रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब गौ मूत्र भी खरीदेगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है. सीएम बघेल ने कहा – परिष्कृत कर दवाइयां बनाएंगे। इस फैसले से महिलाओ और ग्रामीणों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। 10वी 12 वी के टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकाप्टर राइड कराने का फैसला भी सीएम भूपेश बघेल ने लिया है. पहली बार राजधानी के बाहर से मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना की राशि जारी की – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 10 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।इस राशि में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.34 करोड़ रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 5.04 करोड़ और महिला समूहों को 3.32 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वायदे के मुताबिक गोधन न्याय योजना की राशि का हर पखवाड़े नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के चलते 11 मई तक सरगुजा संभाग के दौरे पर रहेंगे। गोधन न्याय योजना की राशि जारी करने में विलंब न हो इसके चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के राजपुर से इस योजना के हितग्राहियों को 43वीं किश्त के रूप में 10.70 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।
गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 15 अप्रैल तक खरीदे गए गोबर के एवज में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों को 136.22 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। आज गोबर विक्रेताओं को 2.34 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 138.56 करोड़ रूपए हो गया है। गौठान समितियों को भी अब तक 54.53 करोड़ रूपए तथा महिला स्व-सहायता समूहों 35.66 करोड़ रूपए राशि लाभांश का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज गौठान समितियों को 5.04 करोड़ तथा स्व-सहायता समूह को 3.32 करोड़ रूपए के भुगतान किये। इसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर क्रमशः 59.57 करोड़ एवं 38.98 करोड़ रूपए हो गया है।
गौठानों में महिला समूहों द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय गोबर से बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा 13 लाख 94 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 4 लाख 97 हजार क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18 हजार 925 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 65 करोड़ 54 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 12,013 महिला स्व सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 82725 है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आज सिर्फ एक दो स्थानों में अधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार है। वहीं अन्य जगहों में गर्मी का प्रकोप रहेगा। बात करें रायपुर की तो बादल साफ रहेगा। जिसके चलते तापमान में भीषण गर्मी रहेगी।
वही गुरुवार शाम अचानक मौसम में आए बदलाव का सबसे ज्यादा असर सुकमा जिले में दिखा। यहां तूफान ने तबाही मचाई। कन्या छात्रावास में पेड़ गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई। सुकमा एडीएम प्रीति दुर्गम ने मौत की पुष्टि की। इधर तोंगपाल से जगदलपुर रास्ते में कई जगह पेड़ गिरे। जिसके चलते यातायात प्रभावित रहा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुसमी में आम जनता से रूबरू चर्चा के लिए आयोजित ‘भेंट-मुलाकात’ में कुसमी के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक-2 में आम के पेड़ की ठंडी छांव में मुख्यमंत्री से चर्चा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री उनसे मिलने के लिए पैदल चलकर स्थल पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर कुसमी-सामरी-बलरामपुर पहुंच मार्ग में कंठी घाट के पास करीब 8 किलोमीटर सड़क डामरीकरण, कुसमी में आलू, टाउ और मिर्ची के फूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना, कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नई तकनीक वाली एक्सरे मशीन, आईटीआई में नए ट्रेड खोलने आईटीआई के नए भवन निर्माण तथा नगर पंचायत कुसमी में फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था करने की घोषणा की। इसके साथ ही साथ उन्होंने कुसमी से कोरंधा होकर लातेहार सड़क को राजकीय राजमार्ग बनाने के लिए झारखण्ड सरकार से चर्चा करने का आश्वासन दिया। कुसमी में बिजली कटौती और ओव्हर लोड की समस्या की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम के दौरान सभा में मौजूद प्रिया यादव नाम की बच्ची के दिल के ऑपरेशन के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी मां को पास बुलाकर बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। मां ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्ची का स्वास्थ्य अब बहुत बेहतर है। श्री बघेल ने बच्ची को गोद में उठाकर दुलारा और आशीर्वाद दिया। इस बच्ची प्रिया यादव का शासन से मिली 3.5 लाख रूपए की राशि से इलाज हुआ है, बच्ची की मां ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। श्री बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने उनके समूह द्वारा तैयार की गई सामग्री की टोकरी मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

K.W.N.S.-रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज उज्जैन में भगवान महाकाल की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

K.W.N.S.-रायपुर। कुसमी में पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान के प्रथम दिन कुसमी थाने, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, कुसमी के नगर पंचायत दफ्तर का निरीक्षण किया।
कुसमी के नगर पंचायत दफ्तर का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी में मौजूद हितग्राहियों से मुलाकात की और अपने हाथों से राशन तौलकर हितग्राहियों को वितरित किया। मुख्यमंत्री ने पीडीएस दुकान का निरीक्षण करते हुए कार्डधारकों की संख्या और हर महीने मिलने वाले राशन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अपने हाथों से राशन बांटने पर 64 साल की एक बुजुर्ग महिला ने आशीर्वाद दिया।
मिलने वाले राशन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अपने हाथों से राशन बांटने पर 64 साल की एक बुजुर्ग महिला ने इस दौरान शशिकला नाम की महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची से काट दिया गया है और उसके पास राशन कार्ड नहीं है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलेक्टर बलरामपुर से बात की और नगर पंचायत सीएमओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार निर्देशित करने और हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा, तो कार्रवाही निश्चित है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूछा कि सबको बराबर राशन मिल रहा है या नहीं इस पर महिलाओं ने राशन मिलने की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से राशन की दर के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने उचित मूल्य दुकानदार से स्टाक पंजी मांग कर देखी और राशन कार्ड के संबंध में जानकारी ली।
मिलने की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से राशन की दर के बारे में भी पूछाशासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी में दर्ज कार्डधारकों की संख्या 1246 है। इस दुकान का संचालन कुसमी वन समिति करती है। मुख्यमंत्री के अपने निरीक्षण में ये पाया कि मई माह के वितरण के लिए चावल, शक्कर, चना एवं नमक का अग्रिम स्टाक रखा हुआ है।
मिलने की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से राशन की दर के बारे में भी पूछामुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा- सब ठीक तो है, कोई समस्या तो नहीं है
कुसमी के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल तोड़कर गाड़ी से उतरे और लोगों के बीच जा पहुंचे। मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि पुलिस से संबंधित कोई समस्या तो नहीं है।
कुसमी थाने की निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने थाने की रोज नामचा का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने मालखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
मिलने की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से राशन की दर के बारे में भी पूछामुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाही: निलंबन आदेश जारी
मुख्यमंत्री श्री बघेल के नगर पंचायत कुसमी के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में रूचि नहीं ली जा रही साथ ही उनके द्वारा कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से चर्चा कर कुसमी के नगर पालिका अधिकारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से श्री एस.के. दुबे का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर।मुख्यमंत्री ने कुसमी थाना परिसर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चनामुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से की। इस विधानसभा क्षेत्र के कुसमी पहुंचने पर हेलीपेड पर संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज सहित वहां के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मक्के से बनने वाले पॉपकॉर्न की माला पहनाकर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

K.W.N.S.-रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी फिर से हड़ताल करने वाले हैं। हड़ताल से पहले आज दोपहर 2 बजे यूनिवर्सिटी में आमसभा करेंगे। जिसमें कर्मचारी रणनीति तैयार करेंगे और अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे।
आपको बात दें कर्मचारी संगठन ने हड़ताल के लिए एक बार फिर मांग पत्र तैयार किया हैं। मांग पत्र में 7वें वेतनमान के चौथे किस्त के एरियर्स की भुगतान को प्रमुख रूप से रखा गया हैं। सभी कर्मचारी आज पूरी सहमति से हड़ताल की तारीख तय करेंगे।
दूसरी ओर रविवि के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से परीक्षा प्रभावित हो सकता है। वहीं कई काम ठप्प हो जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने कई बार हड़ताल किया हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई और यूनिवर्सिटी के कई अहम काम प्रभावित हुए हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल बलरामपुर रवाना हुए. उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर फोटो साझा किया है, और लिखा – आज से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आप सबसे भेंट-मुलाकात करने निकल रहा हूँ। यह शुरुआत सरगुजा संभाग से हो रही है, कोशिश रहेगी कि आपके साथ अधिक से अधिक समय बिता पाऊँ। आज बलरामपुर जिला के सामरी विधानसभा में कुसमी, शंकरगढ़ और बरियों गांव में रहूँगा। मुख्यमंत्री अपने दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीड बैक भी लेंगे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा लेंगे साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक, अभिमत एवं आवश्यक सुझाव लेंगे। वे उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। आज सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय रायपुर पहुंचे। इस दौरान विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीतेश गांधी,जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ और दिलीप सिंह होरा ने उनका स्वागत किया।

K.W.N.S.-रायपुर। अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस के मौक़े पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत सरायपाली के किसान चमार सिंह पटेल ने हल्दी की माला और कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गजेन्द्र चंद्राकर ने मखाना की माला पहनाकर किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6.23 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किए गए कृषि अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नवीन भवन और जैविक दूध उत्पादन हेतु डेयरी का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माटी पूजन दिवस के अवसर पर सभी शपथ दिलायी कि हमारी माटी, जिसे हम माता भुइयां कहते हैं, उसकी रक्षा करेंगे। हम अपने खेत, घरों, और बगीचों में जैविक खाद का उपयोग करेंगे। हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे मिट्टी, जल और पर्यावरण की सेहत ख़राब हो। हम भूमि में रासायनिक और नुकसानदेह केमिकल का प्रयोग नहीं करेंगे।
जय भुइयाँ, जय छत्तीसगढ़ महतारी