Browsing: रायपुर

बॉलीवुड गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने दी है आवाज
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य का स्वच्छता ऐंथम ‘स्वच्छ बने हे छत्तीसगढ़ हा, छत्तीसगढि़या सबले बढि़या’ जारी किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने इस ऐंथम में अपनी आवाज दी है। 
भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-21’ में तीसरी बार नंबर वन के पायदान पर पहुंचने के लिए राज्य शहरी एवं विकास अभिकरण द्वारा राज्य का स्वच्छता ऐंथम बनाया गया है। इस ऐंथम के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि राज्य के नागरिकों के योगदान से ही छत्तीसगढ़ स्वच्छता का ताज तीसरी बार हासिल कर सकेगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को पिछ्ले दो वर्षों के स्वच्छ सर्वेक्षण 19 एवं 20 में देश का स्वच्छ्तम राज्य निरूपित किया गया है। तीसरी बार भी ऐसी ही उपलब्धि हासिल करने के लिए ऐंथम जारी किए जाने के अवसर पर मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने दायित्वों का पालन करने का आह्वान किया है।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जल्द ही मंत्रियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेंगे. इस बात की जानकारी मंत्री रविंद्र चौबे ने दी। 
मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जल्द ही मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी. साथ ही निर्णय लिया गया है कि महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को कोरोना टेस्ट के बाद ही एंट्री दी जाएगी. गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है, लेकिन संक्रमण के बढ़ते दौर में और क्या कुछ किए जा सकते हैं, इस पर भी विचार किया जा रहा है। 
बता दें कि हाल ही में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़ को देश के उन 6 राज्यों की सूची में शामिल किया गया है, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी के साथ होने वाली बैठक में कोविड-19 से निपटने के उपायों समीक्षा होगी। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया नवा रायपुर अंतर्गत पलौद में गुरु घासीदास मंदिर के उद्घाटन और गुरु गद्दी स्थापना समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग और सिद्धांतों पर चल रही है। गुरु घासीदास बाबा ने पूरी मानवता को सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति एवं भाईचारा का रास्ता दिखाया। बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत किसी एक समाज के नही पूरे मानव समाज के होते हैं। बाबा गुरू घासीदास का यह संदेश सभी समाजों के लिए अनुकरणीय है। 
उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग पर चलकर हम सब छत्तीसगढ़ को और अधिक विकसित राज्य बनायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित गुरु घासीदास मंदिर का उद्घाटन किया और जोड़ा जैतखंभ और बाबा की पूजा अर्चना की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री माखन कुर्रे, श्री बलदाऊ चंद्राकर, सरपंच श्रीमती तारिणी गोविंद साहू,कोमल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री पी आर रामचंद्र मेनन ने आज प्रातः 11:00 बजे राज्य के प्रथम वर्चुअल कोर्ट तथा नवीन न्यायालय भवन रायपुर के चौथे एवं पांचवी मंजिल पर निर्मित किए गए 18 कोर्ट रूम का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर के पोर्ट फोलियो जज न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में कंप्यूटराइजेशन कमेटी के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव मौजूद थे। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री पी आर रामचंद्र मेनन ने कहा कि वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से ऑनलाइन कार्यवाही किए जाने से न्यायाधीशों के पास अन्य न्यायालयींन कार्यों के लिए समय की बचत होगी तथा यह आम पक्षकारों के लिए सुविधाजनक भी है। नवीन निर्मित कोर्ट कक्षों के माध्यम से न्यायधीशो ,पक्षकारो, अधिवक्ताओं ,आगंतुकों सभी के लिए सुविधा में बढ़ोतरी होगी।
मुख्य न्यायाधीश श्री मेनन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा एवं माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति में ऑनलाइन फीता काटकर शिला पट्टिका का अनावरण कर नए कोर्ट रूम का लोकार्पण किया।
प्रभारी रजिस्ट्रार कम्प्यूटराइजेशन श्री शहाबुद्दीन कुरैशी ने वर्चुअल कोर्ट की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी जिसमें ऑनलाइन चालान समन जारी करने से लेकर राशि जमा करने सहित सभी प्रक्रियाओं को बताया।
न्यायमूर्ति श्री मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि वर्चुअल कोर्ट के संबंध में व्यापक जागरूकता दी जानी चाहिए। 
न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा ने वर्चुअल कोर्ट की आवश्यकता एवं वर्चुअल कोर्ट की महत्व के बारे में बताया तथा नए न्यायालय कक्षों के लोकार्पण की सभी को बधाई दी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राम कुमार तिवारी ने नवीन न्यायालय भवन में 18 नए कोर्ट कक्षो की सौगात मिलने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रायपुर के सी जे एम श्री भूपेंद्र वासनीकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के सचिव न्यायाधीश श्री उमेश उपाध्याय ने किया। 
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ एस भारतीदासन ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव, न्यायाधीशगण , अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री आशीष सोनी एवं सचिव श्री कमलेश पांडे ,बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, न्यायालतीन अधिकारी कर्मचारी, अधिवक्ता गण, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 
panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायधीशों के रिक्त पदों की संख्या को देखते हुए दो अतिरिक्त न्यायधीश की नियुक्त की गई है. इन नियुक्तियों के साथ हाईकोर्ट में न्यायधीशों की संख्या 14 से 16 हो गई है.
राष्ट्रपति ने संविधान की धारा 224 के क्लॉस एक के तहत प्रदत्त अधिकारियों का प्रयोग करते हुए अतिरिक्त न्यायधीश के तौर पर नरेंद्र कुमार व्यास और नरेश कुमार चंद्रवंशी की नियुक्ति की है. दोनों अतिरिक्त न्यायधीशों का कार्यकाल पद ग्रहण करने के दिन से दो साल के लिए होगा। 
अब भी न्यायधीशों के रिक्त हैं पद
बता दें कि देश के अन्य हाईकोर्ट की तरह छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भी सेटअप के हिसाब से न्यायधीशों की संख्या कम है. दो अतिरिक्त न्यायधीशों की नियुक्ति के बाद भी हाईकोर्ट में 5-6 पद रिक्त हैं. न्यायधीशों की संख्या कम होने से प्रकरणों के निपटारे में समय लगता है। 
देश में 40 लाख से ज्यादा लंबित मामले
गत वर्ष किए गए एक निजी कंपनी के सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, देश के विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों की संख्या 40 लाख से अधिक है. इसमें निजी अदालतों के साथ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को भी शामिल किया गया है. इन मामलों का निपटारा जिस गति से हो रहा है, उससे इनके निष्पादन में 430 वर्ष लग जाएंगे। 
छत्तीसगढ़ में ढाई लाख मामले लंबित
अदालतों में जजों की संख्या में भारी कमी है. इसकी वजह से छत्तीसगढ़ के विभिन्न न्यायालयों में करीब ढाई लाख से अधिक मामले लंबित बताए गए हैं. बताया जाता है कि वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों के लिए 4500 जजों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके मुकाबले 3150 जजों की नियुक्ति की गई है. इस तरह से 1350 जजों की कमी है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ आईजी  पर नियम विरूद्ध तबादले करने का आरोप लगा है.इसकी शिकायत रेल मंत्री पीयूष गोयल से की गई है। 
सूत्रों के मुताबिक आरपीएफ आईजी के विरूद्ध रेल मंत्री को लिखी शिकायत में कहा गया है कि बिलासपुर के PCSC कम IG RPF ने हाल ही में दिनांक 15 मार्च 2021 को RPF के इंस्पेक्टरों के एक साथ 5  तबादले आदेश जारी किए है. इन तबादले आदेशों में रेलवे मंत्रालय के डायरेक्टिव संख्या 32 का साफ-साफ उलंघन किया है। 
डायरेक्टिव 32 तबादलों में होने वाले गैरकानूनी कृत्योंको रोकने हेतु रेलवे मंत्रालय से जारी हुआ था. इसमे जिनका ट्रांसफर होना है उनसे 3 विकल्प मांगे जाते है और उसी में से एक में पोस्टिंग कर दी जाती है, ताकि कोई शक आदि न हो.
जाने और क्या कहा गया है शिकायत में
शिकायत में कहा गया है कि लेकिन आरपीएफ आईजी बिलासपुर ने इसे ताक में रखकर केवल उनके 2 बदनाम और चहेते अधिकारियों को च्वाइस पोस्टिंग दी है. बाकी सभी को परेशान करने हेतु उनके 3 में से किसी भी विकल्प पर नहीं भेजा गया है। 
अभी तक कई सारे अधिकारियों पर खास कर अपराध शाखा के 2 अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाकर उनको सजा दी गई है. एक के क्षेत्राधिकार में चोरी और एक के क्षेत्राधिकार में बरामदगी होने पर बड़ी और कड़ी सजा दी गई है। 
लेकिन एक चहेते अफसर जिसके कार्यक्षेत्र में जोनल टीम ने रेलवे से कोयले की चोरी का स्कैम पकड़ा था. मीडिया में खबरे भी आई थी तथा जबलपुर जोन की टीम ने रेलवे के स्क्रैप का स्कैम भी उसी थानाक्षेत्र में जबलपुर से आकर पकड़ा था. फिर भी उस चहेते इंस्पेक्टर को कोई सजा दिए, बिना बिलासपुर रेल मंडल के एक थाने में च्वॉइस पोस्टिंग दी गई। 
वसूली के लिए चर्चित अफसर को…
इस शिकायत में कहा गया है कि जोन के एक अधिकारी जो  वसूली करने के लिए चर्चित हुए. उसे थाने में पोस्टिंग का तोहफा दिया गया है.  इसमें कहा गया है कि नागपुर रेल मंडल के 2 इंस्पेक्टर के बच्चे दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बैठने वाले है. जबकि ऐसे इंसपेक्टरों को दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए एक साल का एक्सटेंशन देने का स्पष्ट आदेश कम प्रावधान डायरेक्टिव 32 में है. इन दोनो ने इसी नियम तहत एक साल का एकशेटेंशन भी मांगा था. लेकिन IG RPF बिलासपुर ने इन सब नियमों को भी धता बता दिया है। 
आदेश निरस्त करने की मांग
इस शिकायत में कहा गया है कि कोरोना काल में रेलवे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से लगभग सभी विभागों में तबादले रोक कर रेलवे के राजस्व की हानि को रोकने का प्रयास किया गया है और यंहा सब (आरपीएफ में) उल्टा हो रहा है. रेलवे को ट्रांफ़सर के बाद ट्रांसरर अलाउंस देना पड़ता है, जो कि एक माह के वेतन के बराबर होता है. इसीलिए जादातर रेलवे के विभाग रूटीन तबादला आदेश जारी करने से एक साल से परहेज कर रहे है. शिकायत में कहा गया है कि अतः आपसे रिक्वेस्ट है कि बिलासपुर IG RPF के द्वारा जारी यह आदेश तत्काल निरस्त करने एवम आपके रेलवे बोर्ड से ही टीम बनाकर उस टीम के द्वारा या रेलवे बोर्ड के किसी अधिकारी द्वारा 3 चॉइस के अनुसार नया निष्पक्ष तबादला आदेश जारी किया जाए। 
 

 
 
panchayattantra24.com, रायपुर। देश के प्रसिद्ध जोड़ एवं घुटना प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अंकुर सिंघल, एम.एस. (ऑर्थोपेडिक्स) के स्थानीय “लालगंगा बिजनेस पार्क (पचपेड़ी नाका)” में नवनिर्मित क्लीनिक का शुभारंभ पूर्व लॉयनेस क्लब, रायपुर की अध्यक्ष विद्यावति गुप्ता के हाथों हुआ. इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ व प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रशासकीय अधिकारी एवं परिवारजन उपस्थित थे. क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए विद्यावति गुप्ता ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी डॉ. सिंघल के हाथों हाल ही में अपने दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण कराया है, जो पूर्णतः सफल रहा है। 
गौरतलब है कि डॉ अंकुर सिंघल ने औरंगाबाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद मुंबई के प्रसिद्ध नायर अस्पताल से एम.एस. (ऑर्थो) किया है. अहमदाबाद एवं इंदौर के विख्यात शेल्बी अस्पताल में उन्हें सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम शाह के साथ काम करने का मौका मिला. इसके अलावा उन्होंने फेलोशिप के माध्यम से यूके से जोड़ों की शल्य चिकित्सा व ऑर्थोस्कॉपी में विशेष दक्षता हासिल की है। 
पिछले तीन वर्षों से रायपुर के प्रसिद्ध रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में वे कंसलटेंट व घुटनों के प्रत्यारोपण विशेषज्ञ सर्जन के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने अब तक करीब 5000 जोड़ों व घुटनों के प्रत्यारोपण के ऑपरेशन सफलतापूर्वक कये हैं। 
जोड़ों की सर्जरी के दौरान स्पेस सूट का इस्तेमाल करने वाले वे प्रदेश के एकमात्र सर्जन हैं. उनके द्वारा किये गये किसी भी ऐसे ऑपरेशन या प्रत्यारोपण में अब तक कोई भी संक्रमण की शिकायत नहीं पाई गई है जो उनकी कार्य कुशलता का प्रमाण है. वे बगैर स्टिचेस के और बहुत थोड़े एनीस्थिसिया द्वारा शल्यक्रिया करने के लिये जाने जाते हैं। 
इसके कारण ऑपरेशन के दौरान न्यूनतम खून स्राव होता है और शल्य क्रिया के पश्चात काफी कम दर्द से मरीजों को गुजरना पड़ता है. ऑपरेशन के बाद घर में फिजियोथेरेपी की भी सुविधा प्रदान की जाती है. इस क्लीनिक के खुलने से जोडों एवं हड्डी रोगों से संबंधित उच्च श्रेणी की चिकित्सा संबंधी परामर्श की सुविधा लोगों को उपलब्ध हो सकेगी। 
उद्घघाटन समारोह में रामकृष्ण अस्पताल के निदेशक व प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. संदीप दवे, अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं विभाग प्रमुख डॉ. पंकज धाबलिया, संजीवनी अस्पताल के निदेशक डॉ. युसूफ मेमन, प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट एवं दुर्ग के पूर्व मेयर डॉ. शिव तमेर, परिवार के सदस्य एवं मित्रगण उपस्थित थे। 
 

 

panchayattantra24.com, रायपुर। राज्य में कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए चिकित्सक बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि अभी भी सबको कोरोना अनुकूल व्यवहार करने की जरूरत है। मेकाहारा के पल्मोनरी विषेषज्ञ डाॅ आर के पांडा ने कहा कि अभी के मौसम को देखते हुए मामूली सर्दी,खांसी,बुखार को भी नजरअंदाज न करते हुए कोरोना जांच कराना चाहिए। साथ ही जांच कराने के बाद स्वयं को आइसोलेट करना चाहिए जिससे यदि जांच में पाजिटिव आए तो अपने परिवार को इससे बचा सकें।
डाॅ पांडा ने कहा कि पात्र लोगों को वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए । बुजुर्गों को जल्दी ही वैक्सीन लगाना चाहिए ताकि वे सुरक्षा के प्रथम चक्र में आ जाएं । वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क लगाना,भीड़ से बचना और हाथों की सफाई अनिवार्य है। पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाना है । दूसरी डोज के 14 दिन बाद श्रीर में प्रतिरोधात्मक क्षमता विकसित होती है। इसलिए दूसरी डोज लगने के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार करना जंरूरी है।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। सरकार और सीमेंट ट्रांसपोर्टर के बीच भाड़े में बढ़ोतरी पर कोई बात नहीं बनी. इससे सरकार, रीयल एस्टेट, मजदूरों और सीमेंट कंपनियों को करोड़ों का नुकसान होगा. काम बंद होने पर मजदूर घर लौट रहे हैं. जिस कारण सारे विकास कार्य ठप पड़ गए है। 
दरअसल, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को राजधानी में ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन और सीमेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में सीमेंट ट्रांसपोर्ट के भाड़े संबंधी और ट्रांसपोर्ट हड़ताल के मुद्दे पर दोनों संघ के प्रतिनिधियों से बारी-बारी से चर्चा की। 
12 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाने पर सहमत नहीं 
चर्चा के दौरान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने डीजल के दाम में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए परिवहन भाड़े में अंततः 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने की मांग रखी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन की मध्यस्थता के मद्देनजर यदि सीमेंट कंपनियां परिवहन भाड़े में 12 प्रतिशत वृद्धि को मान्य कर लेती हैं तो उनके द्वारा परिवहन का कार्य पूर्वत शुरू कर दिया जाएगा। 
मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि शासन की यह मंशा है कि सीमेंट का परिवहन बिना किसी व्यवधान के होता रहे ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. इसको ध्यान में रखते हुए ही ट्रांसपोटर्स और सीमेंट कंपनियों के पदाधिकारियों की यह संयुक्त बैठक आहूत की गई है। 
समाधान निकालने गंभीर प्रयास
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य दोनों पक्षों के हितों का ध्यान रखना और जनसामान्य को सीमेंट की किल्लत से बचाना है. उन्होंने सीमेंट कंपनियों के पदाधिकारियों से ट्रांसपोटर्स द्वारा परिवहन भाड़े में बढ़ोतरी की मांग पर गंभीरता से विचार कर इसका तत्काल समाधान निकाले जाने की बात कही। 
इस अवसर पर राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा तथा सीमेंट कंपनियों और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी के सराफा कारोबारी से चार करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. दो साल पहले रायपुर के अनोप ज्वेलर्स के संचालक महावीर बरडिया को बिजनेस में फायदा पहुंचाने रायगढ़ के पिता-पुत्र कारोबारी ने झांसा दिया। 
इस झांसे में आकर ज्वेलर्स ने आठ किलो सोने के जेवर दे दिया. इसके बाद रायगढ़ के दो कारोबारी ने चार करोड़ के जेवर लेने के बाद रकम नहीं दी. ज्वेलर्स यह शिकायत कोतवाली पुलिस में की है. पुलिस ने दोनों कारोबीरी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है। 
अनोप ज्वेलर्स के संचालक महावीर चंद बरडिया की दो साल पूर्व रायगढ़ निवासी समीर अग्रवाल और प्रकाश अग्रवाल नाम के व्यक्ति से परिचय हुआ था. इसमें से समीर अग्रवाल की रायगढ़ में समीर ट्रेडर्स नामक प्रोपाराइटरशीप फर्म थी. इस कारण से महावीर चंद बरडिया ने उसके फर्म से नियमित रूप से व्यवसायिक व्यवहार शुरू कर दिया। 
इसके चलते इनकी बात समीर और प्रकाश अग्रवाल से लगातार होने लगी. फिर उसके बाद समीर अग्रवाल ने महावीर चंद बरडिया की दुकान आकर कहा कि उसके पिता की रायगढ़ में ज्वेलरी शॉप है, इससे हम लोगों को काफी मुनाफा हो रहा है। 
फिर उसने प्रार्थी को झांसे में लेते हुए कहा कि यदि आप भी हम लोगों के साथ भागीदारी करते है तो आपको भी काफी मुनाफा होगा। 
इसकी बातों में आकर महावीर चंद बरडिया राजी हो गए. कुल चार करोड़ 8 हजार का सोना उनके द्वारा समय समय पर समीर और प्रकाश अग्रवाल को सप्लाई किया गया है. जब इसके भुगतान के लिए वो उनको फोन लगाते तो हर बार आरोपियों द्वारा घुमा दिया जाता था. बीच में आरोपियों ने 1 करोड़ 76 लाख 52 हजार का चेक दिया था लेकिन वह भी बाद में बाउंस हो गया। 
मामले में कोतवाली टीआई मोहसिन खान का कहना है कि अरोपियों ने अधिक मुनाफा होगा कहकर कारोबारी को झांसे में लिया है. केस दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।