रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बीजेपी के जेल भरो आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के चंद नेताओं ने आंदोलन करने का प्रयास किया है। लेकिन उनका ये प्रयास सफल नहीं रहा। क्योंकि इस आंदोलन को कहीं जनसमर्थन नहीं मिल रहा है।
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी प्रभारी (डी पुरंदेश्वरी) जब छत्तीसगढ़ आती हैं, तो उन्हें प्रताड़ित करती हैं। बीजेपी के नेताओं ने उन्हें खुश करने के लिए आंदोलन करने की कोशिश की है। जिस आदेश के खिलाफ वो आंदोलन कर रही है, उसे भाजपा सरकार ने ही जारी किया था। बीजेपी को अपने पापों को इतनी जल्दी नहीं भूलना चाहिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बड़े पैमाने में थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जिसमें कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इस तबादले सूची में 27 पुलिस कर्मियों का नाम शामिल किया गया है। हाल ही में रायपुर जिले के 28 थाना प्रभारियों का तबादला अन्य जिले में किया गया था। जिसके बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने तबादला आदेश जारी कर नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है।

रायपुर। वन विभाग ने विभागीय कामकाज में चुस्ती लाने के लिए मंगलवार को अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की जद में तीन भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी आएं हैं, जिनकी नवीन पदस्थय़ापना की गई है।

रायपुर। राज्य साइबर पुलिस थाना द्वारा ऑनलाइन ठगी के प्रकरणों को बड़ी सजगता के साथ विवेचना कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शेयर मार्केट में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले कंपनी के डायरेक्टर को राज्य साइबर पुलिस थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ठगी की राशि 96 लाख रूपये जिन खातों में जमा की गई थी, उसे फ्रिज कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा स्वयं को सिंगापुर की एक फाइनेंसर कंपनी का फाइनेंशियल एनालिस्ट बताकर व्हाट्सएप के माध्यम से दोस्ती की और उस कंपनी की एक शाखा भारत में होने की जानकारी दी। ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का लिंक भेज कर रजिस्टर्ड कराया और इन्वेस्ट करने पर म्युचुअल फंड से ज्यादा राशि दिलाने का भरोसा दिलाया और 87 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई। ठगी का एहसास होने पर प्रार्थी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाओं के समक्ष 26 अक्टूबर 2021 को शिकायत दर्ज कराया। राज्य साइबर पुलिस थाना में धारा 420 सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के लिए लिए राज्य साइबर पुलिस थाना की टीम गठित की गई। जांच के लिए महाराष्ट्र एवं कर्नाटक टीम रवाना की गई। जांच में पाया गया कि क्रिएटिव टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ ही अन्य कंपनी ठगी के उद्देश्य से खोली गई है। जो रजिस्टर आफ कंपनीज में कराई गई थी। मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स द्वारा पूर्व में उपरोक्त कंपनियों पर कार्रवाई हेतु रजिस्टार आफ कंपनी को निर्देशित किया गया था।
गिरफ्तार हुए कंपनी के डायरेक्टर मोहसीन एन ने बताया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर क्रिएटिव टेक्नोलॉजी एवं अन्य कंपनी को विदेशी नागरिक के साथ मिलकर रजिस्टर कराया था। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया। धोखाधड़ी के लिए जिन बैंक अकाउंट का उपयोग किया गया था, उसे बैंक दस्तावेजों के आधार पर 96 लाख रुपये डेबिट सीज कराया गया है। विवेचना एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक निशीथ अग्रवाल, उपनिरीक्षक अपारिजात सिंह सहित अन्य सदस्य भी शामिल थे।
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे सहित के 15 अधिकारी बर्फीले तूफान के चलते आज लेह विमानतल में फंस गए हैं। उनकी निर्धारित फ्लाइट बर्फीले तूफान के आने के कारण से लेह विमानतल से उड़ान नहीं भर पाई। लगभग एक सप्ताह से रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे एवं 15 निगम अधिकारीगण लेह लद्दाख की यात्रा पर हैं। आज उनकी दिल्ली के लिए निर्धारित फ्लाइट थी। सभापति प्रमोद दुबे एवं 15 निगम अधिकारी दिल्ली के लिए विमान पकड़ने लेह विमानतल में पहुंचे, लेकिन बर्फीले तूफान के चलते लेह से आज कोई भी विमान उड़ान नहीं भर पाया एवं फ्लाइट कैंसिल हो गई।
सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि अब कल की निर्धारित फ्लाइट से वे एवं रायपुर नगर निगम के 15 अधिकारीगण लेह विमानतल से नईदिल्ली के लिए विमान से होकर रायपुर लौटने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में उनकी एवं निगम अधिकारियों की लेह विमानतल पर उनके स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा चल रही है। उन सभी को विश्वास है कि लेह में मौसम सुधरेगा, बर्फीला तूफान थमेगा। इसके बाद अधिकारी कल वाया नई दिल्ली रायपुर शहर वापस लौटेंगे। वे सभी अभी लेह एयरपोर्ट पर हैँ एवं बर्फीले तूफान के थमने की प्रतीक्षा कर रहे है।
रायपुर। छग बीजेपी जेल भरो आंदोलन कर रहे है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इतनी भयभीत हैं कि अपने खिलाफ उठ रही आवाज को दबाना चाहती हैं, उठ रहे जन आक्रोश को कुचलना चाहती हैं, छत्तीसगढ़यों से अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती हैं और इसी लिए छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन आंदोलन पर रोक लगाने छत्तीसगढ़ की डरी हुई कांग्रेस सरकार द्वारा काला कानून लाकर छत्तीसगढ़ में आपातकाल की यादों को ताजा करने का कृत्य किया जा रहा हैं।
रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कल यानी 17 मई को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र-रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है।
निजी क्षेत्र के नियोजकों यूनिट स्माल फाइनेंस बैंक एवं च्यवन आयुर्वेद हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेट द्वारा लोन ऑफिसर, सी.एम.आर., मार्केटिंग एक्सीक्यूटर, डीईओ, व हॉस्पिटल पीआरओ के कुल 99 पदों पर न्युनतम 12वीं/ ग्रेजुएट व एम.बी.ए. उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 9 हजार से 15 हजार मासिक वेतनमान पर की जानी है।
बैंकिंग सेक्टर में कार्य हेतु आवेदक के पास स्वयं का दुपहिया वाहन/आर.सी.बुक/ लायसेंस/आधार कार्ड/ स्मार्ट फोन/पेन कार्ड एवं बैंक पासबुक होना अनिवार्य है। अतः योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पर उपस्थित होकर, साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। आवेदक सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।
रायपुर। कांग्रेस में हिंदुत्व के मुद्दे पर राजनीति करने को लेकर असमंजस की स्थिति है और यहां चल रहे पार्टी के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भी यह माहौल उस समय स्पष्ट नजर आया। शिविर में पार्टी के कई नेताओं ने हिंदुत्व के मुद्दे पर राजनीति करने का समर्थन किया तो कुछ ने इसका तीखा विरोध किया। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि चिंतन शिविर के दूसरे दिन राजनीतिक समिति की बैठक के दौरान यह मुद्दा उठा। बैठक में केरल के कुछ नेताओं ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनाव के वक्त मंदिरों में नहीं जाना चाहिए क्योंकि इसका नकारात्मक संदेश मतदाताओं में जाता है और फिर यह प्रचारित किया जाता है कि कांग्रेस नेतृत्व को सिर्फ चुनाव के समय ही मंदिरों की याद आती है। इस मुद्दे को लेकर बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों के बीच खूब चर्चा हुई।
सूत्रों ने बताया कि जब इस मुद्दे को लेकर सदस्यों में चर्चा चल रही थी तो इसी दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका प्रतिरोध किया और कहा कि गांधी को ही नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी चुनाव के समय धार्मिक स्थलों का दौरा करना चाहिए। उनका कहना था कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च सभी में कांग्रेसी नेताओं को जाना चाहिए। इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धर्म के नाम पर कांग्रेस पर हमला करने का मौका नहीं मिलेगा।
बघेल ने कहा कि यदि कांग्रेस के शीर्ष नेता धार्मिक स्थलों पर नहीं जाएंगे तो भाजपा प्रचार करेगी कि इनको धर्म और धर्म स्थलों से कोई लेना-देना नहीं है और यदि ऐसा होता है तो उसका सीधा लाभ भाजपा को चुनाव के दौरान मिलेगा। पार्टी सूत्रों ने यह भी बताया कि गांधी चिंतन शिविर के समापन के अगले दिन राजस्थान के बांसवाड़ा में स्थित प्रसिद्ध त्रिपुरसुंदरी मंदिर जाएंगे। यह राजस्थान का बहुत प्रसद्धि मंदिर है और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया हर बार चुनाव लड़ने से पहले इस मंदिर में दर्शन के लिए जाती हैं।
