जिला टीकाकरण अधिकारी डा. आशीष वर्मा ने बताया कि जिले में 12 से 14 आयु वर्ग में टीकाकरण लक्ष्य की तुलना में 68 प्रतिशत किया गया है। कोविड-19 टीकाकरण अंतर्गत 12 से 14 वर्ष तक के आयु समूह के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च 2022 से शुरू किया गया था। स्कूल में कोरोना टीकाकरण कैंप लगाकर किया जा रहा था। 24 अप्रैल से स्कूल में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां प्रारंभ हो चुकी है, इसलिए प्रतिदिन घर-घर जाकर टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच अन्य पात्र हितग्राही भी टीकाकरण करा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर टीकाकरण के साथ-साथ लोगों में टीकाकरण के प्रति नकारात्मक सोच और भ्रांतियों को भी दूर करेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने सभी श्रमिकों के सुखमय और उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री बघेल ने कहा है कि श्रमिक हमारे समाज का अभिन्न अंग और विकास की आधारशिला हैं। एक मई को हर साल हम इन्हीं मेहनतकश लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कामगारों की सामाजिक-आर्थिक खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंद लोगों के विकास का हरसंभव प्रयास कर रही है।
श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पारम्परिक रूप से मेहनतकशों के दैनिक भोजन का हिस्सा बोरे-बासी रहा है। बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्मीं के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए भी यह रामबाण है। श्री बघेल ने कहा है कि हमारी संस्कृति और परम्पराओं में स्वस्थ जीवन के कई सूत्र और रहस्य छुपे होते हैं, जिसे हमें जानने, पहचानने और अपनाने की जरूरत है। हमें हमारी युवा पीढ़ी को भी अपने आहार और संस्कृति के प्रति गौरव का अहसास कराना बहुत जरूरी है। श्री बघेल ने अपील की है कि सभी एक मई को मजदूर दिवस के दिन आमा के अथान और गोंदली के साथ हर घर में बोरे-बासी खाएं और अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करें।
रायपुर। रायपुर जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को दो मई से कोरोना टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दस्तक देगी। बच्चों का सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा।
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मजदूर दिवस पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी श्रमिकों के सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस श्रमिकों के परिश्रम और समर्पण के सम्मान का दिन है। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के सहभागी सभी श्रमिकों के परिश्रम, संकल्प एवं समर्पण का मैं अभिनंदन करती हूँ और उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना करती हूं।
रायपुर। ईद को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गयी है, जो मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए होगी। मस्जिदों और ईदगाह मैदान में ईद की विशेष नमाज अदा की जायेगी। एक माह के रमजान के पूरा होने के बाद ईद मनाई जा रही है।

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का चार मई से प्रदेशव्यापी दौरा शुरू हो रहा है। सिंहदेव अपने अभियान की शुरुआत दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर से करेंगे। पहले चरण में सिंहदेव चार से छह मई तक बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान आम लोगों के साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
मंत्री सिंहदेव के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार सिंहदेव चार मई को सुबह आठ बजे हेलीकाप्टर से रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दिनभर दंतेवाड़ा के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करने के बाद शाम को जगदलपुर पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद विभागीय समीक्षा बैठक और डिमरापाल मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे कांकेर पहुंचेंगे।




