Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक पंडित सपरिवार अपने ससुराल आरंग जा रहे थे. इस दौरान ग्राम परसुलीडीह पहुंचे थे. तभी रेनाल्ट डस्टर कार चालक ने तेजी एवं लापरवाही वाहन चलाकर कार को ठोकर मार दिया। जिससे कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में पैर, सीना और कमर में चोंट आई है. वही दामिनी के कंधे और महिला के सिर में चोट लगा है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है, और जांच में जुट गई है.

K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर मतगणना की प्रक्रिया जारी है. कांग्रेस प्रत्याशी के जीत के दावे को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को भूपेश सरकार पर भरोसा है, और इसी का परिणाम है कि कांग्रेस आगे दिख रही है. सरकार के कामकाज से आम जनता खुश है. मंत्री अमरजीत भगत ने एक वेबपोर्टल से चर्चा में केंद्रीय मंत्रियों के प्रचार-प्रसार करने को लेकर कहा कि वे मेहमान हैं, “मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है” वे यहां आ आए खाए पिए और चले गए. उनका यहां पर कोई काम नहीं है. यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार का काम है. कौन क्या कर रहा है इस पर जनता की नजर है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के लोगों ने 15 सालों में आसमान में सड़क बना दिए, लोगों को यह बात हजम नहीं हुई. हमारे काम का जुड़ाव सीधे लोगों से हैं. लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं, उनकी स्थिति सुधर रही है. छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है. सेमीफाइनल में हम जीत रहे हैं और फाइनल में भी हमें ही जीत मिलेगी।

K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़ को जिला बनाने को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। पक्ष और विपक्ष इसे लेकर एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। अब इस मामले पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही खैरागढ़ उपचुनाव का परिणाम आएगा। उसके तुरंत बाद हम खैरागढ़ को जिला डिक्लियर कर देंगे।
दूसरी और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के राज्यसभा जाने की इच्छा पर कहा कि उन्होंने मेरे सामने तो इच्छा जाहिर नहीं की है। मीडिया के माध्यम से मुझे पता चला है। अब इस मामले में निर्णय पार्टी हाईकमान को तय करना है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि संकट मोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों को दूर करने वाले हैं। उनका जीवन हमें बुराइयों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के देवपुरी में फर्जी तरीके से संचालित साईंनाथ पैरामेडिकल कालेज के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि छात्रों से मिली शिकायत के बाद कालेज संचालक नरेंद्र पांडेय से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार कालेज संचालक ने पूछताछ में बताया है कि कालेज मध्यप्रदेश से मान्यता प्राप्त है। छात्रों को वहां दाखिला दिया गया है। यहां पर सुविधा के अनुसार पढ़ाया जा रहा है। कोविड की वजह से परीक्षा नहीं हो पाई थी। मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को आनलाइन या आफलाइन परीक्षा के संबंध में फैसला आना है। इधर जोगी कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों के साथ हुए फर्जीवाड़े की जानकारी दी और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा अधिकृत किसी निजी कालेज में दाखिला दिलाकर छात्रों की शिक्षा पूर्ण कराने की मांग की। छात्रों की समस्याओं को सुनकर स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को जांच कराने के आदेश दे दिए।

K.W.N.S.-रायपुर। अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में सवाल-जवाब के दौरान जब एक मीडिया कर्मी की माइक आईडी जमीन में गिर गई तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं उसे उठाकर माइक आईडी सौंपी और मजाकिया छत्तीसगढ़ी लहजे में कहा “मोर गोड़ में लागे हे बाबू”… बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंबेडकर चौक में आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने मंगल भवन के लिये 50 लाख रूपये और देवेन्द्रनगर स्थित बौद्ध विहार में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की । इसके साथ ही उन्होंने अंबेडकर चौक में नगर निगम द्वारा बाबा साहेब की 20 फ़ीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने दलित, शोषित और वंचितों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे जन्म से लेकर मृत्युपर्यंत दलितों के उद्धार में लगे रहे। उन्होंने सामाजिक दंश झेलने के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त की और समाज की सेवा और उत्थान में जुड़ गए ।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय में कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष कार्यविस्तार योजना एकदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद एकदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ “वंदे मातरम” गायन से हुआ। इस दौरान छग बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद है. प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष कार्यविस्तार योजना की एकदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ “वंदे मातरम” गायन से हुआ।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के देवपुरी में बिना मान्यता के साईनाथ पैरामेडिकल कालेज का संचालन पिछले 3 सालों से होता रहा। मामला सामने आने के बाद गुरुवार को सैकड़ों छात्रों ने कालेज का घेराव कर जमकर हंगामा किया। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे सैकड़ों छात्रों ने कालेज प्रबंधन को घेरकर उनसे सवाल सवाल जवाब किया। लेकिन कालेज प्रबंधन के पास किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं आया। इस बीच छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की वही मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसमें एफआइआर की भी तैयारी चल रही है। बता दें देवपुरी में पिछले तीन साल से साईनाथ पैरामेडिकल कालेज का संचालन किया जा रहा है। इसमें करीब 300 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो राजधानी समेत विभिन्न जिलों से हैं। दाखिले के बाद पढ़ाई के दौरान परीक्षा ना होने और कालेज की स्थिति संदिग्ध लगने पर छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से जानकारी मांगने शुरू की लेकिन कॉलेज प्रबंधन छात्रों को गोलमोल जवाब देता रहा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा फैसला लिया है. स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 50 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। पहले केवल 40 बच्चों को प्रवेश मिलता था. नागरिकों की माँग और उत्साह को देखकर निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि राज्य में सरकारी स्कूल भी इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर चलाए जा रहे है. सरकार ने गरीबों, वंचितों, निम्न आय वर्गा के लिए प्रदेश में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए है और इस वर्ष सरकार ने 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम के स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है. इन्हीं स्कूलों में एडमिशन के पहले अफवाह ने पालकों की परेशानी बढ़ा दी थी।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान मंत्री, विधायक और कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे. जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.20 बजे दुर्ग जिले के तहसील पाटन के ग्राम देवादा पहुंचेंगे और वहां स्व. रामेश्वर प्रसाद वर्मा स्मृति सभा स्थल में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होंगे। बघेल दोपहर 2.20 बजे ग्राम देवादा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रात 8.20 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे दादाबाड़ी एमजी रोड रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे।