Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर/ जशपुर। छग सरकार ने पहले ही सभी जिलों के एसपी को यह निर्देश दिए थे, कि चेकिंग पॉइंट लगाकर तलाशी ली जाए. और गांजा, शराब, अफीम तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लेकिन अधिकारी अपनी मनमानी पर उतर गए है। जब सीएम के निर्देशों का नजर अंदाज कर रहे है तो आम जनता का क्या होगा। जशपुर जिले के पत्थलगांव में शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं के जुलूस में गांजा तस्करों ने तेज रफ्तार वाहन रौंदने हुए निकल गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वाहन इतनी तेज रफ्तार से जुलूस में घुसी और लोगों को रौंदते हुए निकल लोग ताश के पत्तों की तरह इधर-उधर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर है। 25 से अधिक लोग घायल हो गए। एसपी विजय अग्रवाल ने केवल एक मौत और कई घायल की पुष्टि की है। शासन-प्रशासन को सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में संज्ञान में लाते रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सीमावर्ती क्षेत्र में जल्द से जल्द तस्करी रोकने चेकिंग बेरियर बनाकर हर आने जाने वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। यदि इस आदेश पर अमल होता तो पत्थलगांव की घटना नहीं हो पाती।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने घटना को दुखद बताया राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है वहीं सीएम भूपेश ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोई भी बख्शा नहीं जाएगा सबके साथ न्याय होगा। उन्होंने हादसे में दिवंगत की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
वाहन चढ़ाने के मामले में सियासत तेज हो गई जशपुर के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर तेज रफ्तार वाहन चढ़ाने के मामले में सियासत तेज हो गई है। भाजपा और जोगी कांग्रेस ने घटना की तुलना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से की है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह दिल दहला देने वाली घटना है। जोगी कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी ने सीएम से पूछा कि जितनी हमदर्दी लखीमपुर में दिखाई है। क्या वे जशपुर जिले में मारे गए लोगों तथा घायल किसानों के प्रति भी इतनी ही हमदर्दी दिखाएंगे? टीआई समेत 3 अफसरों को सस्पेंड किया जशपुर सड़क हादसा मामले में एसपी ने कार्रवाई की है। टीआई समेत 3 अफसरों को सस्पेंड किया है। दुर्गा विसर्जन करने जा रहे लोगों को तेज रफ्तार से आ रही कार ने कुचल दिया. इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद का पूरे इलाके में तनाव की स्थिति हो गई. गुस्साए लोगों ने कई गाडिय़ों में आग लगा दी और गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर की जमकर पिटाई की। घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश है। लोगों ने शहर को बंद कर रखा है और पत्थलगांव थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार लोगों को पीछे से आकर कुचलते हुए दिख रही है। जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज रफ्तार से गाड़ी जुलूस में चल रहे लोगों की तरफ पीछे से अचानक आ गई। मरने वाले युवक की पहचान गौरव अग्रवाल के नाम से हुई है। इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं। लोगों को आरोप है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी में गांजा भरा हुआ था। हालांकि, पत्थलगांव के एसडीओपी ने कहा है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल ने घटना में एक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जेम्स मिंज ने बताया कि अस्पताल में एक शव को लाया गया था, जबकि अन्य घायल थे। घायलों में से दो को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया. एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर की घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि जशपुर की घटना बहुत दुखद और हृदयविदारक है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपी के नाम 1.बबलू विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी सिंगरौली , बैढऩ 2. शिशुपाल साहू पिता रामजन्म साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बरगवां थाना बरगवां जिला सिंगरौली इस हादसे में पुलिस प्रशासन की लापरवाही सामने आई है, अनुमति देने के बाद यातायात व्यवस्था क्यों नहीं दी गई। इस हादसे में क्षेत्र के एसडीएम एएसपी थाना प्रभारी एसडीओपी, यातायात प्रभारी और संबंधित पुलिस अधिकारी जिम्मेदारी है। एडीएम के अनुमति के अनुसार दुर्गा विसर्जन यात्रा के मार्ग में किसी भी प्रकार के वाहन के आवाजाही की अनुमति नहीं होती है और इसकी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के जिला और पुलिस प्रशासन की होती है , चूँकि गांजा तस्कर मध्यफ्रदेश के थे और गांजा की खेप ओडिसा से यूपी ले जा रहे थे। इसलिए इसमें साजिश की बू आती है और कही छग सरकार को बदनाम करने का कोई छुपा हुआ एजेंडा उजागर हो सकता है। ओडिशा से छग मार्ग में पूरे देश में गांजा तस्करों की लॉबी खुलेआम काम कर रही है। मौतों पर सियासत न करे भाजपा : कांग्रेस कांग्रेस ने कहा कि इस घटना को लखीमपुर की घटना से जोड़कर बयान देना राजनैतिक अध:पतन की पराकाष्ठा है। दोनों घटनाएं निंदनीय है लेकिन दोनों में समानताएं देखना भाजपा की घृणित राजनैतिक अवसरवादिता है। वहीं शैलेश नितिन त्रिवेदी ने रमनंिसंह के ट्विट का जवाब देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के असामाजिक तत्व नहीं हैं, मध्यप्रदेश के गांजा तस्कर हैं। आप 15 साल राज्य के मुख्यमंत्री रहे है। यह टीवट और टीवट में किया गया कथन गलत है। आपकी गरिमा के अनुरूप नहीं हैं रमन सिंह जी। सीएम बघेल ने बीजेपी और योगी पर साधा निशाना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. वे वाहां आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान पत्थलगांव हादसे पर बोलते हुए उन्होंने कहा- योगी आदित्यनाथ अपने राज्य के अपराधियों को तो पकड़ नहीं पाए थे. ऊपर से उन्हें बचाने में पूरी पुलिस लगी हुई थी, क्योंकि गृहमंत्री का लड़का था. अपराधियों के घर पर समन चस्पा किया जाता है. यहां तो घटना घटी है, बेहद दुर्भाग्य जनक है. मृतक परिवार के प्रति पूरी संवेदना और घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो पूरी कामना है, जो अधिकारी ठीक से ड्यूटी नहीं कर रहे थे, उन्हें हटा दिया गया है. मृतकों के परिजनों को मुआवजा भी दिया जाएगा. भाजपा द्वारा अलग-अलग मुआवजा राशि की मांग को लेकर कहा कि भाजपा पहले आपस में तय कर ले, रमन सिंह 50 लाख रुपए की मांग कर रहें है. नेताप्रतिपक्ष 75 लाख रुपए और कोई 1 करोड़ की मांग कर रहा है. मृतक परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है. इसकी भरपाई रुपयों से नहीं हो सकती, लेकिन जिस प्रकार से घटना घटी है. निश्चित रूप से सरकार की ओर से सहायता दी जाती है. भाजपा उस पर राजनीति न करें. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था कि छत्तीसगढ़ के जनपद जशपुर में एक धार्मिक जुलूस पर अनियंत्रित वाहन द्वारा लोगों की कुचले जाने की दुर्घटना में हुई मृत्यु अत्यंत दु:खद है. छत्तीसगढ़ सरकार से घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने और पीडि़तों को हर संभव सहायता प्रदान करने की अपेक्षा है। बीजेपी ने आज घटना के विरोध में पत्थलगांव बंद बुलाया पत्थलगांव की घटना में मृतक के परिजनों को 50 लाख की सहायता देने का ऐलान किया गया है। सीएम बघेल के निर्देश पर देर रात कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सहायता राशि का ऐलान किया है। वहीं घटना के विरोध में भाजपा ने आज जिला बंद का आह्वान किया है। उधर हादसे के विरोध में चक्काजाम कर रहे परिजनों ने देर रात जाम हटा दिया है। हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति ठीक है। सिविल अस्पताल में 12 घायलों का इलाज जारी है। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भी 4 का इलाज चल रहा है। कलेक्टर ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मृतक के परिजनों को 50 लाख सहायता देने का ऐलान किया है। बता दें शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने दुर्गा विसर्जन में शामिल लोगों को रौंद दिया था। घटना में 1 की मौत हो गई थी।

panchayattantra24.com,रायपुर। रेलवे स्टेशन में आज सुबह ब्लॉस्ट हुआ. ये ब्लॉस्ट सीआरपीएफ के बोगी में हुआ. जानकारी के मुताबिक आज सुबह 6:30 बजे झारसुगुड़ा से जम्मूतवी जा रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन जो की प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी. सामान लोडिंग के दौरान इगनाइटर सेट और एसडी कार्तिज जो की ट्यूब लॉन्चिंग में यूज होता है, एक बॉक्स लोडिंग के दौरान Spl ट्रेन के बोगी no 9 के गेट के पास हाथ से छूट गया जिससे छोटा सा ब्लास्ट हुआ. जिससे 6 जवान घायल हुए थे. इसमें से एक हेड कांस्टेबल चौहान को श्री नारायणा हॉस्पिटल में एडमिट किया है. वही एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. शेष 3 जवान फर्स्ट देकर ट्रेन के साथ रवाना हो गए ।

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जरौद (क) निवासी गजाधर राम साहू पिता जनक राम साहू को उपचार हेतु एक लाख रुपये, ग्राम बैहार निवासी भूषण लाल साहू को उनके पिता के उपचार हेतु 50 हजार रुपये, तथा वार्ड क्रमांक 12 आरंग निवासी मोहम्मद इम्तियाज को उनके पुत्र के उपचार हेतु 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग नगरपालिका अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर एवं श्री कोमल साहू के करकमलों से प्रदान किया गया। आर्थिक सहयोग पाकर पीड़ितों के परिजनों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारती देवांगन, पार्षद समीर गोरी, निर्मला साहू, मनसुख राम साहू, छुल्लु गुप्ता आदि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,दुर्ग। नयाखाई के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने पैतृक ग्राम कुरूदडीह पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। अपने बचपन के दोस्त श्री नारायण निषाद से भी मिले पिछली बार चर्चा के दौरान नारायण ने मुख्यमंत्री से यूं ही कह दिया था कि कभी जब हेलीकॉप्टर में आप गांव में आए तो मुझे भी दिखाएं। मुख्यमंत्री ने आज कहा की आज मैं हेलीकॉप्टर से आया हूं मेरे साथ रायपुर चलो। उनके मित्र को चश्मा भी लग गया है। मुख्यमंत्री ने देखते ही उन्हें कहा कि तुम्हें चश्मा कब लग गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं से भी चर्चा की।

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 16 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर यह कामना की है कि भारत देश सहित पूरे विश्व से गरीबी, कुपोषण और भुखमरी का नामोनिशान मिट जाए, क्योंकि यह मानवता पर सबसे बड़ा धब्बा है। हम सबको अन्न की बर्बादी रोकने के लिए मिलजुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि फुड एंड एग्रीकल्चर आर्गनाइजेशन ऑफ यूनाईटेड नेशन (एफ.ए.ओ.) द्वारा प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष ‘‘हमारे कार्य (एक्शन) ही हमारा भविष्य है’’ पर जोर दिया जा रहा है। जो खाद्य पदार्थ हम लेते हैं और जिस तरीके से लेते हैं, उससे हमारा स्वास्थ्य और हमारी पृथ्वी का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही कहा जाता है ‘‘जैसा खाए अन्न, वैसा रहे मन’’। अन्न को हमारे उपनिषद्ों में ब्रम्ह भी कहा गया है। उपनिषद् में यह भी कहा गया है कि अन्न की निंदा न करें, यह व्रत है। शरीर प्राण पर आधारित है, इसलिए वह अन्न में ही स्थित है। भारतीय संस्कृति में अन्न का अपमान न करने की बात बचपन से ही सिखाई जाती है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी सचेत किया है कि भोजन की कमी, भुखमरी और कुपोषण की समस्या से दुनिया का हर देश पीड़ित है और इसलिए भोजन की हानि और बर्बादी रोकने के लिए तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार वर्ष 2019 में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कुल भोजन का 17 प्रतिशत हिस्सा फेंक दिया गया। यह समस्या कोविड महामारी के कारण और बढ़ गई है। इस दौरान पूरे विश्व में 13 करोड़ से अधिक अतिरिक्त लोगों को भोजन और पोषण असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि भोजन की हानि और बर्बादी में कमी लाकर कृषि एवं खाद्य तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है, जिससे सबकी पोषण संबंधी जरूरतें भी पूरी हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के साथ-साथ किसानों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से भी जूझना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। सबसे पहले हमें भोजन की हानि और बर्बादी रोकनी पड़ेगी और स्वस्थ और टिकाऊ जीवन शैली के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करनी होगी। हमें खाद्य आंदोलन को सक्रिय करना होगा, तभी हम देश सहित दुनिया के हर बच्चे को पोषण दे सकेंगे और उनके चेहरे पर मुस्कान देख सकेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज यहां राजभवन में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजा में शामिल हुई। साथ ही उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। दुर्गा नवमी के पावन पर्व पर राजभवन में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन कराया और मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति रावणभाटा श्री दूधाधारी मठ के अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर दशहरा उत्सव में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान दशहरा उत्सव समिति के संयोजक सुशील ओझा एवं सत्यनारायण नायक मौजूद थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में हसदेव अरण्य क्षेत्र सरगुजा से पदयात्रा कर रायपुर आए लोगों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले भी आदिवासियों के साथ खड़ी है। आज भी खड़ी है और आगे भी आदिवासियों के साथ खड़ी रहेगी।
बघेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लेमरू एलीफेंट रिजर्व के लिए 452 वर्ग किलोमीटर का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, लेकिन राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर 1995 वर्ग किलोमीटर करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि 1995 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में उस क्षेत्र के सभी कोल ब्लॉक के एरिया आ गए हैं। लेमरू एलीफेंट रिजर्व का क्षेत्र 1995 वर्ग किलोमीटर से कम नहीं होगा। हसदेव अरण्य क्षेत्र के लोगों से मिली सभी शिकायतों का जल्द परीक्षण कराया जाएगा।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने हसदेव अरण्य क्षेत्र से आए लोगों को बताया कि हाथी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेमरसोत, बादलखोल, तमोर पिंगला, अभ्यारण बनाए गए हैं। इसके अलावा लेमरू हाथी रिजर्व भी बनाया जाना है। पिछली सरकार ने वर्ष लेमरू हाथी रिजर्व के लिए 2007 में 452 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र तय किया था। वर्ष 2007 से 2018 तक इस पर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। दिसम्बर 2018 में नई सरकार के गठन के बाद लेमरू एलीफेंट रिजर्व के लिए पुनः सर्वे कराया गया। एलीफेंट रिजर्व का क्षेत्र 452 वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर 1995 वर्ग किलोमीटर किया गया। इस पर मंत्रीमंडल की सैद्धांतिक सहमति भी बनी। उन्होंने कहा कि लेमरू एलीफेंट रिजर्व का क्षेत्रफल 1995 वर्ग किलोमीटर करने के संबंध में भारत सरकार को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अनुमति मिलने की प्रत्याशा में प्रस्ताव भेजा गया है। श्री अकबर ने कहा कि जहां तक परसा कोल ब्लॉक के संबंध में ग्रामसभा से नियम विरूद्ध प्रस्ताव और इस कार्य से जुड़े अधिकारियों पर कार्रवाई जांच का विषय है। जांच के बाद ही इस पर कार्रवाई करना संभव है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।