Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 यात्री ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इस रेलबंदी से प्रदेश की राजनीति भड़क गई है। कांग्रेस ने इसका तीखा विरोध शुरू किया है। मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में DRM कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक चले नारेबाजी के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ट्रेन जल्द शूरू करने की मांग की गई है।
सीएम ने किया फोन – भूपेश बघेल ने रेल मंत्री से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें छत्तीसगढ़ से गुज़रने वाली लगभग 23 यात्री रेलगाड़ी के परिचालन को निरस्त करने से राज्य के यात्रियों को हो रही परेशानियों से कराया अवगत।
मुख्यमंत्री बघेल ने रेल मंत्री से इन सभी निरस्त यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन जनहित को दृष्टिगत रखते पुनः प्रारंभ करने का किया आग्रह। रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री की माँग का शीघ्र ही यथोचित निर्णय लेकर निराकरण करने का दिया आश्वासन।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें छत्तीसगढ़ से गुज़रने वाली लगभग 23 यात्री रेलगाड़ी के परिचालन को निरस्त करने से राज्य के यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री बघेल ने रेल मंत्री से इन सभी निरस्त यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन जनहित को दृष्टिगत रखते पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री की माँग का शीघ्र ही यथोचित निर्णय लेकर निराकरण करने का आश्वासन दिया।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन के लिए जबरदस्त होड़ है। इसे देखते हुए ही हाल में सीएम भूपेश बघेल ने हर कक्षा में 10-10 सीटें बढ़ाने का फैसला लिया था। यानी अब 50 की स्ट्रेंथ हो गई है। इसके बावजूद आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन के लिए काफी गहमागहमी है। इसे लेकर सीएम बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सीएम ने लिखा है… यह खबर देखना हम सबके लिए कितना सुखद है! आप सब लोगों ने मिलकर छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। जहां पूरे देश में सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या कम हो रही है, वहां छत्तीसगढ़ में 40-50 गुना लोग एडमिशन के लिए आगे आ रहे हैं। राज्य में अब तक 200 से अधिक स्कूल अपग्रेड किए जा चुके हैं। संख्या बढ़ने का क्रम निरंतर जारी है। जितनी जरूरत पड़ेगी, उतने स्कूल तैयार किए जाएँगे। हमारे बच्चों की शिक्षा से हम कोई समझौता नहीं करेंगे। हर गरीब बच्चा भी सबसे शानदार शिक्षा पाएगा, ये वादा है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले मंत्री शिव डहरिया नगरीय निकायों का औचक निरीक्षण करेंगे। वे निरीक्षण के लिए हेलिकॉप्टर से उतरेंगे और नगरीय निकायों में जनता से सीधा संवाद करेंगे। एवं योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। निरीक्षण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले कल से प्रारंभ होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र में दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। झारखंड की सीमा से लगे सामरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व के वर्षों में विकास और निर्माण के ढेरों काम हुए हैं लेकिन आज भी कई क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ है। मुख्यमंत्री के औचक दौरे को लेकर प्रशासन सजग हो चुका है। कमिश्नर से लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार गांव का दौरा कर वहां की वास्तविक स्थिति का पता लगा रहे हैं।जनता के बीच बैठकर उनकी मांगों, समस्याओं का निराकरण करने की पहल हो रही है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी सच्चाई का पता लगाकर कमियों को दूर करने का प्रयास भी शुरू कर दिया गया है ताकि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान किसी प्रकार की कोई शिकवा- शिकायत सामने ना आ सके। मुख्यमंत्री के प्रवास के मद्देनजर बलरामपुर जिला प्रशासन सजग हो गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। नवोदय विद्यालय समिति एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में कक्षा छठवीं के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन 30 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गई है। रायपुर जिले के अभनपुर, आरंग, धरसीवां एवं तिल्दा सभी चारों विकासखण्डों में 71 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 11 हजार 926 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आरंग में केन्द्राध्यक्ष एवं केन्द्र स्तरीय पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण 25 अप्रैल, अभनपुर में 26 अप्रैल, तिल्दा में 27 अप्रैल एवं धरसींवा में 28 अप्रैल को दिया जावेगा। परीक्षा को सुगम, शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा 16 उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय माना रायपुर के प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी www.navodaya.gov.in वेबसाइट में जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने में असुविधा होने पर हेल्पडेस्क नम्बर-90093-32957 पर संपर्क कर सकते है।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में इन दिनों पैसेंजर ट्रेन को लेकर सियासत जारी है. भूपेश बघेल लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. वहीं आज ट्रेनों को कैंसिल किए जाने को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी. पीसीसी चीफ के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा. छत्तीसगढ़ से चलने वाली 23 ट्रेनों को कैंसिल किए जाने का विरोध कांग्रेस करेगी. दोपहर 1 बजे डीआरएम ऑफिस का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसके पहले सीएम भूपेश बघेल ने भी केंद्र सरकार औऱ रेल मंत्रालय के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई थी. इधर बालोद पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह ने 22 ट्रेन रद्द होने और आम जनता को परेशानी होने पर बयान दिया है. रमन सिंह ने कहा कि लोगों की सुविधाएं बढ़नी चाहिए. रेलवे मिनिस्टर से बात करके इसका समाधान किया जाएगा।
महापौर एजाज ढेबर ने किया शुभारंभ, पहला ग्राहक बन खरीदे 50 हजार रूपये के सामान

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में आज नेता जी सुभाष स्टेडियम कॉम्पलेक्स में जिले का पहला सी-मार्ट स्टोर शुरू हो गया। महुए से बनी कुकीज, महुए के स्केवैश, बेल का शरबत, आयुर्वेदिक जड़ी-बुटियो से लेकर हर्बल साबून, बड़ी, पापड़ मसाले और छत्तीसगढ़ी हस्तशिल्प उत्पाद इस सी-मार्ट में लोंगो को बाजिव दामों पर मिलेंगे। आज नगर निगम के महापौर और सभापति प्रमोद दुबे ने जिले के पहले सी-मार्ट स्टोर का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पहले ग्राहक के रूप में दोनों ने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए लगभग 50 हजार रूपये के आकर्षक हस्तशिल्प, हर्बल साबून और स्थानीय खाद्य सामग्री भी खरीदी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रायपुर स्मार्ट सिटी के एम.डी. मयंक चतुर्वेदी सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी मौजूद रही। किसी आधुनिक सुपर मार्केट की तर्ज पर इस सी- मार्ट स्टोर का संचालन भी पुरी तरह से स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ही किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में सुराजी गांव योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों को उनके हाथों से बनाए गए उत्पादों के लिए संगठित बाजार उपलब्ध कराने पुरे प्रदेश में सी-मार्ट स्टोर्स शुरू किए जा रहे है। महापौर श्री ढेबर ने महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की और आर्थिक रूप से महिला समूहों को सक्षम बनाने में सी-मार्ट स्टोर को अत्यधिक उपयोगी बताया। इस दौरान उन्होनें महिलाओं से चर्चा कर उत्पादों के निर्माण व इससे हो रही आमदनी से उनके जीवन में आ रहे बदलाव की भी विस्तार से जानकारी ली। महापौर श्री ढेबर एवं सभापति श्री दुबे ने सी-मार्ट स्टोर में महिला समूहों द्वारा निर्मित लगभग 50 हजार रूपये के उत्पाद भी क्रय किए। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सर्वसुविधायुक्त विक्रय केन्द्र सुलभ होने से उनके उत्पादों के विक्रय में तेजी आएगी और समूह से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक स्तर में अब तेजी से बदलाव आएगा। सी-मार्ट स्टोर में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, माटी कला, हथकरघा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, वन-धन-संजीवनी, बैम्बू आर्ट,, शबरी एम्पोरियम के उत्पादों को भी एक छत के नीचे विक्रय हेतु उपलब्ध कराया गया है।
नेताजी सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए जिले के पहले सी-मार्ट स्टोर में महिला समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के हर्बल साबून, आचार, मसाले, मुर्रा, दोना-पत्तल, काजु, विभिन्न प्रकार के शर्बत, देवभोग के डेयरी प्रोडक्ट, कोरिया की हर्बल चाय, लेमन ग्रास चाय, विभिन्न एशेन्शियल ऑइल से लेकर डिशवॉशर, टायलेट-फ्लोर क्लीनर, मशरूम पॉउडर, शहद, तेल-गुड़ भी लोगों के लिए उपलब्ध है। इस सी-मार्ट से हेण्डलूम पर बने गमछे और अन्य आकर्षक सूती कपडे़ भी खरीदे जा सकते है। छत्तीसगढ़ के वनांचलों से इक्कठी की गई अच्छी क्वालिटी की जड़ीबुटियां और चुर्ण भी यहां उपलब्ध है। देसी चना, लाल चॉवल का पौहा, चॉवल का आटा से लेकर बेसन तिखुर और दुसरी स्थानीय खाद्य सामाग्रियां भी सी-मार्ट में मिल रही है। यह बेलमेटल, बांस क्राफ्ट, लोहशिल्प के साथ छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प की आकर्षक कलाकृतियां भी उचित दामों पर उपलब्ध है जिन्हें विभिन्न अवसरों पर स्मृति चिन्हों के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के तेजी से विकास के लिए गांवों में तैयार उत्पादों को शहरों के मार्केट से जोड़ने की नई पहल की है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल की मंशानुसार राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत महिला स्व सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकरों, कुम्भकरों अथवा अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा बनाए गए उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर इनकी व्यावसायिक ढंग से मार्केटिंग के लिए शहरों में आधुनिक शोरूम की तरह सी-मार्ट स्टोर स्थापित किए जा रहे हैं। सी-मार्ट की स्थापना से इन सभी वर्गों के स्थानीय ग्रामीण उद्यमियों को सबसे अधिक फायदा होगा। राज्य सरकार की योजना अनुसार इसके लिए प्रथम चरण में सभी जिला मुख्यालयों में नगर निगमों तथा नगर पालिकाओं में आधुनिक शो-रूम की तरह सी-मार्ट की स्थापना की जा रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के पंचम स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सह सम्मेलन का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य सर्वश्री रविन्द्र सिंह, राजेश नारा उपस्थित है।

K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज यहां रायपुर मरीन ड्राइव का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने वहां की अव्यवस्था को देखकर अधिकारियों के ऊपर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की और नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित एजेंसी की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल नोटिस जारी करने और एक सप्ताह के भीतर ठीक न कर पाने की स्थिति में कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मंत्री डॉ. डहरिया ने नाला निर्माण की धीमी गति को लेकर अप्रसंन्नता जतायी और निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा इसे बरसात के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर बड़ी संख्या में लोग मार्निंग वॉक और इवनिंग वॉक करने आते हैं, उन्हें होने वाली असुविधाओं को तत्काल दूर करने के भी निर्देश दिए। साथ ही साथ मुख्य मार्ग में केबल बिछाने के उपरांत हुए गड्ढों को तत्काल दुरूस्त करने को कहा। इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, पार्षद व एम आई सी सदस्य कुकरेजा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्यपाल उइके ने ‘अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन‘ का किया शुभारंभ
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजधानी रायपुर स्थित शांति सरोवर में प्रशासकों, कार्यपालकों और प्रबंधकों के लिए आयोजित अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के तहत राजयोग एजुकेशन एन्ड रिसर्च फाउंडेशन के प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा ‘स्प्रिचुअलिटी फॉर एक्सीलेंस इन एडमिनिस्ट्रेशन‘ विषय पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया।
प्रिचुअलिटी फॉर एक्सीलेंस इन एडमिनिस्ट्रेशन‘ विषय पर यह सम्मेलन आयोजित
राज्यपाल उइके ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रशासनिक अधिकारियों व प्रबंधकों के लिए आयोजित यह सम्मेलन निश्चित ही उन्हें मार्गदर्शित करेगा। प्रशासक शासन व्यवस्था की धुरी है। प्रशासक जितना कुशल, उत्तरदायी, कर्मठ और ईमानदार होगा, प्रशासन उतना ही जिम्मेदार और सक्षम बनेगा। उन्होंने कहा कि सामान्य धारणा है कि वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था लोगों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने में खरा नहीं उतर रहा है तथा लोगों में व्यवस्था को लेकर असंतुष्टता दिखाई देती है। इसका एक प्रमुख कारण नैतिक और मानवीय मूल्यों के अभाव को माना जा रहा है। प्रशासन को दक्ष बनाने के लिए नैतिक व मानवीय मूल्यों, आध्यात्मिक ज्ञान और सकारात्मक विचारों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अंग बनाना होगा, जिससे वे लोक व देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
राज्यपाल उइके ने कहा कि जन कल्याणकारी नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन से समाज तथा देश का विकास संभव हो पाएगा। ऐसे में प्रशासक में संवेदनशीलता, करूणा एवं सद्भावना जैसे मानवीय मूल्य हों तो वे बड़ी सहजता से जनसमस्याओं को दूर कर उनमें खुशी का संचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप तभी सफल प्रशासक बन पाएंगे जब आपके मन में करूणा, स्नेह और आदर का भाव होगा। लोग बेझिझक आपसे अपनी बात कह पाएंगे, उन्हें अपनी समस्या का समाधान मिलेगा। लोग बहुत छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास आते हैं। आवश्यकता केवल इतनी है कि आप उनसे बात कर लें, उनकी समस्याओं को सुनें और नियम अनुरूप निर्णय से उन्हें लाभान्वित करें। इससे लोगों के बीच प्रशासक की स्वीकार्यता बढ़ेगी।
राज्यपाल उइके ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहने के दौरान किए गए कार्यों का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमें अपने अधिकारों से लोगों की मदद करनी चाहिए। मुझे राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग जैसे महत्वपूर्ण निकायों में रहते हुए देश भर का भ्रमण कर महिलाओं और वंचितों को न्याय दिलाने का अवसर प्राप्त हुआ। इन कार्यों से मुझे आत्मसंतुष्टि की अनुभूति हुई और लोगों का असीम स्नेह मिला। राज्यपाल ने कहा कि इसीलिए मैं हमेशा कहती हूं कि प्रशासक को सरल सहज होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि संस्कृति का आधार हमारे संस्कार में हैं। जैसे संस्कार होते हैं उसी के अनुरूप हमारी संस्कृति बनती है। संस्कारों का सृजन कर्म से है और इंद्रियों को नियंत्रित करने वाली शक्ति आत्मा है। शक्तिशाली आत्मा से ही समाज और देश की संस्कृति महान बनती है। निश्चित ही सद्विचारों और नैतिक मूल्यों से मानवता की सेवा करने की भावना का सृजन होता है और आध्यात्म इस भावना को और बढ़ाता है। अगर हम आध्यात्मिकता का अपने जीवन में समावेश कर लें तो देश तो क्या संसार की सारी व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन के लिए तन और मन का संतुलन आवश्यक है। जब मन संतुलित रहेगा, तो हमारे विचारांे में उथल-पुथल नहीं होगी। मन शांत रहेगा, हमारी कार्य क्षमता बढ़ेगी, जो हमारे स्वयं के लिए, परिवार और समाज के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने हजारों वर्षों के शोध के बाद मन को साधने के लिए अध्यात्म और ध्यान का रास्ता बताया है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों से तन और मन के संतुलन के लिए समय निकालने और अध्यात्म तथा ध्यान का रास्ता अपनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा राज्यपाल उइके को उपहार स्वरूप छायाचित्र भेंट की गई।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए। गृह विभाग के सचिव अरुण देव गौतम, भारतीय तकनीकी संस्थान के डायरेक्टर रजत मूना, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। संस्था के प्रशासक सेवा प्रभाग की अध्यक्ष राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने मुख्य उद्बोधन दिया। सम्मेलन में राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी अवधेश दीदी, राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी कमला दीदी और ब्रम्हाकुमार हरीश भाई सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।