Browsing: रायपुर

गरीबों से खीचों अमीरों को सीचों यही काम है मोदी सरकार का
K.W.N.S.-रायपुर। रेल किराया के नाम पर मोदी सरकार लोगो की जेबो में डाका डाल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जब कोरोना काल, आपदा काल, संकट काल में जब लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है। केंद्र सरकार कोरोना के नाम पर पिछले लगभग साल भर से रेल किराया में 40 फीसदी तक बढ़ा कर वसूल रही है। जहां जनता कोरोना व महंगाई के अपने दर्द पर मलहम लगाने की उम्मीद कर रही थी, मोदी सरकार लगातार उस दर्द पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। सामान्य दिनों में चलने वाली उसी ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में चला कर सर चार्ज वसूला जा रहा। जानबूझकर नियमित ट्रेनों को नहीं चलाया जा रहा। इस कारण यात्रियों को लगातार गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के हालात सामान्य होने के बाद भी ऐसे समय में भी मोदी सरकार आपदा को अवसर मानते हुये अतिरिक्त लाभ कमाने में लगी हुई है। क्योंकि इनकी एक ही नीति है, गरीबों को खीचों अमीरों को सीचों।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पहले रायपुर से बिलासपुर तक के यात्री को 60 रू किराया देना पड़ता था, अब उसे स्पेशल ट्रेन के नाम पर 170 रू. देना पड़ रहा है। ये एक खुली लूट है। मोदी सरकार ने एक के बाद एक गलत फैसले व नीति के कारण आज देश की जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। बढ़े रेल्वे किराया से जनमानस की जेब पर बहुत असर पड़ेगा। बढ़े हुये रेल किराया को मोदी सरकार तत्काल वापस ले। व जो एमएसटी को तत्काल शुरू करें क्योंकि लगभग 5000 से ज्यादा एमएसटी धारक अकेले इस जोन में है। पहले एमएसटी धारकों को रायपुर से बिलासपुर के लिये शुल्क 600 रू. देना होता था जिसे रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का नाम देकर यात्रियों से 5100 रू. वसूला जा रहा है। जिससे प्रतिमाह रेलवे यात्री को 4435 रू. अतिरिक्त देना पड़ रहा है ये भी रेल्वे की खुली लूट है व रेल्वे यात्रियों के जेबों में डाका डालना बंद करें। हम मांग करते है कि जनमानस की जरूरतों को ध्यान में रखते हुये एमएसटी को तुरंत चालू करें। अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा।

K.W.N.S.-रायपुर। लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरु रुद्र कुमार मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में राजीव भवन में कांग्रेसजनों, जनसामान्य से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना, उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही किया। लोगो से मिलने के बाद मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि विभिन्न प्रकार के आवेदन आज मिले कुछ शहर क्षेत्रो के आवेदन है कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के और कुछ स्वेच्छानुदान के आवेदन है। राजीव भवन आकर जनता के आवेदन का निराकरण किया जाता है। राजीव भवन हम सबका कार्य स्थल है जनता और कार्यकर्ताओ की यहाँ पर बड़ी उम्मीदें रहती हैं। आज के आवेदनों में  बिलासपुर का कुछ मामला था। कुछ शिकायते थी। उसकी जांच की जा रही है। 2023 के अंत तक प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर के अंदर हम मुफ्त नल कनेक्शन देंगे। प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी उपलब्ध हो यह हमारा प्रयास है। ये बताते हुयी खुशी होती है कि आज के स्थिति में प्रदेश में 1500 करोड़ के काम जारी हो चुके है। आगे निरंतर कार्य जारी है। जब लॉकडाउन था तक लॉकडाउन में जल जीवन मिशन आया उसके बावजूद इसमें हमारी प्रगति संतोषजनक है।

नवा रायपुर में बनने वाले गांधी सेवा ग्राम के स्वरूप और संचालन के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श
 panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में नवा रायपुर में वर्धा की तर्ज पर बनने वाले गांधी सेवा ग्राम के स्वरूप और संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि नयी पीढ़ी को गांधीवादी विचारधारा से परिचित कराने के लिए गांधी सेवा ग्राम से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश भर के युवाओं को जोड़ने के लिए प्रयास होना चाहिए। उन्होंने गांधी सेवा ग्राम को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर मंत्रिमंडल के सदस्य और सचिन राव विशेष रूप से उपस्थित थे।
गांधी सेवा ग्राम के स्वरूप और संचालन के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज की संकल्पना गांधी जी की वैचारिक क्रांति थी, ग्राम स्वराज को वर्तमान में किस प्रकार आर्थिक आजादी से जोड़े इस पर कार्य करना होगा। युवाओं को प्रशिक्षित करने के साथ ही रोजगारोन्मूलक गतिविधियों से संबद्ध करना होगा। उन्होंने कहा कि गांधी सेवा ग्राम गांधी जी की विचारधारा को सीखने के माध्यम बने यह हमारा प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शुरू किए गए राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों को गांधी सेवा ग्राम से जोड़ा जाए। इसी प्रकार देश भर के युवाओं को गांधी सेवा ग्राम का भ्रमण कराया जाए। उन्होंने गांधी सेवा ग्राम को सस्टेनेबल बनाने की दिशा में प्रयास करने की बात कही। 
बैठक में गांधी सेवा ग्राम के स्वरूप पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सचिन राव और मंत्रिमण्डल के सहयोगियों ने भी बहुमूल्य सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सामूहिक श्रम पर जोर रहा है। सेवाग्राम में सामूहिक गतिविधि और कार्यों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जाए। सामूहिक गतिविधियों-युवाओं की समाज और देश निर्माण में भागीदारी, स्वच्छता, ग्राम सभा और रोजगारपरक शिक्षा पर मुख्य फोकस होना चाहिए। बैठक में छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए नवाचारी प्रयासों की जानकारी दी गई। इनमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, श्री धनंवतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर, मलेरिया मुक्त अभियान, दाई-दीदी क्लिनिक योजना के साथ ही मिशन मिलेट, लघु वनोपज का संग्रहण एवं प्रोसेसिंग, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, वनाधिकार कानून का क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना आदि शामिल हैं। 
इस मौके पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर एज़ाज़ ढेबर, विधायक देवेंद्र यादव और कुलदीप जुनेजा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, विशेष सचिव कृषि डॉ एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, नगर निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 20 अक्टूबर को दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12.40 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1 बजे पाटन विकासखंड के ग्राम बेल्हारी पहुुंचेंगे और वहां साहू समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे और नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण करेंगे। 
मुख्यमंत्री बेल्हारी से प्रस्थान कर दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम जामगांव-एम पहुंचेंगे और वहां छत्तीसगढ़ हर्बल के केन्द्रीय प्रसंस्करण केन्द्र और आयुर्वेदिक औषधि इकाई के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.35 बजे जामगांव-एम से प्रस्थान कर शाम 4 बजे रायपुर लौट आएंगे।
 

panchayattantra24.com-रायपुर।  मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 19 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 2 बजे से कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनसामान्य से मिल कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

panchayattantra24.com-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1138 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 18 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1545.7 मिमी और महासमुन्द जिले में सबसे कम 935.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 956.8 मिमी, सूरजपुर में 1282.8 मिमी, बलरामपुर में 1088.4 मिमी, जशपुर में 1134.3 मिमी, कोरिया में 1036.5 मिमी, रायपुर में 972 मिमी, बलौदाबाजार में 1028.1 मिमी, गरियाबंद में 1081.4 मिमी, धमतरी में 1037.3 मिमी, बिलासपुर में 1126.6 मिमी, मुंगेली में 1135.2 मिमी, रायगढ़ में 946.1 मिमी, जांजगीर चांपा में 1165.1 मिमी, कोरबा में 1545.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1429.8 मिमी, दुर्ग में 1018.2 मिमी, कबीरधाम में 994.5 मिमी, राजनांदगांव में 1013.4 मिमी, बालोद में 950.4 मिमी, बेमेतरा में 1250.5 मिमी, बस्तर में 1195.5 मिमी, कोण्डागांव में 1134.3 मिमी, कांकेर में 1057 मिमी, नारायणपुर में 1342.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 1256.6 मिमी, सुकमा में 1459.5 मिमी, और बीजापुर में 1290.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

 panchayattantra24.com,रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1134.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 17 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1534.4 मिमी और महासमुन्द जिले में सबसे कम 935.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
      राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 955.7 मिमी, सूरजपुर में 1277.4 मिमी, बलरामपुर में 1077.9 मिमी, जशपुर में 1131.7 मिमी, कोरिया में 1033.9 मिमी, रायपुर में 969.2 मिमी, बलौदाबाजार में 1028.1 मिमी, गरियाबंद में 1081.4 मिमी, धमतरी में 1036 मिमी, बिलासपुर में 1126.6 मिमी, मुंगेली में 1135.2 मिमी, रायगढ़ में 946.1 मिमी, जांजगीर चांपा में 1164.2 मिमी, कोरबा में 1540.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1418.9 मिमी, दुर्ग में 1018.2 मिमी, कबीरधाम में 984.0 मिमी, राजनांदगांव में 1011.5 मिमी, बालोद में 949.4 मिमी, बेमेतरा में 1247.9 मिमी, बस्तर में 1192.9 मिमी, कोण्डागांव में 1130.2 मिमी, कांकेर में 1055.5 मिमी, नारायणपुर में 1323.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1256.6 मिमी, सुकमा में 1459.5 मिमी, और बीजापुर में 1282.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के बाहर रैनी रस्म के अंतर्गत कुम्हड़ाकोट में आयोजित नवाखाई पर्व में शामिल हुईं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। जशपुर​ जिले के पत्थलगांव में सामने आए कार से भीड़ का रौंदने के मामले में बीजेपी नेताओं के लगातार बयान समाने आ रहे हैं। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अधिकारी ठेके पर ट्रांसफर किए जा रहे इसलिए ऐसे हालात। आगे कहा कि एक्टिंग जज से पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। विशेषज्ञ कमेटी अध्ययन कर बताएं। पूर्व मंत्री ने छत्तीसगढ़ में नशा और अपराध को लेकर भूपेश सरकार से सवाल किया है। कहा कि प्रदेश में नशा और अपराध क्यों फल फूल रहा है।

वहीं दोषियों पर कार्रवाई को लेकर कहा कि सरकार बहाने ना बनाएं दोषियों पर कार्रवाई करें। तस्करों को किन का संरक्षण प्राप्त है इसका खुलासा जरूरी होना चाहिए।

panchayattantra24.com,रायपुर। भारत बंग्लादेश सदभावना सायकल रैली की अगुवानी रायपुर क्षेत्र पद्मशाली समाज रायपुर छग द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर को संध्या 5.30 बजे रायपुर प्रस्थान करेगी। सायकल रैली का स्वागत शाम 5.30 बजे इंडोर स्टेडियम धरना स्थल बूढ़ातालाब के पास पद्मशाली समाज एवं अन्य नेतागण के द्वारा स्वागत किया जायेगा। जिसका रुट टाटीबंध से रायपुर चौक से सुन्दर नगर, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती होते हुए बूढ़ापारा , धरना स्थल पर स्वागत सम्मान किया जायेगा। जिसका उदेश्य भारतीय स्वतंत्रता के अमृत उत्सव 75 व एक दिवसीय 3000 किमी सायकल यात्रा एवं बंगला देश मुक्ति की स्वर्ण जयंती का कार्यक्रम महाराष्ट्र के अहमद नगर से निकल चुकी है. जिसमे उनकी कुचल संख्या 25 महिला और 70 पुरुष है. यह यात्रा महाराष्ट्र से छग से ओडिशा से मध्य्रपदेश से झारखंड से बिहार होते हुए बंग्लादेश नवाखाली में रैली समाप्त होगी। यह जानकारी रायपुर क्षेत्र पद्मशाली समाज रायपुर के अध्यक्ष गोपाल परसवार द्वारा दी गई गई।