Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
बलौदाबाजार के विकास के लिए 3 करोड़ देने की घोषणा

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बलौदाबाजार शहर के विकास के लिए 3 करोड़ रूपये देने की घोषणा की नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में विगत लगभग तीन वर्षों में सर्वांगीण विकास हुआ है।समारोह मे नगरपालिका अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल ने स्वागत भाषण दिया
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बलौदाबाजार शहर के विकास के लिए 3 करोड़ रूपये देने की घोषणा की है। डॉ. डहरिया ने बलौदाबाजार में लगभग साढ़े 6 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के बाद आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की है। उन्होंने बलौदाबाजार में मरार पटेल समाज के सामुदायिक भवन और पेंशनर्स समाज के भवन निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपये देने का ऐलान भी किया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने की। विशेष अतिथि के रूप में राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश कुमार वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, जिला अध्यक्ष श्री हितेन्द्र ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा उपस्थित थीं।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में विगत लगभग तीन वर्षों में सर्वांगीण विकास हुआ है। नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के समय की गई अपनी अपनी पार्टी की 36 घोषणाओं में से 24 घोषणाएं पूरी कर चुकी है।उन्होंने कहा कि किसानों एवं गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं राज्य सरकार ने शुरू किये हैं। उन्हें प्रति एकड़ 9 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दिये जा रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खेती-किसानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। कोदो-कुटकी और पौधे लगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार दिये जा रहे हैं। ग्रामीण कृषि मजदूर को प्रति वर्ष 6 हजार रूपये देने की नई योजना शुरू हुई है।
डॉ. डहरिया ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधायें गुणवत्ता के साथ दी जा रही हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में नगरीय प्रशासन विभाग को दो साल से लगातार राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में लोगों को सस्ती दवाईयां मिलेगी। इसके लिए सभी नगरीय क्षेत्रों में श्री धन्वंतरि जेनेरिक दवाई दुकान खोले जा रहे हैं। इसी प्रकार डायगोनास्टिक सेन्टर भी खोले जाएंगे। बाजार दर से सस्ते में लोगों की खून, मल,मूत्र आदि की जांच हो पायेगी। नगरीय क्षेत्रों में हर घर तक टेप वॉटर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए वर्ष 2022-23 तक की मियाद दी गई है। नई सरकार में सरकारी नौकरी के द्वार खुल गये हैं। हमारे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को नौकरी में प्राथमिकता दी जा रही है। इसके पहले भरती में अन्य प्रदेशों के लोगों को ज्यादा मौका मिलता था। समारोह मे नगरपालिका अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने शहर की जनता की ओर से विकास कार्यों की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। समारोह को पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, विधायक श्री प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश कुमार वर्मा ने भी सम्बोधित किया। सभी ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.डहरिया के काम-काज की शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सभी नगरीय इलाकों में अभूतपूर्व विकास हो रहे हैं। पूर्व विधायक श्री जनकराम वर्मा एवं श्रीमती लक्ष्मी बघेल, जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु सहित कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन, एसपी आई.के.ऐलिसेला, एसडीएम प्रतिष्ठा ममगाई, सीएमओ राजेश्वरी पटेल सहित नगरपालिका के पार्षद,एल्डरमेन और बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हर तरफ उत्साह का माहौल बना हुआ है। आज शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सेल्फ जोन में पहुंचकर सेल्फी लिया। समारोह स्थल पर आदिवासी संस्कृतियों तथा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश की झलकियों को समेटे आकर्षक सेल्फी जोन भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। किसानों को खेत-किसानी के काम के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता हो, गांव के निस्तारी के समस्या का समाधान और साथ ही भूजल स्तर में बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार अलग अलग काम कर रही है। कबीरधाम जिले में ग्रामीण किसानों के मांग पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट व जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से जल संवर्धन व जल संरक्षण की दिशा में बरसात की पानी को सहेज कर उस पानी का समुचित उपयोग करने की दृष्टि से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के साथ जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) फंड का विभागीय मद से अभिसरण से पिपरिया एनीकेट डिसिलिंटग, गेट रिपेयर और मरम्मत कार्य को जल संसाधन विभाग के साथ मिलकर कराया जा रहा है। कार्य प्राम्भ होते ही इसके बेहतर परिणाम स्थानीय ग्रामीणों को मिलने लगा हैं।
जल संसाधन संभाग विभाग के कार्यपालन अभियंता दिनेश भगोरिया ने बताया कि सकरी नदी पर बांध कम रोड बनी हुई है जो कि ग्राम झिरना, ग्राम पंचायत चारडोंगरी विकासखंड कवर्धा में स्थित है। एनीकेट एवं उसके आसपास पानी के बहाव क्षेत्र में बड़ी मात्रा पर गाद (सिल्ट) जमा हो जाने के कारण पानी का बहाव आगे नहीं बढ़ पाता था तथा जल संवर्धन की दिशा में बरसात का पानी यूं ही जाया हो जाता था। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर महात्मा गांधी नरेगा योजना और डीएमएफ फंड व जल संसाधन विभाग के मद को मिलाकर पिपरिया एटीकेटी डिसिलिं्टग, गेट रिपेयर एवं मरम्मत कार्य कराया गया। कार्य 200 मीटर लंबा और 70 मीटर चौड़ा सहित कुल 14000 वर्ग मीटर में हुआ है। इस कार्य के हो जाने से आसपास क्षेत्र के लगभग तीन गांव जिसमें मुख्य रुप से झिरना, पिपरिया और परसवारा के ग्रामीणों को अत्यधिक लाभ हो रहा है। खेतों के लिए पानी सीधे मिलने लगा है और साथ में ग्रामीणों को रोजगार भी मिला है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के. ने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप गांव में जल स्रोतों का उन्नायन कर स्थानीय ग्रामीणों को कृषि कार्य हेतु पानी की उपलब्धता हो यह सुनिश्चित किया जाना है। यही कारण है कि कबीरधाम जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, जल संसाधन विभाग कवर्धा वा डीएमएफ के अभिसरण से यह कार्य नरवा उन्नयन की दिशा में एक और कदम है। मनरेगा योजना से 13 लाख 29 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है तथा शेष कार्य हेतु राशि डीएमएफ एवं विभागीय मद के माध्यम से योजनाओं का अभिसरण करते कार्य हो रहा है। कार्य से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है साथ ही उनके खेतों के लिए पानी की व्यवस्था सहज रूप से उपलब्ध हों रहा है जो सीधे तौर पर धान, गन्ना एवं अन्य फसलों के काम में आ रहा है। इसके अतिरिक्त निस्तारी के लिए उपयोग हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर तकनीकी रूप से प्रशिक्षित विभाग द्वारा कराया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को इसका सही लाभ मिल सके। ग्रामीणों को उनका उपज बढ़ाने में मदद मिल सके जो सीधे तौर पर उनके आर्थिक लाभ से जुड़ा हुआ है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कलाकार पहंुचे हैं। कलाकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आज सुबह साईंस कॉलेज मैदान पहंुचे कलाकारों ने मंच पर पहंुचने से पहले मैदान में अपना रिहर्सल किया। कलाकारों ने बताया कि छत्तीसगढ़ आकर वे रोमांचित एवं उत्साहित हैं। यहां उन्हें अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए शानदार मंच है। देश के अंतिम छोर केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप से आए प्रतिभागी कलाकार मुमताज ने बताया कि हमारी टीम में 20 कलाकार है। कल देर शाम हम रायपुर पहंुचे। यहां पर हमें सभी प्रकार की सुविधाएं छत्तीसगढ़ शासन ने मुहैय्या कराई है। यहां पर किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई है। हम पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। हम रोमांचित और उत्साहित है। हमारे द्वारा बंदिया लोक नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। इसी तरह से हरियाणा के केथल शहर से आए मुस्कान शामी एवं कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। हम कल दोपहर को रायपुर पहुंचे है। प्रशासन द्वारा यहां बेहतर व्यवस्था की गई है।
यहां पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को कलाकारों ने प्रशंसा की तथा कलाकारों के ठहरने, खाने की व्यवस्था की तारीफ की। इसी तरह से पुडुचेरी से आए कलाकार मुरगन ने कहा कि हम पहली बार इस राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होकर उत्साहित है। यहां की सभी व्यवस्थाएं उत्कृष्ट है। हमें किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हुई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने प्रतिभागियों से मुलाकात कर कलाकारों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने लक्षद्वीप, पुडुचेरी के कलाकारों के साथ स्वयं रू-ब-रू होकर उनके साथ फोटो सेल्फी लेते हुए उनकी संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागी कलाकारों ने उत्साह से उन्हें बताया कि हम यहां आकर रोमांचित हैं और अपने आपको गौरावान्वित महसूस कर रहे हैं। आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम देशभर में होना चाहिए।

panchayattantra24.com,रायपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ‘राज्योत्सव 2021’ का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ‘राज्योत्सव 2021 समारोह में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 07 देशों के नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, स्वाजीलैण्ड, मालदीप, पेलेस्टाइन और सीरिया से आए विदेशी कलाकार अपनी छटा बिखेरेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2021 में शामिल होने 07 देश 27 राज्य और 06 केन्द्र शासित प्रदेशों से आए नर्तक दल पूरे जोश और उत्साह के साथ रंगा-रंग प्रस्तुति के लिए तैयार।

panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने रायपुर आए फिलीस्तीन और श्रीलंका के कलाकारों ने आज रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ी गाने के साथ फ्यूजन डांस का वीडियो शूट किया। छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ इन विदेशी कलाकारों के फ्यूजन डांस में विभिन्न संस्कृति का एक मेल दिखाई देगा। इसी तरह सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कई बेहतरीन अवसर 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों को मिलेंगे। इससे मेहमान कलाकारों को न सिर्फ छत्तीसगढ़ की कला और परम्परा को करीब से जानने का मौका मिलेगा बल्कि यह मंच छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परम्परा को ग्लोबल पहचान देगा।
निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना महामारी ने बालक सिद्धांत और संस्कृत से उनके पिता को छीनकर उनको बेसहारा कर दिया। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना इन बच्चों का सहारा बनीं है और उनके सुखद भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है। अब ये दोनांे बच्चे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे है और उन्हें हर माह 500 रूपये की छात्रवृत्ति भी मिलेगी। बालक सिद्धांत और संस्कृत के पिता स्व. सौरभ तिवारी रायपुर में एक प्राईवेट जॉब करते थे और उनकी माता गृहणी है। कोरोना महामारी के दौर में विगत 14 अप्रैल 2021 को तिवारी की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद तिवारी परिवार के घर की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई। पहले दोनों बच्चे प्राईवेट अंग्रेजी स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। पिता के मौत के बाद उनकी शिक्षा में बाधा आ गई। बच्चों की माता को इस बात की चिंता हो गई कि अब वह उन्हें अच्छी शिक्षा नहीं दे पाएगी। इसी दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहल पर छत्तीसगढ महतारी दुलार योजना लागू की गई। जिसके तहत कोरोना से मृत छत्तीसगढ़ के निवासियों के बेसहारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। बच्चों के नाना श्री नरेश तिवारी ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में आवेदन किया और इन बच्चों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल चकरभाठा में कक्षा तीसरी में दाखिला मिल गया। अब ये बच्चें हसते खेलते नये स्कूल ड्रेस पहनकर स्कूल जाने लगे है और उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ा चुके है। श्री नरेश तिवारी का कहना है कि महतारी दुलार योजना छत्तीसगढ़ सरकार की अद्भुत योजना है। यह बेसहारा बच्चों का सबसे बड़ा सहारा बन रही है। सिद्धांत और संस्कृत की अंग्रेजी मीडियम स्कूल में अच्छी शिक्षा के लिए साल में 80 हजार रूपए फीस भरने पड़ते थे, जो उनके पिता की मृत्यु के बाद संभव नहीं था। योजना से उन्हें जो मदद मिली है, इसके लिए वे सरकार के अत्यंत आभारी है।
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने साईंस कॉलेज मैदान पहुंचकर वहां आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने आयोजन स्थल पर मंच की व्यवस्था, दर्शकों की बैठक व्यवस्था, अग्निशमन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव 2021 के दौरान सुव्यवस्थित यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल तक आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित किए गए मार्ग तथा पार्किंग स्थलों की व्यवस्था के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता को कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी, पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस डी एम अवस्थी द्वारा आज साइंस कॉलेज मैदान में दिनांक 28-29-30 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह साइंस कॉलेज ग्राउंड कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया. उनके द्वारा संपूर्ण मेला स्थल व कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया. पुलिस महानिदेशक महोदय ड्यूटी में लगे हुए समस्त अधिकारी गणों को साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में ड्यूटी के विषय में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
अवस्थी द्वारा सभी अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय महत्व के इस आदिवासी नृत्य समारोह में बेहद संवेदनशीलता से एवं सतर्कता से ड्यूटी करने का निर्देश दिए गए कार्यक्रम में आने वाले समस्त अंतरराष्ट्रीय व अंतर राज्य प्रतिभागियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई l. पुलिस महानिदेशक महोदय के निरीक्षण एवं ब्रीफिंग के दौरान रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा संपूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल समेत संपूर्ण कार्यक्रम में लगे समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।