रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत शत्-प्रतिशत किसानों का के.वाय.सी. पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि जिलों में किसानों के के.वाय.सी. पूर्ण कराने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान ऐसे सभी किसान जिनका बैंकों में के.वाय.सी. पूर्ण नहीं हुआ है, उसे पूर्ण करा लिया जाए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर। सिविल लाइन इलाके से अपहृत बालक को पुलिस सकुशल रायपुर लेकर पहुंच गई है। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। बच्चे को सौंपते समय माता-पिता भावुक हो उठे। पिता ने बेटे का सिर चूमकर प्यार जताया। 10 दिन पहले 3 साल के बच्चे सुभाष सोनवानी का अपहरण हुआ था। उत्तराखंड के देहरादून के गिरोह ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान के साथ साले सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।
दस दिन पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सो रहे तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी ने रुपये के लिए रायपुर से बच्चे का अपहरण कर उत्तराखंड देहरादून में अपने जीजा को 50 हजार में बेच दिया था।
रायपुर। हिट एंड रन मामले में नशेबाज कार चालक को पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बूढ़ा तालाब के ठीक सामने कैलाशपुरी वाली सड़क पर मजार के सामने देव राजपाल नाम का यह ड्राइवर नशे में अपनी एसयूवी को ड्राइव कर रहा था। रात के वक्त लहराती हुई गाड़ी मौत बनकर तांडव कर रही थी। सड़क के किनारे टहल रहे लोगों को घायल करते हुए यह गाड़ी आगे बढ़ी। इस हादसे में 3-4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सामने से आ रहे गुपचुप ठेले वाले को भी गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर की वजह से पूरा ठेला पलट गया और उसमें उसमें रखा सामान कई फीट दूर जा गिरा । ठेले को संभाल रहे 20 साल के लक्ष्मीकांत दोहरे को कुचलती चलती हुई गाड़ी आगे बढ़ गई। मौके पर ही लक्ष्मीकांत की मौत हो गई। कैलाशपुरी इलाके का ही रहने वाला लक्ष्मीकांत गुपचुप बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाया करता था। बिना किसी की परवाह किए आरोपी ड्राइवर कार को बेहद लापरवाह तरीके से ड्राइव कर रहा था । यह घटना कैलाशपुरी इलाके की सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले में तिल्दा विकासखंड के ग्राम टण्डवा में सूचना शिविर सह विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और गत तीन वर्षों में हुए जिले के विकास कार्याे की जानकारी दी गई।
फोटो प्रदर्शनी में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, गौठानों में महिला स्वसहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुल पुलियों, सड़कों का विकास, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, पोषण पुनर्वास केंद्र, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना,कोविड प्रोटोकॉल, टीकाकरण, मुख्यमंत्री, मंत्री गणों का भ्रमण लोकार्पण शिलान्यास, सभा, भवन, सड़कों का निर्माण एवं जिले के अन्य विकास कार्याे, मत्स्य पालन, धान खरीदी,राजीव गांधी किसान न्याय योजना,समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों, लाभान्वित किसानों आदि की आकर्षक फोटो लगाई गई।
फोटो प्रदर्शनी को पंचायत प्रतिनिधियों, सहित अनेक ग्रामीणों ने अवलोकन किया और उसकी प्रशंसा की। अवलोकन करने वालों में सरपंच पुष्पालता प्रदीप नायक, पंच रमेश कुमार बघेल, निलेश्वरी सेन, मितानिन निर्मला वर्मा, ईश्वर वर्मा, टेकराम वर्मा, बलराम वर्मा, रेखाराम वर्मा, गुलाल, गणेशिया बाई, राधा, कल्याणी, सरस्वती यदु, भूरी निषाद, साधना, दीपक, बंसला, दुलार सिंह, गेंदी वर्मा, कविता वर्मा आदि शामिल थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष आलोक चंद्राकर के बेटे के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा – महासमुंद के पूर्व ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष आलोक चंद्राकर के पुत्र का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
रायपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब और वंचित वर्ग के अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला कराने का मौका मिलने जा रहा है। 22 मार्च से आनलाइन आरटीई के वेबपोर्टल पर https://eduportal.cg.nic.in/RTE/ पर पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आप अपने बच्चे की पात्रता के आधार पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इसमें कक्षा नर्सरी के लिए तीन से चार वर्ष के बीच उम्र हाेना जरूरी है। इसी तरह केजी वन के लिए चार से पांच वर्ष के बीच और कक्षा पहली के लिए पांच से साढ़े छह साल तक के बच्चे का दाखिला हो सकेगा। आरटीई में दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभिभावक, जिनका नाम बीपीएल सर्वे सूची (ग्रामीण – 2002-03, शहरी – 2007-08) में हो। सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वे सूची, 2011 के लिए पंजीयन क्रमांक भरना है। अंत्योदय कार्ड वाले पात्र रहेंगे।
आरटीई के तहत दाखिले के लिए पहले चरण में छात्रों का पंजीयन का पंजीयन 22 मार्च से शुरू होगा जो कि 15 मई 2022 तक चलेगा। इसी तरह अभिभावकों की ओर से किए गए आवेदनों की जांच के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेज परीक्षण 16 से 31 मई 2022 तक किया जाएगा। संभवत: लाटरी और सीटों का आबंटन तीन से 15 जून 2022 तक कर दिया जाएगा। वहीं जिन बच्चों के लिए सीट वितरित की जाएगी उनको स्कूलों में दाखिले के लिए प्रक्रिया 16 से 30 जून 2022 तक अवसर दिया जाएगा।
हर साल की तरह इस साल भी सरकार ऐसे बच्चों को दाखिले के लिए दोबारा अवसर देगी जिनका पहले चरण में दाखिला नहीं हो पाता है। अक्सर पहले चरण में दाखिले की प्रक्रिया के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं। इसके मद्देनजर दूसरे चरण में दाखिले के लिए प्रक्रिया एक जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक चलेगी।
रायपुर। श्याम नगर में मारपीट की वारदात सामने आई है। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने तेलीबांधा थाने में की। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वे सुभाष नगर देवारपारा के शुलभ से घर जा रहा था।
इस दौरान काली देवार मिला। और कहने लगा कि दारू लेने आया है। जिसका विरोध किया तो आरोपी काली देवार गाली-गलौज करने लगा। और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया। वही आरोपी के हमले से शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी काली देवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। और तलाश में जुट गए है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से कुम्हारी में महामाया उद्यान का किया लोकार्पण l शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन-कहा अमर शहीदों की स्मृतियों को सहेजना हमारा दायित्व।
रायपुर। खेतों पर रात-दिन एक करने वाले किसानों को जब राष्ट्रीय सम्मान मिले तो यह गौरव की बात हो जाती है। छत्तीसगढ़ से ऐसे ही एक नवाचारी प्रगतिशील किसान हैं किशोर राजपूत। जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड सम्मान 2022 के लिए चुना गया है। चयन समिति ने सर्व सम्मति से छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के युवा प्रगतिशील किसान किशोर कुमार राजपूत को चुना है। देश के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड सम्मान के लिए किशोर राजपूत दिल्ली रवाना हो गए है।
बातचीत में बताते हैं कि इस अवार्ड के मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास अधिक हो गया है। किशोर राजपूत को यह पुरस्कार कल यानी 20 मार्च 2022 को भारत के संविधान क्लब संसद मार्ग, आरबीआइ बैंक के पीछे संसद मार्ग एरिया कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया नई दिल्ली में मिलेगा। देश के उच्च न्यायालय खंड पीठ इंदौर मध्यप्रदेश के उप शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र सिंह सूर्यवंशी संयोजक हैं। सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 100 लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें सिर्फ 4 किसानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र,शील्ड,और स्मारिका दिया जाएगा।