Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर शहर की दुकानों में अब डस्टबिन रखना अनिवार्य है। नगर निगम ने इसका फरमान जारी कर दिया है। जिन दुकानों में डस्टबिन नहीं मिल रहे उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। हर दुकान में पन्नी, पॉलीथिन रखने पर भी नगर निगम की टीम जुर्माना कर रही है। पिछले 24 घंटे में निगम जोन 5 की टीम ने चंगोरा बाजार और गोल चौक इलाके में छापा मारा। 20 दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक मिला, दुकानदारों पर 2650 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जोन 2 की टीम ने देखा कि 17 दुकानों में कोई डस्टबिन नहीं है। 17 करोबारियों पर 3150 रुपये फाइन लगाया गया। ये छापेमार कार्रवाई देवेंद्र नगर इलाके में की गई। सभी 17 दुकानदारों को निगम की टीम ने कड़ी चेतावनी दी है, और दुकान में डस्टबिन रखने को कहा है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के नंगे पैर चलने की तस्वीरें आजकल बहुत वायरल हो रही है। बच्चों की नंगे पांव चलने की तस्वीरें वायरल होने के बाद स्थापना दिवस पर भाजपा ने चरण पादुका अभियान शुरू की है। भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि गर्मियों के समय में ऐसी तस्वीरें आई स्कूली बच्चों की कि वह सड़क पर नंगे पैर दिख रहे हैं। प्रदेश में बच्चे इस प्रकार की परिस्थितियों में थे तो हमने चरण पादुका अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को लगातार अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें सांसद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मैंने अनुरोध किया कि सभी बच्चों को और गरीबों को उन्हें चरण पादुका देनी चाहिए। छत्तीसगढ़ का पैसा असम-उत्तर प्रदेश चुनाव में लग सकता है तो छत्तीसगढ़ में चरण पादुका क्यों नहीं वितरण हो सकती है। मुख्यमंत्री को मानवीय आधार पर यह निर्णय करना चाहिए। स्कूली स्तर से ही बच्चों को पानी बोतल और चरण पादुका दी जानी चाहिए यह उनका मूलभूत अधिकार है।
                                                                      सांसद सरोज पांडेय ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, स्कूली बच्चों को चरण पादुका वितरण करने की मांग की

 
K.W.N.S.-रायपुर। छग प्रदेश में इन दिनों उत्तर में पूर्वी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का संगम बन रहा है। इसके चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों में सन्नाटा पसर गया है। प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर(लू) के साथ ही हल्की वर्षा व गरज चमक के साथ छींटे भी पड़ सकते है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत के आसार नहीं है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के सांई वाटिका में डकैत जिस एक्टिवा को अपने साथ लेकर गए थे, सीसीटीवी में वह गाड़ी रिकार्ड हुई है। इस गाड़ी में तीन डकैत, जाते दिख रहे हैं। गाड़ी की आखिरी लोकेशन अभनपुर तक ट्रेक हुई है। इससे साफ है कि डकैत अभनपुर के रास्ते भागे हैं।
डकैती के बाद पुलिस ने शहर के चारों दिशाओं में लगी 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। अब तक 12 संदेहियों से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस की 30 सदस्यीय टीम इस कांड की जांच कर रही है। इधर, विवेचना के आगे बढ़ने पर पुलिस की थ्योरी थोड़ी बदली है। पुलिस अब ‘घर के भेदी” को ढूंढने पर भी फोकस कर रही है।
पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार डकैतों के पास मोबाइल फोन नहीं थे। होते तो दिख जाते। वह पीड़ितों के काफी करीब थे। डकैतों ने परिवार के सदस्यों के मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद जाते समय फोन को बाहर फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने छह दिन पहले के मोबाइल टावर डंप करवाए हैं। संदेही नंबरों को ट्रेक पर रखा गया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। धुर नक्सल क्षेत्र अंतागढ़ तक ट्रेन चलाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। रायपुर रेलवे मंडल ने दुर्ग से अंतागढ़ ट्रेन का परिचालन शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है। रेलवे प्रशासन ने केंवटी से अंतागढ़ तक ट्रेन चलाकर ट्रायल पूरा कर लिया है। बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही अंतागढ़ तक ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। ट्रेन शुरू होने से रायपुर से अंतागढ़ आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन चलाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
 ज्ञात हो कि वर्तमान में रायपुर रेलवे प्रशासन केंवटी तक ट्रेन का परिचालन कर रहा है। केंवटी से अंतागढ़ तक पटरी बिछाना रेलवे के लिए चुनौतीपूर्ण था। कोसरोंडा से भइया साल्हेभाठ तक के चैलेंजिंग रूट में नदी-नाले सबसे बड़ी बाधा थे। रेलवे ने इन बाधाओं को पार करते हुए केंवटी से अंतागढ़ तक करीब 17 किमी तक पटरी बिछाने और स्टेशन बनाने का काम पूरा कर लिया है। अंतागढ़ रायपुर रेलवे मंडल का 49वां स्टेशन है। रेलवे की तरफ से अंतागढ़ से आगे तारोकी रेलवे स्टेशन तक पटरी बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश के धुर नक्सल इलाके में ट्रेन चलने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास तेज होगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी दौरे के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल आज खैरागढ़ विधानसभा में आयोजित चुनावी आम सभाओं को संबोधित करेंगे।
दरअसल खैरागढ़ उपचुनाव में महज 5 दिन रह गए हैं। वहीं 24 घंटे पहले प्रचार पर रोक लग जाने के कारण चार दिनों में कांग्रेस और BJP ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खैरागढ़ में कांग्रेस की ओर से जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद मोर्चा संभाल रखा है, वहीं BJP केंद्रीय नेताओं की फौज उतारने की तैयारी में है। 12 अप्रैल को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. मतों की गिनती 16 अप्रैल को की जाएगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। जल विहार कॉलोनी स्थित किराना दुकान में चोरी का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत संचालक ने तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई है. और पुलिस को बताया कि रोज की भांति दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जल विहार कॉलोनी के रहने वाले नरेन्द्र ने बताया कि किराना दुकान का शटर उखडा हुआ है. जिसकी सूचना पर दुकान पहुंचा तो दुकान का शटर का एक साईड उखडा हुआ था. फिर सामान चेक किया तो कोल्ड्रींक, साबुन, सर्फ, फ्रुटी, गुखाडू, बिस्किट, तेल तथा गल्ला मे रखे नगदी 05 हजार रूपये नही था. वही दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। 
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। चुनाव के समय राजनीतिक लाभ लेने के लिए केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में परिवर्तन नहीं करती, और चुनाव के ठीक बाद कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी होती है. लेकिन कुछ सालों से यह सिलसिला लगातार जारी है. जिस पर रोक लगनी चाहिए. यह बात जीएसटी एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही. जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने बंगले में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सालों पहले केन्द्र सरकार के स्तर पर यह निर्णय हुआ था कि कच्चे तेल की कीमत के आधार पेट्रोल डीजल की कीमतें निर्धारित की जाएगी. यदि कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है, तो पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ेंगे और कीमतों में कमी आती है, तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटेंगे. टीएस सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार इस नीति से खिलवाड़ कर रही है. केन्द्र सरकार को चाहिए कि कच्चे तेल के दाम घटे तो पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कमी की जानी चाहिए, कच्चे तेल के दाम बढ़े तो कीमतों में बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए. एक अंतराल के बाद में पेट्रोल की कीमत बढ़ती-घटती थी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ”गौठान पहुँच कार्यक्रम” के अंतर्गत आज बलौदाबाजार जिले की ग्राम पंचायत पुरैना खपरी के गौठान में पहुँचे। मुख्य सचिव श्री जैन ने गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और गौठान में लगायी गयी चौपाल में जमीन पर बैठकर महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ उनके द्वारा गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान श्री जैन में महिला स्व-सहायता समूह के कार्याे की सरहाना की। इस अवसर पर बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर श्री डोमन सिंह भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने गौठान में गोबर खरीदी की जानकारी ली और स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता भी परखी। 
 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों सभी अधिकारियों को गौठानों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लेने और गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन पुरैना खपरी के गौठान में पहुंचे। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने गौठान में ग्रामीणों और महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से चर्चा के बाद कहा कि गौठानों की व्यवस्था और अधिक मजबूत हो और लोगों को इससे फायदा हो। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 07 अप्रैल से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अधिकारी गौठानों का भ्रमण कर वहां गतिविधियों का जायजा लेंगे और गौठानों की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि वे इस अभियान के शुरू होने के एक दिन पहले ही गौठान में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पुरैना-खपरी गौठान में काम कर रहीं महिलाएं अपने काम से संतुष्ट हैं। उन्हें यहां से आमदनी भी हो रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि ये महिलाएं होने वाली आमदनी का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के खर्च में न करके, अपने काम की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए कर रही हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। बुधवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम बघेल ने कहा कि पार्टी का पराभव निश्चित है। भाजपा अभी शिखर पर पहुंच गई हैं, अब नीचे आने के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं है। बहुत जल्दी ढलान पर आएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री के दौरे पर भी सीएम भूपेश बघेल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी का प्रचार करने आए हैं, अच्छी बात है। वहीं आदिवासियों के विस्थापन को लेकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के दिए गए बयान पर सीएम ने कहा कि आदिवासी आना चाहते उनका स्वागत है। हमारे प्रदेश के आदिवासी हैं, हमारी उनके लिए व्यवस्था है। इसमें केंद्र का हस्तक्षेप तो कही नहीं दिखता।