Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र के शेगांव में आयोजित ओबीसी समाज अधिकार सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना साहब पटोले, महाराष्ट्र की महिला कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर, ओबीसी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबन राव जी तायवाड़े उपस्थित रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। बटनदार चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अमित कुमार राय ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 12.03.22 को सारखी मोड़ अभनपुर में सड़क (रोड) निर्माणाधीन का ढलाई कार्य की देख रेख हेतु खडा था कि करीबन 12ः15 बजे एक स्कुटी में तीन अज्ञात व्यक्ति आये और निर्माणाधीन रोड में घुसा दिये। प्रार्थी द्वारा मना करने के बाद भी अपने स्कुटी को घुसा दिये एवं तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर तीनों व्यक्तियों ने प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच करते हुए पास पड़े ईटा व अपने पास रखें चाकू से प्रार्थी कमर पीठ में मारकर चोट पहुंचाकर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 106/22 धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी शैलेन्द्र मसीह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग बटनदार चाकू जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य 02 आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी – शैलेन्द्र मसीह पिता सुनील मसीह उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 06 विक्रम चैक थाना अभनपुर रायपुर।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय के लिए रायपुर के पंडरी हाट में क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 29 मार्च से 7 अप्रैल तक चलने वाले इस दस दिवसीय मेले में छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री और प्रदर्शन किया जाएगा। मेला में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के फूड स्टॉल में लोग स्थानीय व्यजंनों का लुत्फ उठा सकेंगे। मेलास्थल में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। ‘बिहान’ के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित व निर्मित प्राकृतिक उत्पादों के प्रोत्साहन और विक्रय के लिए आयोजित इस मेला में लोग प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से रात नौ बजे तक प्रदर्शनी, खरीदी, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों तथा सांस्कृतिक संध्या का आनंद ले सकेंगे।
राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांवों की समृद्धि और रोजगार के लिए संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन – ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत इस क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला में ‘बिहान’ के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित कई विशिष्ट जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय की व्यवस्था रहेगी। कोसा, सिल्क, खादी, हैण्डलूम, बैलमेटल, टेराकोटा, बांस, काष्ठ शिल्प इत्यादि उत्पाद बिक्री और प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से रसायन मुक्त विशेष उत्पादों जैसे सुगंधित चावल, ब्लैक राइस, मसाले, तेल, वनोपज आधारित दुर्लभ उत्पाद, शहद इत्यादि की मेला में बिक्री की जाएगी। क्षेत्रीय सरस मेला में असम, गुजरात, मध्यप्रदेश, ओड़िशा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित अनेक राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट उत्पाद भी प्रदर्शनी-सह-विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी रायपुर के कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में आयोजित जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। उन्होंने भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान कार्यक्रम में किया। मुख्यमंत्री ने इसके पहले कर्मा धाम में भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा धाम में बनने वाले ऑडिटोरियम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया और परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा।
माता कर्मा धाम के ऑडिटोरियम का किया भूमि पूजन
1005 वीं जयंती के अवसर पर
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष श्री विपिन साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, जिला साहू समाज के अध्यक्ष श्री मेघराज साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साहू समाज के पदाधिकारी और सदस्य इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कर्मा धाम में भक्त माता कर्मा की 1005 वीं जयंती के अवसर पर 21 से 28 मार्च तक जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान साहू समाज और ग्रीन आर्मी द्वारा गोबर के गमले में रूद्राक्ष का पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी लोगों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता कर्मा के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हमारे मन में अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण है, तो कोई भी ऐसा लक्ष्य नहीं है, जिसे हासिल ना किया जा सके। माता कर्मा ने यह साबित किया कि भक्त की श्रद्धा में यह शक्ति है कि भगवान को भी प्रकट होने पर विवश कर दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, लेकिन इसके बाद कोरोना संकट के कारण भक्त माता कर्मा जयंती के समारोहों का आयोजन विगत दो वर्ष नहीं किया जा सका। अब स्थिति सामान्य होने पर फिर से सार्वजनिक और धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं।
भक्त माता कर्मा जयंती
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस समारोह का आयोजन साहू समाज द्वारा किया जाता है, लेकिन गांव के सभी समाज के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। छत्तीसगढ़ में जयंती समारोह के दौरान गांवों में कलश यात्रा और शोभा यात्रा निकालने की भी परंपरा है। इसके माध्यम से भक्त माता कर्मा, भगवान श्रीकृष्ण और बलभद्र का स्मरण करते हैं। भगवान जगन्नाथ के भोग के रूप में खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन और समर्पण में शक्ति होती है, हमें भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलते हुए समाज को जोड़ने और समाज में कटुता को दूर कर सामाजिक समरसता और भाई चारे के लिए काम करना है। उन्होंने समाज द्वारा कर्मा धाम के लिए आरक्षित जमीन का पट्टा उपलब्ध कराने की मांग पर कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न समाजों को सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्याें के लिए भवन निर्माण के लिए जमीन बाजार मूल्य के मात्र 10 प्रतिशत मूल्य पर दी जा रही है। साहू समाज भी इस दिशा में जल्द पहल करें।
भगवान जगन्नाथ के भोग के रूप में खिचड़ी का प्रसाद
10 प्रतिशत मूल्य पर जमीन उपलब्ध कराई जा रही है,
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने इस अवसर पर भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन, समरसता और भाई चारे का वातावरण बनाकर रखंे और संगठन को मजबूत बनाकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक और शैक्षणिक प्रयोजनों के लिए विभिन्न समाजों को मात्र 10 प्रतिशत मूल्य पर जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, इसमें 90 प्रतिशत छूट दी जा रही है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को आयोजकों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधनी के गौरव पथ जीई रोड़ में आज शाम एक ऑटो चालक की लापरवाही की वजह से 5 महिला सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मामले में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आज शाम एक ऑटो घडी चौक से तेलीबांधा जा रहा था तभी ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ा और चालक ने ऑटो को फुटपाथ में उतारा और अचानक साइक्लिंग ट्रैक के लोहे को दबाते हुए महिलाओं को ऑटो से गिरा दिया। इस हादसे में 5 सवारी महिलाएं घायल हो गई है। मौके पर पहुंची डायल 112 के आरक्षकों ने महिलाओं को अस्पताल भिजवा दिया है। घटना के बाद से ऑटो चालक मौके से फरार हो गया है आसपास के लोगों ने बताया कि ऑटो चालक शराब पिए हुआ था।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला महासमुंद के ग्राम बिरकोनी में आयोजित यादव समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल का यादव समाज द्वारा पारंपरिक कोढ़ी पट्टा पहनाकर और राउत डंडा भेंटकर तथा गजमाला से स्वागत किया गया। सम्मेलन में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक सर्वश्री द्वारकाधीश यादव और देवेन्द्र बहादुर सिंह सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रार्थना की है कि माता कर्मा सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है, धार्मिक आयोजन भी होते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर, निर्देशक एवं अभिनेता क्षमानिधि मिश्रा का शनिवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कलाकार क्षमानिधि लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। आज ही उनका अंतिम संस्कार संस्कार महादेव घाट में किया गया। बता दें कि छालीवुड के कलाकारों ने बताया कि क्षमानिधि मिश्रा अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फ़िल्म “मोर छंइहा भुइंया” से की थी। इस फिल्म में भी उन्होंने भूमिका निभाई थी, जिसके बाद से वे छालीवुड में लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचते चले गए। छालीवुड से बाहर निकलकर उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया था। क्षमानिधि ने बॉलीवुड के स्टार एक्टर में शुमार आमिर खान के साथ भी अभिनय किया। उन्होंने आमिर के साथ फ़िल्म “गजनी” में एक जौहरी का किरदार निभाया था। उन्होंने रायपुर दूरदर्शन के लिए भी कई टेली फ़िल्में भी बनाई है। अभिनय के अलावा क्षमानिधि गाने के लिए भी मशहूर थे। उन्होंने ‘भांवर’, ‘मोर दुलरवा’, ‘लेड़गा नंबर वन’ एवं ‘आटो वाले भाटो’ जैसी छत्तीसगढ़ी फ़िल्मों का निर्देशन भी किया था।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंबई में हैं। एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के कार्यक्रम की एंकर द्वारा गाने की फरमाइश पर मुख्यमंत्री ने गुनगुनाया छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल आज दोपहर को मुंबई दौरे से वापस रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल दोपहर 2 बजे स्पेशल प्लेन से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। और 3.45 को माना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर निर्यात की संभावनाएं बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य का कुल निर्यात 2 गुना हो गया है। भारत से अन्य देशों में होने वाले कुल निर्यात में छत्तीसगढ़ राज्य का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री लखमा ने यह बातें आज राजधानी रायपुर के होटल हयात में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव के शुभारंभ अवसर पर कही। सर्वप्रथम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क, ब्रास मेटल, वनोपज, वन औषधि से तैयार उत्पादों आदि की प्रदर्शनी लगाई गई थी।
कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ से उत्पादन और निर्यात को बढ़ाने के लिए नई उद्योग नीति 2019-24 लागू की गई है। जिसमें फूड प्रोसेसिंग इकाई और वनोपज को भी उद्योग से जोड़ने के लिए बेहतर कार्य योजना की शुरुआत हुई है। जिसका सुखद परिणाम भी अब मिल रहा है। देश के कुल निर्यात में छत्तीसगढ़ राज्य का योगदान पिछले 2 वर्ष में 2 गुना हुआ है। इसे और बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कवासी लखमा ने कहा कि बस्तर सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वनोपज, रागी, कोदो, कुटकी एवं स्थानीय उत्पाद की प्रोसेसिंग के लिए सभी जिलों में फूड पार्क स्थापित किया जा रहा है। आवश्यकता अनुसार इसका विस्तार भी किया जाएगा। जिससे लोगों को स्थानीय स्तर ही रोजगार उपलब्ध होगा। उद्योग मंत्री ने केन्द्र सरकार से रायपुर में एक्सपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की, ताकि निर्यात करने वालों की समस्याओं का निराकरण सरलता से हो सके।
छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मनोज पिंगुआ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के समुचित प्रयास से हम निर्यात के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मजबूती से प्रयास कर रहे है। राज्य की उद्योग नीति को अधिक लचीला बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक उद्योगपतियों की भागीदारी संभव हो सके। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास से निर्यात की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में राज्य सरकार की मंशा के अनुसार हम निर्यात के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। राज्य में उपलब्ध खनिज और वन उपज जैसे संसाधनों का समुचित दोहन भी किया जा सकेगा। जिसका लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि निर्यात करने वाले उद्योगों एवं व्यापारियों को राज्य सरकार के द्वारा निकटतम बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए परिवहन अनुदान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम को फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन के रीजनल चेयरमेन नंद किशोर कांग्लीवाल, वाइस प्रेसीडेंट खालिद खान और सीईओ डॉ. अजय सहाय ने भी कॉन्क्लेव को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में निर्यात की संभावनाओं और केंद्र सरकार की उद्योग नीति की विस्तृत जानकारी दी।