Browsing: रायपुर

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सिख समाज 

K.W.N.S.-रायपुर। आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सिख समाज के नौंवें गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में राज्यपाल अनुसुइया उइके शामिल हुईं। उन्होंने समारोह में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
 राज्यपाल उइके ने सिख समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए 
     इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने सिख समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरू तेग बहादुर ने आजीवन धर्म एवं मर्यादा की रक्षा में तत्पर रहे। गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान देश की संस्कृति की गरिमा एवं उसके सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा प्रेरित किया है और आने वाली पीढ़ीयों को भी प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्व भर में सिख समाज गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चल कर समाज सेवा का पुनित कार्य कर रहा है। सिख समाज को उनके इस सेवा और त्याग के लिए धन्यवाद दिया।
उइके ने कहा कि जब-जब राष्ट्र को जरूरत पड़ी तो उसकी रक्षा में गुरुओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और शहादत से भी पीछे नहीं हटे। गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की विशिष्टता है और इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए हमारे देश ने गुरुओं के मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति की है। धर्म गुरुओं के सामर्थ्य, त्याग, सेवा, बलिदान के विचारों ने न केवल अनुयायियों को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित किया है बल्कि समाज को भी नई दिशा दी है । उन्होंने कहा कि औरंगजेब की क्रूरता के आगे गुरु तेग बहादुर दीवार की तरह खड़े रहे। ऐसे महान बलिदानी और विचारक गुरु तेग बहादुर की वीरता को नमन करती हूँ।
उन्होंने दुनिया भर में फैले सिख समाज को कोरेाना महामारी के कठिन परिस्थिति में दिए योगदान के लिए धन्यवाद दिया। सिख समाज सदैव हमें स्मरण कराता है कि मानव सेवा सर्वाेपरि है और इस कार्य में समाज के सभी धर्मों,जातियों के लोगों को बिना किसी भेदभाव केे हमेशा तत्परता से संलग्न रहना चाहिए।
इस अवसर पर सिख समाज के महिलाओं ने राज्यपाल उइके को शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस समारोह में छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग  के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, निरंजन खनूजा, सुरेंद्र छाबड़ा, डी.एस.भामरा, अमरजीत सिंह चन्नी, सुरेंद्र कौर छाबड़ा, चरणजीत कौर छाबड़ा, सुरेंद्र कौर जुनेजा, सुरेंद्र कौर चावला एवं सिख समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मन की शांति के लिए अपनाना होगा अध्यात्म और ध्यान का रास्ता : भूपेश बघेल
K.W.N.S.-रायपुर। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ‘स्प्रिचुअलिटी फॉर एक्सीलेंस इन एडमिनिस्ट्रेशन‘ विषय पर आयोजित 
राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजधानी रायपुर स्थित शांति सरोवर में प्रशासकों, कार्यपालकों और प्रबंधकों के लिए आयोजित अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के तहत राजयोग एजुकेशन एन्ड रिसर्च फाउंडेशन के प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा ‘स्प्रिचुअलिटी फॉर एक्सीलेंस इन एडमिनिस्ट्रेशन‘ विषय पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी अवधेश दीदी, राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी कमला दीदी और ब्रम्हाकुमार हरीश भाई सहित 
मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन के लिए तन और मन का संतुलन आवश्यक है। जब मन संतुलित रहेगा, तो हमारे विचारांे में उथल-पुथल नहीं होगी। मन शांत रहेगा, हमारी कार्य क्षमता बढ़ेगी, जो हमारे स्वयं के लिए, परिवार और समाज के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने हजारों वर्षाें के शोध के बाद मन को साधने के लिए अध्यात्म और ध्यान का रास्ता बताया है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों से तन और मन के संतुलन के लिए समय निकालने और अध्यात्म तथा ध्यान का रास्ता अपनाने का आव्हान किया। उन्हांेने कहा कि स्वस्थ तन के लिए हमारी दिनचर्या और आहार का संतुलित होना आवश्यक हैै। इसी तरह मन के संतुलन के लिए मन की शांति आवश्यक है।
उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम वैश्विक महामारी की दौर से उबरने की कोशिश कर रहे है। संकट के समय में हमारे आहार, विचार और व्यवहार का संतुलन जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा देश और दुनिया में शांति का प्रचार किया जा रहा है। आज के दौर में प्रशासकों और कार्यपालकों के लिए अध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए। गृह विभाग के सचिव अरुण देव गौतम, भारतीय तकनीकी संस्थान के डायरेक्टर रजत मूना, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। संस्था के प्रशासक सेवा प्रभाग की अध्यक्ष राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने मुख्य उद्बोधन दिया।
सम्मेलन में राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी अवधेश दीदी, राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी कमला दीदी और ब्रम्हाकुमार हरीश भाई सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के पास छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड में नौकरी पाने का शानदार मौका है। छत्तीसगढ़ नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से स्टाफ नर्स और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।
 इतने पदों पर होगी भर्ती
 छत्तीसगढ़ नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा कुल 829 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जिसमें स्टाफ नर्स के पद के लिए 805 और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए 24 पद शामिल हैं। 
 ये है जरूरी योग्यता 
स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों के पास जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) में 3 साल के अनुभाव के साथ डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बी.एससी में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के पद पर आवेदन के लिए आप ग्रेजुएट होने चाहिए। साथ ही आपके पास कंप्यूटर एप्लीकेशन या बी.ई. (कंप्यूटर साइंस) या बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) या बीसीए में एक डिप्लोमा होना चाहिए। 
जानिए, आयु सीमा और आवेदन शुल्क 
इन पदों पर आवेदन के लिए 18 से 64 साल की आयु सीमा तय की गई है। वहीं आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी को 300,ओबीसी को 200 और सभी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों और PWD उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। 
ऐसे करें आवेदन 
इन पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 
इतना मिलेगा वेतन 
स्टाफ नर्स के पद पर चुने जानें पर 16 हजार रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा। वहीं, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के पद के लिए 13,650 रुपये प्रति माह वेतन तय किया गया है। 
जानिए कैसे होगा चयन 
इन पदों पर आवेदन देने वाले उम्मीदवारों का चयन शिक्षा योग्यता और अनुभव के आधार पर होगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। नशे में धुत एक युवक ने अपनी सगी मां के साथ ही दुष्कर्म किया है। खरोरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल की रात को क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी में रहने वाला युवक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। तब उसकी बहनें पड़ोस में गई हुई थीं। मदहोश युवक की घर पर अकेली मौजूद मां पर ही नीयत बिगड़ गई। पहले तो मां को कुछ समझ में ही नहीं आया कि बेटा करना क्या चाहता है।
 लेकिन जब वह हद पार करने लगा तो महिला ने ‘मां’ होने की दुहाई दी… अपनी कोख पर नौ महीने पालने की बात याद दिलाई… लेकिन मदहोश युवक अपनी मनमानी करता रहा। जिसे अपने कोख से जन्म देकर कभी वह गर्व से भर उठी थी, उसी कोख जाए कपूत के हाथों अपनी इज्जत लुटने की शर्मिंदगी के बोझ तले दबी मां को कुछ सूझ नहीं रहा था। लेकिन अगले दिन उसने साहस बटोरकर खरोरा थाने में अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
धरती पर मौजूद इंसानी जगत में सबसे पवित्र मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाले इस वाकये ने गांव के साथ ही पूरे क्षेत्र के लोगों को उद्वेलित कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीण उस नराधम युवक को तत्काल फांसी देने की मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस अपराध पर सख्त से सख्त सजा देने से ही समाज में सही संदेश जाएगा। दूसरी ओर घटना के बाद से मां सदमे में है, उसकी बेटियां भी मुंह छुपाने को मजबूर हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल हाल में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा- छत्तीसगढ़ में हम सड़कें ऐसी बनाएंगे जो अमेरिका की सड़कों के बराबर होगी। श्री नितिन गडकरी ने कहा- छत्तीसगढ़ लगातार प्रगति और विकास की दौड़ में आगे जा रहा है। देश में खनिज संपत्ति सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में उपलब्ध है। इन खनिज सम्पदाओं का वैल्यू एडिशन होगा तो विकास में और गति आएगी। श्री गड़करी ने कहा कि यहाँ उद्योग आएंगे तो रोजगार निर्माण होंगे, इससे राज्य समृद्ध और खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि गांवो को शहरों औऱ नेशनल हाइवे से जोड़ना आवश्यक है। मैं विश्वास दिलाता हूं, आप मुझे जमीन अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लीयरेंस दो, मैं छत्तीसगढ़ में 2024 तक 1 लाख करोड़ की सड़कें बनाऊंगा। और ये सड़कें छत्तीसगढ़ में विकास का पथ बनेंगे। श्री गडकरी ने कहा कि ट्राइबल के विकास से देश का विकास होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर में अब नई टेक्नोलॉजी से काम हो रहा है, जिससे निर्माण लागत कम हो रही है। वहीं री गडकरी ने एथेनॉल को भविष्य का फ्यूल बताया। 
 इससे पहले समरोह को सीएम बघेल ने भी संबोधित किया। सीएम श्री गडकरी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि, गडक़री जी विरले मंत्री हैं। जो किसी भी कार्य को समय सीमा में करने के लिए जाने जाते हैं। किसी भी पार्टी की सरकार हो लेकिन वह कार्य में भेदभाव नहीं करते। गडकरी जी एक अच्छे इंसान, अच्छे वक्ता, लेखक भी हैं। सीएम ने कहा, नितिन गडकरी के बारे में सभी जानते हैं, निर्माण कार्य में जो सिद्धि उनको है, बाकी किसी को नहीं है। देश में निर्माण करने वाले बिरले ही राजनेता होंगे जिनको जानकारी होगी। फ्लाइओवर बने, इससे सुविधा मिली, इसमें इनका योगदान रहा है। अच्छे मंत्री ही नहीं अच्छे वक्ता भी है। उनको सुनना और उनको जानना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मंत्री जी आएं है, तो मांग है और उम्मीद है। सीएम ने कहा कि मंत्री जी कभी निराश नहीं करते। इसके लिए जाने जाते हैं। समय समय पर मांग की है उसपर उन्होंने सहमति दी है। छत्तीसगढ़ के 3 मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग है। तेलीबांधा चौक से मैग्नेटो माल तक फ्लाइओवर बनाए जाने की मांग मैं रखता हूं। राम वन गमन पथ के 1000 किमी को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग भी है। इसके बाद सीएम ने कहा कि गडक़री जी जो कहते हैं वो करते हैं। इससे पहले कार्यक्रम को प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी संबोधित किया। मंच पर राजस्व मन्त्री जय सिंह अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व सीएम डा. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, सांसद सन्तोष पांडेय भी मौजूद रहे। 
 सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में 34 हज़ार किमी सड़कें हैं। प्रदेश में जिन कार्यों का पूर्व में शिलान्यास हए थे वह सभी कार्य तत्परता से पूरे किये जा रहे हैं। नक्सल क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए सभी विभागों से समन्वय कर काम किया जा रहा है। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में सड़कों का निर्माण जारी है। पीडब्लूडी मंत्री साहू ने केंद्रीय मंत्री से मांग रखी कि दुर्ग-बेमेतरा को नेशनल हाइवे और धमतरी- दुर्ग के बीच बायपास सड़क निर्माण की मांग की। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा- शेरशाह सूरी के बाद स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने देश में सड़कों के निर्माण को गति दी। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस विजन के साथ काम कर रहे हैं। श्री गडकरी के छत्तीसगढ़ आने से अब प्रदेश में दशों दिशाओं में विकास होगा।
 

साहित्य परिचर्चा में 20 और 23 शोधार्थियों ने किया शोधपत्र वाचन
K.W.N.S.-रायपुर। तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का आयोजन 19 अप्रैल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य महोत्सव और राज्य स्तरीय जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिवस साहित्य परिचर्चा में देश के 20 प्रख्यात साहित्यकारों ने हिस्सा लिया और 23 शोधार्थियों में शोधपत्र का वाचन किया।
जनजातीय साहित्य पर प्रथम दिवस ‘भारत जनजाती भाषा एवं साहित्य का विकास एवं भविष्य’ और ‘भारत में जनजातीय विकास-मुद्दे, चुनौतियां एवं भविष्य’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर एस.जेड.एच. आबिदी ने की जबकि सहसत्र अध्यक्षता डॉ. मदन सिंह और डॉ. स्नेहलता नेगी ने की। रिर्पोटियर का आभार प्रदर्शन डॉ. रूपेन्द्र कवि द्वारा किया गया।
‘किनारे पर खड़े होकर देखी थी रवानी मौजों की, है आज उन्हीं के हाथ में सारी कहानी मौजों की’ – प्रो. एस.जेड.एच. आबिदी
साहित्य परिचर्चा पर वक्तव्य देते हुए सत्र के अध्यक्ष प्रोफेसर एस.जेड.एच. आबिदी ने कहा कि पहले जनजातीय समाज मुख्यधारा से बहुत दूर था। जबकि आज सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के कारण यह मुख्यधारा के साथ कंधे से कंधा मिला रहा है। समाज के हर क्षेत्र में इनकी भागीदारी सशक्त हुई है। दूसरे शब्दों में जनजातीय समाज आज पहले की तुलना में अधिक सशक्त हुआ है। उन्होंने जनजातीय शोध के क्षेत्र में वेरियर ऐल्विन द्वारा रचित रचना द बैगा एंड मुरिया एंड देयर घोटुल एवं छत्तीसगढ़ के लोकगीतों का वर्णन भी किया। लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त प्रो. जैदी के मार्गदर्शन में 39 से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी की है। इनकी अंग्रेजी साहित्य में स्त्री एवं उलित और सशक्तिकरण मुख्य विषय रहा है।
साहित्य परिचर्चा में डॉ. मदन सिंह ने टंटिया मामा स्वतंत्रता सेनानी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में किये गये योगदान के विषय में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। डॉ. स्नेहलता नेगी ने जनजातीय बोली पर परिचर्चा प्रस्तुत की। श्री रूद्र नारायण पाणीग्रही ने बस्तर की बोलियों पर अपना वक्तव्य दिया। श्रीमती जोबा मुरमू ने संथाली बोली संस्कृति पर अपना व्याख्यान दिया। श्री बी.आर.साहू ने छत्तीसगढ़ की बोली व जनजातीय अस्मिता पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा प्रो. पी. सुब्बाचारी, प्रो.  रिवन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. वरजिनियस खाखा, प्रो. सरत कुमार जेना, डॉ. विपीन जौजो, डॉ. सत्यरंजन महाकुंल, डॉ. रूपेन्द्र कवि सहित 20 वक्ताओं ने साहित्य परिचर्चा में अपने विचार व्यक्त किए।
शोधपत्र वाचन में 23 शोधपत्र पढ़े गये। इस सत्र की अध्यक्षता भाषा विज्ञानी श्री चितरंजन कर द्वारा की गई। सह अध्यक्षता श्री टी.के. वैष्णव ने की। रिर्पोटियर श्री अमर दास, श्रीमती दीपा शाइन द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन डॉ. अनिल विरूलकर ने किया। प्रथम दिवस के सत्र में ‘जनजातीय साहित्य: भाषा विज्ञान एवं अनुवाद, जनजातीय साहित्य में जनजातीय अस्मिता एवं जनजातीय साहित्य में जनजातीय जीवन का चित्रण’ एवं ‘जनजातीय समाजों में वाचिक परम्परा की प्रासंगिकता एवं जनजातीय साहित्य में अनेकता एवं चुनौतिया’ विषय पर शोधपत्र का वाचन किया गया।
शोधपत्र वाचन में प्रमुख रूप से आधारभूत व्याख्यान-गोंडी भाषा लिपियों का मानकीकरण पर डॉ.के.एम.मैत्री, वर्तमान परिदृश्य में भिलाला जनजातीय की लोक संस्कृति का बदलता स्वरूप समस्या एवं चुनौतियों पर डॉ. रेखा नागर, पूर्वोत्तर भारत की मिसिंग जनजातीय की भाषा, साहित्य एवं संस्कृति: एक अवलोकन पर डॉ. अभिजीत पायेंग, आदिवासी साहित्य में आदिवासी जनजीवन का चित्रण पर डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला और डॉ. प्रिवंाका शुक्ला, जनजातीय साहित्य संस्कृति में मानवीय मूल्यों का समीक्षात्मक अध्ययय पर गिरीश शास्त्रीय एवं डॉ. कुवंर सुरेन्द्र बहादुर, लोक भाषा हल्बी का भाषा वैज्ञानिक अध्ययन पर डॉ. हितेश कुमार, आदिवासी साहित्य जीवन का सामाजित चित्रण पर डॉ. सुनीता पन्दो, विल्डरनेस इन द पब्लिक ऑय लाइफ ऑफ बस्तर टाइगर बॉय पर टाइटन बेलचंदन और सीमा दिल्लीवार, एक ‘बाइसन मुकुअ वाले माड़िया’ के जीवन में स्वदेशी किण्वित पेय पदार्थों का महत्व पर डी.डी. प्रसाद एवं बिंदू साहू, जंगल के फूल उपन्यास में अभिव्यक्त आदिवासी समाज के मानवीय मूल्य पर तरूण कुमार, गोंड़ो का जीवन दर्शन- कोया पुनेम (डॉ. किरण नुरूटी), बैगा जनजातीय का विवाह संस्कार पर धनीराम कडमिया बैगा आदि ने शोधपत्र का वाचन किया। शोधपत्र वाचन एवं साहित्य पर परिचर्चा में सबसे प्रमुख बात यह है कि इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा देश भर के प्रख्यात साहित्यकार, विभूतियां भागीदारी कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। नगर निगम ने वार्डवासियों के लिए किसी भी समस्या की शिकायत के लिए निदान 1100 हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने पर निराकरण किया जाता है। एक जनवरी से 18 अप्रैल 2022 में निदान 1100 पर कुल 10287 शिकायत दर्ज हुई हैं। इसमें से समयावधि में 7522 निराकरण किया गया है, जबकि समयावधि के बाद 2393 निराकृत किए गए हैं। समयावधि में केवल 226 शिकायतें लंबित थी। समयावधि के बाद की 146 शिकायतें लंबित है। इन सभी पर फिलहाल कार्रवाई चल रही है। निदान 1100 में सबसे अधिक 4358 नाला और ड्रेनेज और सबसे कम रूटीन कार्ड, नल कनेक्शन और आनलाइन प्रापर्टी टैक्स की एक-एक शिकायतें निदान पर दर्ज की गई है। 
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, मवेशियों की समस्या, अनुज्ञा प्रमाण पत्र, निर्माण कार्यों और वेस्ट मटेरियल, नल कनेक्शन, पेंशन प्रकरण, निगम के लोक कर्म विभाग के विभिन्न् निर्माण कार्य, राशन कार्ड प्रकरण, सालिड वेस्ट मटेरियल कार्य, मृत मवेशियों के प्रकरण, सड़क-बत्ती कनेक्शन की समस्या, बाथरूम या मूत्रालय की समस्या, पेयजल सप्लाई से संबंधित प्रकरण, निगम से संबंधित अन्य समस्याओं को निदान के नंबर पर काल करके दर्ज कराई जा सकती हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि जो प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं, उन्हें हमें बचाना है। इसके लिए जनजातीय भाषा, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का पहली बार आयोजन हो रहा है। यह आयोजन सांस्कृतिक दृष्टि से अन्य समाजों और जनजातीय समाज के बीच निश्चित रूप से सेतु का काम करेगा। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुजूर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सरजियस मिंज, सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति डी.डी. सिंह भी मंचस्थ थे।    
राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मलोकनायक हलधर नाग, साकीनी रामचंद्रा और अर्जुन सिंह धुर्वे को शॉल और नारियल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रख्यात कवि पद्महलधर नाग को सम्मानित करते हुए आत्मीयता से गले लगाया। उन्होंने समारोह में देशभर से पहुंचे विख्यात साहित्यकारों, रचनाकारों, विश्वविद्यालयों के अध्येताओं, शोधर्थियों, विषय-विशेषज्ञों, नृतक दलों, चित्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सरगुजा से बस्तर तक अनेक जनजातियां निवास करती हैं और उनकी भाषा-शैली भी अलग-अलग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले तीन वर्षाें में नक्सली समस्या कम हुई है। अब छत्तीसगढ़ की चर्चा देश-दुनिया में यहां की समृद्ध संस्कृति के लिए हो रही है। हमारी सरकार ने जनजातियों की संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के लिए आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन कराया, जिसका स्वरूप अंतर्राष्ट्रीय हो गया। इससे देश-दुनिया के लोगों को छत्तीसगढ़ को जानने और समझने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय है कि विश्व में बहुत सी जनजातियों का अस्तित्व समाप्त हो रहा है, जिससे उनकी संस्कृति विलुप्त हो रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए स्कूली स्तर भी पहल की है। इसके लिए प्रदेश में 16 प्रकार की बोली में पाठ्य पुस्तक तैयार की गई है। अब प्रदेश में कक्षा पहली और दूसरी के बच्चे अपनी स्थानीय भाषा में पढ़ाई कर रहे हैं। जनजातीय भाषाओं, बोलियांे, कला-परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए बस्तर में बादल अकादमी की स्थापना की गई है। इसी तरह की अकादमी अन्य जनजातीय बहुलता वाले जिलों में भी स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि साहित्य, नृत्य, चित्रकारी का प्रदर्शन निश्चित रूप से सभी समाज को जोड़ने में सेतु का कार्य करता है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी हितों के संरक्षण के प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार में आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए वन अधिकार पत्र प्रदान सरकार की इसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके रोजगार के लिए वन क्षेत्रों में फलदार वृक्ष लगाने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है, इससे वनों में वृक्षों के संरक्षण के साथ ही वनवासियों को उनकी जरूरत की चीज उपलब्ध होगी। इसी प्रकार प्रदेश में पहले 7 लघु वनोपजों की खरीदी की जाती थी, अब 65 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही इन लघु वनोपजों का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनजातियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए कार्य कर रही है। 
अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की। उन्होंने  कहा कि जंगल का संरक्षण आदिवासी करते हैं। देश में 80 प्रतिशत वनोपज की खरीदी छत्तीसगढ़ राज्य से होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए हैं। जिसका लाभ जनजातीय समाज के बच्चों को भी मिल रहा है। प्रदेश में प्रयास विद्यालय के माध्यम से जनजातीय समाज के बच्चों को इंजीनियरिंग और मेडिकल पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय परंपरा और साहित्य को लिपिबद्ध किया जाना जरूरी है। अब आदिवासी समाज में इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के साथ ही तीन दिन तक यहां राज्य स्तरीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता एवं नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनजातीय साहित्य प्रचार-प्रसार और विकास के लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें विशेष रूप से जनजातीय विषयों पर प्रकाशित पुस्तकों को प्रदर्शन सहविक्रय की व्यवस्था स्टॉल के माध्यम से की गई है। साथ ही राज्य के विभिन्न विभागों जैसे हस्तशिल्प विकास बोर्ड, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, औषधि पादप बोर्ड, जनसम्पर्क विभाग, माटी कला बोर्ड, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के स्टॉल भी लगाए गए हैं। स्टॉल में गढ़कलेवा तथा बस्तरिहा व्यंजन का स्वाद भी जनसमूह ले सकेंगे। 
समारोह को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केशरी लाल वर्मा ने सम्बोधित किया। आयुक्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति शम्मी आबिदी ने स्वागत भाषण दिया। समारोह में विभिन्न जनजातीय समाज प्रमुख और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रख्यात कवि एवं पद्मश्री डॉ हलधर नाग को सम्मानित करते हुए गले लगाया।

K.W.N.S.-रायपुर। सिर में पत्थर पटक कर पति की हत्या करने वाली पत्नि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सरोरा बस्ती एकता चैक के पास किशुन साहू के घर में किराये से रहने वाला किराएदार उमेश कुमार ध्रुर्वे संदिग्ध हालत में घर में मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके शरीर में चोट का निशान है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर देखने पर पाया गया कि मृतक उमेश कुमार ध्रुर्वे मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके शरीर में चोट का निशान है। 
 पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मकान मालिक व आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उमेश कुमार धु्रर्वे पिता चैन सिंह ध्रुर्वे उम्र 30 साल निवासी बिलाईखार थाना बजाक जिला डण्डौरी (म.प्र.) अपनी पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे के साथ किराये के मकान में रहते थे तथा दोनों में किसी बात को विवाद को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुव से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके पति मृतक उमेश कुमार का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था तथा दोनों मोबाईल फोन में बात करते थे। 
इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे द्वारा अपने पति मृतक उमेश कुमार को उस महिला से बात करने से मना किया जाता था जिससे दोनों में विवाद होता था। दिनांक घटना 17.04.22 की रात्रि भी मृतक व उसकी पत्नि का इसी बात को लेकर विवाद हुआ तथा दोनों रात्रि में सो गये। इसी दौरान 17-18.04.22 की मध्य रात्रि मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे आवेश में आकर अपने पति से बदला लेने की नियत से जब उसका पति सो रहा था इसी दौरान घर में रखें पत्थर के सील को उठाकर अपने पति उमेश कुमार ध्रुर्वे के सिर में पटक दी, जिससे उमेश कुमार ध्रुर्वे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 
जिस पर मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे के विरूद्ध थाना उरला में अपराध 160/22 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।