Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि केंद्र सरकार के सामने बीजेपी सांसदों का मुंह नहीं खुलता. इस बयान को लेकर भाजपा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस की. बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने बयान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय योजनाओं से जुड़े मद में राज्य सरकार भ्रष्टाचार कर रही है. हम केंद्र के प्रतिनिधि के रूप में केंद्र के पैसे की जमीन पर खर्च होने की चौकीदारी करेंगे. सुनील सोनी ने कहा कि हद हो गई है कि मुख्यमंत्री अब बीजेपी सांसदों पर आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी सांसद दिल्ली में कुछ नहीं कहते. मिथ्या आरोप लगाया जा रहा है. 2009 से 2014 तक राज्य को कर के रूप में 31 हज़ार करोड़ मिलता था. यानी हर साल छह हजार 344 करोड़ रुपए. भूपेश सरकार बनने के बाद से करीब 53 हजार करोड़ रुपए मिला है. यानी प्रति वर्ष लगभग 17 हजार करोड़ रुपए. राज्य सरकार का आरोप गलत है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। यात्रीगण कृपया ध्यान दें… यदि आप गर्मी में ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करने का मन बना रहे हैं तो कंफर्म बर्थ की उम्मीद छोड़ दें, क्योंकि रायपुर से मुंबई, हावड़ा और छपरा जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में आगामी बीस दिनों तक बर्थ फुल हो गई है, वेटिंग भी 100 के पार है। इसकी वजह है गर्मी के दिनों में स्कूल में छुट्टी लग जाती है तो वहीं शादी का सीजन भी शुरू हो जाता है, इसलिए ज्यादातर लोग दो माह पहले ही सीट बुक लेते हैं।
बता दें कि गर्मी आते ही ट्रेनों में यात्रियों का भारी दबाव होता है। गर्मी की वजह से ज्यादातर यात्रियों की पहली पसंद एसी बर्थ की होती है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। यही वजह है कि इन दिनों ट्रेनों की एसी कोच पूरी तरह पैक हो गए हैं। रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक लंबी दूरी की मुंबई हावड़ा मेल, गीतांजलि सुपर फास्ट और आजाद हिंद, सारनाथ, संपर्कक्रांति यात्रा के लिए लोगों की पहली पसंद है। रायपुर से होकर जाने वाली इन्हीं ट्रेनों में ज्यादातर टिकट बुक कराए जाते हैं। आजाद हिंद में थ्री टायर एसी कोच 12 मई तो स्लीपर में 16 मई तक पैक हो गई है। वहीं सारनाथ एक्सप्रेस स्लीपर में 30 मई तथा एसी थ्री टायर 18 मई तक पैक हो गया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर।  राजधानी रायपुर में अब अस्पताल तक पहुंचने में किसी एंबुलेंस को ट्रैफिक की वजह से कोई बाधा नहीं झेलनी पड़ेगी। दरअसल, रायपुर स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस रायपुर में ग्रीन कॉरिडोर सिस्टम लागू करने की तैयारी में है और इसे इसी साल मई तक शुरू करने की संभावना है। रायपुर में ग्रीन कॉरिडोर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) तकनीक के जरिए ऑटो मोड पर काम करेगा। दरअसल, पहले किसी एंबुलेंस को इमरजेंसी में अस्पताल या एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर प्रशासन के आदेश के बाद ही ट्रैफिक पुलिस बना पाती थी। 
 नए सिस्टम एंबुलेंस के जीपीएस सिस्टम इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के कमांड सेंटर से जुड़े रहेंगे। यानी किसी भी रूट पर जब एंबुलेंस आएगी तो उस पूरे रूट के सिग्नल ग्रीन कर दिए जाएंगे। इससे शहर की किसी भी सड़क पर कोई एंबुलेंसट्रैफिक में नहीं फंसेगी। राजधानी के सरकारी और प्राइवेट अस्पातालों में छोटी बड़ी मिलाकर हर दिन करीब 300 से 400 से ज्यादा एंबुलेंस की आवाजाही होती है। अन्य जिलों से भी एंबुलेंस मरीजों को लेकर रायपुर आती है।
आउटर और शहर के भीतर ट्रैफिक से गुजरते हुए एंबुलेंस अक्सर ट्रैफिक में फंस जाती है। ज्यादातर एंबुलेंस ट्रैफिक का रेड सिग्नल को जंप करके ही अस्पताल तक जाती है। कई बार एंबुलेंस की आवाजाही के कारण आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आईटीएमएस से सभी एंबुलेंस का जीपीएस सिस्टम जुड़ने के बाद इस तरह की समस्या आगे नहीं आएगी। ऐसे काम करेगा… जीपीएस से सिस्टम, सभी ग्रीन सिग्नल होंगे इमरजेंसी में ग्रीन कॉरिडोर को मैनुअली मेंटेन किया जाता है। लेकिन, नए सिस्टम में जीपीएस ट्रैकिंग से सभी एंबुलेंस जुड़ी रहेगी। इससे ऑटो मोड पर एंबुलेंस जिस रूट से आ रही है, उसमें आने वाले सारे सिग्नल ग्रीन कर दिए जाएंगे। इससे एंबुलेंस के साथ लोगों की गाड़ियों को रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिस मरीज को इमरजेंसी है उसके लिए भी ये सुविधाजनक रहेगा। वहीं, अस्पताल से दूसरे शहर एयर रूट से ले जाने के दौरान भी एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर ऑटो मोड पर खुद बन जाएगा।
ऐसी तैयारी… कमांड सेंटर से 24 घंटे ट्रैक होगी एंबुलेंस यह सिस्टम के लिए स्मार्ट सिटी और आईटीएमएस की टेक्निकल टीम को तैयारी करने के लिए कहा गया है। इसमें सभी अस्पतालों में चलने वाली एंबुलेंस के जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम को आईटीएमएस से जोड़ा जाएगा। आईटीएमएस के सॉफ्टवेयर में ग्रीन कॉरिडोर के लिए बाई डिफाल्ट सिस्टम भी है। एंबुलेंस के जीपीएस ट्रैकिंग को कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। सेंटर से किसी भी रूट में एंबुलेंस को ट्रैस करने में आसानी होगी। इससे सारे सिग्नल ग्रीन किए जाएंगे। बताया गया कि यह सिस्टम 24 घंटे काम करेगा। 
सिस्टम होगा डेवलप शहर के ट्रैफिक में कोई एंबुलेंस न फंसे, इसके लिए विदेशों की तर्ज पर रायपुर में भी हम ऑटो मोड पर काम करने वाले ग्रीन कॉरिडोर सिस्टम को डेवलप कर रहे हैं। आईटीएमएस की टेक्निकल टीम को इसके लिए कहा गया है। सभी अस्पतालों की एंबुलेंस को इससे जोड़ा जाएगा ताकि मरीजों को राहत मिल सके। -सतीश ठाकुर, डीएसपी, ट्रैफिक ये है ग्रीन कॉरिडोर ग्रीन कॉरिडोर एक तरह का विशेष रूट होता है, जिसे आम तौर पर मेडिकल इमरजेंसी के वक्त पुलिस प्रशासन की मदद से बनाया जाता है। इसके जरिए किसी एंबेलुस को बिना ट्रैफिक में फंसे अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। बॉडी पार्ट एक से दूसरी जगह ले जाते वक्त भी ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाता है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत आकांक्षी जिलों की समीक्षा करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह ने कहा, आकांक्षी जिलों की समीक्षा करेंगे। इस मामले में अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसमें कौन-सा विभाग पिछड़ रहा है, क्या समस्या है, क्या स्थिति है विकास कार्यों की, क्या आवश्यकता है इस पर चर्चा होगी। भानु प्रताप सिंह ने महंगाई को लेकर कहा, जिस तरह से यूक्रेन-रूस का युद्ध चल रहा है, उसका असर महंगाई पर पड़ेगा ही। उद्योगों में कोयले की कमी पर कहा, उद्योगों को कोयला नहीं मिल रहा है ये समझ से परे है। उन्‍होंने कहा, कोयला मंत्री से बात हुई थी, जब उन्होंने कहा था कि कोयले की कमी नहीं है एक्सेस में है। राज्य सरकार और उद्योग जितना कोयला मांगेंगे उतना देंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह का बयान, मोहन भागवत के 15 सालों में अखंड भारत के बयान पर कहा, अखंड भारत था, और आगे भी बनेगा, 15 सालों में कैसे ये काम करना है उसकी समीक्षा की जाएगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ। जिसके तहत मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित की गई नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक शुरू।
बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ अयाज भाई तम्बोली, टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के संचालक जय प्रकाश मौर्य, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौमिल रंजन चौबे सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
 
 

K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़ की जनता ने भाजपा के राज्य ही नहीं केंद्रीय नेताओ को भी नकार दिया है।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चुनाव प्रचार करने आये थे। इन तीनो ही नेताओ ने खैरागढ़ में कुल 12 सभा किया था  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 6 सभा ,केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने 4 और केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने 2 सभा किया था। इन नेताओं ने जिन 12 स्थानों पर चुनावी सभा कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील किया था उन सभी 12 स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी बुरी तरह पिछड़ गए इन स्थानों पर एक भी बूथ में भाजपा को बढ़त नहीं मिली।प्रह्लाद पटेल ने 6 सभा किया जिनमे 5 में भाजपा हार गई जालबांधा में कांग्रेस -295 भाजपा को 196 ,उदयपुर में कांग्रेस 447 भाजपा को 142,राहुद में  कांग्रेस को 254भाजपा को220 भोरमपुर कला में कांग्रेस 295 भाजपा 284 ,अमलीडीह खैरागढ़ शहर में कांग्रेस 706 भाजपा 496 मत मिले।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को जनता पहले ही नकार चुकी है। भाजपा का आलाकमान भी इस बात को जानता है इसी लिए प्रभारी डी पुरंदेश्वरी अपने दौरे में रमन सिंह धर्म लाल कौशिक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित रमन मंत्रिमंडल में 15 साल मंत्री रहे किसी को भी साथ ले जाने में परहेज करती हैं। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता विश्वसनीयता के संकट के दौर से गुजर रहे है। भाजपा नेतृत्व जान चुका है कि  15 साल कुशासन और भ्रष्टाचार को छत्तीसगढ़ के लोग अभी भूले नही है इसलिए भाजपा नेतृत्व इन नेताओं से दूरी बनाए रखना चाहता है। खैरागढ़ उपचुनाव में केंद्रीय नेताओ को प्रचार हेतु इसीलिए भेजा गया था ।रमन और अन्य नेताओं को मजबूरी में चुनाव में उतारा गया तो प्रभारी पुरंदेश्वरी ने खुद चुनाव से दूरी बना लिया ताकि हार का ठीकरा उनके मत्थे न आये। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खूब झूठ और अनर्गल प्रचार किया राज्य सरकार की योजनाओं के खिलाफ बातें कहा खैरागढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र के खिलाफ  दुष्प्रचार किया जनता ने भाजपा के इस झूठ और दुष्प्रचार के खिलाफ़ मतदान कर के भाजपा को आइना दिखाया।
 

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला बनने से भाजपा दुखी
K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला बनने पर भाजपा के द्वारा खैरागढ विधानसभावासियो को बधाई नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता खैरागढ़ छुई खदान गंडई के जिला बनने से बेहद दुखी लग रहे हैं।खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतदान के एक दिन पहले तक वोट लेने खैरागढ़वासियों के हर सुख दुख में खड़ा होने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय चुनाव परिणाम भाजपा के विपरीत आते ही अपने दावों से मुकर गये। और यही दगाबाजी भाजपा का चरित्र भी है।खैरागढ़ विधानसभा के मतदाताओं को खैरागढ छुई खदान गंडई जिला बनने से जो अपार खुशियां मिली है।उन खुशियों में भाजपा शामिल नही हुई। जिला बनने को 22 घण्टे होने जा रहा लेकिन अब तक रमन सिंह धरमलाल कौशिक विष्णु साय के सोशल साइट एवं भाजपा के ऑफिशियल सोशल साइट में कहीं भी खैरागढ़ की जनता को जिला बनने की बधाई संदेश नहीं दिख रहा है। 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि खैरागढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साढ़े तीन साल के सफलतम कार्यकाल जिसमे हर वर्ग के साथ न्याय हुआ सर्वहारा वर्ग की विकास की बेहतर योजना बनी जिससे छत्तीसगढ़ नवा छत्तीसगढ़ बनकर देश मे उभरा उस पर मुहर लगाकर भूपेश है तो भरोसा है के नारा को और ताकत दी है। खैरागढ को  जिला बनाने की घोषणा से कांग्रेस को चुनाव में जीतने मिलने का दावा कर भाजपा खैरागढ़ उप चुनाव में अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही है। जिला बनाने से अगर जीत होती जो रमन सरकार ने 9 जिलों का निर्माण किया था जिसमें से एक जिला मुंगेली को छोड़कर बाकी के 8 जिलों में 2018 के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था।खैरागढ उपचुनाव में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने15 साल के कुशासन भ्रष्टाचार घोटालेबाज किसान आदिवासी मजदूर युवा विरोधी रमन सिंह  धरमलाल कौशिक विष्णुदेव साय से किनारा किया साथ ही  भाजपा के 9 निष्क्रिय सांसदों से भी परहेज किया। खैरागढ़ के उपचुनाव में राज्य के बाहर से नेता भेजकर झूठ फरेब का जो भ्रम जाल बुनने की कोशिश की वो भी नाकाम रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा वादा अनुसार और निर्धारित समय से पहले खैरागढ़ छुईखदान गंडई को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार का आभार एवं  खैरागढ़ छुईखदान गंडई को जिला बनने की क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते  हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहा सो किया के नीति पर चलती है जनता से किए वादों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जनता के द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों का अक्षरशा पालन करती है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने कांग्रेस के 2018 जन घोषणा पत्र के 90% से अधिक वादों को पूरा कर छत्तीसगढ़ के जनता का विश्वास को जीता है और इसी विश्वास के दम पर 2023 के आम चुनाव में भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम लहरायागी और भाजपा विपक्ष में बैठे रहेगी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की युवा प्रत्याशी यशोदा वर्मा के निर्णायक बढ़त हासिल करने के साथ ही भाजपा और जेसीसीजे ने एक तरह से अपनी हार मान ली है. इसके साथ ही कांग्रेस की जीत के लिए विपक्ष के नेता जिले की घोषणा और वोट के बदले नोट को बड़ी वजह बता रहे हैं. खैरागढ़ में 17वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 18 हजार से अधिक वोटों से लीड कर रही हैं। 
 बीजेपी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री जिला बनाने की घोषणा नहीं करते, तहसील और कॉलेज बनाने की घोषणा नहीं करते तो कांग्रेस को जीत नहीं मिलती. यह चुराई हुई जीत है. लोकतंत्र के ऊपर डाका डाला गया है. खैरागढ़ में मुख्यमंत्री 6 दिनों तक दौरे पर थे. लोकतंत्र में हार-जीत होती है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सरकार को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया. इसे सेमीफाइनल नहीं कहा जा सकता, छत्तीसगढ़ में ये लोग और कितने जिले बनाएंगे इसका पता नहीं। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। थाना सरस्वती नगर में थाना क्षेत्र में संचालित मेंसर्स करिश्मा होम केयर प्रोडक्ट में आग लगने की सूचना मिली जहां की टॉयलेट क्लीनर फ्लोर क्लीनर बनाने का काम किया जाता है सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम एसडीआरएफ की टीम तथा स्थानीय नागरिकों की मदद से आग को बुझाया गया। उक्त आगजनी की घटना में आसपास के किसी भी घर को नुकसान नही पहुचा है और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उक्त आगजनी की घटना पर थाना सरस्वती नगर में धारा 285 के तहत अपराध क्रमांक 75/22 संचालक राकेश आसरा के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया है. उक्त फर्म के संचालकों से घटना के विषय में पूछताछ कार्यवाही जारी है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं। 7 वें राउंड की गिनती तक वह 9000 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेसियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेसी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। पहले राउंड से ही उनके वोट की मार्जिन बढ़ती जा रही है। BJP प्रत्याशी कोमल सिंह जंघेल अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। जबकि JCCJ उम्मीदवार नरेंद्र सोनी, निर्दलीय कैंडिडेट से भी पीछे चल रहे हैं। दोपहर बाद 2 बजे तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है। मतगणना 21 चरणों में होगी। इसके लिए ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पांचवां राउंड पूरा होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 6603 वोटों से आगे चल रही थीं। इससे पहले चौथे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद यशोदा वर्मा करीब 5 हजार वोटों से आगे थीं। तीसरे राउंड में 3704, दूसरे राउंड में 2557 और पहले राउंड में 1175 वोटों से आगे थीं। पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को 3068 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 2693 मत मिले हैं। राजनांदगांव शहर स्थित बीज एवं कृषि विकास निगम के एक गोदाम को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है, इसके बाद EVM से पड़े वोटों को गिना जा रहा है।