Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में भारतीय डाक विभाग, छत्तीसगढ़ परिमंडल द्वारा माई स्टेम्प योजना के तहत राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन किया। यह डाक टिकट देश के सभी बड़े डाक घरों के काउंटरों में उपलब्ध होगी। यह डाक टिकट का संग्रहण करने वालों के लिए उपयोगी होगा।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, छत्तीसगढ़ के पोस्ट मास्टर जनरल श्री आर.के. जायभाय, सीनियर सुपरिंटेंडेंट पोस्ट श्री जी.एल. जांगड़े भी उपस्थित थे। श्री अन्बलगन ने बताया कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केन्द्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और जनजातीय कलाकारों को भेजा गया है। पोस्ट मास्टर जनरल श्री आर.के. जायभाय ने बताया कि आज जारी किया गया विशेष आवरण छत्तीसगढ़ राज्य के 21वें स्थापना दिवस एवं इस दौरान 28, 29 और 30 अक्टूबर 2021 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहे द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उपलक्ष्य में जारी किया जा रहा है। इस नृत्य महोत्सव में भारत के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के जनजातीय कलाकारों द्वारा कला और संस्कृति की अपनी समृद्ध विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को लेकर भूपेश बघेल नाराज़ हुए हैं. उनके बिना जानकारी के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुला ली गई थी, जिसे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है. जानकारी के मुताबिक CM ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होते हुए वे खुद विधायक दल के नेता को बुलाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि बैठक में नहीं बुलाया जाएगा, तो फीड बैक कैसे मिलेगा. इस दौरान कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों ने रेडी टू इट और राशन दुकान के मसले को उठाया. इस दौरान जब सीएम भूपेश बघेल नाराज़ हुए तो सब खामोश हो गए. इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरक़ाम ने माफी भी मांगी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है। मिसाइल मैन डॉ. कलाम की अनेक वैज्ञानिक उपलब्धियों के साथ अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के क्षेत्र में भारत का नाम बुलंदियों पर पहुंचा। उन्होंने हमेशा सपनों को अपना दृढ़ संकल्प बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। डॉ. कलाम का देश प्रेम और विचार मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों के व्यवस्थित विकास को लेकर यहां छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के कार्यालय में शहरी विकास और प्रबंधन टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के शहरों के सतत् और व्यवस्थित विकास और इन कार्यों में आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ पैनल और टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में राज्य के शहरों में व्यवस्थित और संतुलित विकास, शहरीकरण की गतिशीलता और रोजगार संभावनाओं में वृद्धि के संबंध में अहम सुझाव दिए गए।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारे को साकार करने के उद्देश्य से और वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर राज्य का सतत् विकास और रणनीतिक दिशा प्रदान करने के लिए मई में 14 टास्क फोर्स का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में शहरी विकास और प्रबंधन टास्क फोर्स समिति गठित की गई है।
टास्क फोर्स की बैठक में प्रो. अमिताभ कुंडू, श्री महबूब रहमान और श्री वर्गीस कुंजप्पी ने शहरीकरण की गतिशीलता और शहरी रोजगार की संरचना पर चर्चा की और इससे जुड़े कुछ मुद्दों पर प्रकाश डाला। बैठक में जानकारी दी गई कि यद्यपि पिछली शताब्दी में छत्तीसगढ़ और भारत के बीच शहरीकरण के स्तर में अंतर काफी कम हो गया है, फिर भी केवल 23 प्रतिशत लोग शहरी क्षेत्रों में रह रहे हैं। आधे से ज्यादा शहरी लोग छह जिलों में हैं। इसके अलावा, २००१-११ के दौरान, सरकार द्वारा आदिवासी आबादी के उच्च प्रतिशत वाले पिछड़े जिलों में लगभग ७५ नए वैधानिक शहर घोषित किए गए हैं। यह राज्य सरकार की संतुलित शहरीकरण नीति का परिणाम है। छत्तीसगढ़ में आसपास के राज्यों के कुशल प्रवासियों और वापस लौटने वाले प्रवासियों को अवसर प्रदान करने की जबरदस्त क्षमता है। आने वाले कुछ दशकों में अन्य राज्यों से पूंजी और कुशल जनशक्ति को आकर्षित करने के लिए राज्य के भविष्य के विकास की संभावना का संकेत देते हैं।
श्री पवन कुमार गुप्ता ने मौजूदा बंदोबस्त योजना – मास्टर प्लान, सिटी प्लान को लागू करने में आने वाली कठिनाइयों और संतुलित शहरी विकास के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य में समावेशी शहरी विकास या तो मौजूदा शहरी क्षेत्रों या शहरों के आसपास के विकास क्षेत्रों को बढ़ावा देकर किया जा सकता है। इन कार्यों में भूमि अधिग्रहण और भूमि पूलिंग, बुनियादी ढांचा विकास जैसी चुनौतियां भी है। उन्होंने तत्काल मास्टर प्लान लागू करने और रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव क्षेत्र के बढ़ते शहरी क्षेत्र की दीर्घकालिक आवश्यकताओं के लिए राज्य द्वारा विकास क्षेत्र की पहचान करने का सुझाव दिया। उन्होंने उन सभी यूएलबी (राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और प्रमुख जिला सड़कों) के चरणबद्ध विकास की सिफारिश की।
श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति और विरासत को खोए बिना शहरों का विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विरासत के अन्वेषण के लिए स्थलों के जीर्णाेद्धार और उनके रखरखाव का सुझाव देते हुए विरासत क्षेत्रों के निर्माण, कला और शिल्प बाजारों सहित सांस्कृतिक और वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया। प्रो. दीपेंद्र नाथ दास ने छत्तीसगढ़ में सतत शहरी बुनियादी ढांचे के विकास में आने वाली कठिनाइयों के बारे में चर्चा की। प्रो. दास ने केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं का विश्लेषण किया। उन्होंने शहरों में सेवा स्तर के बेंचमार्क में सुधार और राजस्व सृजन और वृद्धि के लिए विभिन्न उपायों का भी सुझाव दिया। उन्होंने सिफारिश की कि शहरों की स्थिरता और सतत विकास के लिए बुनियादी ढांचे की रखरखाव में आने वाली लागत को वसूल किया जाना चाहिए।
डॉ. पार्थ मुखोपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शहरीकरण ज्यादातर राजमार्गों पर केंद्रित है और छत्तीसगढ़ के शहरों में रोजगार संरचना का व्यापक अंतर है। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में यह बताया कि कस्बों को अधिक निवेश की आवश्यकता है क्योंकि छोटे शहरों में राजस्व क्षमता सीमित है। राज्य में छोटे शहरों और यूएलबी की वित्तीय बाधाओं के संदर्भ में, उन्होंने मौजूदा यूएलबी में आर्थिक माहौल में सुधार के लिए केन्द्र सरकार की शहरीकरण को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का लाभ उठाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक नागरिक बुनियादी ढांचे और सेवाओं के साथ मलिन बस्तियों को रहने योग्य आवास में बदलने के लिए ओडिशा के जागा मिशन जैसे कार्यक्रम शुरू किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों के परिवहन और क्षेत्रीय संपर्क के लिए छोटी बसों और अन्य परिवहन के साधनों का उपयोग किया जाना चाहिए।
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दशहरा की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि दशहरा शक्ति पूजा, शस्त्र पूजन, हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। यह पर्व अन्याय और अहंकार पर न्याय और सत्य की विजय को रेखांकित करता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया की नसीहत सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। वायरल वीडियो में यह बताया जा रहा है कि राज्य की इकलौती महिला मंत्री अनिला भेंडिया कथित तौर पर पीने वालों को यह नसीहत दे रही हैं कि कम पिया करो और सो जाया करो। इस वायरल वीडियो के हवाले से यह बताया जा रहा है कि शराब के मुद्दे पर घिरने पर मंत्री ने पुरुषों को समझाया कि पियो और सो जाओ। कहा जा रहा है कि मंत्री का यह मंत्र सुनकर ठहाके गूंज उठे।
देखा जाए तो मंत्री भेंडिया ने अगर यह कथित समझाइश दी है तो ठीक ही है। बहुत साल पहले एक ग़ज़ल बहुत चर्चित हुई थी कि महंगी हुई शराब , थोड़ी थोड़ी पिया करो, पियो लेकिन रखो हिसाब, थोड़ी थोड़ी पिया करो… उसी दौर में यह भी खूब चर्चित हुआ कि शराब चीज ही ऐसी है, न छोड़ी जाय, ये मेरे यार के जैसी है, न छोड़ी जाय..! बात अब भी वही है।
बॉर्डर में चेकिंग के बाद भी नहीं रुक रही गांजे की तस्करी
सीमा पर चौकसी वह सख्त जांच से तस्करों की आई शामत, चढऩे लगे पुलिस के हत्थे
राजधानी में बढ़ रही तस्करों की सक्रियता, रोज हो रही धर-पकड़
सख्ती के बाद भी स्थानी नशा बाजो पर हाथ नहीं डाल रही पुलिस
आसिफ- मुनाफ की गांजा गैंग को कब पकड़ोगे साहब?

panchayattantra24.com,रायपुर/ जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने एक बार फिर गांजा की एक बड़ी खेप पकड़ी है। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर लगभग 10 लाख रुपए के गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों तस्कर ओडिशा से ट्रक में 200 किलो गांजा लेकर छतीसगढ़ पहुंच थे। जिन्हें नगरनार में पुलिस ने दबोच लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बस्तर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक के माध्यम से लाखों रुपए का गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए हरियाणा ले जाया जाएगा। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर बस्तर पुलिस अलर्ट हुई। जिसके बाद नगरनार थाना के जवानों की एक टीम बनाई गई। जिन्हें छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर धनपुंजी के पास भेजा गया। जवानों ने यहां चेक पोस्ट लगाया। यहां से गुजरने वाली हर वाहनों की तलाशी भी ली गई। इस दौरान ओडिशा से जगदलपुर की तरफ एक ट्रक आ रही थी। जिसे रुकवा कर जवानों ने तलाशी ली। ट्रक में 4 बड़े प्लास्टिक की बोरी में 200 किलो गांजा भरा हुआ था। जिसे जवानों ने बरामद किया। इसके बाद ट्रक चालक व हेल्पर को पुलिस ने फौरन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए तस्कर तौफीक खान (22) और उस्मान खान (22) यह दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं।
राजधानी में 7 लाख का गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
चार पहिया वाहन में गांजा तस्करी करते 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना मिली थी, कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा रखकर विधानसभा की ओर जा रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी विधानसभा को गांजा तस्करों को गांजा के साथ पकडऩे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना विधानसभा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये वाहन को पकडऩे हेतु ट्रैप पार्टी लगाकर वाहन की पतासाजी कर वाहन को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सकरी स्थित नहर पुलिया के पास आता देख चिन्हांकित कर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रूकवाने का प्रयास किया गया, परंतु वाहन के चालक द्वारा वाहन न रोकते हुये और भी तेज गति से चलाकर भागने लगा, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अपने वाहन से आरोपियों के वाहन का पीछा व घेराबंदी करते हुये अंतत: वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों को पकडऩे में सफलता मिली। वाहन के अंदर कुल 04 व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम राकेश राठौर, संजय वर्मा, कृष्णा साहू एवं धनंजय वर्मा होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में प्लास्टिक की अलग – अलग पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक की अलग – अलग 19 पैकेटों में रखें कुल 91 किलो 590 ग्राम गांजा कीमती 7,32,720/- रूपये एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी/04/एल ई/0585 कीमती 5,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 12,32,720/- रूपये जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर बिलासपुर ले जाना बताया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 369/21 धारा 20(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
बस स्टैण्ड से 1 लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
देवेंद्र नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना देवेन्द्र नगर पुलिस को सूचना मिली थी, कि स्थित बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा रहा है जो कहीं जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहित कुमार निवासी कानपुर (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोहित कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैग के अंदर प्लास्टिक की अलग – अलग 10 पैकेटों में रखें कुल 10 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपए एवं 01 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को नुवापाड़ा (उड़ीसा) से लेकर कानपुर (उ.प्र.) ले जाना बताया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 145/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक राजेश देवदास थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, उपनिरीक्षक ईश्वर दास साकार, प्र.आर. शिवशंकर सिंह, आर. लीलेश्वर डहरिया एवं मोतीराम साहू थाना देवेन्द्र नगर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
सरगुजा में 1.10करोड का ब्राउन शूगर-हेरोइन जब्त
सरगुजा में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सरगुजा पुलिस ने एक करोड़ दस लाख क़ीमत के ब्राउन शूगर और हेरोइन के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए झारखंड के सासाराम निवासी मृत्युंजय गुप्ता और गीता सोनी को ब्राउन शुगर लाने और अंबिकापुर के रसेल एक्का को खऱीदने के मामले में गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के पास से 625 ग्राम ब्राउन शूगर और 110 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। इसकी क़ीमत एक करोड़ दस लाख आंकी गई है। वही तस्करो से पूछताछ जारी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। गरीबों के लिए भूपेश सरकार ने हर बार बड़ा कदम उठाया है। अपनी योजनाओं के बूते सीएम भूपेश बघेल आज हर किसी के प्रिय नेता बन चुके हैं। सीएम ने महंगी दवाओं से छुटकारा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना लाई थी ।जिसका नाम बदलकर श्री धन्वंतरि योजना किया गया। जिसके तहत 250 तरह की जीवन रक्षक दवाईयां गरीबों को 65 फीसदी तक सस्ते दामों में उपलब्ध होंगी। न्यायधानी बिलासपुर समेत रतनपुर और तखतपुर में भी ऐसी दवा दुकानें खुलेंगी। बिलासपुर की इन दुकानों पर सभी आवश्यक दवाएं एमआरपी मूल्य से 65 प्रतिशत कम पर उपलब्ध होंगी। नगर निगम बिलासपुर में 4 और रतनपुर और तखतपुर में एक-एक दुकान खोली जाएगी।
20 अक्टूबर को राज्य के एक समारोह में एचसीएम द्वारा बिलासपुर में 2, रतनपुर और तखतपुर में 1 प्रत्येक यानी 4 धन्वंतरि दवा दुकान का उद्घाटन किया जाएगा।इन दुकानों में औषधि से जुड़े जनरल आइटम और सेनिटरी पेड वगैरह एमआरपी पर बेचने की अनुमति होगी। इनमें सर्दी-खांसी बुखार, डायबिटीज, एंटी फंगल, एंटी बायोटिक, एलर्जी, थायराइड से लेकर दिल की बीमारियों तक की करीब 251 किस्म की दवाएं सस्ती दरों पर मिलेंगी। यही नहीं 27 तरह के सर्जिकल आइटम जिनमें प्लास्टर, बेंडेज, केथेटर, सर्जिकल ग्लब्स, बीसीजी, हेपेटाइटिस के टीके भी शामिल रहेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवरात्रि पर्व की अष्टमी को बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर पहंुचे। उन्होंने वहां मां महामाया मंदिर में देवी माता की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने नागरिकों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, नगर निगम बिलासपुर के महापौर श्री रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, श्री आशीष सिंह ठाकुर, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, एसपी श्री दीपक कुमार झा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत अछोली, सेजा, कुलीपोटा एवं ग्राम परसवानी (पण्डा) ग्राम पंचायत देवरतिल्दा में लगभग 1.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने आदर्श ग्राम के अंतर्गत नाली निर्माण, कुड़ादान निर्माण एवं सी. सी. रोड निर्माण कार्य हेतु आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के अंतर्गत ग्राम पंचायत अछोली में 40 लाख, ग्राम कुलीपोटा, ग्राम पंचायत भैसमुड़ी में 40 लाख एवं ग्राम-परसवानी (पण्डा) ग्राम पंचायत देवरतिल्दा में 40 लाख के अलावा सेजा में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, रंगमंच हेतु 1.28 लाख ग्राम कुलीपोटा में अतिरिक्त कक्ष 4.71 लाख तथा देवरतिल्दा में वर्मा समाज मुहल्ला में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख और देवरतिल्दा में 6.50 लाख रूपये की लागत से बनने वाले समुदायिक भवन का भूमि पूजन किया।
मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों को आवश्यकतानुसार पक्की और चौड़ी सड़के, गलियों में सीसी रोड, गाँव में सामुदायिक भवन, शासकीय भवन से मुख्य मार्ग तक सड़क, स्कूल और आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक शौचालय, रंगमंच, पीने का शुद्ध पानी, स्वच्छ और पचरी युक्त तालाब और उपस्वास्थ्य केंद्र भवन सहित पानी निकासी के लिए नालियां बन जाने से उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। डॉ डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी गाँव, गरीब और मजदूरों की सरकार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों को राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के माध्यम से प्रदेश के गांवों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। गौठानों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। गौ पालकों से गोबर खरीद कर गौ संरक्षण और पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान, महिलाएं, मजदूर लाभान्वित होंगे तो अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी और हमारा प्रदेश खुशहाल और समृद्ध बनेगा।