Browsing: रायपुर

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध कवि, लेखक और पत्रकार ‘पद्मभूषण’ माखनलाल चतुर्वेदी की 4 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने श्री माखनलाल चतुर्वेदी को याद करते हुए कहा कि माखनलाल जी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया और उन्हें आजादी की लड़ाई में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया।
उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम के साथ त्याग, बलिदान और देश भक्ति का अनूठा संगम दिखाई देता है। उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिलासपुर के सेन्ट्रल जेल में लिखी गई लोकप्रिय रचना पुष्प की अभिलाषा देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत कर जाती है । श्री बघेल ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी जी की रचनाएं और उनका अमूल्य योगदान लोगों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपित कालीचरण को आज रविवार को जमानत मिल सकती है। इससे पहले कालीचरण को एक दिन जेल में और रहना पड़ा। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को ट्रायल कोर्ट में उसकी जमानत नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार जमानतदार के दस्तावेज अधूरे होने के कारण यह स्थिति बनी। बता दें कि 94 दिनों से जेल में बंद कालीचरण को हाई कोर्ट ने शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी है। उसे एक लाख रुपये का निजी बांड व 50-50 हजार रुपये जमा करने वाले दो जमानतदार पेश करने के लिए कहा गया था। शनिवार को हाई कोर्ट के आदेश के आधार पर रायपुर कोर्ट में जमानदार पेश किए गए। इनमें से एक जमानतदार के दस्तावेज अधूरे थे। इस वजह से जज ने रिहाई पर रोक लगा दी। संभवत: अब रविवार को कालीचरण की जमानत होगी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव का इंतजार कर रहे थे, जैसे रिजल्ट आया पेट्रोल डीजल में 10 दिन में 9 बार वृद्धि कर दी। कमर्शियल गैस सिलेंडर की भी कीमत बढ़ गई है, इसमें से आम जनता पर भार बढ़ गया है। सीएम ने आगे कहा कि आप किसी पर भी टैक्स लगाए उसका खामियाजा आम जनता ही भुगतना पड़ता है। केंद्र सरकार को यह मालूम है कि वे कितना भी रेट बढ़ाए कोई फर्क नहीं पड़ता। वे तो चुनाव के समय ध्रुवीकरण कर जीत जाएंगे। हम कांग्रेस के लोग आम जनता की लड़ाई लड़ते हैं, हारना जितना अपनी जगह है लेकिन कांग्रेस हमेशा मुद्दों की लड़ाई लड़ते रहेगी।
 CM भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि रमन सिंह धान का 21 सौ रुपए बोलकर नहीं दे पाए। हम 2500 रुपए में खरीदी रहे हैं हम एक लाख मैट्रिक टन धान खरीद रहे। आज हम लगातार जिला बना रहे हैं उन्होंने भी जिला बनाया मगर खैरागढ़ को क्यों छोड़ दिया। खैरागढ़ की उपेक्षा क्यों की यह उन्हें बताना चाहिए। आज अगर हमने खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की है तो वह सवाल खड़ा क्यों कर रहे हैं। कोयले संकट को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि भारत सरकार को मैंने पत्र लिखा है, जितने भी हमारे स्पंज आयरन है उन्हें भी कोल लिंकेज मिलना चाहिए। उद्योगों को पर्याप्त कोयला मिले। सरकार उद्योगों कोयला उपलब्ध नहीं करा पा रही। इस वजह से संकट पहले भी था आगे भी रहेगा। आगे कहा कि यूक्रेन और रूस के युद्ध के बाद और भी परिस्थितियां बदली है। ऐसे में बाहर से भी कोयला आने की भी संभावना नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार हाथ में हाथ रख कर बैठी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सक्ती में क्षेत्रवासियों को 226 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपए के 30 विभिन्न कार्यों की सौगात दी। इनमें 13 करोड़ 67 लाख 80 हजार रुपए 11 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और 212 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के 19 कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सक्ती में जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें 10.79 करोड़ की लागत से निर्मित 4 सड़कों, 2.53 करोड़ रुपए की लागत से मरकामगोढी से खुशउडेरा अमलीडीह पहुंच मार्ग, 2.22 करोड़ रूपए की लगात से ग्राम बघौदा से सुखरीकला तक मार्ग, 2.50 करोड रुपए की लागत से ग्राम कड़ारी से गत्वा मार्ग और 3.54 लाख रूपए की लागत से संजयग्राम से बस्ती बाराद्वार मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा 20 लाख रूपए की लागत से शासकीय चिकित्सालय भवन सक्ती में ऑक्सीजन प्लांट के लिए शेड निर्माण, ग्राम गड़गोड़ी में 30 लाख रूपए की लागत से 2 यूनिट वर्क शेड स्ट्रांग रूम, 2 करोड़ 5 लाख 70 हजार रूपए की लागत से दारंग एनीकट का लोकार्पण शामिल हैं। इसके अलावा बम्हनीडीह के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बाराद्वार में 7 लाख रूपए की लागत से कला एवं संस्कृति कक्ष निर्माण, 7.6 लाख रूपए की लागत से प्रयोगशाला कक्ष निर्माण, 9 लाख रूपए की लागत से पुस्तकालय कक्ष निर्माण और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीडीएम सारागांव में 7 लाख रूपए की लागत से कम्प्यूटर कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ।
मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें जल आवर्धन योजना लागत 101 करोड़, 52 लाख रुपए, जल जीवन मिशन अंतर्गत 96 करोड़ 74 लाख रूपए के लागत से ग्रामीण जल प्रदाय योजना इसी प्रकार 11 करोड़ रूपए की लागत से मल्दी सुवाडेरा (व्हाया नंदौरकला) अचानकपुर मार्ग, ग्राम बुकुरामुंडा बस्ती से धनपुर जर्वे मार्ग तक, बैलाचूहा से जगदल्ली, सीसी सड़क ग्राम धनपुर से ग्राम गुढ़वा तक ग्राम टेमर में सीसी सड़क सह नाली निर्माण का भूमिपूजन शामिल है। इन सभी स्थापनों के लिए 78-78 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही नगर पालिका सक्ती में 20 लाख रूपए की लागत से चंद्रा (चन्द्रानाहू) सामाजिक भवन का भूमिपूजन शामिल है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। बीएड-डीएड संघ ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है.कला संकाय में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे. जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को राज्यभर के डीएड-बीएड किए हजारों बेरोजगार लोग अपनी मांगों को लेकर बूढ़ा तालाब धार्मिक स्थल पर प्रदर्शन करेंगे। 
बीएड डीएड संघ के प्रदेश अध्यक्ष दाउद खान ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि, कांग्रेस चुनाव के पहले घोषणा किया था कि प्रदेश में 60, हज़ार शिक्षकों की भर्ती करेंगे. 2019 में 14,580 शिक्षकों के लिए भर्ती निकाली गई, जिसमें अभी तक महज़ 40-50 पर्सेंट की भर्ती ही करा पाए हैं और भर्ती को एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है. यानी अभी चयनित विद्यार्थियों को और इंतजार करना पड़ेगा। 
वहीं दूसरी ओर कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहां कला संकाय के लिए अलग से भर्ती निकालने का प्रावधान रखा गया है. जब डीएड-बीएड कराया जाता है तो चाहे वो साइंस वाले हो चाहे कोई भी हो तो एक माना जाता है. पिछले 11 सालों से कला संकाय वालों के लिए भर्ती नहीं निकाली गई है. डिग्री लेने के बाद हजारों लोगों की भर्ती के इंतजार में उम्र पार हो गई है. इसके लिए कौन जिम्मेदार है। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नाचा के जनक व लोक कलाकारों को संगठित कर छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत को विश्वपटल पर स्थापित करने वाले दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उन्हें नमन किया।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कला के ऐसे सच्चे साधक के सम्मान व नाचा कला को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ‘दाऊ दुलार सिंह मंदराजी सम्मान’ भी दिया जाता है।
 

K.W.N.S.- रायपुर/बिलासपुर। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की पांचवीं कड़ी में में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित किया। बिलासपुर के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर एक के छात्र श्रीधर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहला सवाल किया। श्रीधर ने पूछा कि मैं परीक्षा संबंधी तनाव को कैसे दूर कर सकता हूं। अगर मुझे उम्मीद से कम अंक मिले तो क्या होगा? अगर मेरा ग्रेड अच्छा नहीं आया तो मैं परिवार की निराशा से कैसे उबर पाऊंगा। 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल की सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब देने के साथ परीक्षा को लेकर टिप्स भी दिए। बिलासपुर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर वन के छात्र ए श्रीधर शर्मा और मनीष सहिस का चयन हुआ था। लेकिन प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका सिर्फ श्रीधर को मिला। शिक्षा मंत्रालय ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर के सभी सीबीएससी स्कूलों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने को कहा था। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर वन के छात्र-छात्राओं ने भी आनलाइन सवाल भेजा था। बता दें कि श्रीधर को देखने और सुनने छत्तीसगढ़ सहित शहर के लोग टीवी पर टकटकी लगाए बैठे थे। रेलवे स्कूल सहित बिलासपुर के सभी स्कूलों में उत्साह का माहौल है।
 

पंजीयन कार्यालय को एक ही दिन में मिला 10 करोड़ रुपए का राजस्व
K.W.N.S.-रायपुर। 31 मार्च तक राजिस्ट्री कराने पर कलेक्टर गाइड लाइन में मिलने वाली 40 प्रतिशत छूट का लाभ लेने देर रात तक रायपुर पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ी रही। 31 मार्च को एक ही दिन में 8 सौ 9 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए टोकन लिया। जिसके कारण लोगों को अपनी बारी के लिए 5 से 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
एक ही दिन में ही पंजीयन कार्यालय को लगभग 10 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। अधिकारियों ने बताया की इस बार हर साल की अपेक्षा रिकार्ड तोड़ राजस्व हासिल किया है। 31 मार्च की रात तक पंजीयन कार्यालय ने अपने इस साल के टारगेट के 5 सौ 75 करोड़ रुपए से ज्यादा 730 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल कर लिया है।
पिछले साल मार्च तक 46 हजार 1 सौ 94 दस्तावेज जमा हुए थे जबकि इस बार जबकि इस बार यह आंकड़ा 58 हजार 182 तक पहुंच चुका है। अधिकारियों ने बताया की बीते 6-7 सालों में यह अपने आप में रिकार्ड है। प्रदेश भर की बात करें तो 30 मार्च तक प्रदेश के पंजीयन कार्यालयों के तय टारगेट 18 सौ करोड़ था और 1900 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल कर चुके हैं।
 

पेट्रोल डीजल के दामों में जितनी बढ़ोत्तरी हुई, वह पहले कभी नहीं हुई -कांग्रेस
K.W.N.S.-रायपुर। महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन कर रही है, जिसके तहत रायपुर के राजीव गांधी चौक में भी कांग्रेसी नेताओ ने आंदोलन किया. आंदोलन में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं ने शिरकत की. आंदोलन के दौरान गैस सिलेंडर को माला पहनाकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. साथ ही मंहगाई के खिलाफ अलग-अलग तख्तियों में अलग-अलग नारे भी लिखे गए थे. आंदोलन को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि, पूरे देश में कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत अभियान चला रही है. पेट्रोल डीजल के दामों में जितनी बढ़ोत्तरी हुई, वह पहले कभी नहीं हुई. यूपीए सरकार में पेट्रोल 70 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर थी. आज पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से ज्यादा और डीजल की कीमत 90 रुपए से ज्यादा हो गई है, केंद्र सरकार जमकर मुनाफाखोरी कर रही है. आगे उन्होंने कहा, केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी कम करनी चाहिए. केंद्र सरकार वाहवाही लूटने के लिए प्रचार करती रहती है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का विस्तार नगर निगमों के बाद अब नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों तक किया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 60 नवीन मोबाइल मेडिकल यूनिट का लोकार्पण किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों, पशुपालकों, महिला समूहों, तेंदूपत्ता संग्राहक और ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के बैंक खाते में 1125 करोड़ रूपए अंतरित किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य सरकार ने किसानों को उनकी फसल उपज का उचित मूल्य देने, फसल उत्पादकता में वृद्धि एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों को आदान सहायता राशि दी जा रही है।