Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा वनवासी तेन्दूपत्ता संग्राहकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना का कुशलतापूर्वक संचालन हो रहा है। राज्य में योजना के अंतर्गत 05 अगस्त 2020 से माह दिसम्बर 2021 तक 3 हजार 827 प्रकरणों में 57 करोड़ 52 लाख रूपए की राशि का भुगतान किए जा चुके हैं।
इसके तहत स्वीकृत प्रकरणों में वन मंडलवार बीजापुर अंतर्गत 219 प्रकरणों में 03 करोड़ 58 लाख रूपए, सुकमा के 46 प्रकरणों में 81 लाख, दंतेवाड़ा के 78 प्रकरणों में एक करोड़ 37 लाख रूपए तथा जगदलपुर के 16 प्रकरणों में 29 लाख 65 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। इसी तरह पश्चिम भानुप्रतापपुर के 187 प्रकरणों में 2 करोड़ 83 लाख रूपए, पूर्व भानुप्रतापपुर के 314 प्रकरणों में 4 करोड़ 38 लाख रूपए, कोण्डागांव के 27 प्रकरणों में 34 लाख रूपए की राशि स्वीकृत है।
वन मंडलवार नारायणपुर के 47 प्रकरणों में 77 लाख रूपए, कांकेर के 262 प्रकरणों में 3 करोड़ 64 लाख रूपए, केशकाल के 22 प्रकरणों में 32 लाख रूपए तथा मरवाही के 31 प्रकरणों में 52 लाख रूपए की राशि स्वीकृत है। बिलासपुर के 53 प्रकरणों में 64 लाख रूपए, कोरबा के 155 प्रकरणों में 02 करोड़ 51 लाख रूपए, कटघोरा के 100 प्रकरणों में 01 करोड़ 57 लाख रूपए, रायगढ़ के 277 प्रकरणों में 04 करोड़ 48 लाख रूपए की राशि स्वीकृत है। इसके अलावा धरमजयगढ़ के 157 प्रकरणों में 02 करोड़ 54 लाख रूपए तथा जांजगीर-चांपा के 34 प्रकरणों में 58 लाख रूपए रूपए की राशि स्वीकृत है।
इसी तरह वन मंडलवार बालोद के 89 प्रकरणों में 01 करोड़ 29 लाख रूपए, कवर्धा के 52 प्रकरणों में 74 लाख रूपए, धमतरी के 137 प्रकरणों में 01 करोड़ 78 लाख रूपए तथा गरियाबंद के 390 प्रकरणों में 05 करोड़ 37 लाख रूपए की राशि स्वीकृत है। महासमुंद के 344 प्रकरणों में 05 करोड़ 30 लाख रूपए, बलौदाबाजार के 47 प्रकरणों में 72 लाख रूपए, सरगुजा के 59 प्रकरणों में 01 करोड़ 11 लाख रूपए तथा सूरजपुर के 73 प्रकरणों में 01 करोड़ 31 लाख रूपए की राशि स्वीकृत है। इसके अलावा बलरामपुर के 172 प्रकरणों में 03 करोड़ 2 लाख रूपए, कोरिया के 38 प्रकरणों में 57 लाख रूपए, मनेन्द्रगढ़ के 47 प्रकरणों में 81 लाख रूपए तथा जशपुर नगर के 75 प्रकरणों में 01 करोड़ 12 लाख रूपए की राशि स्वीकृत है।
गौरतलब है कि राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना विगत 5 अगस्त 2020 से संचालित है। इस योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे पंजीकृत संग्राहक परिवार के मुखिया, जिनकी आयु मृत्यु दिनांक को 18 से 50 वर्ष तक हो, उसकी सामान्य मृत्यु होने पर उसके द्वारा नामांकित व्यक्ति अथवा उत्तराधिकारी को दो लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाती है। दुर्घटना से मृत्यु होने पर दो लाख रूपए की राशि अतिरिक्त रूप से प्रदान की जाती है। दुर्घटना से पूर्ण निःशक्तता की स्थिति में दो लाख रूपए तथा आंशिक निःशक्तता की स्थिति में एक लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि दुर्घटनाग्रस्त पात्र तेंदूपत्ता संग्राहक को प्रदान की जाती है।सी तरह तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे पंजीकृत संग्राहक परिवार के मुखिया, जिनकी आयु मृत्यु दिनांक को 51 से 59 वर्ष के बीच हो, उसकी सामान्य मृत्यु होने पर उसके द्वारा नामांकित व्यक्ति अथवा उत्तराधिकारी को 30 हजार रूपए तथा दुर्घटना से मृत्यु होने पर 75 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाती है। दुर्घटना में पूर्ण निःशक्तता की स्थिति में 75 हजार रूपए तथा आंशिक निःशक्तता की स्थिति में 37 हजार 500 रूपए की सहायता अनुदान राशि दुर्घटनाग्रस्त पात्र तेंदूपत्ता संग्राहक को प्रदान की जाती है।

K.W.N.S.-रायपुर। सुरक्षाबलों की मेहनत, पुलिस के प्रयास और सरकार की योजनाओं के कारण छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों का प्रभाव कम हो रहा है। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के लिए एक अच्छी खबर आई है। प्रदेश के कोंडागांव जिला अब अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हट गया है। केंद्र सरकार ने कोंडागांव जिले को अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हटा दिया है। इसे लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सली घटनाएं कम हो रही है। राज्य सरकार जनता का विश्वास जीत रही है। बस्तर में योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। जिसके चलते यहां नक्सली घटनाओं ने कमी आ रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुर वासियों को 127 करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 101 विकास कार्यों की सौगात दीे। उन्होंने इनमें से 72 करोड़ 8 लाख 25 हजार रूपए की लागत के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण और 55 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत के 55 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री बघेल सामूहिक कन्या विवाह योजना में नव विवाहित 251 जोड़ों को उनके खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को चेक एवं उनकी जरूरत के समानों का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में अबूझमाड़ क्षेत्र के 500 किसानों को मसाहती पट्टे वितरित किये। श्री बघेल ने समाज कल्याण विभाग के 36 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, ट्रायसिकल, बैटरी चलित ट्रायसिकल, दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनातर्गत राशि प्रदाय, रेशम विभाग के हितग्राहियों को 100 नग टसर बुनियादी रीलिंग मशीन, महिला रेशम कृमिपालन समूह को चेक वितरण, कृषि विभाग के हितग्राहियों को उड़द बीज, स्पेयर पंप, स्प्रिंकलर, श्रम विभाग के हितग्राहियांे को भागिनी प्रसूति सहायता योजना और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में सहायता राशि के चेक, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांगजन सहायता योजना के चेक एवं 26 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने नारायणपुर जिले जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें ब्रेहबेड़ा से मेटाडोंगरी वृहद पुल निर्माण लागत 7 करोड़ 67 लाख रूपए, जिला नारायणपुर में सर्किट हाउस का निर्माण कार्य लागत 5 करोड़ 89 लाख रूपए, सुलेंगा से तिरकानार 5 करोड़ 50 लाख रूपए, नारायणपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रशासनिक एकेडमिक भवन निर्माण लागत 5 करोड़ 55 लाख रूपए, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण अंतर्गत ग्राम महिमागवाड़ी से ताडोनार तक सड़क निर्माण लागत 3 करोड़ 20 लाख रूपए, स्कूलपारा से कोहकापारा लागत 3 करोड़ 33 लाख रूपए, नयापारा कुकड़ाझोर से खासपारा के लिए लागत 3 करोड़ 35 लाख रूपए सहित अन्य विकास कार्य शामिल है।
इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नारायणुर जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 24 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से स्थापित होने वाली 36 सोलर आधारित नल-जल योजना, खोडगांव से चिचाडीपारा लागत 6 करोड़ 22 लाख रूपए, जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर ड्यूल पंपों की स्थापना कार्य लागत 5 करोड़ रूपए, मढोनार से कावानार लागत 3 करोड़ 82 लाख रूपए, 37 नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 5 लाख रूपए सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत वनवास काल में प्रभु राम जिन स्थानों पर गए उन स्थानों को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इन स्थानों में सबसे पहले माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी में स्थित कौशल्या माता के मंदिर का जीर्णाेद्धार सहित मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण को भी उसी तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राम वन गमन पर्यटन परिपथ को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। परियोजना के अंतर्गत 75 स्थानों को चिन्हांकन किया गया है। प्रथम चरण में 9 स्थानों को विकसित करने का काम शुरू किया गया है। प्रदेश के पौराणिक और पुरातात्विक विरासतों को नई पहचान एवं उन्हें भव्य बनाने की दिशा में काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ और यहां के लोगों के लिए गर्व की बात है कि भगवान राम ने अपने वनवास काल का लंबा समय छत्तीसगढ़ में गुजारा था।
राम वन गमन पर्यटन परिपथ योजना के तहत जिन स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए चयन किया है। इनमें रायपुर जिले का चंदखुरी जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण के साथ ही कोरिया जिले का सीतामढ़ी हर चौका, सरगुजा का सप्तऋषि आश्रम, बलौदाबाजार भाटापारा का तुरतुरिया, गरियाबंद जिले का राजिम, बस्तर का जगदलपुर, सुकमा का रामाराम और सहित अन्य स्थल शामिल हैं। मान्यता के अनुसार 14 वर्ष के वनवास के दौरान प्रभु राम ने लगभग 10 वर्ष का समय छत्तीसगढ़ में गुजारा था। वनवास काल में उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रवेश कोरिया के सीतामढ़ी हरचौका से किया था। उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ते हुए वे छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों से वे गुजरे। सुकमा का रामाराम उनका अंतिम पड़ाव था। प्रभु राम वनवास काल के दौरान लगभग 2260 किलोमीटर की यात्रा की थी। जिस मार्ग को हरा-भरा बनाने का काम छत्तीसगढ़ सरकार के वन विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इस मार्ग में हरे-भरे वृक्ष के साथ-साथ फलदार पौधों को रोपण किया जा रहा है।
हर युग में शिवरीनारायण नगर का अस्तित्व रहा है, यह नगर मातंग ऋषि का गुरूकुल आश्रम और माता शबरी की साधना स्थली भी रही है। यह महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के त्रिधारा संगम के तट पर स्थित प्राचीन नगर है। शिवरीनारायण प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण नगर है, जो छत्तीसगढ़ के जगन्नाथपुरी धाम के नाम से विख्यात है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्रभु राम ने शबरी के जूठे बेर यहीं खाये थे और उन्हें मोक्ष प्रदान किया था। शबरी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए शबरी-नारायण नगर बसा है। प्रचलित किंवदंती के अनुसार प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ यहां विराजते हैं।
शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अतर्गत पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 39 करोड़ रूपए के कार्य होंगे। इसके तहत प्रथम चरण में 6 करोड़ के विकास कार्य पूर्ण कराए गए हैं। इनमें शिवरीनारायण के मंदिर परिसर का उन्नयन एवं सौदर्यीकरण, दीप स्तंभ, रामायण इंटरप्रिटेशन सेन्टर एवं पर्यटक सूचना केन्द्र, मंदिर मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार, नदी घाट का विकास एवं सौंदर्यीकरण, घाट में प्रभु राम-लक्ष्मण और शबरी माता की प्रतिमा का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार घाट में व्यू पाइंट कियोस्क, लैण्ड स्केपिंग कार्य, बाउंड्रीवाल, मॉड्यूलर शॉप, विशाल पार्किंग एरिया और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शामिल है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज जिला मुख्यालय नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विकास हेतु की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं 01. नारायणपुर परिसर मैदान में आउटडोर खेल गतिविधियों हेतु सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम निर्माण हेतु राशि 257.00 लाख रू. की स्वीकृति। 02. नारायणपुर बंगलापारा में सर्वसुविधायुक्त फुटबाल स्टेडियम हेतु निर्माण राशि 35.00 लाख रू. की स्वीकृति। 03. जिले में 100 घोटुल निर्माण / उन्नयन कार्य हेतु राशि 10 करोड़ रू. की स्वीकृति । छोटेडोंगर में नवीन शासकीय महाविद्यालय स्थापना की स्वीकृति।
04.छोटेडोंगर में 18गढ़ हल्बा समाज भवन के निर्माण हेतु राशि 50.00 लाख की स्वीकृति । 05. कोहकामेटा में सर्व समाज हेतु सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु राशि 50.00 लाख की स्वीकृति । 06.सोनपुर शासकीय माध्यमिक शाला के हाई स्कूल में उन्नयन की स्वीकृति । 07. ओरछा में पेयजल सुविधा के विस्तार हेतु वॉटर हेड टैंक निर्माण की स्वीकृति हेतु राशि 50.00 लाख रू. 08. ओरछा विकासखण्ड मुख्यालय में सर्व सुविधायुक्त मिनी स्टेडियम का निर्माण हेतु राशि 45.00 लाख रू. की स्वीकृति। 09. शासकीय जिला अस्पताल नारायणपुर का नाम स्व. बद्रीनाथ बघेल, पूर्व विधायक नारायणपुर के नाम से घोषित करने की स्वीकृति ।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज नारायणपुर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा परम्परागत आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करते नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बघेल आज नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस मौके पर सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र श्री दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक श्री चन्दन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला संगठनों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर आई जी सुंदरराज पी, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पाण्डे को उनकी शहादत दिवस पर नमन किया। सीएम बघेल ने कहा कि मंगल_पांडे भारतीय स्वाधीनता के अग्रदूत माने जाते हैं उनके जैसे महानायकों के साहस व बलिदान से हमने आजादी पाई, उनकी शहादत हमेशा युवाओं को प्रेरणा देती रहेगी।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर एसएसपी ने आज पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारियों की बैठक ली. दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2022 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। एम्स रायपुर में अस्पताल अधीक्षक समेत चिकित्सकों के 347 पद खाली पड़े हुए हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए केंद्रीय मंत्रालय के निर्देश जारी कर जल्द खाली पदों को भरने कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी 11 फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार रायपुर एम्स में संकाय व सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट समेत कुल 347 पद रिक्त है। इसमें संकाय चिकित्सकों के 305 स्वीकृत पदों में 143, सीनियर रेजिडेंट के 377 में 204 पद खाली पड़े हैं। इसी तरह 3878 गैर संकाय पदों में 1376 पद समेत अस्पताल अधीक्षक का पद भी लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है।
पिछले दिनों लोकसभा में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने देश के 19 एम्स संस्थानों की रिपोर्ट कार्ड जारी की थी। इसमें उन्होंने रायपुर एम्स में भी बड़े पैमाने पर खाली पड़े पदों को चिंता जाहिर करते हुए इसे जल्द भरने निर्देश दिए हैं। ताकि मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। एम्स के डायरेक्टर डा. नितिन एम नागरकर ने कहा कि खाली पदों पर भर्ती एक सतत प्रक्रिया है, जो चल रही है। हमने जूनियर डाक्टरों के पद भर दिए हैं। बाकी पदों को भी जल्द भरा जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल एवं राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों के बल पर साल दर साल बन रहे धान खरीदी का नये कीर्तिमान। ▪️खेती-किसानी के लाभकारी व्यवसाय बनने से किसानों की दूर हुई समस्त चिंताएं। ▪️इस वर्ष 21.77 लाख किसानों से हुई 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी। ▪️इस वर्ष 1.23 लाख अधिक किसानों ने बेचा धान, 1.61 लाख हेक्टेयर अधिक रकबे में हुई खरीदी। ▪️धान खरीदी के एवज में किसानों को लगभग 20 हजार करोड़ का भुगतान। ▪️अनेक चुनौतियों के बावजूद धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने की बारदानों की व्यवस्था। ▪️तीन वर्षों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित अलग-अलग योजनाओं के जरिए किसानों को दिलाया फायदा।