Browsing: रायपुर

रायपुर। राजधानी रायपुर में सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे बड़ी संख्‍या में प्रदर्शनकारी सीएम आवास के गेट का ताला तोड़कर के अंदर घुस गए। सीएम आवास परिसर में प्रदर्शन‍कारियों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ।
पुलिस ने एक-एक करके सभी प्रदर्शनकारियों खदेड़कर सीएम हाउस परिसर के बाहर किया। आधे घंटे तक चले प्रदर्शन में काफी तनावपूर्ण माहौल रहा।
छेड़ीखेड़ी के लगभग 150 परिवार के लोग सीएम हाउस पहुंचे थे। 150 परिवार के लोग बिना नोटिस और विस्थापन को लेकर विरोध जताने सीएम आवास पहुंचे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्‍हें प्रशासन की ओर से 17 मार्च को इलाके को खाली करने का नोटिस दिया गया। जबकि 21 मार्च को बुलडोजर चलने का नोटिस दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि व्यवस्थापन के बाद ही उन्‍हें हटाया जाए।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा के पास हुए सड़क हादसे में उपेंद्र दुबे की माता, पत्नी और पुत्र का निधन हो गया है, जबकि उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें अंबिकापुर के एक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन सरगुजा को उपेंद्र दुबे के इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

रायपुर। प्रदेश के मौसम में फिर से एक बार बदलाव आया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा की दिशा दक्षिण हो गई है इसके कारण अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में गिरावट आने से लोगों को भारी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, इसके बाद 24 मार्च से फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी।
इन दिनों राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के के करीब पहुंच चुका है करीब पहुंच चुका पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी गिरावट आएगी। संभाग का कहना है कि मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा गर्मी ज्यादा पड़ेगी।
बढ़ती गर्मी के चलते इन दिनों दोपहर के साथ रात में भी गर्मी बढ़ते जा रही है। शहर में विभिन्न क्षेत्रों में खेतों में ठंडे पेय पदार्थों दुकानें भी लग गई दुकानें लग गई हैं। इन दिनों इनकी बिक्री भी काफी बढ़ जाती है इसके साथ ही इसके साथ ही जगह-जगह जगह जगह घड़ी मटकी ओ मटकी मटकी यों की दुकानें लगी है। इसके साथ ही फ्रिज, कूलर, एसी के संस्थानों में भीड़ बढ़ने लगी बढ़ने लगी। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल काफी ज्यादा कारोबार होगा। यह बन रहा सिस्टम मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि कहना है कि प्रदेश में इन दिनों दक्षिण से ठंडी हवा आ आ रही है। इसके कारण ही अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।
मार्च आखरी में एक 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के आखिरी हफ्ते में आखिरी हफ्ते में प्रदेश का अधिकतम तापमान एक 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हफ्ते से 10 दिनों में ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर का अधिकतम तापमान 4:00 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बड़ा है इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है हुई है। मार्च आखिरी हफ्ते में कुछ क्षेत्रों में कुछ क्षेत्रों में लू के आसार भी लू के आसार भी बन सकते हैं।

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छग स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक आज 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और कवर्धा से है और 31 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।          

K.W.N.S.-रायपुर। सभी थानो में आज गुंडा , निगरानी बदमाश , पुराने चाकूबाजों को थाना हाज़िरी कराकर समझाईस दी जा रही है. ताकि होली में शांति पूर्वक मनाया जा सके। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों के बदमाशों तथा अड्डेबाजी करने वाले लोगों के विरुद्घ सघन कार्यवाही करने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं। साथ ही थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के विरुद्घ प्रतिबंधात्मक व माइनर एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजने के लिए निर्देशित किया गया।त्योहार की तैयारी के मद्देनजर थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों तथा व्यस्तम क्षेत्रों में लगातार फिक्स पाइंट तथा पेट्रोलिंग किए जाने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां पर अतिरिक्त बल लगाने निर्देशित किया गया है, साथ ही थाना क्षेत्र के बदमाशों अड्डे बाजों तथा लड़ाई झगड़ा करने वालों अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वालों के विरुद्घ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।होली पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर अब प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनो ही पार्टियों की ओर से चुनाव समितियों की घोषणा हो गई है। भाजपा ने तो प्रत्याशी चयन की ओर भी कदम बढ़ा दिए हैं।
बताया जा रहा है कि 10 भाजपाइयों ने खैरागढ़ से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की थी। लेकिन प्रदेश चुनाव समिति ने इन दावों पर घंटों मंथन के बाद तीन नामों का एक पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने की तैयारी कर ली है। इस पैनल में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और पूर्व विधायक कोमल जंघेल का भी नाम भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार विक्रांत सिंह पर दांव खेलने जा रही है।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुधवार रात को हुई। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुईं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित चुनाव समिति के दूसरे सदस्य भी बैठक में शामिल थे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, यह लोगों के जीवन में उल्लास के रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों के इस पर्व को लोग आपस में मिल-जुल कर मनाएं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने होलिका दहन पर प्रदेशवासियों को अहम संदेश दिया। और कहा – समस्त प्रदेशवासियों को होलिका दहन के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ। आइए इस पर्व हम हर बुराई, हर दुष्प्रचार, हर दुर्भावना एवं नफरतों का दहन करने का प्रण करें। ताकि सत्य, मोहब्बत और अच्छाई की सदैव विजय सुनिश्चित हो सके।
 

K.W.N.S.-रायपुर। इंजीनियर बहू ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. शिकायत में पीड़िता ने पति- भीरेन्द्र साहू एवं सास-ससुर, देवर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत की है. महिला ने पुलिस को बताया कि पति महिला के चरित्र पर शक कर मारपीट करता है और दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। आए दिन महिला को दहेज के रूप में 10 लाख रु लाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट पहुंचाया जाता था और जब महिला के पति को समझाने के लिए उसके पिता और भाई उसके ससुराल पहुंचे तो महिला के पति और देवर ने उनसे गाली गलौज करके अपनी बेटी को मायके ले जाने को बोल दिया इनसब से परेशान हो कर महिला अपने भाई और पिता के साथ तिल्दा स्थित अपने मायके चली गई थी।
जिसके कुछ महिने बाद उसके पति, ससुर और मामा ससुर के द्वारा उसे वापस ससुराल ले जाने के लिए उसके मायके पहुंचे। उस वक्त महिला के पिता और भाई घर के किसी काम से रायपुर आए थे । महिला ने अपने पिता और भाई के आने पर बात चीत कर के वापस जाने की बात कही तो पति ने उसे अभद्रता पूर्वक गाली गलौज करते हुए वही रहने को कह कर चले गए। लगातार मिली प्रताड़ना से तंग आ कर महिला ने अपने पिता के साथ महिला थाने में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज करवा दी है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल दोपहर 2.30 बजे भिलाई से बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। फिर 3 बजे बलौदाबाजार पहुंचेंगे। जहां आयोजित श्री सद्गुरु कबीर संत समारोह में शामिल होंगे।