Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मिशन 2023 को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कभी किसी दल का 71वां विधायक नहीं हुआ है. दल-बदल के बाद भी नहीं हुआ. 71 सीट जीत पाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है. 2023 में भी इसी लक्ष्य के साथ चलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2018 में विधायकों की संख्या 68 थी, लेकिन उपचुनाव होने के बाद ये संख्या बढ़ती गई, खैरागढ़ का चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण है, यशोदा वर्मा 20000 वोट से चुनाव जीती है, जो एक रिकॉर्ड है, खैरागढ़ के मतदाताओं को बधाई।
वहीं बीजेपी नेताओं के दिल्ली दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी प्रदेश नेतृत्व पर लगातार असंतोष व्यक्त करती रही है. अलग-अलग बयानों में परिलक्षित भी हुआ है कि यहां के प्रदेश नेतृत्व से उनका विश्वास नहीं है. बीजेपी के नेता आमजनता का पार्टी के आलाकमान का विश्वास खो चुके हैं. किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात के सवाल पर सीएम ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के मेहमान है, यदि व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते हैं तो मैं स्वागत करूंगा, लेकिन किसान संगठन की बात है तो हमारे मंत्री उनसे बात कर चुके हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाईवे पेट्रोलिंग तथा मानव तस्करी की रोकथाम के लिए 61 वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। दरअसल राज्य में पुलिस प्रशासन को त्वरित एक्शन के लिए 61 नए वाहन मिले है। हाईवे पेट्रोलिंग अंतर्गत 15 अर्टिगा वाहन, मानव तस्करी विरोधी इकाई के अंतर्गत 24 अर्टिगा वाहन तथा कानून व्यवस्था हेतु 22 बोलेरो वाहन शामिल है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज यहां विधानसभा के नवीन समिति कक्ष में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा को छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिवगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल आज रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना विमानतल में कालाहांडी सांसद बसंत पांडा, रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ और पुरोषोत्तम गांधी ने उनका स्वागत किया। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। जिला प्रशासन ने सिटी बसों का संचालन कर रहे आपरेटर को तगड़ा झटका दिया है। एक बैठक में कलेक्टर ने सभी 100 सिटी बसों का टेंडर निरस्त करने के साथ, जमानत के रूप में जमा की गई 50 लाख की राशि को जब्त करने का आदेश दिया है। बसों के लिए नया टेंडर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी दावा किया गया है कि आने वाले दो महीनों के भीतर राजधानी की सड़कों में सिटी बसें दौड़ने लग जाएंगी। बता दें कि राजधानी में 100 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा था। कोरोना संक्रमण के दौरान सिटी बसें बंद कर दी गई थी। कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद सिटी बसों के संचालन के लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी किया था, लेकिन बस संचालक किराया वृद्धि की मांग को लेकर अड़ गए थे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज मुख्यमंत्री निवास में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री महेन्द्र कोचर के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2022 के अंतर्गत गूंगे बहरे दिव्यांगों का निःशुल्क परीक्षण श्रवण यंत्र वितरण कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। श्री कोचर ने बताया कि समिति द्वारा 500 दिव्यांगों को श्रवण यंत्रों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना से स्वस्थ हो चुके कुछ मरीजों में डायबटिज एंव ब्लड प्रेशर की समस्या आ रही है, ऐसे मरीजों को ग्लूकोमीटर और ब्लडप्रेशर नापने की डिजीटल मशीन भी निःशुल्क प्रदाय की जाएगी। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से स्लम क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद लोगों का ईलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए किया जा रहा है। छोटी-छोटी बीमारी के लिए अपने काम धंधे बंद कर डाक्टरों से अपॉइंटमेंट लेना और कतार में लग कर इलाज कराने गरीबों की यह दिक्कत को ध्यान रखते हुए शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अब अपने उद्देश्यों और लक्ष्यों को न सिर्फ पूरा कर रही है। 
बल्कि मुहल्ले में ही कैंप लगने से लोगों को इलाज कराने में सहूलियत हुई है। गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को अब बीमार पड़ने पर इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ता। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत गरीब परिवारों का दिल जीत रही है। लोगों को तुरंत इलाज की सुविधा मिलने से वे छत्तीसगढ़ सरकार की स्वास्थ सुविधाओं के लिए की गई पहल की सराहना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देशन में एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की निगरानी में 1 नवंबर 2020 को प्रदेश के 14 नगर पालिक निगमों में प्रारंभ हुई थी।
अब इसका फायदा छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों के लोगों को दिया जा रहा है। इस योजना से अब तक करीब 19 लाख मरीजों का उपचार हो चुका है। मोबाइल मेडिकल यूनिट अंतर्गत लगने वाले कैम्प और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने वालों की संख्या देखी जाए तो हर माह एक लाख से अधिक मरीज मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से इलाज करा रहे है। मोबाइल मेडिकल यूनिटों के जरिए तीन लाख 71 हजार 458 लोगों का लेब टेस्ट एवं 15 लाख 61 हजार 281 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण की गई है। इसी तरह दाई-दीदी क्लीनिक में करीब 91 हजार महिलाओं का इलाज किया गया है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़ रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट किया और लिखा – आज नए जिले के दौरे पर जा रहा हूँ। अच्छा लग रहा है। शाम को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय पहुंचकर खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ करूँगा। साथ ही क्षेत्र के लिए 6.51 करोड़ रूपए राशि की लागत के विभिन्न विकास कार्य समर्पित करूँगा। खैरागढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सीएम बघेल होंगे शामिल – सीएम भूपेश बघेल शाम 6.40 बजे राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे। बघेल रात्रि 8 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ पहुंचकर वहां खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वे इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को लगभग 6.51 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बघेल खैरागढ़ से रात्रि 9 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। राजस्व प्रकरणों को आनलाइन ई-नामांतरण पोर्टल में दर्ज करना अब अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सरकार ने राजस्व कानून में संशोधन किया है। इसे राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। राजस्व अफसरों के अनुसार संशोधित विधेयक के अनुसार तहसीलदार खाता विभाजन के लिए प्राप्त आवेदनों को सबसे पहले ई-नामांतरण पोर्टल में दर्ज करेगा। इसके बाद सभी पक्षकारों को सूचना जारी करेगा और आम सूचना या ईश्तहार का प्रकाशन करेगा। किसी प्रकरण में आपत्ति प्राप्त होने पर या प्रकरण किसी कारण से विवादित प्रतीत होने पर वह आनलाइन ई-नामांतरण पोर्टल से प्रकरण को अपने ई-राजस्व न्यायालय में स्थानांतरित कर पंजीकृत करेगा, अन्यथा प्रकरण में सभी कार्यवाही आनलाइन ई-नामांतरण पोर्टल में की जाएगी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। डीआईजी(नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बयां कर रही है। इसी दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में अलग अलग मुठभेड़ में 04 नक्सलियों की मौत भी हुयी है। नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने मार्च माह में दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में कार्रवाई करते हुए 05 नग हथियार बरामद किया है तथा 20 नग आईईडी जब्त कर उसे निष्क्रिय किया है। 
 डीआईजी (नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले के जंगल व पहाड़ियों में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के द्वारा लगातार गश्त तथा सर्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के बीच मुठभेड़ भी हो रही हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में उपलब्धि हासिल करते हुए पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई जारी है।