Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में लोक निर्माण विभाग द्वारा 200 करोड़ रूपए की लागत से राज्य की ग्रामीण अंचल की सड़कों का डामरीकरण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मरम्मत एवं डामरीकरण के योग्य सड़कों का चिन्हांकन प्रस्ताव पहले ही विभाग ने तैयार कर लिया था। इसमें विधायक गणों की अनुशंसा एवं प्रस्ताव को भी शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक निर्माण विभाग को राज्य की ग्रामीण अंचलों की ऐसी सड़कें जिनके मरम्मत एवं डामरीकरण की जरूरत है, को सर्वोच्च प्राथमिकता से कराए जाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मरम्म्त एवं डामरीकरण की आवश्यकता वाली सड़कों के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए भी निर्देशित किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य की पुरानी सड़कों के मरम्मत एवं डामरीकरण के लिए 200 करोड़ के प्रस्ताव पर भी उन्होंने सहमति दे दी थी। बरसात के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका था। लोक निर्माण विभाग शीघ्र ही सड़कों के मरम्मत एवं डामरीकरण का काम शुरू करने जा रहा है, ताकि सड़क आवागमन सुविधाजनक हो सके। यहां यह उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा नवीन स्वीकृत सड़कों के कार्य को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग अब पुरानी सड़कों की मरम्मत एवं डामरीकरण का कार्य तत्परता से कराने जा रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 अक्टूबर को सवेरे 10 बजे रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी की पुण्यतिथि तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर दोनों विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इस कार्यक्रम के बाद साईंस कॉलेज मैदान में अपरान्ह 3 बजे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी के व्यक्तित्व, विचारों एवं दृष्टिकोण पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्यसभा सांसद श्री जयराम रमेश और वरिष्ठ नेता श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला अतिथि वक्ता होंगे।
प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, श्री विकास उपाध्याय, श्री कुंवर सिंह निषाद, श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री धनेंद्र साहू, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री कुलदीप जुनेजा शामिल होंगे। कार्यक्रम में समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम, मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा नगर निगमों के महापौरों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
मंत्री भगत ने कलाकारों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए जन चौपाल की तर्ज पर माह में एक बार कला चौपाल लगाने की घोषणा की


panchayattantra24.com,रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि आगामी 28 से 30 अक्टूबर तक होने जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को सफल बनाने हम सबकी सहभागिता एवं सकारात्मक पहल जरूरी है। श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का यह दूसरा आयोजन है। इस नृत्य महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले कलाकारों के मध्य सकारात्मक वातावरण निर्मित करने की अहम भागीदारी विशेष तौर पर कलाकारों की होती है। इसके अलावा ऑटो, टैक्सी, ट्रैवलर के साथ-साथ होटल-मोटल के प्रबंधन की भी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वृहद रूप से भव्य राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, हम सबकी जिम्मेदारी है कि महोत्सव के प्रति सकारात्मक माहौल बनाते हुए बेहतर मेहमान नवाजी से देश के विभिन्न प्रान्तों तथा विदेशों से आने वाले कलाकारों के मध्य बेहतर वातावरण तैयार किया जाए। मंत्री श्री भगत ने इस मौके पर संस्कृति विभाग द्वारा ऑनलाइन कार्टून प्रतियोगिता के लिए मंगाई गई कार्टूनों का संग्रह कर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया।
मंत्री श्री भगत ने आज महंत घासीदास संग्रहालय स्थित सभा कक्ष में प्रदेश के अलग-अलग विधाओं से जुड़े कलाकारों, फिल्म निर्माता-निर्देशकों और होटल-मोटल के प्रतिनिधियों का एक सभा बुलाकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सहभागिता के लिए स्नेहिल आमंत्रित दिया। इस मौके पर कलाकारों एवं प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। मंत्री श्री भगत ने कलाकारों के सुझाव को गम्भीरता से लेते हुए इन क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए माह में एक बार जन चौपाल की तर्ज पर कला चौपाल लगाने की घोषणा की। कला चौपाल के माध्यम से कलाकारों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यहां के कलाकारों निर्माता-निर्देशकों, लेखकों और तकनीशियनों को अवसर उपलब्ध कराने के लिए बेहतर फिल्म नीति तैयार किया गया है। इससे फिल्म उद्योग से जुड़े सभी लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने इस मौके पर बताया कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव राज्य सरकार का दूसरा बड़ा आयोजन है। इससे देश-विदेश में छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान मिली है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के इस दूसरे आयेाजन में शामिल होने के लिए 7 देशों के कलाकारों की सहमति मिल गई है। नाइजीरिया, फिलिस्तीन और श्रीलंका के कलाकार रायपुर, छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। कल तक चार अन्य देशों के कलाकार भी आ जायेंगे। इसके अलावा देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकार भी इस राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे और अपने कला संस्कृति एवं परम्परा पर आधारित जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे। इससे निश्चित ही एक-दूसरे के कला-संस्कृति एवं सांस्कृतिक विविधता से छत्तीसगढ़ को विश्व पटल पर एक अलग पहचान मिलेगी। सभा को पद्मश्री भारती बंधु और श्री दिलीप षड़ंगी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित प्रदेश के फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों, निर्माता निर्देशकों सहित विविध कला क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने मुलाकात कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. और संचालक श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने आज उज्बेकिस्तान के नृत्य कलाकारों का दल दिल्ली पहुंच चुका है। दिल्ली से कलाकारों का यह दल जल्द ही रायपुर पहुंचेगा। इससे पहले विदेशी कलाकारों की टीम का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। सबसे पहले नाइजीरिया के कलाकार रायपुर पहुंचे हैं। महोत्सव में भाग लेने वाली लगभग सभी टीमें 27 अक्टूबर तक रायपुर पहुंच जायेंगी। 28 अक्टूबर को इन कला दलों के मार्चपास्ट के साथ भव्य एवं आकर्षक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज होगा। तीन दिनों तक चलने वाला आदिवासी नृत्य महोत्सव, विदेशी और देशी कलाकारों के संगम से विविध कला रंगों में सराबोर, भव्य और काफी मनोरंजक होगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। मानसून की विदाई के साथ ही अब ठंड दस्तक देने लगी है। राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में उत्तरी हवाओं ने दस्तक दी है, जिसके बाद तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुसुमघटना में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया और कबीरधाम जिले एवं छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्री कलीम खान, श्री तुकाराम चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनधि उपस्थित थे।
कबीरधाम जिले की महिलाओं ने सहयोग के लिए अकबर का जताया आभार

panchayattantra24.com,रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने स्वेच्छा अनुदान मद से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 1438 महिलाओं को लगभग 72 लाख रूपए की राशि की आर्थिक मदद पहुंचाएंगे। इनमें पात्रता अनुसार प्रत्येक महिलाओं के लिए पांच-पांच हजार रूपए की राशि की स्वीकृति दी गई है।
अकबर ने आज कलेक्ट्रोरेट कार्यालय कवर्धा के सभाकक्ष में कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के 110 महिलाओं को पांच-पांच हजार रूपए का चेक वितरण किया। कवर्धा नगर पालिका निवासी पदमा कहार, सरोजनी कुंभकार, शिवकुमारी निषाद, सरस्वती ठाकुर, जानकी यादव, दुर्गा राजपूत, सुरेखा कौशिक सहित सौकड़ों महिलाओं ने दीपावली त्यौहार से ठीक पहले पांच-पांच हजार रूपए का आर्थिक सहयोग करने के लिए मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार जताया। महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधवा असहाय महिलाओं के लिए यह आर्थिक सहयोग किसी संजीवनी से कम नहीं है। हम सब अच्छे से दीपावली का त्यौहार मना सकते है।
वितरण किया कबीरधाम जिले की महिलाओं ने सहयोग के लिए श्री अकबर का जताया आभार महिलाओं ने कहा इस बार अच्छे से मनाएंगे दीवाली
उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री अकबर कोविड संक्रमण के दौर से कबीरधााम जिले के जरूरतमंद लोेगों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहंुचा रहे है। कोविड संक्रमण काल में उन्होने लगभग 50 लाख रूपए से अधिक का सहयोग भी दे चुके हैं। श्री अकबर ने आज चेक वितरण करते हुए कहा कि शेष महिलाओं को पांच-पांच हजार रूपए का चेक दिए जाएंगे। पूरे प्रदेश में कवर्धा एक ऐसा विधानसभा है, जहां मंत्री श्री अकबर द्वारा स्वेच्छा अनुदान मद से विधवा महिलाओं के लिए सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहंुचाई जा रही है।
वन, परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने संक्षिप्त उद्वबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं, गांव-गरीब, किसानों, युवाओं की सरकार है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से लेकर अंतिम व्यक्ति को हर संभव मदद पहंुचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री जमील खान, सभापति श्री नरेन्द्र देवांगन और कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में हाथी-मानव द्वंद पर नियंत्रण के उद्देश्य से विभाग द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण अभियान के तहत 24 अक्टूबर को सूरजपुर वनमंडल के मोहनपुर में एक मादा हाथी का सफलतापूर्वक रेडियो कॉलर किया गया। रेडियो कॉलरिंग किए गए इस हाथी को ‘मैत्री‘ नाम दिया गया है। राज्य में इस दौरान विचरण कर रहे हाथियों की अनुमानित संख्या 291 है। इनमें सरगुजा वन वृत्त अंतर्गत 193, बिलासपुर वन वृत्त अंतर्गत 69, दुर्ग वन वृत्त अंतर्गत 22 और रायपुर वन वृत्त के अंतर्गत 07 हाथी शामिल है।
गौरतलब है कि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून की संयुक्त परियोजना के तहत मानव-हाथी द्वंद को कम करने के उद्देश्य से हाथियों के विचरण की जानकारी प्राप्त करने हेतु हाथियों का रेडियो कॉलरिंग करने का अभियान जारी है। इसके तहत 24 अक्टूबर 2021 को सरगुजा वृत्त के सूरजपुर वनमंडल के मोहनपुर, कक्ष क्रमांक पी 2552 में एक मादा हाथी को सफलतापूर्वक रेडियो कॉलर किया गया।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री पी.वी. नरसिंग राव के मार्गदर्शन में वन विभाग की स्थानीय टीम तथा साइंटिस्ट-एफ, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून डॉ. पराग निगम एवं उनकी टीम, तामिलनाडू के डॉ. मनोहरन द्वारा रेडियो कॉलरिंग अभियान प्रारंभ किया गया। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एलीफेंट रिजर्व सरगुजा डॉ. के. मेचियो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अभियान के तहत विगत दिवस 23 अक्टूबर 2021 को सूरजपुर वनमंडल के बंशीपुर बीट के कक्ष क्रमाक 1682 में हाथी दल की पहचान की गई। इस दल में 09 हाथी थे। नियमित रूप से ट्रेकर एवं विशेषज्ञ अमलों द्वारा उक्त दल की ट्रेकिंग की गयी। प्रदेश का कुमकी हाथी राजू एवं दुर्योधन को इस अभियान में शामिल किया गया। भौगोलिक परिस्थिति अनुकूल नहीं बन पाने तथा हाथियों का दल घनी झाड़ियों में होने के कारण उक्त दिवस को रेडियो कॉलरिंग नहीं हो पाया। हाथी का उक्त दल रातों-रात बीट मोहनपुर के कक्ष क्रमांक पी 2552 में पहुंच गए। दल के 09 हाथी में से एक मादा हाथी को रेडियो कॉलर करने हेतु चिन्हित किया गया। तत्पश्चात् 24 अक्टूबर 2021 को भोर से ही उक्त दल का ट्रेकिंग किया जाता रहा। अंततः दोपहर 12.40 बजे चिन्हित मादा हाथी जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है, इसको ट्रैंक्यूलाईज कर रेडियो कॉलर लगाने में सफलता प्राप्त हुई।
गत दिवस 24 अक्टूबर 2021 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री पी.वी. नरसिंग राव पूरे अभियान के दौरान मौके पर ही मौजूद रहे और सफलतापूर्वक रेडियो कॉलर पश्चात् समीक्षा बैठक लेकर अन्य हाथियों के रोडियो कॉलर की रणनीति तैयार की गयी। इस अभियान में मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त श्री अनुराग श्रीवास्तव, वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं फील्ड डायरेक्टर (एलीफेंट रिजर्व) सरगुजा डॉ. के. मेचियो, संचालक गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर श्री रंगनाथा रामाकृष्णा वाई, उप निदेशक एलीफेंट रिजर्व सरगुजा श्रीमती प्रभाकर खलखो, संचालक अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व श्री विष्णु नायर, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून डॉ. पराग निगम एवं उनकी टीम, प्रभारी वनमंडलाधिकारी सूरजपुर श्री बी.एस. भगत, डॉ.पी. के. चंदन, डॉ.सी.के. मिश्रा, डॉ. राकेश वर्मा, श्री लक्ष्मी नारायण, श्री अंकित, श्री समर्थ मंडल, श्री अमलेन्दु मिश्रा, श्री प्रभात दुबे एवं वन विभाग के मैदानी अमले सहित कुमकी हाथी के महावतों का योगदान सराहनीय रहा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार कर रहे बैठक

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘पेसा’ (PESA – Panchayatiraj Extension in Scheduled Areas) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियम बनाने का काम अंतिम चरण में है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस से पांच घंटे तक चली आज पांचवीं मैराथन बैठक में प्रदेश में ‘पेसा’ (पंचायत उपबंध – अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम, 1996) लागू करने के लिए नियमों को अंतिम रूप देकर सहमति एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए दो दिनों में संबंधित विभागों में भेजने के निर्देश दिए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ‘पेसा’ को लागू करने प्रतिबद्ध है। जनजातीय समाज के हितों की रक्षा और वनांचलों के विकास में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने में ‘पेसा’ महती भूमिका निभाएगा। इससे न केवल उनकी संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाजों और पारंपरिक ज्ञान को सुरक्षित रखा जा सकेगा, बल्कि उनके कल्याण के लिए जल, जंगल और जमीन के साथ अन्य प्राकृतिक संसाधनों को भी सहेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ‘पेसा’ अनुसूचित क्षेत्र के लोगों के लिए संवेदनशील विषय रहा है। उन्होंने इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुसूचित क्षेत्रों के रहवासियों, समुदायों, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी मुद्दों के जानकारों से प्राप्त सुझावों को भी शामिल कर नियम तैयार करने के निर्देश दिए।
श्री सिंहदेव प्रदेश में ‘पेसा’ को अमलीजामा पहनाने के लिए पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से विभिन्न आदिवासी समाजों, पंचायतीराज सशक्तिकरण व वनाधिकार के लिए काम कर रहे गैर-सरकारी संगठनों और व्यक्तियों से लगातार चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के कई विकासखंडों का भ्रमण कर अनुसूचित क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों से भी चर्चा कर ‘पेसा’ के संबंध में राय और सुझाव प्राप्त किए हैं।