Browsing: रायपुर

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चिकित्सक दिवस समारोह सम्मेलन में शामिल हुए. राजकीय गीत के साथ ये सम्मेलन शुरू हुआ. इस समारोह में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस की बधाई दी. इस दौरान कोविड काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. सीएम ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कोविड संक्रमण से लोगों को बचाने एवं संक्रमण फैलने से रोकने के लिए चिकित्सकों का सम्मान.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने सबसे पहले हवन कुंड की परिक्रमा की और रथ यात्रा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माँ सुभद्रा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी तथा तीन दिवसीय स्पाइन एवं आर्थोपेडिक कांफ्रेंस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपस्थित डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही श्री नारायणा हॉस्पिटल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में नारायणा हॉस्पिटल की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मुम्बई, बैंगलोर सहित अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने निःशुल्क शिविर का लाभ लेने आए लोगों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कांफ्रेस का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारायणा हॉस्पिटल द्वारा विगत 11 वर्षों में जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों और अत्याधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया गया है। इस सफलता में यहां के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी राज्य के जरूरतमंद लोगों के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से 05 लाख रूपए तक की निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 20 लाख रूपए तक का उपचार निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन किन्हीं कारणों से बीमार हो जाने पर बेहतर उपचार की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं से निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में नए व गंभीर बीमारियों की पहचान हो रही है, साथ ही इनका उपचार भी संभव हुआ है। राज्य सरकार द्वारा भी इन नए व गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आवश्क सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम को हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुनील खेमका ने भी संबोधित किया व डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर/दिल्ली। सांसद रामविचार नेताम ने अपनी पत्नी के साथ संसद भवन में बूस्टर डोज लगवाई। जिसकी जानकारी रामविचार नेताम ने ट्वीट कर दी, और लिखा – मैने अपनी पत्नी के साथ संसद भवन में कोविड टीके की बूस्टर डोज लगवाई। प्रदेश के टीकाकरण के पात्र सभी लाभार्थियों से कोरोना बीमारी से बचाव के लिए अपील करता हू कि वे समय पर बूस्टर डोज लगवाये, सरकार के टीकाकरण अभियान को सफल बनाये। आपको बता दें कि वैक्सीन की एक अतिरिक्त खुराक को ही प्रिकॉशन या बूस्टर डोज कहा जाता है. इसे एहतियाती खुराक भी कहा जा रहा है. यह खुराक लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ बनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में असरकारक सिद्ध होती है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक, देश में 15 साल की उम्र से ज्यादा की आबादी में से लगभग 96 फीसदी को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है, जबकि इसी उम्र की आबादी में से लगभग 83 फीसदी को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं. इसके अलावा 2.4 करोड़ से अधिक हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 की उम्र से ज्यादा के लोगों को एहतियाती खुराक भी दी जा चुकी है. 12 से 14 साल उम्र वर्ग के 45 प्रतिशत लोगों को भी पहली डोज दी जा चुकी है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस में जहां अध्यक्ष अपने तीन साल की उपलब्धियों गिना रहे है वहीं सीएम भूपेश बघेल लोगों भेंट मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान करने गांव-गांव में चौपाल लगा रहे है वहीं कांग्रेसियों की समस्या समाधान नहीं होने से क्षुब्ध होकर अपनों से ही भिडऩे लगे है। यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी वर्चस्व को लकर राजीव भवन में ऐसा दृश्य उपस्थित हो चुका है। ताजा मामला दो वरिष्ठ कहने वाले नेताओं का है जो प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला और महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला किसी पुराने मामले की भड़ास निकालने के लिए एक दूसरे पर पिल पड़े। वहां मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों का तो यहां तक कहना है कि दोनों में जमकर सिरफुटौव्वल के साथ गाली-गलौच भी जमकर हुई । पहले पहल लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है। लोग विवाद की तह तक जाने के लिए वहीं कुरदने लगे। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों की माने तो प्रदेश प्रभारी पीएल पुलिया एयरपोर्ट के बैगेज लाउंज में जैसे ही पहुंचे वहां मौजूद चंद्रशेखर शुक्ला और अमरजीत चावला के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान पीपीसी चीफ मोहन मरकाम और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रभारी पीएल पुनिया को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुनिया ने दोनों नेताओं को शांत कराया। उसके बाद भी वहां का माहौल गरमा-गरमी वाला दिखाई दे रहा था। बाद में होटल में भी पुनिया और पीसीसी अध्यक्ष के सामने नेताओं के बीच इस मामले को लेकर चर्चा होती और मानमनौव्वल करते देखे गए । इस तरह के मामले पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस में कुछ ज्यादा ही सामने आ रहे है जिससे पार्टी की बदनामी तो हो रही है जनता में भी बहुत अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। जानकारों का कहना है यदि लगातार यहीं स्थिति रही तो आने वाले 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हो सकता विवाद और बढ़ जाए, क्योंकि विधानसभा चुनाव मात्र डेढ़ साल बचे है। ऐसे में सत्ताधारी दल का इस तरह के प्रदर्शन को पार्टी के लिए स्वास्थ्यवर्धक नहीं माना जा रहा है। मरकाम के समर्थक का आज शपथ मोहन मरकाम के खास समर्थक अमीन मेमन को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन बनाया गया है जो आज शपथ ग्रहण कर रहे है। जिसमें भी काफी तादात में कांग्रेसी उपस्थित रहेंगे। निगम मंडलों में नियुक्ति के समय से चल रहा विवाद निगम मंडलों में नियुक्ति का दौर अब लगभग समाप्ति की ओर है। उस समय भी पुराने कांग्रेसियों को उम्मीद थी कि कहीं न कहीं जगह मिल जाएगी लेकिन नए नवेलों को तो जगह मिल गई पुराने राह ताकते ही रहे गए जिससे कांग्रेस के पुराने नेताओं में असंतोष व्याप्त है जो कभी कभी बाहर आ जाता है। निगम मंडलों में जो जगह शेष है वहां अब तक नियुक्ति नहीं हुई है यह भी एक विवाद का कारण बना हुआ है । सत्ता और संगठन में आम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल पूरे होने के बाद भी आम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को न तो संगठन का लाभ मिला और न ही सत्ता का लाभ मिला जिससे चलते कांग्रेसियों में नाराजगी भरा हुआ है। यदि यह नाराजगी जारी रही है आने वाले चुनाव में कांग्रेस की परेशानी बढ़ा सकती है। यह परेशानी बढ़े उससे पहले संगठन को इस पर डेमेज कंट्रोल कर लेना चाहिए। -इस संबंध में चंद्रशेखर शुक्ला से चर्चा करने पर बताया कि यह सामान्य बात है बड़े नेताओं के स्वागत सत्कार को लेकर इस तरह के दृश्य उपस्थित हो जाते है। पहले स्वागत की बात है कोई विवाद नहीं है। संगठन में सबकुछ ठीक नहीं, नेताओं-कार्यकर्ताओं में आक्रोश प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारिणी के साथ जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में हो रही देरी के चलते कांग्रेस में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। अंदर ही अंदर गुस्सा-खींच मौके बेमौके पर सामने आ ही जा रहे है। कांग्रेस के बड़े नेताओं से लेकर छोटे नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस तरह का विरोधाभास देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो पीसीसी में उपर से नीचे तक फेरबदल होना है उसके बाद भी न जाने कहां फाइल अटक गई है। कांग्रेसियों के समझ में नहीं आने से एक दूसरे पर भड़ास निकालने के नया ढर्रा शुरू हो गया है। पीसीसी को 6 माह पहले ही जिम्मेदारी दी गई थी कि अपनी टीम गठित कर लो और आने वाले चुनाव के मद्दे नजर कामकाज बांट दो। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव, प्रवक्ता जैसे पदों को नवगठित करना है। ऐसे में कांग्रेस राजीव भवन तक सिमट कर रह गई है। प्रदेश में जिस प्रकार से सीएम के दौरे हो रहे है उससे तो कांग्रेस को दुगुनी ऊर्जा मिलनी थी, लेकिन परिणाम इसके विपरीत आ रहे है। कांग्रेसी तो सीएम के कार्यक्रम में नहीं पहुंच रहे है, बल्कि पब्लिक खुद होकर सीएम के कार्यक्रम में स्वस्फर्त पहुंच रही है। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस में कुछ गड़बड़ी है जिसके कारण मनमुटाव और मनभद सामने आ रहे है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर से फिर एक फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। शातिर ठग फर्जी दस्तावेज के सहारे हाउसिंग लोन फाइनेंस करा फरार हो गया। शिकायत के बाद 4महिला , पुरुषों के खिलाफ आजाद चौक थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। प्रार्थी केंसिन फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किराया कि, आरोपी भार्गो राजाराम गौतम, शालू, अनिल कुमार और राधा राजपूत ने फर्जी दस्तावेज के सहारे फाइनेंस कराया था। आरोपियों ने प्रार्थी के नाम पर 42 लाख रुपए रकम फाइनेंस कराया था। फाइनेंस के बाद आरोपियों ने एक भी किस्त जमा नहीं की और सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस शिकायत के बाद सभी की तलाश कर रही है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के विरोध में छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बाजार बंद रहेंगे। व्‍यापारी संगठन ने घटना का विरोध करते हुए बाजार बंद का आव्हान किया है। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय सहित नगरपालिका किरंदुल, बचेली, गीदम सहित ग्रामीण क्षेत्र नकुलनार व्यापारी संघ द्वारा नगर बंद का आव्हान किया गया। जिसमें सभी व्यापारियों द्वारा समर्थन देकर अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का समर्थन दिया। हिंदू मंच ने सबसे पहले जगदलपुर शहर को बंद रखने के लिए कहा था। जिसके बाद दंतेवाड़ा में भी हिंदू संगठन ने व्‍यापारियों से बाजार बंद करने की अपील की। उदयपुर की घटना के विरोध में दंतेवाड़ा में व्यापारियों ने स्वतः अपनी दुकानें बंद रखी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। एक्सप्रेस-वे पर करीब 40 जगहों पर मौत के द्वार खुले हैं। बिल्डरों ने नियम-कायदों को ताक पर रखकर कालोनियों के मुख्य द्वार एक्सप्रेस-वे की तरफ और सर्विस लेन से सटे मकान वालों ने सर्विस लेन की ओर द्वार खोल दिए हैं। छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सीजीआरडीसी) के अधिकारियों ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो एक्सप्रेस-वे पर खुले ये द्वार मौत के द्वार में तब्दील हो जाएंगे, क्योंकि इनके चलते आए दिन सड़क हादसे होंगे। अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है, काम पूरा होते ही दोनों तरफ ग्रिल लगा दी जाएगी, जिससे लोगों का आना-जाना बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि रायपुर- धमतरी छोटी लाइन पर 295.87 करोड़ की लागत से एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया गया है। वर्तमान में ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने और फिनिशिंग का काम चल रहा है, लेकिन ट्रायल के लिए इसे खोल दिया गया है। एक्सप्रेस-वे से वाहन फार्राटे भरने लगे हैं। एक्सप्रेस-वे की पड़ताल में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। देवेंद्र नगर से अमलीडीह तक 40 जगहों पर कालोनियों और मकानों के दरवाजे एक्सप्रेस-वे की तरफ खुले मिले। कुछ जगहों पर नई कालोनी बसाने के लिए प्लाटिंग की जा रही है, उनके भी द्वार एक्सप्रेस-वे की तरफ हैं। पंडरी और अमलीडीह के बीच में सबसे ज्यादा द्वार खुले हैं। गोल्डन स्काई नामक कालोनी के गेट का निर्माण एक्सप्रेस-वे की तरफ किया जा रहा है। लास विस्टा कालोनी का गेट खोलकर एक्सप्रेस-वे की तरफ से आना-जाना शुरू कर दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार एक्सप्रेस-वे का निर्माण इसलिए किया गया है कि शहर के भीतर की सड़कों पर दवाब कम हो। लोग बिना जाम में फंसे सीधे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंच सकें। वर्तमान में एयरपोर्ट से स्टेशन आने-जाने के लिए शहर के भीतरी भीड़भाड़ वाले इलाकों फाफाडीह चौक, आंबेडकर चौक, शास्त्री चौक से होकर गुजरना पड़ता है। एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है। कालोनीवासी गेट खोल रहे हैं। एक्सप्रेस-वे का काम पूरा होते ही दोनों तरफ ग्रील लगा दी जाएगी। इससे खुद-ब-खुद एक्सप्रेस-वे की तरफ से सबका आना जाना बंद हो जाएगा। -धनश्याम कश्यप, एडिशनल एमडी सीजीआरडीसी रायपुर
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राज्य में चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 01 करोड़ 14 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा चालू वर्ष के दौरान 01 करोड़ 67 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य भी रखा गया है। राज्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए वन विभाग की समस्त 257 नर्सरियों में 3 करोड़ 12 लाख से अधिक पौधे वर्तमान में उपलब्ध हैं। वन विभाग द्वारा ‘तुंहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम अंतर्गत सभी वनमण्डलों में पौध वितरण का शुभारंभ एक जुलाई से किया जाएगा। 
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल बैठक में वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। बैठक में सचिव वन आर. संगीता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) पी.व्ही. नरसिंग राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी.सी. पाण्डेय, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक तपेश झा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आशीष भट्ट तथा कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्ही.श्रीनिवास राव मौजूद थे। इसके अलावा समस्त मुख्य वन संरक्षक तथा वनमंडलाधिकारी भी वर्चुअल बैठक में जुड़े हुए थे। 
 वन मंत्री श्री अकबर ने बैठक में समस्त वन वृत्त तथा वनमंडलवार वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध मंे जानकारी ली और इसे सफल बनाने के लिए सभी वनमंडलाधिकारियों को कार्य योजना पर समयबद्ध ढंग से अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य में वृक्षारोपण कार्य का सही ढंग से क्रियान्वयन हो, इसके लिए उन्होंने वन विभाग के समस्त अधिकारियों को मौका निरीक्षण सहित सतत निगरीनी रखे जाने के लिए सख्त निर्देश दिए। इनमें सभी डीएफओ को वृक्षारोपण के लिए गड्ढ़ों की खुदाई और जरूरत के मुताबिक पौधों का स्थल तक परिवहन आदि व्यवस्था को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इसके सफल क्रियान्वयन के लिए वृक्षारोपण वाले चिन्हांकित जगहों पर नर्सरी से तैयार पौधों तथा आवश्यकतानुसार खाद आदि सामग्रियों को पहंुचाने का कार्य शीघ्रता से शुरू किया जाए। उन्होंने इस दौरान सड़क किनारे रोपित पौधों की सुरक्षा के उपायों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। 
 वन मंत्री श्री अकबर ने बैठक में विभागीय तथा कैम्पा आदि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वनमंडलवार वृक्षारोपण कार्यक्रम की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान राज्य वन विकास निगम को आय में वृद्धि के लिए अपने विभागीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में नवाचार का प्रयोग करते हुए अंतर-वर्ती औषधीय पौधे के रोपण आदि के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। साथ ही वन विकास निगम की रोपणियों को सुदृढ़ बनाने सहित सागौन पौधों की गुणवत्ता सुधार तथा इनके तेजी से बढ़त हेतु टिश्यू कल्चर के पौधों का रोपण को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। UPA के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 1 जुलाई को दोपहर 1 बजे चेन्नई से रायपुर पहुंचेंगे। यशवंत सिन्हा रायपुर के एक होटल में आयोजित कांग्रेस के सांसद और विधायकों की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद रहेंगे। यशवंत सिन्हा रायपुर में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। UPA की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद यशवंत सिन्हा लगातार कांग्रेस शासित और अलायंस वाली राज्यों का दौरा कर रहे हैं। यशवंत सिन्हा आज केरल में कांग्रेस विधायकों की बैठक में शामिल हुए।