके बाद भी रोज नए मामले सामने आ रहे है। बताया जा रहा है कि रायपुर के सटोरियों का दुबई के सटोरियों का सीधा संपर्क है। जहां आनलाइन सट्टा की बुकिंग और खाईवाली होती है। दुबई है बर्बादी के खेल का हेडक्वार्टर सट्टा कारोबारियों की पैठ इतनी गहरी है कि आईपीएल सीजन हो या सामान्य दिनों का सट्टा हो रायपुर से सीधा कनेक्शन है। दुबई में भी क्रिकेट की दिवानगी देखी गई है, वहां के अमीर क्रिकेट का संचालन वहां बैठकर पूरे विश्व में करते है। दौरान मैचों की बॉल टू बॉल जानकारी सीधे दुबई को देते है। सट्टा में हारा तो परिवार की हत्या कर दी हाल ही में दिल्ली के जाफ राबाद में इसरार नामक व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। पुलिस को फ ोन में वीडियो मिला तो खुलासा हुआ कि वह आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी में 8.5 करोड़ रुपये हार चुका था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सट्टे ने कई घरों को बर्बाद किया है, जो दुबई से ऑपरेट हो रहा है। पहले भी कई लोग इस वजह से जान दे चुके हैं। सट्टे का काला कारोबार सट्टा कारोबारियों की पैठ इतनी गहरी है कि पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान मैचों की बॉल टू बॉल जानकारी सीधे दुबई देने के लिए दो बुकी एक्रीडिटेशन कार्ड बनवाकर स्टेडियम में घुस गए थे। ये 2 मई 2021 को पकड़ गए। स्पेशल सेल ने जांच की तो पता चला कि दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन के लोगों की मिलीभगत थी। मैदान और टीवी में चलने वाले गेम में एक बॉल का अंतर होता है। बुकी दांव में इसी का फायदा उठाते हैं। फोन और लैपटॉप को खंगाला, जो दुबई से चलने वाले ऑनलाइन बेटिंग ऐप आइस, डायमंड और स्काई से जुड़े मिले। डिब्बे वाला सट्टा एक फोन, जिसे डिब्बा कहते हैं, पर क्रिकेट मैच का भाव चलता है। अगर पंटर डिब्बा नहीं खरीद सकता तो बुकी को कॉल कर भाव पूछता है। बॉल, ओवर, विकेट, रन, छक्का-चौका, हार-जीत, सेशन सभी पर पंटर पैसा लगाते हैं। दांव के लिए किसी की गारंटी दिलवानी पड़ती है। लेन-देन कैश में होता है। ऑनलाइन बेटिंग क्रिकेट ही नहीं फु टबाल, टेनिस और रग्बी समेत सभी खेलों के लिए एंड्रॉयड और आईओएस बेस्ड ऐप के अलावा ऑनलाइन गेम वेब पोर्टल पर भी ये सट्टा चलता है। ये दुबई से ऑपरेट होता है। भारत में इनके एजेंट सटोरियों के लिए आईडी क्रिएट कर पासवर्ड देते हैं। एजेंट को दुबई से कमीशन मिलता है। पर्ची वाला सट्टा पर्ची वाला सट्टा गरीब सटोरियों का खेल है। पर्ची पर 1 से 99 तक नंबर लिखे होते हैं। एक रुपये लगाने पर अगर नंबर लग गया तो 9 रुपये फालतू मिलते हैं। इसका नंबर भी सेंट्रलाइज खुलता है, जिसके बाद नीचे बुक चलाने वालों को भेजा जाता है। पर्ची वाले सट्टे में दिन में चार बार नंबर निकलता है। एजेंट रखते हैं हिसाब-किताब एक राष्ट्रीय न्यूज वेव साईट की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के ईस्ट जिला पुलिस ने जून 2021 में आईपी एक्सटेंशन से एक मिकेनिकल इंजीनियर को दुबई के बुकियों के लिए भारत में एजेंट के तौर पर काम करते पकड़ा था। इससे 3 करोड़ 50 लाख रुपये जब्त हुए थे, जो सटोरियों से लेन-देन का हिसाब रखता था। ये दुनिया के किसी भी कोने में सट्टा खेलने के लिए गैंबलिंग विंडो मुहैया करा देता था। पंटर घर बैठे ऑनलाइन सट्टा खेल सकते थे और फोन कॉल की जरूरत नहीं होती है। ये भी स्काई, आइस गोल्ड और डायमंड जैसे ऑनलाइन बेटिंग ऐप से ऑपरेट कर रहा था। इन्हें गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आईडी और पासवर्ड इससे लेना पड़ता था। वेव साईट की रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में 2011 केस दर्ज हुए, जिनमें 5776 गिरफ्तारियां हुईं और 6.13 करोड़ रुपये बरामद किए गए। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने ऑर्गनाइज्ड क्राइम को लेकर सभी जिलों और यूनिट्स को सख्त निर्देश दे रखे हैं। नतीजतन इस साल 30 जून तक पिछले साल की तुलना में 1187 केस ज्यादा दर्ज हुए और 2354 आरोपी ज्यादा गिरफ्तार किए गए, लेकिन जिस तरह से ये ‘जानलेवा खेल’ अपने पैर पसार रहा है, उससे एक्शन में तेजी लाने और कानून में बदलाव करने की दरकार है। यह खबर एक राष्ट्रीय न्यूज वेव साईट में प्रकाशित सट्टा के वैश्विक प्रभाव के रिपोर्ट पर आधारित है।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने वृक्षारोपण किया। दरअसल जिला प्रशासन के निर्देशन में संपूर्ण रायपुर जिले में आज वृक्षारोपण हो रहा है। गौरतलब है कि नगर निगम रायपुर क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान ‘हर-घर हरियाली’ अभियान के तहत इस मौसम में दो लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए घर-घर हरियाली होना जरूरी है. वही कल नगर निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत ‘हर घर हरियाली’ अभियान के तहत नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को उनके निवास पर रायपुर नगर निगम के अधिकारियों ने पौधा भेंट किया था।

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने आज राष्ट्रपति चुनने मतदान किया। उल्लेखनीय है कि भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सांसदों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र सहित सभी राज्यों के निर्वाचित विधानसभा सदस्य मतदान करते हैं। इस निर्वाचन में भिन्न-भिन्न राज्यों के प्रतिनिधित्व के मान में एकरूपता एवं समतुल्यता प्राप्त करने के लिए संसद और प्रत्येक राज्य की विधानसभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य जितने मत देने के हकदार हैं, उनके मान का अवधारण करने के लिए प्रत्येक राज्य की जनसंख्या पर आधारित एक फार्मूला तैयार किया गया है जिसके अनुसार इस निर्वाचन में एक सांसद के मत का मूल्य 700 है, जबकि छत्तीसगढ़ के विधायकों का मत मूल्य 129 है।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के प्राइवेट यूनिवर्सिटी में मची लूट के विरोध में NSUI ने तेज बारिश के बीच भी जमकर प्रदर्शन किया. राजभवन के बाहर 400 से अधिक छात्रों ने विश्वविद्यालयों के विरोध में खूब नारेबाजी की. NSUI के छात्रों का कहना था कि रायपुर का रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में 9 पाठ्यक्रम बिना किसी मान्यता के संचालित किए जा रहे है, जहां 400 छात्र अध्ययनरत हैं. वहीं राजधानी रायपुर के ही एमिटी यूनिवर्सिटी में फीस थोड़ी भी लेट से देने पर पेनॉल्टी के नाम पर छात्रों से 15000 रुपये अतिरिक्त वसूल किए जाते है.एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि इन यूनिवर्सिटी में फर्जी कोर्स और प्लेसमेंट के नाम पर छात्रों के साथ धोखाधड़ी की जा रही हैं. इन सभी मुद्दों को लेकर NSUI छात्रों ने राज भवन मार्च किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है. विरोध प्रदर्शन में एमिटी और रावतपुरा यूनिवर्सिटी के छात्र और NSUI कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.