Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने इसे लेकर एक निर्देश जारी किया है। ताजा निर्देश के मुताबिक अब 29 मार्च से नए समय के अनुसार स्कूलों में कक्षाएं लगेंगी। सुबह क्लासेस अब 8 की बजाए सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक लगेगी। जहां दो पाली में स्कूल संचालित है, वहां प्राइमरी और मिडिल की क्लास 7.30 से 11.30 बजे और हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की क्लास 11.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेगी। इससे पहले मार्च में टाइमिंग नहीं बदली जाती थी, आमतौर पर अप्रैल के महीने में गर्मी बढ़ने की वजह से ऐसा किया जाता था। इधर, मौसम विभाग से मिल रही जानकारी के मुताबिक आने वाले 7 दिनों में ही पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस वजह से स्कूलों की टाइमिंग को बदला गया है। ये निर्देश सरकारी और सभी प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। हमारी सेहत पर खान-पान और मौसम का बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में शरीर को त्रिदोषात्मक यानि वात, पित्त और कफ दोष माना गया है जिनके सामान्य अवस्था में रहने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा इनमें बदलाव होने से बीमारी होती है। गर्मियों में लू लगने के साथ ही दूषित जल या भोजन से पेट से संबंधित अनेक रोग जैसे उल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया और टायफाइड होने की संभावना रहती है। इसलिए बाजार और खुले में बिकने वाले पेय एवं खाद्य पदार्थों के सेवन में परहेज करना चाहिए।
शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि आयुर्वेद पद्धति में कुल छह ऋतु हेमंत, शिशिर, वसंत, ग्रीष्म, वर्षा और शरद माने गए हैं। इस पद्धति में सभी ऋतुओं में शारीरिक स्वास्थ्य को उत्तम रखने के लिए खान-पान, पहनावा, दिनचर्या और औषधियों की व्यवस्था सुनिश्चित है। आयुर्वेद पद्धति में बताए गए खान-पान, दिनचर्या और सावधानियों को अपनाकर हर मौसम में सेहतमंद रहा जा सकता है। गर्मियों के मौसम में गरम, खटाई, तीखा, नमकीन, तला-भुना, तेज मिर्च-मसालेदार, उड़द दाल, मैदा और बेसन से बने खाद्य पदार्थों, फास्ट-फूड, मांसाहार और शराब का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए इनका परहेज करना चाहिए। इस मौसम में शारीरिक स्वच्छता आवश्यक है, इसलिए सुबह और शाम ठंडे पानी से स्नान करना चाहिए।
डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में शरीर में पित्त दोष की अधिकता रहती है इसलिए व्यक्ति को पित्तशामक आहार और दिनचर्या का पालन करना चाहिए। चूंकि गर्मियों में सूर्य की तपिश बहुत ज्यादा होती है, फलस्वरूप लोगों में डिहाइड्रेशन, थकान, घबराहट और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। शरीर में पानी एवं अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स मिनरल्स की मात्रा संतुलित रखने के लिए आयुर्वेद में हल्का, सुपाच्य, मधुर रस वाले स्वच्छ ठंडा या उबाले हुए तरल पेय पदार्थों के सेवन करने का निर्देश है। गर्मियों में पीसा जीरा और नमक मिलाकर मठा यानि छाछ, दही की लस्सी, दूध, कच्चे आम का जलजीरा, नींबू की शिकंजी या शरबत, घर में बनी ठंडाई, गन्ने का रस, बेल का शरबत, नारियल पानी, मौसमी एवं ताजे फलों का रस इत्यादि पीना चाहिए। गर्मियों के समय भोजन में पुराने जौ, पुराने चांवल, खिचड़ी, मूंग की दाल, गेहूं की रोटी, सत्तू, रायता, सब्जियों में चौलाई, करेला, बथुआ, मुनगा, परवल, भिंडी, तरोई, पुदीना, टमाटर, खीरा, ककड़ी, अदरक, प्याज, आंवला का मुरब्बा इत्यादि को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा तरबूज, खरबूज, मौसंबी, संतरा, अनार, शहतूत, आंवला इत्यादि का प्रयोग हितकारी है।
डॉ. शुक्ला ने बताया कि गर्मियों के मौसम में सूर्योदय से पहले पैदल चलना, हल्का व्यायाम, योगाभ्यास और तैराकी इत्यादि करना चाहिए। चूंकि इस मौसम में लू (तेज बुखार) लगने की ज्यादा संभावना रहती है, इसलिए यथासंभव ठंडी जगह पर रहना चाहिए तथा धूप में निकलने के पहले संतुलित और सुपाच्य भोजन तथा पर्याप्त पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। गर्म लू से बचाव के लिए शरीर, सिर, कान आदि को सूती कपड़े से ढांक लें। सूर्य की तेज किरणों के कारण चेहरे और शरीर में सन-बर्न होने तथा त्वचा से संबंधित अन्य रोग होने का खतरा होता है। इसके बचाव के लिए शरीर में आयुर्वेदिक क्रीम या लोशन का प्रयोग करना चाहिए। इस मौसम में धूप में व्यायाम नहीं करना चाहिए।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक क्षमानिधि मिश्रा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मिश्रा के असामयिक निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया एवं ईश्वर से उनके परिजनों को सबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
छत्तीसगढ़ सिनेमा के जानेमाने डायरेक्टर क्षमानिधि मिश्रा का आज तड़के निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शंकर नगर स्थित निवास में अंतिम सांस ली. उनके निधन से प्रदेश के कलाकार बिरादरी के साथ ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
क्षमानिधि मिश्रा बहुआयामी कला के धनी थे. वे फिल्मों का निर्देशन करने के साथ ही प्रोडक्शन और गायक के तौर पर भी लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. क्षमानिधि मिश्रा ने ऑटो वाला भाटो, भंवर, मोर संग चल मितवा, लेड़गा नंबर 1, मयारू भौजी जैसी कई फिल्में बनाई हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन आज रायपुर पहुंचे, और सीधे विमानतल से खैरागढ़ के लिए रवाना हो गए. वही विमानतल में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, प्रीतीश गांधी और अमित ने स्वागत किया।
बता दें कि बीजेपी ने BJP ने कोमल जंघेल को उम्मीदवार बनाया है या यूं कहें कि 5वीं बार भरोसा जताया है. कोमल जंघेल वहीं नेता हैं, जिन्होंने खैरागढ़ में 47 साल बाद राजपरिवार के मिथक को तोड़ा था. साल 2007 में उन्होंने पहली बार राजा देवव्रत सिंह की पत्नी पद्मा सिंह को शिकस्त देकर खैरागढ़ में कमल खिलाया। 
कोमल पहले भी दो बार खैरागढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. 2018 का आम विधानसभा चुनाव वे महज 870 वोटों के अंतर से हारे थे. साल 2007 में हुए उपचुनाव में उन्होंने देवव्रत सिंह की पत्नी पद्मा सिंह को मात दी थी. इसके बाद साल 2008 में हुए आम चुनाव में उन्होंने मोतीलाल जंघेल को हराकर कमल को जिताया. हालांकि 2013 के चुनाव में कांग्रेस के गिरवर जंघेल ने उन्हें 2190 वोट से शिकस्त दी। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। कोरोना जैसी महामारी अभी पूरी तरह से खत्म हुई भी नहीं है कि लोगों ने लापरवाही की हद पार कर दी है। कोई अनपढ़ या कम पढ़ा-लिखा लापरवाही करे तो चलो समझा भी जा सकता है। लेकिन पेथोलाजी लैब चलाने वाले मेडिकल वेस्ट को खुलेआम सड़क पर फेंकें तो इसे लापरवाही की इंतहा ही कहा और मामना जाएगा। रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने भी ऐसे ही एक लापरवाह पैथोलॉजी लैब संचालक को सही नसीहत दी है। रायपुर के छोटापारा इलाके में स्थित चौहान पैथोलॉजी लैब से सड़क पर मेडिकल वेस्ट फेंकने पर निगम की टीम ने न सिर्फ 50 हज़ार का जुर्माना ठोंका है बल्कि लैब को सिलबंद भी कर दिया है। चौहान पैथोलॉजी लैब के संचालक प्रकाश बताए गए हैं। अगर नगर निगम की टीम ऐसे ही सक्रियता हमेश दिखाए तो किसी की हिम्मत ऐसे सड़क पर मेडिकल वेस्ट फेंकने की नहीं होगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। सर्व आदिवासी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचा है। बस्तर से पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चर्चा कर रहे हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के साथ पहुंचे आदिवासी नेता समाज से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि हाल ही में विधानसभा में पेश किए गए दो जांच आयोग की रिपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं। मंगलवार को खत्म हुए विधानसभा के बजट सत्र में सरकार ने ताड़मेटला और एडसमेटा न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सदन में पेश की है। 
 एड्समेटा मामले की जांच में आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस की गोली से मारे गए सभी आठ लोग ग्रामीण थे। वही घटना में मारा गया एक जवान क्रॉस फायरिंग में गोली लगने की वजह से मारा गया था। उधर, ताड़मेटला मामले की जांच में आयोग किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाया है। बता दें कि ताड़मेटला में करीब 300 आदिवासियों के घर जला दिए गए थे। इस घटना के बाद मौके पर जा रहे हैं स्वामी अग्निवेश पर पथराव हुआ था। पुलिस ने इस घटना को नक्सली साजिश बताया था।
 

K.W.N.S.-रायपुर। पिछले दिनों यूपी विधानसभा चुनाव में एक पुरानी कहावत चरितार्थ हुई जिसमें छाछ से मक्खन को बना लिया, लेकिन घी बनाने से कांग्रेसी चूक गए। इसके पीछे कारणों पर नजर डाले तो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि चुनाव के पहले ही दौर में प्रियंका गांधी ने कैंपेन शुरू कर लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे ने पूरे यूपी में तहलका मचा दिया था। महिलाओं की भीड़ कांग्रेस के समर्थन में उमड़ पड़ी थी। यूपी में आम कांग्रेसजनों की शिकायत आलाकमान के पास लगातार पहुंच रही है। कुछ हारे हुए उम्मीदवार पैसों के लेनदेन की भी शिकायत लेकर आलाकमान से पुख्ता सबूतों के साथ पेश हो चुके है। यूपी में आम कांग्रेसजनों का मानना है कि तथाकथित आरएसएस के छुपे हुए एजेंट और तथाकथित नेता के कारण कांग्रेस की दुर्गति हुई है। यूपी के तमाम छोटे बड़े नेताओं ने यहां तक कि नाम लेकर आमलाकमान से शिकायत की है। और कमोबेश यूपी में सभी कांग्रेसजन चुनाव प्रभारियों की सूची लेकर जिसमें यूपी प्रभारी सचिव राजेश तिवारी, संदीप सिंह, प्रदीप नरवाल और पीएल पुनिया के परिवार तक की शिकायत उपर पहुंचाई है। स्थानीय कांग्रेसियों ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं को भुना नहीं पाए कि बात भी की है। जिसके कारण विपरीत परिणाम आए, यदि ये लोग इमानदारी से कांग्रेस के पक्ष में काम करते तो परिणाम कुछ अलग होते। राजनीतिक पंडितों ने प्रियंका गांधी में उनके दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की झलक देखी थी, यूपी चुनाव में उनकी दूरदर्शिता का झलक दिखा जिसका तहत उन्होंने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर महिलाओं को अपने पाले में लाने की भरपूर कोशिश की लेकिन विभीषणों ने प्रियंका गांधी के मंसूबे पर पानी फेर दिया। जिसके कारण यूपी में महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में जमकर वोटिंग की। चुनाव परिणाम से मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल भी आहत हुए, जिन पर उन्होंने विश्वास किया, उन्हीं लोगों ने उनके पीठ में छुरा घोपा। कांग्रेस की यूपी में जिस तरह की दुर्गति हुई उसके लिए ये तीनों-चारों विभीषणों को मुख्य जिम्मेदार माना जा रहा है। भाजपा की विचारधारा ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जो एक समय में कांग्रेस की ताकत हुआ करती थी। लोग खुद को कांग्रेसी कहलाने में गर्व महसूस करते थे। लेकिन आज कांग्रेसी कहलाने में हिचकिचाने लगे हैं। अभी हाल में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम ने कांग्रेस की हालत और भी पतली कर दी है। लगातार कांग्रेस का वोट प्रतिशत कम होते जा रहा है। और कांग्रेसी अभी भी इस मुगालते से निकल ही नहीं रहे हैं कि उनके भी अच्छे दिन आएंगे। आज ऐसा हो गया है भाजपा के खिलाफ प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिलते। कांग्रेस के पास बड़े नेताओं का अभाव सा हो गया है। बड़े नेताओं की कमी हो गई है। बचे-खुचे बड़े नेता जी 23 का ग्रुप भी अलग थलग हो गया है। हालांकि जी 23 ग्रुप से सोनिया गांधी खुद बात कर उन्हें महत्वपूर्ण पद देने का भी प्रस्ताव रखी हैं। लेकिन अब लगातार एक के बाद एक नेता कांग्रेस से अलग होते गए। आज कांग्रेस में बिखराव स्पष्ट रूप से दिख रहा है। कांग्रेस में कार्यकत्र्ता कम और नेता ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। पार्टी हाईकमान के विश्वासपात्र और करीबी समझे जाने वाले आप और भाजपाई हो रहे हैं। हार के बाद हार मिलने से कार्यकर्ताओं में बेचैनी और असंतोष बढ़ता ही जा रहा है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव ने कांग्रेस की हालत पतली कर दी। जी-23 नेताओं का ग्रुप ऐक्टिव हो चुका है। लेकिन कांग्रेस आलाकमान खामोश है। पिछले चुनावों के परिणामो को देखने से पता चलता है कि देश में सत्तासीन भाजपा के हर चाल को आत्ममुग्ध कांग्रेसी समझने में चूक करते गए। हाल में द कश्मीर फाइल्स फिल्म रिलीज़ होने के बाद देखा जाये तो भी कांग्रेसी पीछे रह गए। जब केंद्र में भाजपा के समर्थन से वीपी सिंह की सरकार थी फिर कश्मीरी पंडितो के दुर्दशा के लिए दूसरी पार्टी जिम्मेदार कैसे। इस बात को भी कांग्रेसी देश की जनता के सामने दमदारी से नहीं रख सके। इस बीच कपिल सिब्बल ने भी बयान दिया था कि 2014 के बाद 177 सांसदों और विधायकों के अलावा 222 उम्मीदवारों ने भी कांग्रेस छोड़ दी। किसी दूसरी पार्टी में इस तरह का पलायन नहीं देखा गया है। जो भी लोग कांग्रेस नेतृत्व के काफी करीब थे, वे छोड़कर चले गए।
वर्षों से पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन और चुनाव की मांग हो रही है जी 23 ग्रुप भी नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर हाशिये में डाल दिए गए थे लेकिन कुछ पुराने दिग्गज नेता गांधी परिवार के ही इर्द गिर्द कांग्रेस को रहने देना चाहते हैं। पिछले दिनों जब इस बारे में जी 23 ग्रुप के नेता कपिल सिब्बल ने भी खुलकर बोल पड़े कि वक्त आ गया है अब कांग्रेस में आमूलचूल परिवर्तन हो। सिब्बल ने यह भी कहा है कि सोनिया गांधी अध्यक्ष हैं तो राहुल गांधी ने आखिर किस हैसियत से फैसले लेते हैं। पंजाब में नए सीएम के नाम का ऐलान करना भी कांग्रेस को भारी पड़ गया। कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला सीडब्यूसी लेती है और ऐसा लगता है कि इसमें शामिल लोग अपनी महत्ता बनाए रखने के लिए बदलाव नहीं चाहते। और संगठन को इसी प्रकार चलाना चाहते हैं।
समस्या यह है कि एक तरफ भाजपा के एक से बढ़कर एक नेता जनता से जुड़ते जा रहे हैं, तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी और अब प्रियंका गांधी, जनता इनकी बातों को तवज्जो नहीं दे रही है। यूपी के 2017 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की जोर आजमाइश के बाद भी पार्टी की शर्मनाक हार हुई। 2022 में लड़की हूं लड़ सकती हूं… का नारा बुलंद करते हुए प्रियंका ने पार्टी के चुनाव प्रचार को लीड किया लेकिन कांग्रेस को 2.33 प्रतिशत ही वोट मिले। 2014 से अब तक का हाल देखें तो गांधी परिवार के नेतृत्व में पार्टी 36 चुनाव हार चुकी है। सोनिया के वफादार कह रहे हैं कि गांधी परिवार के हाथों में नेतृत्व नहीं रहेगा तो पार्टी बिखर सकती है जबकि सच्चाई यह है कि आज भी कांग्रेस बिखर ही रही है।
आज यह पार्टी के भीतर की मांग ही नहीं, भाजपा को टक्कर देने के लिए सबसे बड़ी जरूरत भी बन चुका है। जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह जैसे नेता भाजपा से जुड़ते चले गए और एक परिवार के इर्द गिर्द कांग्रेस की छवि मजबूत होती गई जो पार्टी के लिए ठीक नहीं है। भाजपा परिवारवादी कांग्रेस कहकर लगातार हमले करती रही है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं की बैठक में साफ कर दिया था कि वह परिवारवाद और वंशवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में मोदी ने कहा कि उनके कारण ही विधानसभा चुनाव में सांसदों के बच्चों को टिकट नहीं दिए गए क्योंकि वह वंशवाद की राजनीति के खिलाफ है। जनता में इसका बड़ा संदेश जाता है। जी-23 ग्रुप के नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस में गैर गांधी भी अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके हंै तो वर्तमान परिस्थिति में गैर गांधी अध्यक्ष बन जाए तो क्या नुकसान हो सकता है, ये सब कांग्रेस को बचाने की कवायद का हिस्सा है। जिस प्रकार कांग्रेस से वरिष्ठ नेताओं का पलायन का सिलसिला चालू हुआ अभी तक बदस्तूर जारी है। 1998 में ममता बनर्जी, 1999 में शरद पवार, 2014 के बाद जगदंबिका पाल से लेकर जितिन प्रसाद और न जाने कितने कार्यकर्ता पाटी4 छोड़ गए। इस पतन को रोक ने के लिए जी-23 ग्रूप की बात को तवज्जो देना पड़ेगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके के दो दिवसीय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर संभागायुक्त जी. आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, कलेक्टर संजीव कुमार उपस्थित थे। तत्पश्चात अतिथि गृह पहुंचने पर राज्यपाल उइके ने अधिकारियों से सरगुजा संभाग की विभिन्न गतिविधियों व विकासमूलक कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। इस दौरान संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक सिंह, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि उदय पंडों, अनूप टेकाम उपस्थित थे।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत कराए गए कार्यों में सामग्री मद के भुगतान और प्रशासकीय व्यय के लिए भारत सरकार द्वारा 405 करोड़ दस लाख 89 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान मनरेगा कार्यों में सामग्री मद के भुगतान के लिए 290 करोड़ 65 लाख 37 हजार रूपए तथा वेतन-भत्तों एवं प्रशासकीय खर्चों की पूर्ति के लिए 114 करोड़ 45 लाख 52 हजार रूपए की राशि छत्तीसगढ़ के लिए जारी करने की स्वीकृति दी है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। महिला से 28 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में की गई है. अपने शिकायत में प्रार्थियां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने धोखाधडी कर क्रेडिट कार्ड से 28434/- रुपये निकाल लिये है. कायत के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। महिला के मुताबिक आरोपी ने खुद को एक्सिस बैंक पदाधिकारी बताया। और कहा कि आपको क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना होगा नही तो आपके कार्ड की वैद्यता समाप्त हो जायेगी। झांसा में आकर महिला ने एप्स डाउनलोड किया। और खाते से 28 हजार उड़ गए. वही महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. और जांच में जुट गई है।