Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजधानी रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय ने आमंत्रण दिया। उन्होंने इस मौके पर मुख्य सचिव श्री राम सुभाग सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवम्बर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्य सचिव श्री सिंह ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आमंत्रित किए जाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
संसदीय सचिव राय ने हिमाचल के मुख्य सचिव सिंह से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और उसके उद्देश्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को देश-दुनिया में पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव श्री सिंह से हिमाचल के सांस्कृतिक दलों को भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भेजने का आग्रह किया।
छत्तीसगढ़ में की जायेगी अत्याधुनिक तकनीक से मैपिंग

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी, चिप्स और जियो-स्पेशियल वर्ल्ड, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आज यहां रायपुर के निजी होटल में सेमीनार का आयोजन किया गया। जियो-स्पेशियल तकनीक विषय पर आयोजित इस सेमीनार में राजस्व, वन, अदिम जाति विकास, जल संसाधन, ग्रामीण विकास प्राधिकरण, सी एस आई डी.सी, नगरीय विकास आदि विभागों के 60 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। उक्त जानकारी देते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई ने बताया कि देश में जी.आई.एस क्षेत्र में उपयोग की जा रही नवीन तकनिकों से राज्य के विभिन्न विभागों को अवगत करवाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि आधुनिक काल में डिजिटल सशक्तिकरण और मजबूत अर्थव्यवस्था, स्मार्ट शहरों, जल सिंचाईं, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंधन आदि क्षेत्रों में भौगोलिक सूचना प्रणाली को महत्वपूर्ण साधन माना जा रहा है। इसलिए उभरती प्रौधोगिकी जैसे – आई.ओ.टी. अर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, रोबोटिक्स, क्लाउड, ब्लॉकचेन, ए.आर. आदि में भौगोलिक सूचना प्रणाली का प्रयोग निरंतर बढ़ रहा है।
चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ शर्मा ने सेमीनार के शुभारंभ अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न राज्य है। जिसे देखते हुए चिप्स द्वारा नवीनतम तकनीकों का जी.आई.एस. के साथ समन्वय कर राज्य में नवीन कार्यविधि विकसित करने की दिशा में कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए सर्वे ऑफ़ इंडिया, छत्तीसगढ़ के संचालक श्री जॉय कोंगारी ने कहा कि सर्वेक्षण कार्य में आनेवाली चुनौतियों और कठिनाईयों को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कंटिनियूशली ऑपरेटिंग रिफरेंस स्टेशन ¼CORS½ स्थापित किया जा रहा है। इस आधुनिकतम तकनीक का उपयोग शीध्र ही छत्तीसगढ़ में भी प्रारंभ किया जा रहा है। सर्वे ऑफ़ इंडिया, साउथर्न प्रिंटिंग ग्रुप के संचालक श्री टी.पी. मलिक ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक तकनीक से जल्द ही मैपिंग प्रारम्भ की जायेगी। ट्रिम्बल इंडिया के संचालक श्री संजीव त्रेहान ने सेमीनार में बताया कि सर्वेक्षण कार्य में अब लेजर तकनीक के आने के बाद परिणाम वास्तविकता के निकट और सटीक प्राप्त हो रहे हैं। इससे देश में विकास को गति मिलती है।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जियो-स्पेशियल वर्ल्ड के डायरेक्टर साऊथ एशिया श्री अभिषेक कोंटागले ने बताया कि ग्लेाबल ईकानामी में जियो – स्पाशियल तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस तकनीक से नागरिक सेवाओं की प्रदायगी निरंतर विकास समाजिक, समानता आदि में सरलता आ रही है। चिप्स के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजितेश पाण्डे ने समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में आदिम जाति एवं जनजाति विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री संजय गौर, वन विभाग से श्री सुनिल मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य वन सरंक्षक ने भी कार्यशाला को संबोधित किया ।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्तिभाव से देवी के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। हमारे देश में नवरात्रि के अवसर पर देवी स्वरूप मानकर कन्याओं की पूजा और उन्हें भोज कराने की परंपरा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को सदा बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरएसएस की तुलना नक्सलियों से की है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आरएसएस के लोग बंधुवा मजदूर की तरह काम करते हैं. राज्यपाल के कवर्धा मामले पर लिखे पत्र पर जवाब देते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जैसे नक्सलियों के नेता आंध्रप्रदेश में हैं, और आंध्रप्रदेश से ही इनका मूवमेंट संचालित होता है. वैसे ही छत्तीसगढ़ में आरएसएस के पास अपनी कोई क्षमता नहीं है, जो चलता है, नागपुर से चलता है. हम लोग किसी भी घटना को हल्के में नहीं लेने वाले हैं, ये लोग छोटी घटना को बड़ा बनाना चाहते हैं।

panchayattantra24.com, रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉं. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के आरंग विकासखंड मुख्यालय में अपने जनसंपर्क भ्रमण के दौरान क्षेत्र के हितग्राहियों को बैटरीयुक्त ट्रायसायकल प्रदान किया। ट्रायसायकल मिलने पर हितग्राहियों में अपार खुशी थी। दिव्यांग हितग्राही मेहनत-मजदूरी करते हैं। अब इनको कार्य-स्थल पर जाना और आसान हो जायेगा। समाज कल्याण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत मंत्री डॉ. डहरिया ने दिव्यांग अनिता बेल्दार, पिता फागूलाल बेल्दार भण्डारपुरी, श्यामबती ध्रुव, पिता फूलसिंह ध्रुव गुमा, अमेठी से केदार यादव, पिता भगेलू यादव, अनिता चंद्राकर, पिता कृष्णा चंद्राकर तथा विवेक कुमार, पिता राजकुमार मिरी ग्राम डूमहा को ट्रायसायकल प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, कोमल सिंह साहू, भारती देवांगन, खिलेश देवांगन आदि की उपस्थिति रही।

panchayattantra24.com,रायपुर। यूपी के लखीमपुर के किसानों को मुआवजा दिए जाने पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने सवाल उठाते हुए सीएम भूपेश से पूछा है कि मुआवज़ा राशि कांग्रेस पार्टी देगी या सरकार ? देवजी भाई पटेल ने राजस्थान के किसानों को भी 50 लाख रुपए मुआवज़ा देने की मांग की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए राजस्थान जाने रेल टिकट भी कटवा कर भेजा है।
बीजेपी के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय @bhupeshbaghel जी! आपकी दिल्ली से यूपी तक की मेहनत छत्तीसगढ़ की कर्जदार जनता देख रही है. और पूछ रही है.. कर्ज हमें भरना है, तो अनुदान दूसरे राज्य में क्यों ? हमारे पीड़ित किसानों को क्यों नहीं ।
इसके अलावा दूसरे ट्वीट में कहा है कि भूपेश जी आपकी एजेंडे वाली संवेदना की कड़ी में एक राजस्थान की घटना का चित्रण और है, जो आपके 10 जनपथी चश्मे से दिख नहीं रहा था. उसे भी देखने आप जाएं. इसलिए जयपुर के ट्रेन की टिकट आपको भेज रहा हूं. 50 लाख लेकर जाएं. प्रार्थना है आपकी यात्रा मंगलमय हो।
देवजी भाई पटेल ने सीएम भूपेश बघेल को पत्र भी लिखा है. जिसमें कहा है कि आपने लखीमपुर उत्तर प्रदेश में हुई हिसंक घटना के 8 में से 4 पीड़ितों से सुपर परिवार के एजेंडे अनुसार 50-50 लाख रुपए अनुदान की घोषणा की है. उन्होंने पूछा है कि क्या ये 50-50 लाख रुपए छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के कोष से दिया जा रहा है. दूसरे प्रदेश में हुई घटना के पीड़ितों को अगर आप ये 50-50 लाख 1000 किमी दूर जाकर बांट रहे है, तो अपने राज्य के सिलगेर में हुए जनजाति समाज के किसानों के नरसंहार पर आपके हाथ-पैर क्यों फूलने लग जाते है।
उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश के एजेंडे में फिट बैठती हुई एक घटना के संदर्भ में आपका ध्यानाकर्षण चाहता हूँ. आपके चश्में से शायद कांग्रेस शासित राजस्थान में दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या का चित्रण नहीं दिखता होगा. इसलिए आपका शुभचिंतक होने के नाते राजस्थान के लिए ट्रेन की टिकट भेज रहा हूँ. जिससे आप वहां भी अपनी संवेदना प्रकट कर 50 लाख रुपए का अनुदान बांट आए. जिससे सुपर परिवार की नजर में आपकी वफादारी बढ़ जाए।
देवजी भाई पटेल ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्रेन टिकट सुपूर्द करने खुद आना चाहता था, लेकिन जानकारी मिली कि आजकल आप उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रहते हैं. इसलिए पत्र व्यवहार के माध्यम से टिकट भेज रहा हूँ।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के जोन क्रमांक 8 में स्थित मैडम डेयरी में नगर निगम ने छापेमार कार्रवाई की है. निगम की स्वास्थ्य विभाग टीम ने आज अभियान चलाकर माधव राव सप्रे वार्ड के रायपुरा पहुंची. जहां मैडम डेयरी में गोबर, कचरा, गंदा पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पंचनामा की कार्रवाई की गई. उसके बाद मैडम डेयरी को सील कर दिया गया है।
जोन कमिश्नर ने बताया कि संचालक रमा शर्मा की उपस्थिति के दौरान मैडम डेयरी से गाय, भैंस और छोटे बछड़े मिले. जिन्हें डेयरी संचालक के अनुरोध पर जब्त नहीं किया गया है. डेयरी संचालक ने जोन 8 के संबंधित अधिकारियों से अगले एक सप्ताह के भीतर डेयरी को अन्यत्र शिफ्ट अपने व्यय से करने कहा है. इसके लिए जोन कमिश्नर को जोन कार्यालय में जाकर शपथ पत्र देने कहा गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कवर्धा घटना के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक पत्र लिखा है. राज्यपाल ने पत्र में कहा है कि राजनीतिक, सामाजिक संगठन, वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से भेंट कर कवर्धा जिले में 3, 4 अक्टूबर को घटित घटना की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने जल्द कार्रवाई करने का अनुराध किया है।
उनके ज्ञापन में कहा गया है कि जिला कबीरधाम में धार्मिक परंपरा के अनुरूप एक युवक नवरात्रि पर्व के पूर्व लौहारा चौक में झंडा लगा रहा था. जिसे थानेदार ने बुलाकर निकला दिया. दूसरे पक्ष के द्वारा विवाद किया गया. जिसकी वजह से वहां का माहौल खराब होकर अशांति फैल गई. प्रतिनिधिमण्डल ने सौंपे ज्ञापन में तीन मांगे प्रस्तुत की हैं।
कवर्धा घटना की न्यायिक जांच कराई जाए.
एक पक्ष के जेल निरूद्ध व्यक्तियों को निःशर्त रिहा किया जाए.
घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.
कवर्धा में आमजनों और जन प्रतिनिधियों में आक्रोश है. जिसे निष्पक्ष कार्रवाई से शांत किया जाना आवश्यक है. ताकि सम्पूर्ण प्रदेश में इस प्रकार की कार्रवाई का मिसाल बन सके. असामाजिक तत्व और कोई भी पक्ष किसी प्रकार से अशांति फैलाने की कोशिश न कर सके।
राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा है कि आपके ध्यान में उक्त तथ्य लाते हुए चाहूंगी कि इन ज्ञापनों और घटना पर संज्ञान लेकर समुचित कार्रवाई करें. वस्तुस्थिति से मुझे भी अवगत कराए।


panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ में शांति, खुशहाली और समृद्धि की मनोकामना लेकर कोण्डागांव के शीतला मंदिर से दंतेश्वरी माता मंदिर तक चार दिवसीय पदयात्रा किए. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की यात्रा 8 अक्टूबर शुक्रवार को माता शीतला मंदिर कोण्डागांव से पदयात्रा से शुरू हुई जो ग्राम भानपुरी जिला बस्तर पहुंची 9 अक्टूबर को भानपुरी से पदयात्रा प्रारंभ होकर पंडरीपानी पहुंची।
पंडरीपानी जिला बस्तर से पदयात्रा प्रारंभ होकर ग्राम डिलमिली पहुंची. ग्राम डिलमिली जिला बस्तर से पदयात्रा आरंभ होकर गीदम जिला दंतेवाड़ा पहुंची, जहां यात्रा का स्वागत दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, छबीन्द्र कर्मा ने किया. इस पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और पदयात्रियों को रास्ते के किनारे में पेड़ के नीचे ही विश्राम किया करते थे. पूरी यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में पदयात्रियों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए पदयात्रा में शिरकत किए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि पदयात्रा के दौरान ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एक दिवसीय मौन-व्रत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दंतेवाड़ा में शामिल हुए और गीदम तक पदयात्रा की. आज ब्रम्ह मुहूर्त में गीदम से पदयात्रा प्रारंभ होकर आज सुबह छः बजे माँ दंतेश्वरी के आरती में शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा माँ दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई और माँ दंतेश्वरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी, बस्तर जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, शिशिर श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि दशरथ नेताम और कोंडागांव से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन प्राप्त किया।
panchayattantra24.com, रायपुर। 2 से 18 साल तक के लोगों के लिए अच्छी खबर है. खबर ये है कि डीजीसीआई ने कोवैक्सीन को इस उम्र में लगाने की अनुमति दे दी है।
वैक्सीन ट्रायल की दी गई थी अनुमति
कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में एक और बड़ा कदम उठाया गया था. पिछले दिनों ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को 2 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल की मंज़ूरी दी थी. पहले कोरोना वैक्सीन पर निगाह रखने वाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इसके ट्रायल की सिफारिश की थी. जानकारी के मुताबिक, भारत बायोटेक की ओर से ये ट्रायल 525 वॉलंटियर्स पर किया गया. ये 2 से 18 साल के बच्चों पर किया जा रहा था. कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल का फेज़ 2 और फेज़ तीन पूरा हो गया है. ट्रायल के दौरान पहली और दूसरी वैक्सीन का डोज़ 28 दिनों के अंतर पर दिया गया था। आपको बता दें कि भारत में अभी कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थोड़ा कम जरूर हुआ है. इस लहर ने देश के स्वास्थ्य सिस्टम को झकझोर दिया था. लेकिन अब ट्रायल पूरा होने के बाद देश ने राहत ली है।