Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के 21वें राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर के अवसर पर एनआरआई समुदाय-नाचा (उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) ने अमेरिका से वैश्विक स्तर पर एक भव्य वर्चुअल आयोजन किया। इस वर्चुअल आयोजन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और साहित्य से देश-दुनिया का परिचय कराते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया यूरोप, भारत और सिंगापुर से लोगों ने भाग लिया। इसका लाइव प्रसारण नाचा के सोशल मीडिया चैनल पर किया गया। कार्यक्रम में अमेरिकन राजनीतिज्ञ श्री डेनिस डेविस ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी और अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के काम की सराहना की।
इस वर्ष भारत का 75वां आजादी का अमृत महोत्सव होने के कारण नाचा ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके योगदान को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पद्मश्री ममता चंद्राकर भी कार्यक्रम से जुड़ीं और छत्तीसगढ़ी में गीत की प्रस्तुति दी। वर्चुअल आयोजन में विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़िया लोगों ने अपनी मातृभूमि को याद किया और अपने अनुभव साझा किए। खैरागढ़ के रोमानिया में भारत के राजदूत श्री राहुल श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ की यादों को साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का खानपान, संस्कृति अनूठी होने के साथ वहाँ पर्यटन की बहुत अधिक संभावना है जिससे हमे दुनिया को बताना चाहिए। बलौदाबाजार के प्रसिद्ध मास्टर शेफ विजय शर्मा ने अपनी मिट्टी की खुशबू को याद करते हुए कहा कि वे देश विदेश जहां भी जाते हैं, छत्तीसगढ़ का जायका और उसकी खुशबू साथ जाती है। इस तरह विदेशों में रह रहे लोगों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की माटी की महक को दूर दूर तक पहुंचा दिया।
 

​​​​​​panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के ग्रामीण किसान भाइयों को 1510 करोड़ 81 लाख रुपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया। इस राशि में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त की राशि 1500 करोड़ रुपए तथा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं ,गौठान समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को दी जाने वाली लाभांश की राशि 10 करोड़ 81 लाख रुपए शामिल है । दीपावली और धनतेरस पर्व से ठीक पहले राज्य के 21लाख ग्रामीण किसान भाइयों के खाते में राशि पहुंचने से उनके त्यौहार की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी ।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर,नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन , अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिश्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डीडी सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

​​​​​​

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किसान भाईयों के खाते में 1500 करोड़ रूपए की राशि ट्रांसफर किया। यह उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य में फसल उत्पादकता एवं फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए आदान सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान खरीफ वर्ष 2019 से लागू किया गया है। वर्ष 2019 में धान एवं गन्ना के उत्पाद 19 लाख किसानों को 5702 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि जारी की गई थी। वर्ष 2020 में धान एवं गन्ना के उत्पादक कृषकों को योजना के तहत चार किश्तों में आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है। धान एवं गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रथम किश्त की राशि 1525 करोड़ 97 लाख रूपए का भुगतान 21 मई 2021 को तथा द्वितीय किश्त की राशि 1522 करोड़ 03 लाख रूपए का भुगतान 20 अगस्त 2021 को किया जा चुका है। तीसरी किश्त के रूप में धान उत्पादक कृषकों को 1500 करोड़ रूपए का भुगतान एक नवम्बर 2021 को किया जाएगा।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए राज्य के किसानों को दी जा रही आदान सहायता के चलते खेती किसानी समृद्ध हुई है। राज्य में खेती-किसानी का रकबा और किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। खेती छोड़ चुके लोगों का भी रूझान खेती की ओर बढ़ा है। इसकों देखते हुए राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दायरे का विस्तार किया गया है। अब इस योजना में खरीफ की समस्त फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को भी शामिल किया गया हैं। खरीफ फसलों और उद्यानिकी फसलों के उत्पादक कृषकों को भी अब आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। धान के बदले अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए की आदान सहायता तथा वृक्षारोपण करने वाले किसानों को आगामी तीन वर्ष तक प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए देने का प्रावधान किया गया है।
 

publicuwatch24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ विविधताओं से भरा समृद्धशाली प्रदेश है। यहां सभी क्षेत्रों में विकास की असीम संभावनाएं हैं। पिछले बीते वर्षों में यहां के लोगों ने अपने अद्म्य इच्छाशक्ति और संसाधनों का संतुलित उपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ को प्रगति की राह में आगे बढ़ाया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए जो सपने देखे थे, उसे पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें एवं प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनें।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव परिसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं को जैव विविधता के संबंध में जानकारी मिल रहे हैं इसके अलावा छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य पर्यटन स्थल ऐतिहासिक धरोहर आदि को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है इसके अलावा छत्तीसगढ़ के वाद्य यंत्रों को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
 पशु पक्षी और अभ्यारण्य की जानकारी से छात्र हुए अभिभूत,
रायपुर देवेंद्र नगर निवासी वनस्पति विज्ञान के छात्र श्री राजेंद्र कश्यप, दीपक मेश्राम, श्याम रामटेके आज प्रदर्शनी देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के वन्य प्राणियों के जैव विविधता फोटो सहित बहुत ही आकर्षक से प्रस्तुत किया गया है। जिसमें राजकीय पक्षी मैना, राजकीय पशु वन भैंसा, आँरनेट उड़ने वाला सांप, कांकेर वैली नेशनल पार्क, अचानकमार, दुर्लभ कछुआ का चित्र नाम सहित प्रदर्शित किया है। आज रविवार साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्य यंत्र, मुख्य द्वार पर प्रदर्शित आदिवासियों के सम्मान का प्रतीक गौर सिंग के सामने सेल्फी लेते भी देखे गए।
  01 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने जा रहे है। 
  01 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने जा रहे है। इसके पश्चात दिवाली पर्व है ऐसे मे लोगो की खुशी दोगुनी बढ़ गई है। साइंस कॉलेज मैदान के शिल्प बाजार में खादी ग्रामोद्योग के अंतर्गत सजावटी सामान, कोसा के वस्त्र, बेलमेटल मिट्टी के दीया बिक्री के लिए सजाया गया है। आम लोग अपनी जरूरत के अनुरूप घरेलू सामान दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए खरीद रहे है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। खमतराई पुलिस ने 4 लाख 29 हजार नकदी के साथ 15 जुआरी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत शिवानंद नगर स्थित अंडरब्रीज के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी खमतराई को जुआरियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति ताश पत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर ताश पत्ती से जुआ खेलते कुल 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी 4,29,200/- रूपये जप्त किया जाकर जुआरियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 698/21 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। जुआरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जा रहीं है। 
गिरफ्तार आरोपी 
01. हरीश कुमार पिता संत कुमार चेलक उम्र 22 साल निवासी मुरेठी थाना मंदिर हसौद रायपुर। 02. मंजीत सिंह पिता बलवंत सिंह उम्र 27 साल निवासी अनुग्रह काम्पलेक्स गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर। 03. राम कुमार पिता संतोष प्रसाद उम्र 30 साल निवासी शीतलापारा थाना गुढ़ियारी रायपुर। 04. राम कुमार साहू पिता बलवंत साहू उम्र 48 साल निवासी अहिरवारा थाना नंदनी जिला दुर्ग। 05. मोह0 इकरार पिता ख्वाजूद्दीन उम्र 37 साला निवासी सांई निवास कालोनी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग।
 06. अविनाश पिता मोहन लाल उम्र 28 साल निवासी विकास नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर। 07. राकेश डोंगरे पिता तीरथराज डोंगरे उम्र 26 साल निवासी अहिरवारा थाना नंदनी जिला दुर्ग। 08. टीकमचंद पिता रामू तिरमूड़े उम्र 37 साल निवासी अहिरवारा थाना नंदनी जिला दुर्ग। 09. रोहित मोटवानी पिता संजय मोटवानी उम्र 25 साल निवासी रामसागर पारा थाना आजाद चौक रायपुर। 10. अमित बसानी पिता बसंत भाई बसानी उम्र 46 साल गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर। 
 11. सतीश यादव पिता तुलाराम यादव उम्र 20 साल निवासी विकास नगर थाना गुढियारी रायपुर। 12. राजेश पटेल पिता नारायण पटेल उम्र 21 साल निवासी विकास नगर थाना गुढियारी रायपुर। 13. दीप पाल पिता जैसर सागर उम्र 21 साल निवासी केलकरपारा थाना गंज रायपुर। 14. प्रदीप कुर्रे पिता जनतू लाल कुर्रे उम्र 40 साल निवासी नंदनी थाना नंदनी जिला दुर्ग। 15. मोहसिन खान पिता अब्दुल रहीम उम्र 29 साल निवासी कमासीपारा थाना गोलबाजार रायपुर।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ आज साइंस कॉलेज मैदान स्थित ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायकगण श्री सत्यनारायण शर्मा, श्रीमती अनिता शर्मा, डॉ. लक्ष्मी धु्रव, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त श्री दीपांशु काबरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।   
जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में श्रीमती इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित अनेक दुर्लभ चित्र प्रस्तुत किए गए हैं। अतिथियों द्वारा श्रीमती इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए स्मरण कर उन्हें नमन किया गया। सभी अतिथियों ने फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस फोटो प्रदर्शनी में श्रीमती गांधी के इंदु से इंदिरा बनने तक के जीवन सफर, देश के विकास के लिए उनके महत्वपूर्ण निर्णयों जैसे शांतिपूर्ण परमाणु प्रयोग ‘स्माइलिंग बुद्धा‘, हरित क्रांति, पर्यावरण कार्यक्रम, बांग्लादेश के निर्माण में भूमिका, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, मजबूत अर्थव्यवस्था हेतु बैंकों के राष्ट्रीयकरण के अलावा छत्तीसगढ़ प्रवास एवं बस्तर प्रवास के दौरान आदिवासियों के साथ नृत्य, महानदी जलाशय परियोजना गंगरेल का शिलान्यास तथा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इलाहाबाद जेल में बंद उनके पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा अपनी 10 वर्षीय बेटी इंदिरा को लिखे गए मार्मिक पत्र को प्रदर्शित किया गया है। श्रीमती इंदिरा गांधी के अंतिम सफर की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं। वहीं पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन वृतांत को भी फ़ोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है। इनमें बारडोली, गुजरात में स्थित सरदार पटेल के निवास, संविधान सभा की बैठकों, भारत के स्वतंत्रता प्राप्ति के क्षणों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ ली गयी। प्रदर्शनी में चलचित्रों के माध्यम से भी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी जा रही है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर   श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता और कुशलतापूर्वक नेतृत्व से वैश्विक पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। श्रीमती इंदिरा गांधी बचपन से ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं । बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी।
जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज अपरान्ह साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य एवं राज्योत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रदर्शन के लिए लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने विभागों द्वारा जन सामान्य की जानकारी के लिए विभागीय योजनाओं की प्रभावी प्रस्तुति एवं प्रचार सामग्री की सराहना की और इसके लिए राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि प्रदर्शनी का अवलोकन छत्तीसगढ़ राज्य के विकास की सुखद अनुभूति है। हम सब मिलकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़बो के सपने को साकार करने की ओर बढ़ रहे हैं।
 मिलकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के 
कृषि मंत्री श्री चौबे ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेती किसानी को समृद्ध बनाने और राज्य की जलवायु के आधार पर कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी में चाय और कॉफी की जशपुर एवं बस्तर जिले में खेती के प्रदर्शन को उन्होंने सराहा और कहा कि राज्य शासन के इस प्रयास में जशपुर एवं बस्तर अंचल के कृषकों का अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है।
का डोम इस वर्ष भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है
प्रदर्शनी स्थल पर कृषि विभाग का डोम इस वर्ष भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां मछली पालन, पशुपालन, कृषि आदि के प्रदर्शनी के बीच उद्यानिकी की जीवंत प्रदर्शनी में खासी भीड़ देखने को मिली। छत्तीसगढ़ राज्य की कृषि जलवायु क्षेत्र के मद्देनजर बने राज्य के नक्शे पर प्रत्येक जिले के मुख्य उत्पाद को दर्शाया गया। बागवानी की जीवंत प्रदर्शनी में छोटा तालाब बनाकर मखाना की खेती, ओवरहेड टैंक से ग्रेविटेशनल ड्रिप सिंचाई पद्धति, मल्चिंग में केले की खेती, विभिन्न प्रकार की भाजी, विभिन्न किस्म के आम की खेती, मशरूम उत्पादन, ड्रैगन फ्रूट आदि को दर्शाया गया है। उद्यानिकी विभाग के स्टाल में  विभिन्न किस्म के पौधे, जशपुर के प्रसिद्ध काजू, मशरूम, उद्यानिकी के प्रसंस्कृत उत्पाद जैसे जैम, आचार, सॉस, नेक्टर आदि स्टॉल पर विक्रय में उपलब्ध हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में राज्य में सिंचाई क्षमता के विस्तार हेतु किए जा रहे कार्यों को मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में विभिन्न स्टालों के निरीक्षण के दौरान जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा समाज कल्याण विभाग के स्टाल में पहुंचे तब वहां नशा मुक्ति के लिए लोकगीतों के माध्यम से संदेश दिया जा रहा था। आबकारी मंत्री लखमा लोकगीत की धुन पर अपने आप को रोक नहीं पाए और गीत के लय और धुन थिरकने लगे। मुख्यमंत्री बघेल ने भी कलापथक दल द्वारा नशामुक्ति के गीतों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
 उल्लेखनीय है कि साइंस कालेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सामाज कल्याण विभाग के कलापथक टीम द्वारा लगातार लोक गीतों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जा रही है।