Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के अवसर पर राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आदिवासी समाज दशा और दिशा विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में आदिवासियों के गहनों तथा अन्य कलाकृतियों पर लगाये गए स्टॉल ने देश के विभिन्न प्रांतों व हिस्सों से आए प्रतिभागियों तथा शोधार्थियों को अपनी ओर आकर्षित किया। उल्लेखनीय है कि मूल निवासियों की भाषा एवं संस्कृति के विविध आयाम- आदिवासी समाज की दशा और दिशा विषय पर 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था।
उल्लेखनीय है कि आदिवासियों के प्राचीन कला-संस्कृति एवं परम्परा पर आधारित गहने ऐठी, हरैंया, पहुंची, पायजन, मुंदरी, सुता, नागमोरी, रूपया माला सहित कीरिंग, काष्ठ व बांस से बने कलाकृति, ढोकरा कला के स्टॉल शहीद स्मारक भवन परिसर में लगाये गये थे। इन विभिन्न स्आलों में लगाए गए कलाकृतियों ने प्रतिभागियों को अपनी ओर आकर्षित किया।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के तीसरे दिन पश्चिम बंगाल के संथाली समुदाय के नर्तक दल द्वारा प्रस्तुत संथाली लोकनृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे आकर्षक परिधान धारण किए हुए नर्तक दल की सधे हुए लयबद्ध नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियां बजाकर नर्तक दल का उत्साहवर्धन किया। पश्चिम बंगाल के संथाल परगना में संथाली आदिवासी बहुतायत रूप से बसते हैं। संथाली लोक कला व संस्कृति का अहम हिस्सा है नृत्य। साड़ी की धोती और माथे पर साड़ी की पगड़ी पहन कर संथाली जब समवेत स्वर में थिरकते हैं, तो इसकी खूबसूरती मन मोह लेती है। प्रकृति की गोद में बसे संथाली आदिवासियों को नाच-गाने का शौक बिरासत में मिला है। संथाली नृत्य में पूरा परिवार पूरी बिरादरी, पूरा गांव मिलकर नाचते हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजीव भवन में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने पार्टी के दो प्रमुख पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। बताया गया कि परिसर से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, और अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के चेयरमैन सन्नी अग्रवाल और महामंत्री अमरजीत चावला के बीच हाथापाई हुई है। वहां मौजूद अन्य नेताओं ने दोनों को किसी तरह अलग किया। खास बात यह है कि इस पूरे घटना के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए दीपावली के मौके पर मस्तूरी क्षेत्र के सरपंचों ने एक नई और अनोखी पहल की है। अनेक ग्राम पंचायतों में पर्चे छपवा कर ग्राम वासियों को सूचित किया गया है की कोविड टीका लगवाने पर उन्हें लाटरी के माध्यम से इनाम दिया जाएगा। टीकाकरण के लिए प्रेरित करने पर पंचों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। ग्राम पंचायत देवरी की सरपंच राम कुंवर द्वारा ग्राम वासियों को वितरित पंपलेट में सूचित किया गया है कि 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के 2 दिनों में जो लोग टीका लगवाएंगे उन्हें लॉटरी के जरिए इनाम मिलेगा। पहला इनाम स्मार्टफोन रखा गया है। दूसरा कुकर, तीसरा थाली सेट, चैथा गिलास सेट, पांचवा कटोरी सेट, छठवां घड़ी, सातवा हॉट पॉट, आठवां टिफिन, नवां साड़ी तथा 10 वाँ सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। देवरी ग्राम पंचायत में टीकाकरण अभियान एनटीपीसी स्कूल भवन में 30 और 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
इसी तरह से ग्राम पंचायत रिसदा की सरपंच श्रीमती संतोषी खांडे ने घोषणा की है कि प्रत्येक पंच, रोजगार सहायक या स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जो 50 ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए लेकर आएंगे उन्हें 500 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा लॉटरी सिस्टम के जरिए प्रथम पुरस्कार सीलिंग फैन, द्वितीय मिक्सी मशीन, तृतीय कुकर, चतुर्थ आयरन और पांचवा दीवाल घड़ी देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा 10 व्यक्तियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। ग्राम पंचायत में 1056 लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्राम खाड़ा के सरपंच देवनाथ ने घोषणा की है कि 30 और 21 अक्टूबर को टीका लगवाने वालों के बीच लॉटरी निकालकर विजेताओं को मोबाइल फोन, कुकर, थाली सेट, गिलास सेट, कटोरी सेट, घड़ी, हॉट पॉट, टिफिन, साड़ी और सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी तरह से अन्य ग्राम पंचायतों की ओर से भी 30 और 31 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि मस्तूरी क्षेत्र में इन 2 दिनों के भीतर रिकॉर्ड टीकाकरण हो सके।

panchayattantra24.com,\रायपुर। साइंस कालेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में इस साल बांस से बनी साइकिल लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है। वह दर्शकों का मन लुभा रही है। मंच के ठीक सामने प्रदर्शित की गई साइकिल की सेल्फी और फोटो लेने के लिए होड़ मची हुई है। उल्लेखनीय है कि महोत्सव में बस्तर की विभिन्न कलाओं के विहंगम संयोग का एक अनूठा प्रयास किया है। बताया जाता है कि साइकिल बनाने के लिए पहले बांस का बीओवन प्रोटोटाइप तैयार किया गया है। इसमें बस्तर के प्रसिद्ध चार अलग-अलग हस्तशिल्प कला के समागम का प्रमाण मिलता है। इस साइकिल के निर्माण में ढोकरा कला, लोह शिल्प, शीशल और बांस शिल्प का प्रयोग किया गया है. जल्द ही इसे बस्तर जिला प्रशासन की तरफ से आधिकारिक तौर पर लॉन्च भी किया जाएगा।
बांस से इस साइकिल को बनाने वाले असिफ खान ने बताया कि इस साइकिल का वजन करीब 9 किलो है। इस साइकिल की खास बात यह है कि इसे बस्तर के बांस से ही बनाया गया है। वहीं बांस की खासियत की बात करें तो मैदानी इलाकों की तुलना में बस्तर का बांस मजबूत और चमकिले होते हैं। इसके अलावा बांस के गांठ अन्य बांस की तुलना में अधिक बड़े होते हैं। इनकी मोटाई भी अन्य इलाकों के बांस की तुलना में अधिक होती है। हालांकि इससे पहले बस्तर से ही बांस के इस तरह की साइकिल राजधानी रायपुर के बम्बू एंपोरियम शोभा बढ़ाने और इसे बेचने के लिए रखे गए हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित गुरुकुल विद्यालय में एक शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुकुल विद्यालय में पदस्थ चपरासी ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है, जिसकी शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी अरविंद जगत गुरुकुल विद्यालय में चपरासी है। उसने अपनी एक परिचित महिला को झांसा दिया कि उसके पति की नौकरी की बात हो गई है।
उसने पीड़िता को 17 अक्टूबर को विद्यालय में बातचीत के बहाने बुलाया। चूंकि महिला उससे पूर्व परिचित थी और रिश्तेदारी भी थी, लिहाजा महिला उसकी बातों में भरोसा कर गई और उसके बुलाए मुताबिक 17 अक्टूबर को वह विद्यालय पहुंची। पुलिस ने बताया कि 17 अक्टूबर को अवकाश का दिन था, लिहाजा विद्यालय पूरी तरह से खाली था। आरोपी अरविंद जगत की नीयत में खोट था, इसलिए उसने मौका देखकर महिला को झांसा देकर बुलाया। महिला जैसे ही उसके पास पहुंची, उसने विद्यालय के एक कमरे में उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। अस्मत लुटने के बावजूद जब पति को नौकरी नहीं मिली, तब महिला ने अरविंद के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। कोतवाली थानेदार मोहसीन खान ने बताया कि इस मामले की शिकायत के तत्काल बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे रिमांड पर लिया गया है।
panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आज दूसरे दिन सुबह 9 बजें से पारम्परिक त्यौहार, अनुष्ठान, फसल कटाई एवं अन्य पारम्परिक विधाओं पर आधारित लोकनृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस श्रेणी के प्रतियोगिता की शुरुआत उत्तराखंड के झींझीहन्ना लोक नृत्य के साथ हुआ। यह पारंपरिक नृत्य थारू समुदाय के लोगों द्वारा किया जाता है। नई फसल आ जाने के उपलक्ष्य में क्वांर-भादो के महीने में गांव के प्रत्येक घर-घर जाकर महिलाओं द्वारा यह नृत्य किया जाता है। झींझी नृत्य में घडे सिर पर रख कर प्रत्येक घर से आटे व चावल का दान लेते हुए और सभी घरों में झींझी खेलने के बाद उस आटे व चावल को इकट्ठा कर झींझी को एक दैवीय रूप मानकर उसे सभी महिलायें विसर्जन करने के लिए नदी में जाती है और उसे विसर्जन कर उस आटे व चावल का पकवान बना कर सभी लोग खाते हैं। उसी तरह हन्ना नृत्य भी थारू समाज के पुरुषों द्वारा किया जाता है जिसमें पुरुष वर्ग प्रत्येक घर जाकर आटे व चावल का दान लिया करते हैं। इस त्यौहार को भी क्वांर -भादों में एक व्यक्ति हन्ना बनकर गीतों के माध्यम अनुसार नृत्य करता है। हन्ना का संबंध देखा जाये तो मारिच से है। उत्तराखंड टीम द्वारा दोनों को मिलाकर सामूहिक प्रस्तुति दी गयी। उसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभागियों द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
गौरतलब है कि करमा नृत्य भादों माह में एकादशी तिथि के दिन राजा करम सेन की याद में कर्मा नाच के माध्यम से कलमी (करम डाल के पेड़) के पूजा करके आंगन में उस डाली को स्थापित करते हुए करते हैं और उसमें प्राकृतिक देवता को स्थापित करते हुए पूजा अर्चना करते है और रात भर करमा नाच करते हुए अप्रत्यक्ष रूप में देवी-देवता की नृत्य के माध्यम से स्तुति करते हैं। इस नृत्य के माध्यम से पर्यावरण को बचाये रखने का संदेश देते है, ताकि हमारा पर्यावरण यथावत बना रहे। नृत्य के माध्यम से नृत्य दल भावभंगिमा, वेशभूषा, नृत्य की कला को प्रदर्शित करते हुए अत्यंत मनोरम, रमणीय प्रस्तुति देते है। इस श्रेणी में तेलांगाना द्वारा गुसाड़ी डिम्सा, झारखंड द्वारा उरांव, राजस्थान गैर घुमरा, जम्मू कश्मीर द्वारा धमाली एवं छत्तीसगढ़ द्वारा गौर सिंग नृत्य की प्रस्तुति की गई।

panchayattantra24.com,रायपुर। टी – 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में सट्टा संचालित करते 2 सटोरिये को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक़ सायबर सेल की टीम को सूचना मिली थी, कि आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के मध्य चल रहे मैच के दौरान डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट रायपुरा स्थित एक मकान में क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सटोरियों को सट्टे का संचालन करते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर 02 व्यक्ति उपस्थित थे जो लैपटाॅप एवं मोबाईल के माध्यम से लाईन लेकर आॅन लाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम धरमू पोहानी निवासी तेलीबांधा एवं विशाल नेचवानी निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लाईन लेकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दोनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 नग मोबाईल फोन, 01 नग लैपटाॅप, 01 नग एल.सी.डी.टी.व्ही., 01 नग सेटअप बाॅक्स एवं नगदी 5,300/- रूपये जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 428/21 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। दोनों सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. धरमू पोहानी पिता हरपाल पोहानी उम्र 40 साल निवासी तेलीबांधा गली नबंर 02 थाना तेलीबांधा रायपुर। 02. विशाल नेचवानी पिता अशोक नेचवानी उम्र 29 साल निवासी अनमोल सुपर बाजार के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के अवसर पर स्थानीय साइंस कॉलेज में आयोजित राज्योत्सव जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। आज प्रदर्शनी के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसका अवलोकन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिला स्वसहायता समूह की बहनों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। ग्राम केन्द्री के ओमप्रकाश ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में पारंपरिक वाद्य यंत्रों को जानने का मौका मिला। इसमें मंजीरा, गुजेरी, सारंगी, तम्बूरा, सींग बाजा, मांदर आदि वाद्य यंत्र सामान्य अवसरों पर देखने को नहीं मिलते। इसी प्रकार राजिम-नवापारा से पहुंचे श्री प्रेमलाल सेन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के पारम्परिक गहनों को भी चित्र के माध्यम से देखने का मौका मिला। इनमें से कई आभूषण वर्तमान प्रचलन में नही है, जिसे इस प्रदर्शनी पर दिखाया गया है, जिसमें पहुंची, एैंठी, नांगमोरी, कंठा, मांगमोती आदि को दिखाया गया है। ग्राम राखी के रामकुमार, संजयनगर रायपुर के रेशमलाल और धरम कुमार ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिरपुर, बस्तर सहित राज्य के भौगोलिक स्थितियों को जानने का अवसर मिला। जनसम्पर्क की प्रदर्शनी में विश्वसनीय और पुष्ट जानकारी मिलती है। वर्ष 2019 में आयोजित प्रदर्शनी में भी आए थे।
जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में 1 नवम्बर 2000 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की प्रारंभिक जानकारी के अलावा, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी के वन गमन मार्ग, आदिवासी बहुल बस्तर की धरोहर, छत्तीसगढ़ का खजुराहों के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर, दक्षिण कौशल की राजधानी सिरपुर का लक्ष्मण मंदिर, पुरातात्विक छत्तीसगढ़ आदिकालीन छत्तीसगढ़-शैलचित्रों की खोज, छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य, छत्तीसगढ़ के जलप्रपात, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक श्रृंगार को सुरूचिपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है। जनसम्पर्क के स्टॉल में लोक कलाकार रिखी क्षत्रिय द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्य यंत्रों को प्रदर्शित किया गया है।

panchayattantra24.com,रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने पिछले दिनों जिला अस्पताल में संचालित कुछ विभागों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल (एमसीएच),रायगढ़ में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत स्त्री एवं शिशु रोग विभाग को वहां शिफ्ट किया गया है तथा आगामी 01 नवम्बर से बाह्य रोगियों हेतु ओपीडी का संचालन अस्पताल के प्रथम तल में प्रारंभ किया जाएगा। ओपीडी का संचालन समय प्रात: 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया जाएगा।