Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। ‘हर हाथ को काम और काम का वाजिब दाम’ की उक्ति को धरातल पर उतारने वाली मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) देश की ‘आधी आबादी’ को भी आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है। हर हाथ को काम देने का आशय केवल पुरूष मजदूर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ऐसे सभी महिला श्रमिक भी शामिल हैं जो काम की इच्छुक हैं और जो काम कर सकती हैं। देश की ‘आधी आबादी’ यानि महिलाएं मनरेगा में पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर रोजगार सृजन कर रही हैं। महिला मेटो की नियुक्ति से कार्यस्थल में उनकी उपस्थिति और भी ज्यादा सुनिश्चित हुई है। मनरेगा कार्यों में महिला मेट नाप से लेकर रिकॉर्ड संधारण का कार्य बखूबी कर रही हैं। वे महिला मजदूरों को प्रोत्साहित भी कर रही हैं। फलस्वरूप अनेक जिलों में कार्यस्थलों में महिला मजदूरों की भागीदारी 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
बदल दिए घर के हालात
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड मुख्यालय से दस किलोमीटर की दूरी पर सघन वनों के बीच ग्राम पंचायत गुन्डरदेही बसा है। वहां पंजीकृत पांच महिलो मेटों में एक श्रीमती गिरजा साहू भी है। मजदूर परिवार की गिरजा बारहवीं तक शिक्षित है। पहले उनका परिवार पति की रोजी-मजदूरी पर ही निर्भर था। पर अब जब से वह मेट बनी है, अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। वर्ष 2015 से मेट का काम कर रही गिरजा ने धीरे-धीरे रकम जोड़कर अब कपड़े की एक दुकान भी खोल ली है। आय का अतिरिक्त साधन होने से परिवार की आर्थिक स्थिति अब पहले से काफी बेहतर हो गई है।
दूसरी महिलाओं को कर रही प्रेरित
गिरजा को मेट का काम करते देख गांव की केशरी ध्रुव, मंजू साहू, उर्वशी यादव और त्रिवेणी साहू भी प्रेरित हुईं और मेट का काम सीखकर अब वे भी महिला मेट के रूप में सेवाएं दे रही हैं। इन लोगों ने मनरेगा के तकनीकी सहायक से खनती की माप एवं मजदूरों का नियोजन सीखने के बाद महिला मेटों के लिए आयोजित प्रशिक्षण में पंजी संधारण एवं दस्तावेजों के रखरखाव का काम भी कुशलता से सीख लिया है। गांव में नवीन तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, नाला सफाई एवं भूमि सुधार जैसे अनेक कार्यों में मेट के रूप में मजदूरों के कुशल नियोजन के साथ-साथ उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश देने, पंजी संधारण तथा मस्टररोल में हाजिरी दर्ज करने जैसे महत्वपूर्ण काम वे कर रही हैं।
महिलाओं की 50 प्रतिशत से अधिक भागीदारी
वन क्षेत्र में स्थित होने के कारण गुण्डरदेही में खेती-किसानी का रकबा बहुत कम है। रोजगार के अन्य साधन भी कम संख्या में हैं। वहां मनरेगा कार्यों में महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने में गांव की इन पांचों महिला मेटो का विशेष योगदान है। इनके प्रोत्साहन से पिछले तीन वर्षों में मनरेगा कार्यों में महिला श्रमिकों की भागीदारी 50 प्रतिशत से अधिक रही है। गुन्डरदेही में वर्ष 2018-19 में सृजित कुल मानव दिवस रोजगार में से 55 प्रतिशत, 2019-20 में 56 प्रतिशत और 2020-21 में करीब 54 प्रतिशत महिलाओं द्वारा सृजित किए गए हैं। गांव की महिला मेटो द्वारा आजीविका संवर्धन के कार्यों के प्रति महिलाओं को प्रोत्साहित करने से ही इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार देना संभव हो पाया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री एम. श्रीनिवास राव को आज विशाखापट्नम स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से विधायक श्रीमती देवती कर्मा और दंतेवाड़ा की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तूलिका कर्मा ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजधानी रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। श्रीमती कर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिवासी कला, संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने, संवारने तथा उनके संवर्धन के लिए राज्य सहित देश के विभिन्न राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री एम. श्रीनिवास राव ने इस आमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल

panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस के जवान मातृभूमि की सेवा के लिये अपने जीवन की भी परवाह नहीं करते हैं। हम आज अपने घरों में सुरक्षित हैं, क्योंकि पुलिस के जवान दिन-रात पूरे समर्पण भाव से अपनी ड्यूटी में तैनात रहते हैं। आज पुलिस स्मृति दिवस का अवसर उन वीर जवानों के शौर्य की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उक्त बातें राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज चौथी वाहिनी, छसबल माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने शहीद जवानों एवं उनके माता-पिता को नमन किया।
पुलिस के जवान दिन-रात पूरे समर्पण भाव
जीवन की भी परवाह नहीं करते हैं। हम आज अपने घरों में सुरक्षित हैं, क्योंकि पुलिस के
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस के शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बावजूद हमारे पुलिस के जवान मोर्चे पर तैनात थे
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बावजूद हमारे पुलिस के जवान मोर्चे पर तैनात थे। कुछ जवान, कोरोना संक्रमित भी हो गए और इस बीमारी के कारण कुछ जवानों ने अपने प्राणों की आहूति भी दी।
ने कहा कि पुलिस का काम अपेक्षाकृत अधिक जिम्मेदारी
अपेक्षाकृत अधिक जिम्मेदारी का काम होता है
राज्यपाल ने कहा कि पुलिस का काम अपेक्षाकृत अधिक जिम्मेदारी का काम होता है। उनमें जवाबदेही ज्यादा होती है। एक तरफ वे कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हैं। दूसरी तरफ उनकी जिम्मेदारी या कर्तव्य होता है कि समाज में व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इन जिम्मेदारियों के मध्य समन्वय बनाना एक कठिन कार्य है। इस कारण उन्हें कभी कभार मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि पुलिसकर्मियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखें, उनके कार्यों में मदद करें। पुलिस के जवान भी अपने परिवार को छोड़ कर कार्य कर रहे हैं। उनसे परिवार के एक सदस्य की भांति व्यवहार करें, उन्हें सम्मान दें। राज्यपाल ने कहा कि आपके दो मीठे बोल, उनके व्यवहार में कितना परिवर्तन लाएंगे। यह सद्व्यवहार, उनकी सारी थकान को दूर कर देगी और वे आपके प्रति अच्छा व्यवहार करेंगे ही, साथ ही अपनी ड्यूटी दोगुने जोश से करेंगे।
उइके ने कहा कि हमारा प्रदेश नक्सल समस्या से जूझ रहा है
सुश्री उइके ने कहा कि हमारा प्रदेश नक्सल समस्या से जूझ रहा है। इन क्षेत्रों में तैनात हमारे जवान, साहस के साथ नक्सलियों का सामना कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य के साथ ही वहां के भटके हुए लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने का भी कार्य करते हैं। इन सब प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता आई है और मुझे आशा है कि हमारा प्रदेश जल्द नक्सल समस्या से मुक्त होगा।
उइके ने कहा कि हमारा प्रदेश नक्सल समस्या से जूझ रहा है
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज संपूर्ण भारतवर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की विजय की स्वर्ण जयंती मना रहा है। मैं भारत की जीत सुनिश्चित करने वाले सभी जवानों को नमन करता हूं। केंद्रीय पुलिस बल के जवानों ने सन् 1959 में चीनी आक्रमणकारियों का शौर्यपूर्वक मुकाबला किया था। ये घटना पुलिस की चुनौतियों की मिसाल है। यह अवसर देश सेवा के लिये अपनी प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस जवानों के शौर्य को नमन करने के साथ गौरवान्वित एवं भावुक करने वाला है। पुलिस के जवान अपनी जान की परवाह किये बगैर समाज और देश की सुरक्षा करते हैं। उनके इस योगदान के प्रति आदर एवं शहीदों के परिजनों की देखभाल करना शासन के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिये शासन अनवरत कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मैं पुलिस बल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को धन्यवाद देता हूं।
नक्सलवाद प्रभावित अंचलों में सीआरपीएफ एवं अन्य सुरक्षा बल के जवानों
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी नक्सलवाद प्रभावित अंचलों में सीआरपीएफ एवं अन्य सुरक्षा बल के जवानों का त्याग, समर्पण और शहादत किसी से कम नहीं है। हमारी सरकार ने सुरक्षा बलों के कार्यों को सर्वाेच्च महत्ता देते हुए उनके लिए राहत और कल्याण के कदम सर्वाेच्च प्राथमिकता से उठाए हैं, लेकिन मेरा यह मानना है कि समाज की व्यापक सहभागिता के बिना वीर जवानों के कर्त्तव्य निर्वहन का समुचित सम्मान संभव नहीं है। उन्होंने सभी सुरक्षा बलों में तैनात जवानों के प्रति अपनी सहभागिता, शहीदों के प्रति कृतज्ञता और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अमर-शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए
गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अमर-शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बहादुर शहीद जवानों को नमन करता हूं जिन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुये सर्वाेच्च बलिदान दिया। छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सली क्षेत्र में विकास, विश्वास और सुरक्षा के लिये समर्पण भाव से कर रही कार्य कर रही है। विगत वर्षों में नक्सली वारदातों में कमी आई है।
नक्सलवाद देश के अनेक भागों में फैला हुआ है, जि
पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी ने कहा कि नक्सलवाद देश के अनेक भागों में फैला हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य का बहुत बड़ा भाग भी प्रभावित है। माओवादी, मानवता एवं प्रजातांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध सक्रिय है। छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सल समस्या के उन्मूलन हेतु कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वीर शहीद जवानों का परिवार सदैव पुलिस परिवार का हिस्सा रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ पुलिस सदैव उनके साथ है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों द्वारा लद्दाख में चीनी आक्रमणकारियों का अत्यंत शौयपूर्वक मुकाबला करते हुए शहादत का इतिहास रचा गया था। इसकी स्मृति में संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

panchayattantra24.com,रायपुर।कोविड वैक्सीन के 100 करोड़ डोज़, पूरे होंगे Bharatiya Janta Party ने की खास तैयारी बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बताया कि इस दिन पार्टी के सांसद, विधायक और पदाधिकारी इससे जुड़े सेवा कार्य में जुड़ेंगे. देश में कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज पूरे होने पर बीजेपी ने खास तैयारी की है. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बताया कि इस दिन पार्टी के सांसद, विधायक और पदाधिकारी इससे जुड़े सेवा कार्य में जुड़ेंगे. अरुण सिंह ने बताया कि जो भी जनप्रतिनिधि जहां पर रहेंगे वह उस जगह के वैक्सीनेशन सेंटर में जाएंगे और वैक्सीनेशन कार्यक्रम से जुड़े लोगों का सम्मान करेंगे. इसके तहत वैक्सीनेशन कार्यक्रम से जुड़े डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी और अन्य लोगों का सम्मान किया जाएगा।
इसके साथ ही साथ पार्टी की ओर से वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने आए लोगों का भी सम्मान किया जाएगा और उनके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. अरुण सिंह का कहना है कि इस दिन पार्टी की ओर से वैक्सीनेशन सेंटर में फल, जूस आदि की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही साथ वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने और वापस घर छोड़ने के लिए भी पिक और ड्रॉप की सुविधा पार्टी की ओर से दी जाएगी।
चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में लेंगे हिस्सा

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तर में विभिन्न खेलो में रेंज टीमों की प्रतियोगिता लगातार आयोजित की जा रही है । इसके अंतर्गत रायपुर पुलिस ने माह अक्टूबर में वॉलीबॉल 11 एवम 12 अक्टूबर व कबड्डी प्रतियोगिता 16 एवम 17 अक्टूबर को सम्पन्न कराई है । राज्य स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ रेंज से रायपुरए बिलासपुरए दुर्गए बस्तरए सरगुजा पुलिस रेंजए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के उत्तरए दक्षिण व मध्य रेंज सहित पुलिस मुख्यालय रेंज ने भाग लिया है। पुरूष वर्ग में रायपुर रेंज विजेताए बस्तर रेंज उप विजेताए व महिला वर्ग में रायपुर रेंज विजेता एवं पुलिस रेंज उप विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में भी पुरुष व महिला दोनों वर्गों में रायपुर रेंज विजेता रही। जबकि इन्हीं दोनों वर्ग में पुलिस मुख्यालय व बिलासपुर रेंज उप विजेता रही ।
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने खेल गतिविधियों को गति देते हुये पुलिस खेल प्रारम्भ कर दिये हैं । पुलिस में जवानों की शारीरिक चुस्ती फुर्ती व उनकी कार्यक्षमता की वृद्धि के लिए व्यायाम व खेल अत्यंत आवश्यक है। पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी इसी महत्ता को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2021.22 पुलिस खेल कैलेंडर जारी किया है । वे लगातार पुलिस खेलों के आयोजन में उपस्थित होकर न केवल खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर रहे हैंए बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खुली प्रतियोगिताओं एवम आल इंडिया पुलिस खेलों में मेडल्स लाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं।
वर्ष 2021.22 खेल कैलेंडर अनुसार आल इंडिया पुलिस की आर्चरी ;तीरंदाजीद्ध प्रतियोगिता 9 नवम्बर से नई दिल्ली में आयोजित हैए जिसमें भाग लेने हेतु छतीसगढ़ पुलिस की टीम चयनित की जाकर लगातार अभ्यासरत है।
आल इंडिया पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता 15 नवम्बर से नागपुर में आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पुलिस के अच्छे प्रदर्शन के लिए 9 से 13 अक्टूबर को खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया रायपुर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित की गई ए जिसमें छत्तीसगढ़ के राजपात्रित वर्ग में करीब 25 अधिकारी व राजपात्रित वर्ग में करीब 180 कर्मचारियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया एवं उसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर एक माह का अभ्यास कैम्प लगाया गया है।
पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने खेल गतिविधियों के अंतर्गत पुलिस परिवार के खिलाड़ी बच्चों को भी लगातार प्रोत्साहित कर उनके लिये खेलों में लगातार एक प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं। पुलिस क्रिकेट टीम के 12 अक्टूबर को चयन प्रक्रिया के साथ.साथ पुलिस परिवार की एक पृथक टीम का भी चयन किया गया है।ये दोनों टीम राज्य एवं राज्य से बाहर आयोजित होने वाली खुली क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगी। ये उल्लेखनीय है कि पुलिस परिवार की क्रिकेट टीम में रणजी खिलाड़ी भी चयनित हुये हैं।
पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी ने कहा कि पुलिस विभाग में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हुये खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के लिये खेल मेडल्स जीतने हेतु लगातार प्रेरित किया जाय

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह की आज पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम को आगे ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन की ओर मोड़ा और जनजागरण की अलख जगाई। राजनांदगांव में मिल मजदूरों को अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया और उनका हक दिलाया। उनकेे नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बुनकर संगठित हुए और छत्तीसगढ़ बुनकर संघ की स्थापना हुई। श्री बघेल ने कहा ऐसे सेवाभावी माटीपुत्र ठाकुर प्यारेलाल जी के विचार मूल्य हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने मंगलवार को रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में ‘हमर खून, बचाहीं जिंदगी’ अभियान के तहत अम्बिकापुर स्थित तकिया मजार शरीफ में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्त दान शिविर ऑल इण्डिया मुस्लिम फाउंडेशन एवं ओम सांई रक्तदान समिति द्वारा आयोजित की गई थी। मंत्री श्री भगत शिविर में अपना ब्लडप्रेशर जांच कराया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा तकिया मजार शरिफ में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मंत्री भगत ने इस दौरान रक्तदान के लिए उत्कृष्ट काम करने वाले विभिन्न समाजसेवी संगठनों, चिकित्सकों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर पार्षद आलोक शुक्ला, प्रवीण गुप्ता, इरफान सिद्धिकी, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्धिकी, जिला साक्षरता प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू देंगे श्रद्धांजलि उद्बोधन
माना में कल ‘‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’’ का आयोजन

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया जायेगा। शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम चौथी वाहिनी, छसबल, माना में सुबह 8.50 से 10.21 बजे तक संपन्न होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल महोदया 1 सितम्बर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक छत्तीसगढ राज्य में शहीद हुए 32 पुलिसकर्मियों के परिजनों से भेंट करेंगी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल महोदया को परेड द्वारा सलामी एवं बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन का वादन और पाल-बियरर पार्टी द्वारा सम्मान सूची का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। इसके उपरांत 9.10 बजे पुलिस महानिदेशक द्वारा श्रद्धांजलि उद्बोधन, 9.13 बजे गृहमंत्री द्वारा श्रद्धांजलि उद्बोधन, 9.15 बजे मुख्यमंत्री द्वारा श्रद्धांजलि उद्बोधन और 9.22 बजे राज्यपाल महोदया द्वारा श्रद्धांजलि उद्बोधन किया जायेगा। कार्यक्रम में पाल-बियरर पार्टी द्वारा सम्मान सूची का स्मारक कोष में संस्थापन एवं शहीदों को सलामी दी जायेगी साथ ही संपूर्ण भारत में दिनांक 01.09.2020 से 31.08.2021 तक कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुये सुरक्षा कर्मियों की नामावली वाचन तथा अतिथियों व पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पण किया जायेगा। कार्यक्रम में विगत वर्ष देशभर में शहीद हुए विभिन्न सुरक्षा बलों के 377 शहीदों के नामों का वाचन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को आयोजित किया जाता है। यह दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति में तैनात सीआरपीएफ के एक छोटे से गश्ती दल पर चीनी सेना द्वारा भारी संख्या में घात लगाकर हमला किया गया था। इस लड़ाई में 10 सीआरपीएफ के रणबांकुरों ने सर्वाेच्च बलिदान दिया था।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का किया शुभारंभ

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यलय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य में 84 दुकानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री बघेल ने किया। श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध होगी। उपभोक्ताओं को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन डॉ. शिवकुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, विधायक मोहन मरकाम, मोहित राम केरकेट्टा और पुरुषोत्तम कंवर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विभिन्न जिलों से विधायक महापौर पार्षद सहित अनेक जनप्रतिनिधि जिले के कलेक्टर भी कार्यक्रम से जुड़े।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दवाइयों के होम किट और ट्रैवल किट का लोकार्पण भी किया। यह किट श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। दवाइयों के होम किट की कीमत 691 रुपये है, जो इन मेडिकल स्टोर में 290 रुपये के मूल्य पर तथा ट्रेवल किट जिसकी कीमत 311 रुपये है, वह 130 रुपये में उपलब्ध होगा।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में आने वाले समय में प्रदेश के 169 शहरों में 190 मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ करने की योजना है। इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य होगी। इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय किया जाएगा। इन मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां 20 ब्रांडेड कंपनी की होंगी, जो सस्ती होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भी होंगीं।