Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री पेंशन दृष्टा सम्मान समारोह में शामिल हुए । फेडरेशन द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, आयुक्त श्री सी. आर. प्रसन्ना, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवँ आयुक्त हाउसिंग बोर्ड डॉ.अय्याज तम्बोली, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा, फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी गण भी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे ये जानकर प्रसन्नता हुई कि पुरानी पेंशन लागू होने से आप सभी में अपार उत्साह का संचार हुआ है । अब आपके भविष्य की चिंता खत्म हो गयी है । विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी समस्याएं बताई हैं सभी का निराकरण किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों को अंशदायी पेंशन योजना से जो कठिनाई आ रही थी इसका मुझे अंदाजा था। सभी लोग सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान से जीवन गुजारना चाहते हैं। किसी सरकार की ताकत अधिमारी-कर्मचारी होते हैं ,आप चिंतित रहेंगे तो कार्य भी प्रभावित रहेगा, इसलिए ओल्ड पेंशन योजना लागू की गई ताकि आपका मनोबल ऊंचा बने रहे ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने कोरोना में बहुत काम किया, इस महामारी में कई लोगों की जान भी गई फिर भी आप सभी डटे रहे और एकजुटता के साथ काम किया । इसका परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ के महामारी के दौरान प्रबंधन को देशभर में सराहा गया। इस दौरान कोरोना की वजह से जिन लोगों की जान गई उनके परिवारों का भी हमने ध्यान रखा । ऐसे परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति की छूट की समय सीमा को खत्म किया ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों ने कोरोनाकाल में वेतन कटौती की लेकिन हमारी सरकार ने वेतन नहीं काटा । मैंने अपने अधिकारियों से दो टूक कह दिया था कि वेतन से बिल्कुल भी कटौती नही होगी । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश में नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है । इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख शासकीय सेवकों को लाभ मिलेगा । फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल को पेंशन दृष्टा सम्मान से अलंकृत किया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज 5 फीसदी डीए की घोषणा कर सकते है. दरअसल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान करेगा। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित इंद्रवती भवन में होगा। इसमें फेडरेशन की तरफ बघेल को पेंशन दृष्टा उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से विभिन्न् कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, महामंत्री आरके रिछारिया और सचिव राजेश चटर्जी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू होने से अंशदायी पेंशन फंड के अंतर्गत 2,88,628 कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य खासे उत्साहित हैं। साथ ही 2004 के पहले नियुक्त कर्मचारी-अधिकारी भी अपनी भावी पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो जाने के कारण बेहद खुश हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सेवी और छत्तीसगढ़ के महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दाऊ कल्याण सिंह दानशीलता के लिए प्रसिद्ध हैं। वे दीन-दुखियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल के अलावा अनेक अस्पताल , पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। इससे समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि दाऊ जी के पुण्यकर्म हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। उनका नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में बड़ी डकैती की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार देर रात साईं वाटिका में परिवार को बंधक बनाकर डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। डकैत 10 लाख से अधिक के जेवर लूटकर भाग गए।घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारी मामले की पड़ताल में जुटे. बता दें पीड़ित दिनेश साहू मेडिकल सामानों का सप्लायर है और उनके परिवार में पत्नी और बेटा है, जो इस मकान में रहते है। वहीं कॉलोनी वालों ने टिकरापारा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती है और न ही टिकरापारा पुलिस किसी शिकायत को गम्भीरता से लेती है। पुलिस की अनदेखी के चलते ही इस तरह की बड़ी चोरी की वारदात इलाके में हुई है। रहवासियों ने टिकरापारा पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया है।

K.W.N.S.-रायपुर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार आग लगती जा रही है और अभी भी बढ़ोतरी का क्रम जारी है। आज राजधानी रायपुर में पेट्रोल 109.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.18 रुपये प्रति लीटर रहा। इससे पहले शनिवार दो अप्रैल को राजधानी रायपुर में पेट्रोल 108.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.91 रुपये प्रति लीटर बिका। बीते पौने दो वर्षों में पेट्रोल 33.37 रुपये महंगा हुआ है। वहीं डीजल की कीमतें 26.51 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस प्रकार दस दिनों में पेट्रोल 5.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5.89 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष नवंबर में पेट्रोल राजधानी रायपुर में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा और इसकी कीमत 107.71 रुपये प्रति लीटर थी, जो इस वर्ष 31 मार्च को 107.74 रुपये प्रति लीटर हो गई।
पेट्रोल की कीमतों में बीते नौ महीनों में पेट्रोल की कीमतों में 33.57 रुपये महंगा हुआ है। वहीं डीजल की कीमतों में भी 26.51 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी होने वाली है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान शनिवार 02 अप्रैल को सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधियों एवं आम लोंगो से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी आगन्तुकों से आत्मीय मुलाकात कर उनके मांगो एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 02 अप्रैल को अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस जगदलपुर में युवोदय के वालंटियर्स को रायपुर भ्रमण हेतु ले जाने वाली युवोदय रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप सहित संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंन्द्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 3 से 8 अप्रैल तक अपने दिल्ली व चंडीगढ़ प्रवास के लिए आज राजभवन से रवाना हुई। अपने चंडीगढ़ प्रवास के दौरान राज्यपाल 4 अप्रैल को पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. हरवंश सिंह जज दंत चिकित्सा महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित व्हाईट कोट सेरेमनी में शामिल होंगी। तत्पश्चात राजयपाल अनुसुईया उइके दिल्ली प्रवास पर रहेंगीं, जहां वे गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगी।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसूईया उइके ने आज अपने चंडीगढ़ यात्रा के मध्य दिल्ली एयरपोर्ट पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान देश-प्रदेश से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) के चार छात्रों को माइक्रोसाफ्ट कंपनी ने सालाना 44 लाख रुपये पैकेज पर नौकरी का ऑफर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इनफार्मेशन टेक्नोलाजी के अंतिम वर्ष के छात्र आशीष कुमार, आयुष गांगुली, श्रुति रावल व कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंजली पाटले को माइक्रोसाफ्ट कंपनी ने साफ्टवेयर डेवलपर रोल के लिए जाब आफर किया है। आशीष कुमार ने बताया कि उन्होंने कोडिंग की तैयारी यूट्यूब, जीएफजी, लीटकोड पर 1000 से 1500 प्रश्न बना कर की। पढ़ाई के दौरान दोस्तों के बीच शिक्षा का अच्छा माहौल रहा। ट्यूरिंग क्लब आफ़ प्रोग्रामर्स द्वारा आयोजित विभिन्ना कार्यक्रम भी उनके लिए मददगार साबित हुए हैं। आयुष गांगुली ने बताया की उन्होंने गीक्स फार गीक्स जैसे कोडिंग प्लेटफार्म पर दो सालों तक लगातार एक से दो घंटे हर दिन प्रैक्टिस की। डेवलपमेंट का अनुभव के लिए कुछ हैकथान में भी भाग लिया। डेटा स्टक्चर्स एंड एल्गोरिथ्म्स स्किल्स पर काम किया।