Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में गरबा और दशहरा को लेकर सियासत गरमा गई है. बीजेपी द्वारा किए गए चक्का जाम और धरना प्रदर्शन पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास का बयान आया है. उन्होने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि, राजनीति में धर्म निश्चित रूप से होना चाहिए, लेकिन धर्म में कभी भी राजनीति नहीं होनी चाहिए, बीजेपी के लोग धरना प्रदर्शन कर धर्म में राजनीति करने का काम कर रहे हैं जो नहीं होना चाहिए।
बता दें कि बीजेपी नेताओं ने कल यानि कि सोमवार को दशहरा के लिए अनुमति नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया था और कहा था कि वे 17 साल से बीटीआई मैदान में उत्सव का आयोजन करते आ रहे है. लेकिन कांग्रेसी अनावश्यक उसमें हस्तक्षेप करने लगे हैं, इसलिए उन्हे कार्यक्रम आयोजित करने में परेशानी हो रही है।
जिसको लेकर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास ने बयान जारी दिया है.

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में बने नए बस स्टैण्ड का निर्माण हुए लंबा वक्त बीत चुका है और उद्घाटन के बाद भी अब तक शुरु नहीं किया जा सका है. इसे लेकर महंत राम सुंदर दास का बयान सामने आया है. महंत ने कहा कि जनहित के कार्यों में दूधाधारी मठ सदा से ही आगे रहा है. हम चाहते हैं कि बस स्टैंड उद्घाटन हो गया है तो उसका सदुपयोग भी होना चाहिए. छत्तीसगढ़ की जनता को उसका लाभ मिलना चाहिए. यातायात को लेकर जो असुविधाएं हो रही है, उससे छुटकारा मिलना चाहिए।
महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के दिन ये बात कही थी कि दूधाधारी मठ के साथ अन्याय नहीं होगा. जो भी समझौता दूधाधारी मठ के साथ बस स्टैंड बनाने को लेकर हुआ है वो जल्द पूरा होगा मुझे ये विश्वास है।
गौशाला की स्थिति को लेकर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने महंत राम सुंदर दास ने कहा कि छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग द्वारा पंजीकृत जितने भी गौठाने हैं सब व्यवस्थित

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में खुलेआम आधी रात को नशाखोरी जारी है. राजधानी के होटल-कैफों में गरबा की आड़ में बेधड़क नशे का कारोबार जारी है. गरबा आयोजन के साथ बेधड़क बियर की बोतलें और हुक्का पॉट परोसे जा रहे हैं. गरबा के साथ खुलेआम नशे का सेवन किया जा रहा, लेकिन लग रहा है प्रशासन से होटल-कैफों की सेटिंग हो गई है, जिससे खुली छूट दे दी गई है।
शहर में नशे के सौदागर हावी ?
वीआईपी रोड स्थित द इंडियन वोक रेस्टोरेंट का नजारा देखकर आप चौंक उठेंगे. आधीरात को खुलेआम वहां नशे का सामान परोसा जा रहा है, लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन की टीम को ये सब दिख नहीं रहा है. गरबा की आड़ में नशे का कारोबार बेरोक-टोक जारी है. ये एक रात की बात नहीं है, इन होटल-कैफों में ऐसे ही नशे के सामान परोसे जाते हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी जानकारी नहीं कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं. क्या शहर को नशे के सौदागरों के हाथ सौंप दिया गया है ।
गरबा में क्षमता के हिसाब से 50 प्रतिशत लोग शामिल होने के निर्देश हैं, लेकिन गरबा की आड़ में संचालक सरकारी फरमान को अपने पैरों तले रौंद रहे हैं, लेकिन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है।
इससे पहले राजधानी रायपुर के नए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने भी सख्त निर्देश दिए थे, होटल कैफों में नियम के विरुद्ध अगर काम करते पाया गया तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन देर रात तक सभी नियमों को ताक में रखकर गरबा में 1000 से 2000 हजार लोग शामिल हो रहे हैं. लोगों में अब कोरोना का खौफ भी नहीं रह गया है।
दरअसल, गरबा की आड़ में वीआईपी रोड के कई होटल और कैफों में बेधड़क नशा परोसा जा रहा है. शहर के अलग-अलग कैफों में गरबा आयोजन किया जा रहा है. जहां देर रात तक खुलेआम हुक्का, बियर और अन्य नशीली चीजें परोसी जा रही है. लग रहा है रायपुर नशे की जहरीली हवा में उड़ रहा है।
ताज्जुब की बात ये है कि 11 बजे रात तक ही रेस्टोरेंट और कैफों को खोलने की अनुमति मिली है, लेकिन इसके बावजूद कैफे संचालक सभी नियमों को धता बताकर खुलेआम देर रात तक गरबा की आड़ में नशे का कारोबार संचालित कर रहें है, लेकिन स्थानीय थाना पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं कर रही।
माना थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बातचीत में कहा कि ऐसी कोई जानकारी अभी नहीं आई है. जानकारी मिलते ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाते हैं. अब सवाल ये उठता है कि क्या पुलिस की गश्त टीम शहर में सो रही है, जो पुलिस प्रशासन को इन बातों को भनक तक नहीं लग रही है, जिससे शहर में खुलेआम शराबखोरी और नशाखोरी हो रही है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल आज त्योहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने हेतु निकले। शहर में नवरात्रि हेतु लगाए गए पंडालों तथा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रायपुर पुलिस द्वारा यातायात व थाना के पुलिस बलो के माध्यम से सभी तरफ व्यवस्था लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल आज अपने अधिकारियों के साथ शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने के तारतम्य में सबसे पहले कैलाशपुरी स्थित दुर्गा पंडाल पहुंचे तथा वहां पूजा-अर्चना में सम्मिलित होकर आयोजकों से यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की तथा सभी के सुख समृद्धि की कामना की।
तदुपरांत लोहारचौक दुर्गापंडाल तथा लाखेनगर चौक आमापारा चौक की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आजादचौक सदरबाजार एवं मालवीय रोड की बाजार व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए शहर के मुख्य चौराहे जयस्तंभ चौक पर पहुंचे। वहां उन्होंने पैदल घुमकर चौक पर लगी यातायात व्यवस्था का अवलोकन किया तथा व्यवस्था में लगे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तदुपरांत मौदहापारा गुरुनानक चौक होते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्टेशन रोड और फाफाडीह पंडरी एवं शंकर नगर चौक की व्यवस्था का निरीक्षण किया और तेलीबांधा मरीन ड्राइव स्थित अस्थाई चौकी पहुंचे वहां उन्होंने अधिकारियों के साथ चौकी में बैठकर यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को त्योहारों के दौरान शहर की है पर यातायात व्यवस्था केतु सभी व्यस्ततम मार्गो बाजारों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में बल लगाया गया है उनके साथ इस भ्रमण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर पश्चिम आकाश राव गिरेपुन्जे उपस्थित रहे।
प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा नहीं

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों के लिए एसईसीएल द्वारा प्रतिदिन 29 हजार 500 मेट्रिक टन कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एसईसीएल के सीएमडी ने इसके लिए सहमति दी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा के दौरान एसईसीएल के सीएमडी से कहा कि छत्तीसगढ़ की खदानों से कोयला निकालकर छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों को कोयले की आपूर्ति की जाती है। चूंकि छत्तीसगढ़ से कोयले का उत्पादन किया जा रहा है, इसलिए एसईसीएल द्वारा प्राथमिकता के आधार पर छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों को उनकी आवश्यकता के अनुसार अच्छी गुणवत्ता के कोयले की सप्लाई की जानी चाहिए।
बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनियों के अध्यक्ष एवं विशेष सचिव ऊर्जा श्री अंकित आनंद, एसईसीएल के सीएमडी श्री अंबिका प्रसाद पंडा और दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के जीएम श्री आलोक कुमार सहित राज्य विद्युत कम्पनियों के प्रबंध निदेशक उपस्थित थे। बैठक में एसईसीएल के सीएमडी ने छत्तीसगढ़ को प्रतिदिन प्रदेश के ताप विद्युत संयंत्रों की आवश्यकता के अनुरूप 29 हजार 500 मेट्रिक टन कोयले की सप्लाई की जाएगी। साथ ही अच्छी गुणवत्ता का कोयले की भी आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कोयले की गुणवत्ता प्रभावित होती है। वर्तमान में एसईसीएल द्वारा छत्तीसगढ़ को 23 हजार 290 मेट्रिक टन कोयले की आपूर्ति की जा रही है। एसईसीएल के सीएमडी ने छत्तीसगढ़ के लिए इस मात्रा को बढ़ाकर 29 हजार 500 मेट्रिक टन करने की सहमति दी।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि रेल्वे द्वारा छत्तीसगढ़ को कोयले और चावल के लिए आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में रेल्वे रेक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जिस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के जीएम ने इसके लिए सहमति दी।
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनियों के अध्यक्ष एवं विशेष सचिव ऊर्जा श्री अंकित आनंद ने जानकारी दी कि वर्तमान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र कोरबा ईस्ट में 3.8 दिवस का कोयला उपलब्ध है। इसी तरह हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में कोरबा वेस्ट में 3.2 दिवस का कोयला तथा मड़वा ताप विद्युत संयंत्र में 7 दिनों की आवश्यकता का कोयला उपलब्ध है। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण मानक के अनुसार 5 दिनों की आवश्यकता से कम कोयले की उपलब्धता को क्रिटिकल स्थिति माना जाता है। अब कोयले की आपूर्ति बढ़ने से छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों को पर्याप्त मात्रा में कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनियों के अध्यक्ष एवं विशेष सचिव ऊर्जा श्री आनंद ने बैठक में बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश की बिजली की औसत डिमांड 3803 मेगावाट है, जिसके विरूद्ध बिजली की उपलब्धता 3810 मेगावाट है। प्रदेश में पीक समय में विद्युत की औसत डिमांड 4123 मेगावाट है, जिसके विरूद्ध बिजली कम्पनी द्वारा 4123 मेगावाट बिजली की औसत उपलब्धता बनाई रखी जा रही है। पीक समय में आवश्यकतानुसार 200 से 400 मेगावाट विद्युत क्रय लगातार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में एनटीपीसी की लारा (400 मेगावाट) एवं सीपत यूनिट (104 मेगावाट) तथा एनएसपीएल संयंत्र (25 मेगावाट) वार्षिक रखरखाव के कारण बंद है। इस कारण कुल 529 मेगावाट बिजली कम प्राप्त हो रही है। एनटीपीसी की लारा यूनिट 12 अक्टूबर से प्रारंभ होने की संभावना है। इस यूनिट के प्रारंभ होने पर एक्सचेंज से विद्युत क्रय की स्थिति लगभग नहीं रहेगी। एनटीपीसी सीपत संयंत्र 21 अक्टूबर तक प्रारंभ होने की संभावना है।

panchayattantra24.com,रायपुर। लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कल गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला प्रवास के दौरान सर्किट हाउस गौरेला मे गृह एवं लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जिले कानून व्यवस्था की जानकारी ली। मंत्री साहू ने बैठक में ईएनसी लोक निर्माण विभाग को दूरभाष से निर्देश दिए कि जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करवाये।
बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिले के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल से जिले के थाना, चौकी, लाइन में हो रहे क्राइम, बल की उपलब्धता इत्यादि विषयों पर जानकारी ली। गृह मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को बॉर्डर सीमा पर विशेष निगरानी रखते हुए जिले के आंतरिक क्षेत्रों में भी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले मे थाना, चौकी के क्षेत्रों का परिसीमन करने के निर्देश दिए जिससे जनता को लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने जिले में बल की कमी के लिए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक जानकारी भेजे जाने के निर्देश दिए।
गृह मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ई श्रेणी पंजीयन के कितने कार्य प्रगतिरत है। कितनों को काम दिया गया है इत्यादि विषयों पर विस्तार से जानकारी ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली। गृह मंत्री ने कलेक्टर को समय-सीमा की बैठक में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों सहित अन्य कार्यों की नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के ब्रिज निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य, एनएचवाय सहित अन्य कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पार्तें, जिला कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल सहित लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते. बघेल ने बताया कि- मैंने उनसे कहा था कि आप सांसद बन जाइए और आराम से रहिए. बाबा मुख्यमंत्री बने और चुनाव लड़े तो एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे. दूसरी ओर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के सवाल के जवाब में कहा कि जो एक बार मुख्यमंत्री बन जाता है, वही रहता है. उन्होंने कवर्धा हिंसा को लेकर भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इन दोनों संगठनों ने बाहर से गुंडे बुलवा कर कवर्धा में हिंसा कराई. FIR में कवर्धा के किसी व्यक्ति का नाम नहीं है. बल्कि, सभी बाहर से आए हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर धोखाधड़ी की वारदात हुई है. बिहार के कारोबारी ने रायपुर के ग्लास कारोबारी से लाखों की ठगी की है. साल 2019 में माल खरीदकर 12 लाख 88 हजार रुपए का भुगतान नहीं किया. पुलिस ने बिहार के कारोबारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज दुर्ग जेल जाएंगे. वहां वे कवर्धा जेल से दुर्ग लाए गए निरूद्ध व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।
जानकारी के मुताबिक डॉ रमन सिंह दोपहर करीब 1 बजे दुर्ग जेल जाएंगे. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनके साथ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी होंगे. बता दें कि दुर्ग जेल में वे कवर्धा मामले में आरोपी बनाए गए लोगों से मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल पूछेंगे. दुर्ग जेल में करीब 59 लोगों को दाखिल कराया गया है।
इस दौरान जेल और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी है और चंद लोगों को ही मुलाकात करने की अनुमति दी गई है।

panchayattantra24.com,रायपुर। करीब 50 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे कोरोना योद्धाओं में से एक को रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में एक जहरीले सांप ने काट लिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जिस कोरोना योद्धा को सांप ने काटा है उसका नाम धनेश साहू बताया जा रहा है. वे मूलतः बलौदा बाजार का रहने वाला है. युवक को आनन-फानन में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बता दें कि बड़ी संख्या में धरना स्थल पर ही कोरोना योद्धा सोते है।
इसी दौरान सांप के काटने के बात कही जा रही है. कोरोना योद्धा पिछले करीब 50 दिनों से सेवा में वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है।