Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.com,रायपुर। नृत्य वह संगम है। नृत्य वह सरगम है। जिसमें न सिर्फ सुर और ताल का लय समाया है, अपितु जीवन की वह सच्चाई भी समाई हुई है जो हमें अपने उत्साह और खुशियों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। नृत्य मुद्राओं, भाव-भंगिमाओं और भावनाओं, रूप-सौंदर्य के साथ खुशियों की वह अभिव्यक्ति भी है जो नृत्य करने वालों से लेकर इसे देखने वालों के अंतर्मन में उतरकर उन्हें इस तरह झूमने को मजबूर कर देता है कि शरीर का रोम-रोम ही नहीं सारे अंग झूम उठते हैं।
छत्तीसगढ़ की भी अपनी अलग संस्कृति और पहचान है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक वहाँ की प्रकृति में समाई नदी-नालों, झरनों,जलप्रपातों की अविरल बहती धाराओं की कलकल, झरझर की गूंज हो या बारिश में टिप-टिप गिरती पानी की बूंदे या उफान में रौद्र बहती नदियों की धारा, शांत जंगल में पंछियों का कलरव हो या छोटी-छोटी चिड़ियों की चहचहाहट, पर्वतों, घने जंगलों से आती सरसराती हवाएं हो या फिर वन्य जीवों की ख़ौफ़नाक आवाजें, भौरों की गुँजन, कीड़े-मकौड़े, झींगुरों की आवाज़ से लेकर पेड़ो से गिरते हुए पत्तों और जरा सी हवा चलने पर दूर-दूर सरकते सूखे पत्तों की सरसराहट सहित कई ऐसी धुने हैं जो सरगुजा से लेकर बस्तर के बीच जंगलों में नैसर्गिक और खूबसूरत दृश्यों के साथ समाई है। भले ही हम इन प्रकृति और प्रकृति के बीच से उठती धुनों की भाषाओं को समझ नहीं पाते, लेकिन इनके बीच कुछ पल वक्त गुजारने से ऐसा महसूस होता है कि जंगलों, नदी, पर्वतों, वन्य जीवों की भी सुख-दुख से जुड़ी अनगिनत कहानियां है जो अपनी भाषाओं, अपनी शैलियों में गीत गाते हैं, नृत्य करते हैं और इनका यह गीत और नृत्य इनके आसपास रहने वाले जनजातियों की संस्कृति में घुल-मिलकर वाद्य यंत्रों के सहारे हमें नृत्य के साथ देखने और समझने को मिलता है।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति का दर्शन कराने के साथ हमें जीवन की कई चुनौतियों से लड़ने और खुशी के अलावा विषम परिस्थितियों में भी जीवन यापन करने की प्रेरणा और संदेश देने वाले आदिवासी समाज के नृत्य, संगीत और गीत से एक बार फिर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से देशभर के लोगों को जुड़ने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजधानी रायपुर में एक बार फिर 28 से 30 अक्टूबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन साइंस कालेज मैदान में किया जा रहा है। महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। 
इस महोत्सव में देशभर के अलग-अलग राज्यों से कलाकार जनजाति समाज सहित अन्य परिवेश के नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। संस्कृति की ही अभिव्यक्ति व संवाहक छत्तीसगढ़ का नृत्य वास्तव में बहुत प्राचीन और समृद्धशाली होते हुए लोक कथाओं से जुड़ी है। जोकि मनोरंजन मात्र के लिए नहीं है। इन नृत्यों में आस्था, विश्वास और धार्मिक कथाओं का संगम भी है। आदिवासी समाज द्वारा अपने विशिष्ट प्रकार के नृत्यों का अभ्यास कर विभिन्न अवसरों पर जैसे- ऋतुओं के स्वागत, परिवार में बच्चे के जन्म, विवाह सहित अन्य बहुत से पर्व को उल्लास के साथ मनाने के लिए गीत गाये जाते हैं और नृत्यों का प्रदर्शन किया जाता है। इनमें आदिवासी समाज के पुरूष तथा महिलाओं की समान सहभागिता भी सम्मिलित होती है। सामूहिक रूप से सभी पारम्परिक धुनों में कदम और चाल और ताल के साथ नृत्य करते हैं।
छत्तीसगढ़ की जनजातियों द्वारा विभिन्न अवसरों में किए जाने वाले नृत्यों में विविधताओं के साथ कई समानताएं भी होती है। यहां आदिवासी समाज द्वारा सरहुल, मुरिया समाज द्वारा ककसार, उरांव का डमकच, बैगा और गोड़ समाज का करमा, डंडा, सुआ नाच सहित सतनामी समाज का पंथी और यदुवंशियों का राउत नाच भी प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ राज्य के अनेक नृत्य है। जो राज्य ही नहीं देश-विदेश में भी अपनी पहचान रखते हैं। आदिवासियों का प्रमुख क्षेत्र बस्तर, सरगुजा संभाग है। प्रकृति के नैसर्गिक वातावरण में रहने वाले इन जनजातियों के अलग-अलग जातीय नृत्य हैं। इनमें माड़ियों का ककसार, सींगों वाला नृत्य, तामेर नृत्य, डंडारी नाचा, मड़ई, परजा जाति का परब नृत्य, भतराओं का भतरा वेद पुरुष स्मृति और छेरना नृत्य, घुरुवाओं का घुरुवा नृत्य, कोयों का कोया नृत्य, गेंडीनृत्य प्रमुख है। मुख्यतः पहाड़ी कोरवा जनजातियों द्वारा किये जाने वाले डोमकच नृत्य आदिवासी युवक-युवतियों का प्रिय नृत्य है। विवाह के अवसर पर किये जाने वाले इस नृत्य को विवाह नृत्य भी कहा जाता है। यह नृत्य छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का पर्याय है। करमा नृत्य को बैगा करमा, गोंड़ करमा, भुंइयाँ करमा आदि का जातीय नृत्य माना जाता है। इसमें स्त्री-पुरुष सभी भाग लेते हैं। सरहुल नृत्य उरांव जाति का जातीय नृत्य है। यह नृत्य प्रकृति पूजा का एक आदिम रूप है। आदिवासियों का विश्वास है कि साल वृक्षों के समूह में जिसे सरना कहा जाता है। महादेव और देव पितरों को प्रसन्न करके सुख शांति की कामना के लिए चैत्र पूर्णिमा की रात इस नृत्य का आयोजन किया जाता है। समूह में बहुत ही कलात्मक ढंग से किये जाने वाले डंडा व सैला नृत्य पुरुषों का सर्वाधिक प्रिय नृत्य है। इस नृत्य में ताल का अपना विशेष महत्व होता है। इसे मैदानी भाग में डंडा नृत्य और पर्वती भाग में सैला नृत्य के रूप में भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के जनजाति बहुल क्षेत्रों में ग्राम देवी की वार्षिक, त्रिवार्षिक पूजा के दौरान मड़ई नृत्य करते हैं, इसमें देवी-देवता के जुलूस के सामने मड़ई नर्तक दल नृत्य करते है एवं पीछे-पीछे देवी-देवता की डोली, छत्रा, लाट आदि प्रतीकों को जुलूस रहता है। धुरवा जनजाति द्वारा विवाह के दौरान विवाह नृत्य किया जाता है। विवाह नृत्य वर-वधू दोनों पक्ष में किया जाता है। विवाह नृत्य तेल-हल्दी चढ़ाने की रस्म से प्रारंभ कर पूरे विवाह मंे किया जाता है। इसमें पुरूष और स्त्रियां समूह मंे गोल घेरा बनाकर नृत्य करते हैं। इसी तरह राज्य में गेड़ी नृत्य भी प्रसिद्ध है। मुरिया जनजाति के सदस्य नवाखानी पर्व के दौरान लगभग एक माह पूर्व से गेड़ी निर्माण प्रारंभ कर देते हैं। गेड़ी नृत्य सावन मास के हरियाली अमावस्या से भादो मास की पूर्णिमा तक किया जाता है। गेड़ी नृत्य नवाखानी त्यौहार के समय करते हैं। इसमें मुरिया युवक बांस की गेंड़ी मंे गोल घेरा मंे अलग-अलग नृत्य मुद्रा मंे नृत्य करते हैं। नाट्य तथा नृत्य का सम्मिलित रूप गंवरमार नृत्य मुरिया जनजाति द्वारा किया जाता है। मुरिया जनजाति के नर्तक दल गौर-पशु मारने का प्रदर्शन करते हैं। इस नृत्य में दो व्यक्ति वन में जाकर गौर-पशु का शिकार करने का प्रयास करते हैं, किन्तु शिकार के दौरान गौर-पशु से घायल होकर एक व्यक्ति घायल हो जाता है। दूसरा व्यक्ति गांव जाकर पुजारी (सिरहा) को बुलाकर लाता है जो देवी आह्वान तथा पूजा कर घायल व्यक्ति को स्वस्थ्य कर देता है तथा दोनों व्यक्ति मिलकर गंवर पशु का शिकार करते हैं। इसी के प्रतीक स्वरूप गवंरमार नृत्य किया जाता है। यह एक प्रसिद्ध नृत्य है। जो देखने वालों को बहुत प्रभावित करता है। सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ के स्त्रियों द्वारा समूह में किये जाने वाला नृत्य है। इस नृत्य को करने वाली युवती या नारी की सुख-दुख की अभिव्यक्ति, मन की भावना नृत्य में प्रदर्शित होता है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने हुक्का पार्लर पर कार्रवाई करने पर रायपुर पुलिस को बधाई दी. और ट्वीट कर लिखा – मुझे हर पल इस ऑपरेशन की लगातार रियल टाइम अपडेट दे रहे प्रशासन के समस्त प्रतिनिधियों एवं इस ऑपरेशन में अपना योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को साधुवाद एवं बधाई।
बता दें कि कल सीएम भूपेश बघेल की मंशानुरूप रायपुर पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हुक्का पार्लर पर चेकिंग कर 4 पार्लर्स पर कोटपा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जांच कार्यवाही जारी है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2022 में शामिल होने के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। प्रवेश की अंतिम सूची 15 नवम्बर 2021 तक निर्धारित की गई है। सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्रवेश संबंधी कोई भी तिथि नहीं बढ़ायी जाएगी। छात्र-छात्राएं अपने जिले में निर्धारित अध्ययन केन्द्रों से परीक्षा आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
हाई स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 14 वर्ष की आयु पूर्ण होना और कक्षा 12वीं में प्रवेश के लिए हाई स्कूल की परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन केन्द्रों की सूची ओपन स्कूल की वेबसाइट sos.cg.nic.in पर उपलब्ध है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अध्यक्षता में आज रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2021 की चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित ज्यूरी के सदस्य शामिल हुए। चयनित महिला/संस्था को राज्योत्सव के अवसर पर मिनी माता सम्मान प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला, अशासकीय संस्थाओं को मिनी माता सम्मान प्रदान किया जाता है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले  के मलैदा  केम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 21 जवानों के फुड पायजनिंग से पीड़ित होने की जानकारी प्राप्त होते ही सभी जवानों के बेहतर इलाज की  व्यवस्था सुनिश्चित करने जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है।
राजनांदगांव जिले के मलैदा कैम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 21 जवानों के फुड पायजनिंग से पीड़ित होने पर सभी का इलाज खैरागढ़ स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 और 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के दौर पर रहेंगे. उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए भूपेश बघेल लखनऊ में पार्टी की बैठकों में शामिल होने के साथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. उत्तर प्रदेश के बाद भूपेश बघेल 27 को हिमाचल प्रदेश जाएंगे, जहां मंडी में होने वाले कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
 

 गाँजे की एक पत्ती भी दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ में नहीं घुसने देना-  मुख्यमंत्री
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्किट हाऊस ऑडिटोरियम में पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की कॉन्फ्रेंस शुरू। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़े निर्देश दिए। और कहा – प्रदेश में नशे के कारोबार को पनपने न दिया जाए। पुलिस अधीक्षक करें कड़ी कार्यवाही। दूसरे राज्यों से आ रहे नशीले पदार्थ छत्तीसगढ़ में नहीं घुसने चाहिए। उन्होंने कहा कि गाँजे की एक पत्ती भी दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ में नहीं घुसने देना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छोटी छोटी घटनाओं को साम्प्रदायिक और अराजक तत्व बड़ा रूप देने की चेष्टा कर रहे हैं। सभी पुलिस अधीक्षक उन्हें पहचानें, अपना आसूचना तंत्र विकसित करें क्यूँकि ऐसी घटनाओं का सीधा असर प्रदेश की शांति व्यवस्था और सरकार की छवि पर होता है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि -कोविड महामारी के दौरान हमारी सरकार, प्रशासन और पुलिस ने अभूतपूर्व कार्य किया है। आपने प्रवासी मज़दूरों के हित में बेहतरीन कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि – हर स्तर पर, थाना, अनुविभाग, ज़िला और रेंज लेवल पर सूचना तंत्र विकसित करें। पुलिस अधीक्षक हर ज़िले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्पेशल टीम बनाएँ जो सोशल मीडिया में अफ़वाह फैलाने वालों का चिन्हांकन कर कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छोटी घटनाओं का राजनीतिक लाभ लेने अवसरवादी तत्व अफ़वाह, दुष्प्रचार और भ्रामक समाचार फैलाते हैं, उनकी पहचान कर कार्यवाही करना ज़रूरी है। सोशल मीडिया अफ़वाह फैलाने का सबसे बड़ा साधन बन गया है। सोशल मीडिया में भी एक सुदृढ़ आसूचना तंत्र विकसित करना ज़रूरी है। कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के बाद अब बाजार में पेट्रोलियम कंपनियों के डुप्लीकेट रेग्यूलेटर का धंधा फूटा हैं। इन्हें कंपनी के रेग्युलेटर की कीमत की तुलना में आधे पैसे में बेचा जा रहा था। सस्ता मिलने की वजह से लोग इसके खतरे को नजरअंदाज कर खरीदी भी कर रहे थे। छापेमारी के दौरान तीन बर्तन दुकानों से 196 नकली रेग्युलेटर जब्त किए गए।
छापेमारी की खबर शहर की ज्यादातर बर्तन दुकानों में फैल गई और हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग के अफसरों को शिकायत मिली थी कि शहर के कई बाजारों में बर्तन और होम एप्लांयसेंस स्टोर में डुप्लीकेट रेग्यूलेटर बेचे जा रहे हैं। पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद अफसरों की अलग-अलग टीम बनाई। टीम के सदस्य खुद ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंचे और वहां उन्होंने रेग्यूलेटर मांगे। जैसे ही दुकानदारों ने उन्हें नकली रेग्यूलेटर दिखाया वहां जांच की और पूरा स्टॉक जब्त किया गया। अफसरों की टीम ने गोलबाजार, पेटी लाइन, फाफाडीह, आमापारा, पुरानी बस्ती सहित कई इलाकों की बर्तन दुकानों में छापे मारे।
अफसर ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंचे। दुकान से पूछा कि गैस सिलेंडर का रेग्यूलेटर खरीदना है। नकली रेग्यूलेटर जैसे ही दिखाया गया, अफसरों ने अपना असली परिचय देकर कार्रवाई कर दी। नियमानुसार कोई भी दुकानदार रेग्यूलेटर की खुली बिक्री नहीं कर सकता है। बर्तन दुकानों से अफसरों को हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडेन और भारत पेट्रोलियम कंपनी के नकली रेगुलेटर बिना बिल के मिले। अफसरों की टीम ने गोलछा इंटरप्राइजेज, जय भारती स्टोर, भारत पात्र भंडार और एक जगह खुले मैदान में फेंके गए 10 रेग्यूलेटर जब्त किए हैं। कुल 196 में 110 रेग्यूलेटर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के हैं। 78 इंडियन गैस और 18 बीपीसीएल और खुले मैदान में मिले 10 रेग्यूलेटर एचपीसीएल कंपनी के हैं। कार्रवाई के दौरान टीम में सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे, अरविंद दुबे, पवित्रा अहिरवार, खाद्य निरीक्षक सोनल चंद्राकर, रीना साहू, संदीप शर्मा, सुचित्रा कश्यप और मनीष यादव शामिल थे। इन सभी दुकानों के खिलाफ द्रवित पेट्रोलियम गैस वितरण एवं विनियमन आदेश 2000 सहित आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
श्याम मार्केट पंडरी में एक ही रात में टूटे 4 दुकानों के ताले
पंडरी कपड़ा बाजार के पास मेन रोड पर स्थित श्याम मार्केट में बुधवार की रात एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़कर चोर पैसे और कीमती सामान चुराकर ले गए। ऐन त्योहार के समय पुलिस की गश्त बढ़ाने के दावों के बीच चोरों ने एक के बाद एक चार दुकानों में चोरी की लेकिन किसी को भनक नहीं हुई। सीसीटीवी फुटेज में भी साफ दिख रहा है कि चोरों ने बड़े आराम से दुकानों के ताले तोड़े और जिसके गल्ले में जो मिला लेकर फरार हो गए। शहर के मुख्य बाजार वाले इलाके में चोरी होने से कारोबारी गुस्से में हैं। कारोबारियों ने गश्त में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस की गश्त चुस्त नहीं है, इस वजह से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। चोरों ने श्याम मार्केट में ए-5, बी-26, 27 व एक अन्य दुकान के शटर का ताला तोड़ा है। ताले तोडऩे के बाद एक के बाद एक दुकानों के शटर भी उठाए, लेकिन खटपट की आवाज सुनकर भी कोई वहां नहीं पहुंचा। देवेंद्रनगर पुलिस चोरी की जांच कर रही है। साइबर सेल की टीम ने भी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिव फोम दुकान के संचालक कपिल ठाकवानी ने एफआईआर में बताया है कि 20 अक्टूबर को रात 9.20 के आसपास वे दुकान बंद कर अपने घर मोवा चले गए। सुबह 9.20 को जब दुकान में पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता चला। उसी दौरान उन्होंने देखा कि उनकी दुकान के बाजू में स्थित एसआर मोटर्स की दुकान का भी ताला टूटा है। वे अपनी दुकान में देख रहे थे कि क्या क्या चोरी हुआ है, उसी दौरान पता चला कि दो और दुकानों में चोरी हुई है। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के फुटेज कैद हो गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो चोर दिख रहे हैं। एक ने चेहरे को कपड़े से बांध रखा है। दूसरे ने सिर को कपड़े से ढंका है। दोनों ने लोहे की राड से ताला तोड़कर। उसकी आवाज तक किसी ने नहीं सुनी। चोरों ने जितनी आसानी से ताले तोड़े, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों शातिर हैं। बाहरी गिरोह के सदस्य भी हो सकते हैं। इस एंग्ल से जांच की जा रही है। चूंकि कारोबारी रात में गल्ले में बड़ी रकम नहीं रखते, इस वजह से चोरी में ज्यादा पैसे नहीं गए हैं। एक दुकान से 10 हजार का मोटर पार्टस चोर ले गए हैं।
 

 
 
 panchayattantra24.com,रायपुर/बिलासपुर। प्रदेश की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है। नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट पर गौर करें तो बीते ढाई साल के दौरान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में 50 हजार किलोग्राम गांजा की जब्ती पुलिस ने बनाई है। जब्ती किए गए गांजा की कीमत पुलिस ने 61 करोड़ स्र्पये के करीब तय किया है। गांजा के अलावा शराब और नशीली दवाओं की भी बेखौफ तस्करी हो रही है। गांजा से लेकर नशीली दवाओं और शराब तस्करों की सक्रियता इस कदर बढ़ी हुई है कि आए दिन नशे के सामानों की जब्ती पुलिस कर रही है। चौकसी के नाम पर खानापूर्ति की आशंका भी जताई जा रही है।
 नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ब्यूरो की रिपोर्ट चिंताजनक तो है साथ ही युवा पीढ़ी के लिए खतरे की घंटी भी है। तस्करों ने सोची समझी रणनीति के तहत प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में ढकेलने का काम कर रहे हैं। अवैध शराब के अलावा नशीली दवाओं की बेखौफ तस्करी और बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़े का विश्लेषण करें तो शांति का टापू रहा छत्तीसगढ़ आज अपराधियों का गढ़ हो गया है। 
 वर्ष 2020 के आंकड़े की बात करें तो छत्तीसगढ़ आज किशोरों द्वारा किये अपराध, पुलिस कर्मियों की हत्या में पहले स्थान पर। नाबालिग आदिवासियों बेटियों के साथ दुष्कर्म के मामलों ने चिंता और भी बढ़ा दी है। प्रदेश में दो वर्ष में 2600 अपहरण और छह हजार से अधिक नाबालिगों के लापता होने के प्रकरण दर्ज हैं। एक वह भी दिन था जब प्रदेश में किसानों की आत्महत्या जैसी स्थिति कभी नहीं बनी थी। राज्य शासन के आंकड़ें बताते हैं कि ढाई साल में 14 हजार 968 आत्महत्या के प्रकरण दर्ज हुए हैं। प्रदेश में 6100 श्रमिक और 439 किसानों के आत्महत्या के प्रकरण दर्ज हुए हैं। यह केवल दर्ज आंकड़ें हैं। जिन्हें दर्ज नहीं किये गए वे कितने होंगे,इसकी कल्पना नहीं की जा सकती।
भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार 
रायगढ़ पुलिस ने लगभग दो क्विंटल से भी अधिक गांजे की बड़ी तस्करी को नाकाम किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश पर दो गांजा तस्करों को उस वक्त पकड़ा गया, जब वे रायगढ़ शहर से जशपुर की तरफ एक वाहन के ड्रम में छुपाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे। ज्ञात हो कि रायगढ़ जिले की ओडिशा सीमा से लगे इलाकों में गांजे की बढ़ती तस्करी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग थानों में कड़े निर्देश देकर पेट्रोलिंग करने के साथ-साथ ओडिशा तरफ से आने वाली हर गाड़ी की सघन जांच के आदेश दिए हैं और इस पर अब सफलता भी मिल रही है। अभिषेक मीणा ने बताया कि जब वाहन को रोककर जांच की गई, तब 6 से अधिक ड्रमों के भीतर बड़ी मात्रा में गांजे के पैकेट मिले। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमत लाखों में है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि पकड़े गए दोनों गांजा तस्करों से पूछताछ जारी है। साथ ही साथ इनके वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए दोनों युवकों के नाम पूरण वैष्णव शंकरनगर धांगरडिपा का रहने वाला हैं, वहीं दूसरा युवक राकेश गुप्ता वह किरोड़ीमल नगर का रहने वाला है। इन दोनों को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस
 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्किट हाउस के ऑडिटोरियम में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा कि ने ग्रास रूट पर मूलभूत प्रशासन पर अधिकतम ध्यान केंद्रित किया जाए। मंत्रालय से लिए गए निर्णय को धरातल पर पहुँचाने का बीड़ा ज़िला प्रशासन पर है। इसकी समीक्षा आँकड़ों से नहीं, छत्तीसगढ़ के नागरिकों को इन योजनाओं से पहुँचे प्रत्यक्ष लाभ से परफार्मेंस का आँकलन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 
बैठक में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी.पिल्ले, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित प्रमुख सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव, कमिश्नर, जिलों के कलेक्टर तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि – राजस्व प्रशासन के कार्य सीधे तौर पर किसानों, आम नागरिकों से जुड़े हुए हैं। ज़िला प्रशासन इसे सर्वाेच्च प्राथमिकता दे। शासन और प्रशासन के मध्य परस्पर संवाद आवश्यक है, इसीलिए आज हम सब यहाँ एक परिवार की भाँति उपस्थित हैं। कोविड महामारी में प्रशासन ने बहुत बेहतर ढंग से कार्य किया है। आज छतीसगढ़ की अभिनव परियोजनाओं के कारण छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि – क़ानून व्यवस्था की ज़िम्मेदारी जिला दंडाधिकारी की है। जिला दंडाधिकारी को टीम लीडर के रूप में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि क़ानून व्यवस्था की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रहे अफ़वाह और दुष्प्रचार का कठोरता से खंडन ज़रूरी है। ज़िला दंडाधिकारी साप्ताहिक समीक्षा बैठक के पूर्व पुलिस अधीक्षक, कार्यपालिक दंडाधिकारियों के साथ क़ानून-व्यवस्था की समीक्षा करें। इस बैठक में पिछले सप्ताह की स्थिति की समीक्षा की जाए और आने वाले सप्ताह में क़ानून-व्यवस्था की स्थितियों का पूर्वानुमान लगाएं और रणनीतिक योजनायें बनायें।  शासन प्रशासन की पैठ स्थापित होनी चाहिए।
क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हो सकती
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि प्रशासन की सजगता से ही क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हो सकती है। संचार क्रांति के दौर में एक स्थान की घटना का असर पूरे प्रदेश और देश में होता है, इसलिए ज़िम्मेदारी बहुत अधिक है। छत्तीसगढ़ शांति का टापू है, क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर उचित पर्यवेक्षण ज़रूरी है। सूचना ही शक्ति है, ज़िला प्रशासन का सूचना तंत्र सुदृढ़ किया जाना ज़रूरी है। ग़लत तथ्यों का खंडन करें, अफ़वाह न फैलने दें। प्रशासन का इकबाल होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन से मुझे परहेज़ नहीं है लेकिन योजनाबद्ध रूप से माहौल बिगाड़ने की साज़िश को सफल नहीं होने दिया जाना है। ज़िले का आसूचना तंत्र विकसित करें। हर हाल में सौहार्द्र का वातावरण बना रहना चाहिए। सांप्रदायिक सद्भाव छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान है, किसी भी व्यक्ति या संस्था को इसे बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।